Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

NH-28 पर ट्रक ने कार उछाली, चार युवक घायल

NTNagendra Tripathi
Oct 18, 2025 05:32:49
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी कार, चार युवक घायल गोरखपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। बीती रात NH-28 पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक लग्जरी कार को ऐसी टक्कर मारी कि कार हवा में उछल गई और सामने जा रहे कंटेनर में जा टकराई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला एम्स थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास का है。 जहां बीती देर रात NH-28 पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने जा रही लग्जरी कार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई और सामने चल रहे कंटेनर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। इस भीषण हादसे में कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत सुकरौली निवासी चार युवक शशि कश्यप, वीरू उर्फ पतरु, मुकेश गुप्ता और Omkar गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए गोरखपुर एम्स अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि सभी युवक गोरखपुर से कुशीनगर लौट रहे थे तब RELIANCE पेट्रोल पंप के पास उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। कार को पीछे से तेज़ रफ्तार ट्रक ने इतनी तेज़ टक्कर मारी कि कार हवा में उड़ गई जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गया; पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जबकि ट्रक और कंटेनर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तेज़ रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर चार ज़िंदगियों पर भारी पड़ी है。
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DTDinesh Tiwari
Oct 18, 2025 13:35:12
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी और रोशनी भरी तस्वीरें सामने आई हैं... दीपावली के मौके पर इस बार प्रदेश के सरकारी विद्यालय पहली बार रोशनी से जगमग नज़र आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार दिवाली से पहले रंग-रोगन और लाइटिंग का विशेष अभियान चलाया गया। शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत हर विद्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। कहीं इमारतों पर रंगीन झालरें लगाई गईं, तो कहीं मुख्य द्वार और परिसर को सजावट से निखारा गया। संस्था प्रधान, शिक्षक और विद्यार्थी खुद सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिनों तक स्कूलों में दीपोत्सव जैसा माहौल रहेगा। गांव से लेकर शहर तक सरकारी स्कूलों का नज़ारा पूरी तरह बदल चुका है। जहां पहले स्कूल केवल शिक्षण केंद्र के रूप में देखे जाते थे, वहीं अभी ये दीपावली की खुशियों के केंद्र बने हुए हैं। शिक्षा मंत्री के निर्देश से बच्चों में नया उत्साह आया है। स्कूल का माहौल पूरी तरह बदल गया है। हालांकि कुछ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को लाइटिंग कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ा क्योंकि विभाग की ओर से इसके लिए कोई अलग बजट जारी नहीं किया गया। बावजूद इसके, शिक्षकों ने अपनी पहल और सामूहिक प्रयास से स्कूलों को रोशन कर दिया।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 18, 2025 13:34:06
Krishnanagar, West Bengal:ব্রিটিশ কালে ডাকাত দের পুজো বর্তমানে সার্বজনীন ডাকাত কালি পুজো। ডাকাতি করে এসে ডাকাতরা করত মা কালীর পুজো তাই এই কালী নাম ডাকাতে কালী। এই পুজোর বয়স প্রায় ১১২ বছর। ভক্তদের মুখের কথায় খুবই জাগ্রত এই ডাকাতে কালী। পুজোতে জড়িয়ে রয়েছে ইতিহাস। নদিয়ার মাজদিয়ার ঘোষপাড়া ডাকাতে কালীতলায় ধুমধাম করে পুজো হচ্ছে এবারেও। প্রাচীন এই পুজোকে ঘিরে রয়েছে ইতিহাস প্রসিদ্ধ কাহিনী স্থানীয় শিক্ষক সুকুমার ঘোষের কাছ থেকে জানা যায়। আজ থেকে প্রায় ১১২ বছর আগে ওই গ্রামের দিন কাটছিল অভাব-অনটনের মধ্যে দিয়ে। অনেকই পাচ্ছিলেন না দুবেলা-dumuhто খাবার, সেই করুন অবস্থা দেখে ব্যথিত হয়ে পড়লেন গ্রামবাসীরা।ওই গ্রামের কয়েকজন তরতাজা যুবক সিদ্ধান্ত নিয়ে ফেলেন তারা ডাকাতি করবেন ডাকাতি করেই যোগাড় করবেন গ্রামের মানুষের জন্য খাবার তখন চলছে কড়া ব্রিটিশ শাসন। হটাতই ওই যুবকদের খবর পেলেন বাংলাদেশের ঢাকার দিকে যাচ্ছে ব্রিটিশদের মালবাহী ট্রেন ওই ট্রেনেই তারা ডাকাতি করার সিদ্ধান্ত নেন। রাত হয়ে গিয়েছে মাজদিয়ার ইছামতি ব্রিজের ওপর দিয়ে ব্রিটিশদের মালবাহী ট্রেনটি যাচ্ছিল, কু-ঝিক ঝিক করে, হাতে লণ্ঠনের লাল আলো দেখিয়ে ব্রিজের ওপরই দাঁড় করিয়ে দেওয়া হল ট্রেনটিকে সময় নষ্ট না করে ট্রেনের বগি থেকে কাপড়ের বান্ডিল বেশ কয়েকটা ফেলে দেওয়া হল নদীর জলে লুট করা হল খাদ্যসামগ্রীও এরপর ডাকাতরা লাল আলো নিয়ে সরে যেতেই ট্রেন ছাড়ে। ট্রেন বেড়িয়ে গেল ঠিকই কিন্তু অল্প সময়ের মধ্যেই খবর পৌঁছে গিয়েছিল ব্রিটিশ বাহিনীর কাছে। শুরু হয়ে গেল খোঁজ খোঁজ। ডাকাতদলের লোকজন আশ্রয় নিয়েছিলেন জঙ্গলে ব্রিটিশ বাহিনী নদীতে ফেলা কাপড়ের বান্ডিলের হদিশ পাইনি। সেই কাপড় তুলেও লুট করা খাদ্য সামগ্রী ওই ডাকাতেরা গ্রামের মানুষের মধ্যে বিলি করেন কিন্তু যারা করেছে এই কাজ, তাঁদের সন্ধানে ব্রিটিশ পুলিশদের খোঁজ খবর চলছিল কড়াভাবেই। ব্রিটিশবাহিনীর কাছে ধরা পড়ার ভয়ে জঙ্গলেই কাটতে লাগল তাদের সময় সেইসময় তারা মা কালিকে বলেছিলেন, ‘মা তুমি বাঁচিয়ে দাও, আমরা তোমার পুজো দেব’। অলৌকিকভাবেই-shebā তাঁদের সন্ধান পায়নি বৃটিশের পুলিশ। ফিরে যেতে হয় তাদের। ব্রিটিশবাহিনীর ফিরে যাওয়ার পরদিনই ছিল অমাবস্যা, কালীপুজো। জঙ্গল থেকে বেরিয়ে একটি বেল ও নিম গাছের পাশেই বেদি বানিয়ে ডাকাতরা করেছিলেন মা কালীর পুজোর আয়োজন। বহু মানুষ এইখানে আজও মায়ের পুজো দেন, শোভাযাত্রায় হাজার হাজার পুরুষ মহিলা পা মেলান। বলা যেতেই পারে ডাকাতে কালী এখন এলাকার মানুষের কাছে একটা আবেগ।
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Oct 18, 2025 13:32:35
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:बिहार चुनाव में नेताओं के रंग-ढंग अलग-अलग दिख रहे हैं... लेकिन अरवल में आज नामांकन के दौरान एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यहां लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार अरुण यादव भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे। अरुण यादव के लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लेकर नामांकन करने पहुंचे। उनके समर्थक लगातार नारे लगा रहे थे — लालू यादव जिंदाबाद। कुछ समर्थक तो जेसीबी पर सवार होकर नामांकन स्थल तक पहुंचे। पूरा रास्ता अरुण यादव का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्थक नाचते-गाते और फूल बरसाते हुए उनके साथ चलते रहे। वहीं दूसरी ओर एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूछिए तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव बिहार को क्या दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन दिया जिससे लोग स्वस्थ हैं उन्होंने कहा कि बहुत खुश हुए तो बिहार को चरवाहा विद्यालय दे दिए आज एक उम्मीदवार भैंस पर सवार होकर नामांकन करने लगे हैं। उनके इस बयान पर समर्थकों के बीच ठहाके गूंज उठे। गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री। अरवल में अरुण यादव का यह अनोखा अंदाज़ पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। भैंस की सवारी से लेकर समर्थकों के जोश तक — इस नामांकन ने चुनावी माहौल में रंग भर दिया। बिहार चुनाव में प्रचार का रंग अब और दिलचस्प होता जा रहा है... कोई ट्रैक्टर पर तो कोई भैंस पर सवार होकर नामांकन कर रहा है। लेकिन जनता ये तय करेगी कि सवारी किसकी होगी — सत्ता की या विपक्ष की।
0
comment0
Report
SKSACHIN KASABE
Oct 18, 2025 13:30:55
Pandharpur, Maharashtra:दीपावली धनत्रयोदशी निमित्त श्री विठ्ठल व माता रुक्मिणीला पारंपारिक अलंकार परिधान करण्यात आले. श्री विठ्ठलास सोने मुकुट, नाम निळाचा, कौस्तुभ मणी, दंड पेट्या जोड मोठा, हिऱ्याचा कंगण जोड, मोत्याचा तुरा, मोत्याची कंठी २ पदरी, शिरपेच मोठा १० लोलक असलेला, शिरपेच लहान, मस्त्य जोड, तोडे जोड, एकदाणी तुळशीची माळ ३ पदरी इत्यादि अलंकार परिधान करणत्यात आलेले आहेत. तसेच रुक्मिणी मातेस सोने मुकुट, वाक्या जोड, तोडे जोड, तानवड जोड, चिंचपेटी तांबडी, जवमणी पदक, जवेच्या माळा, लक्ष्मीहार, मोहरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी, कंबरपट्टा, इत्यादि पारंपारिक अलंकार परिधान करणत्यात आलेले आहेत.
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Oct 18, 2025 13:30:14
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top