Back
योगी को धमकी देने वाले गोरखपुर युवक का वीडियो वायरल, माफी सहित पुष्ट वीडियो
NTNagendra Tripathi
Oct 22, 2025 07:18:03
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर से बड़ी खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले गोरखपुर निवासी व सऊदी अरब में मजदूरी करने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद गुलरिहा थाने में केस दर्ज होते आरोपित अली अकबर का होश ठिकाने आ गया है और अब अली अकबर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पोस्ट कर माफी मांग रहा है।
अब उसने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो बनाकर माफी मांग ली है। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सऊदी अरब में मजदूरी करने वाला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो काशीपुर टोला निवासी अली अकबर का एक वीडियो शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरे शब्द कहता दिखाई दे रहा है।
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी घनश्याम चौहान ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलरिहा थाने की पुलिस के मुताबिक आरोपी अली अकबर सऊदी अरब में काम करता है।
मामले में तकनीकी टीम को वीडियो की सत्यता जांचने के लिए लगाया गया है, वहीं आरोपी के परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। रविवार को आरोपी के दो भाइयों अब्दुल मजीद और सलामत खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस से विवाद करने पर दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। आरोपी के पिता सरताज खान ने कहा बेटे ने जो किया उससे पूरा परिवार शर्मिंदा है।
अब आरोपी अली अकबर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उसने अपने किए पर पछतावा जताते हुए माफी मांगी है। 44 सेकंड के इस वीडियो में अली अकबर कहता है। मैंने जज्बात में आकर गलती की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगता हूं।
गुलरिहा थाना प्रभारी के अनुसार, अली अकबर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है ताकि जैसे ही वह भारत लौटे, उसे गिरफ्तार किया जा सके।
फिलहाल मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला और बाद में माफी मांगने वाले दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो की तकनीकी जांच में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowOct 22, 2025 09:18:560
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 22, 2025 09:18:240
Report
KRKishore Roy
FollowOct 22, 2025 09:18:060
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 22, 2025 09:17:010
Report
0
Report
NJNeetu Jha
FollowOct 22, 2025 09:16:390
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 22, 2025 09:16:150
Report
SKSumit Kumar
FollowOct 22, 2025 09:15:570
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 22, 2025 09:15:420
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowOct 22, 2025 09:15:190
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 09:09:031
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 09:08:490
Report
NGNakibUddin gazi
FollowOct 22, 2025 09:08:34Jalabaria, West Bengal:মহেশতলা যুবককে পিটিয়ে খুনের ঘটনা ডায়মন হারবার পুলিশ অ্যাডিশনাল একটি মিথুন কুমারদের ইন্টারভিউ
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 22, 2025 09:07:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 22, 2025 09:07:020
Report