icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273003
Satish Chandra ShuklaSatish Chandra ShuklaFollow3 Feb 2025, 03:21 am

Gorakhpur - पहलावानों ने महावीर छपरा बेलीपर में दिखाया जोरदार दमखम

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

शालिग्राम महाराज के प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में महावीर छपरा बेलीपार में आयोजित दंगल में पहलवानों ने ज़ोरदार दमखम का परिचय दिया, इस दंगल प्रतियोगिता में 50 किग्रा में मुकेश यादव प्रथम , 65 किग्रा में संदीप कुमार , 74 किग्रा में रणजीत यादव प्रथम , 75 किग्रा में सौरभ यादव प्रथम तथा ब्लाक केशरी के लिए पहलवानों में जोरदार मुकाबला हुआ. इसमे अजहर ने उत्तम पहलवान को हराकर ब्लाक केशरी का खिताब जीता. इस दंगल के मुख्य अतिथि लकी यादव विधायक जौनपुर, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव , पूर्व जिला पंचायत रजनीश यादव, मंतोष यादव, जिला पंचायत सदस्य राजन शाही,इं. संदीप यादव उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर हत्या मामला: अवैध हथियार से आत्महत्या, हत्या का केस खत्म

Dholpur, Rajasthan:भाई ने बताया हत्या जांच में निकली आत्महत्या धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को गोली लगने से हुई मुकेश की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसे परिवार ने हत्या बताया था, वह पुलिस की गहन जांच में अवैध हथियार से की गई आत्महत्या निकली। इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह मुकेश की गोली लगने से मौत हो गई थी। मौत के बाद मृतक के भाई ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान खुद मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मौका मुआयना किया। जांच में पुलिस को शुरुआत से ही कई बातें संदिग्ध लगीं। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे ही मिल गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना 4 घंटे देरी से सुबह 9 बजे दी गई। इस दौरान घटनास्थल से खून के धब्बे हटाने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जो इस बात का संकेत दे रहा था कि कहानी कुछ और ही है। पुलिस ने जब आसपास के लोगों और मोहल्ले वालों से पूछताछ की तो एक और बड़ा राज खुला। पता चला कि मृतक के भाई ने ही मुकेश का अवैध हथियार और मोबाइल अपने पास रख लिया था। जांच में सामने आया कि यही हथियार घटना में प्रयुक्त हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना वाली रात मुकेश सुबह 4 बजे तक अपने घर की छत पर फोन पर किसी से बात कर रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि मुकेश के आचरण और चाल-चलन को लेकर लंबे समय से घर में कलह चल रही थी। इसी विवाद के चलते उसकी पत्नी नाराज होकर मायके में रह रही थी। मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक सबूत, जिंदा कारतूस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि मुकेश ने अपने ही अवैध कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। हत्या के रूप में दर्ज किए गए इस मामले का पटाक्षेप आत्महत्या के रूप में हुआ है
0
0
Report

बस्तर फाइटर भर्ती पर बड़ा विवाद: 1500 से अधिक पद बनाम 79 पद से युवाओं में उबाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:पुलिस विभाग द्वारा की जा रही बस्तर फाइटर की भर्ती को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, दरअसल बस्तर संभाग में 1500 से अधिक पदों में यह भर्ती हो रही है वहीं सिर्फ बस्तर जिले में सिर्फ 79 पद ही रिक्त है ऐसे में स्थानीय युवाओं ने अन्य जिलों की तुलना में बस्तर जिले में कम पद को लेकर असंतुष्टि जताई है, स्थानीय बेरोजगार युवाओं की मांग का समर्थन बस्तरिया राज मोर्चा ने किया है, बस्तर फाइटर के तहत हो रही भर्ती को लेकर सभी जिलों में बराबर पद आलोट करने की मांग की जा रही है, अपनी मांग को लेकर युवाओं ने पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जिसके बाद युवा आमा गुड़ा चौक में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की कोशिश की, अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने सैकड़ों की संख्या में युवाओं के पहुंचने से तनाव की स्थिति बन गई, बड़ी संख्या में मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवाओं को रोका और पुलिस की समझाइस के बाद स्थानीय युवा 2वापस लौटे.
0
0
Report

ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का निधन पचलंगी चौकी में तैनात थे हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी पुलिसकर्मी पहुंचे अस्पताल उदयपुरवाटी सीएचसी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित प्रारम्भिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी की पचलंगी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को उदयपुरवाटी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी पचलंगी चौकी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।हेड कांस्टेबल के निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। साथी पुलिसकर्मियों और परिजनों में भी दुख का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव के बीच नवलगढ़ में दो हमले, ग्रामीणों में पैदा हुआ आक्रोश

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं - नवलगढ़ इलाके में दो जगह तोड़फोड़ और हमले की वारदात - वारदात को पंचायत चुनावों से जोड़कर देख रहे ग्रामीण - देवीपुरा बणी में कैंपर सवार अज्ञात हमलावरों ने घर पर दो बार हमला किया - प्रहलाद सैनी के मकान का मुख्य दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त - रात 10-11 बजे पहला हमला, रात 2 बजे फिर लौटे हमलावर - बागोरिया की ढाणी में भी खेत की तारबंदी और गेट तोड़े - दोनों घटनाएं आसपास के क्षेत्रों में होने से ग्रामीणों में आक्रोश - पंचायत चुनावों से जोड़कर देखी जा रही हैं दोनों घटनाएं - ग्रामीण पहुंचे गोठड़ा थाने, पुलिस ने शुरू की जांच और CCTV फुटेज खंगाली झुंझुनूं जिले में पंचायत चुनावों के बीच नवलगढ़ क्षेत्र में तोड़फोड़ और हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। देवीपुरा बणी और इससे कुछ दूरी पर स्थित बागोरिया की ढाणी में हुई इन वारदातों से क्षेत्र में हलचल मच गई है। देवीपुरा बणी में अज्ञात हमलावरों ने कैंपर गाड़ी से एक मकान पर दो बार हमला किया, वहीं बागोरिया की ढाणी में एक खेत की तारबंदी और गेट तोड़ दिए गए। लगातार सामने आई इन घटनाओं को ग्रामीण पंचायत चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। देवीपुरा बणी में प्रहलाद सैनी के घर को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार हमलावर कैंपर गाड़ी लेकर पहुंचे और रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मकान पर पहला हमला किया। इससे घर का मुख्य दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। प्रहलाद सैनी ने बताया कि पहली घटना के बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर तक सब कुछ शांत रहा, लेकिन रात करीब 2 बजे हमलावर दोबारा कैंपर गाड़ी लेकर पहुंचे और फिर से मकान पर टक्कर मार दी। एक ही रात में दो बार हुए हमले से परिवार दहशत में आ गया। दूसरी घटना देवीपुरा बणी से कुछ दूरी पर स्थित बागोरिया की ढाणी क्षेत्र में सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने एक खेत की तारबंदी और गेट तोड़ दिए। दोनों घटनाएं आसपास के क्षेत्र में होने से ग्रामीणों में चर्चा और नाराजगी का माहौल है। क्षेत्र में पंचायत चुनावों का माहौल होने के बीच हुई इन घटनाओं को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक दोनों घटनाओं के पीछे चुनावी विवाद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। देवीपुरा बणी की घटना के बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण गोठड़ा पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस की जांच और आरोपियों की पहचान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
0
0
Report

अररिया पुलिस ने स्मैक तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त कर 6 गिरफ्तार, स्मैक बरामद

Forbesganj, Bihar:एंकर - सूखे नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप बरामद करते हुए 6 अंतरराज्यीय स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार करोबारियों के पास से 4 किलो 80 ग्राम स्मैक, 50 किलो सफेद पाउडर , 1 लीटर साइनर एसिटाइल क्लोराइड बरामद हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत सूखे नशे के खिलाफ अररिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पहली बार पुलिस को स्मैक बनाने में प्रयोग किए जाने वाले सामान भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार स्मैक तस्करों में से 4 तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जबकि दो अररिया जिले के रहने वाले है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

भदोही: औराई पुलिस ने पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 19 पशु बरामद

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:जहां औराई पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा पिकअप वाहन से 19 पड़वा बरामद किए हैं। वहीं मौके से दो आरोपी फरार हो गए। दरअसल, औराई पुलिस माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मीरजापुर की तरफ से आ रही टाटा पिकअप को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि आशीष पाल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 19 पड़वों को मीरजापुर के ककराही से लादकर जौनपुर के बदलापुर वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं पिकअप वाहन को सीज करते हुए मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला की अनाज मंडी के स्टोर में आग, फायर ब्रिगेड ने जल्दी नियंत्रण पाया

Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंडी परिसर में बने एक स्टोर में रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान मौके पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, स्टोर में रखे पुराने सामान ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम के कर्मचारी रवि, विकास और अमन मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मंडी बोर्ड के अधिकारी संदीप सांगवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्टोर में विभाग का पुराना फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच करना इन्वेस्टिगेशन का विषय है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की तत्परता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और उसे आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद मंडी परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही。
0
0
Report

छठ घाटों की सुरक्षा व सफाई का प्रशासनिक निरीक्षण

Pariaunna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहार सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठव्रतियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हिलसा, औंगारी और बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित ऐतिहासिक छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस महान पर्व में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी होती है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report

फतेहगढ़ में राजपूत रेजिमेंट का पैरामोटर प्रदर्शन आकर्षण बना

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ में आसमान में दिखा राजपूत रेजिमेंट का दमखम, पैरामोटर प्रदर्शन ने खींचा ध्यान; राज्यपाल वीके सिंह ने सेंटर की उपलब्धियों को सराहा मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह पहुंचे फतेहगढ़, राजपूत रेजिमेंट के 17वें पोस्ट-वॉर रीयूनियन समारोह में हुए शामिल फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में 12 से 14 नवंबर तक 17वां पोस्ट-वॉर रीयूनियन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. वीके सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजपूत रेजिमेंटल सेंटर को उन्होंने बचपन से देखा है, लेकिन पिछले वर्षों में यहां काफी बदलाव आया है। आज सेंटर का वातावरण पूरी तरह बदल चुका है。 जनरल वीके सिंह ने कहा कि सेंटर की ओर से पुराने साथियों के साथ विशेष रूप से वीर नारियों को सम्मानित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने राजपूत रेजिमेंट के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेनिंग के मामले में सेंटर ने पूरे इन्फैंट्री ट्रेनिंग सेंटरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है。 वहीं समारोह के दौरान रोमांच का अलग ही नजारा देखने को मिला। आसमान में पैरामोटर की उड़ान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके साथ ही डॉग शो, पीटी प्रदर्शन और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। बड़ा खाना और विशेष सैनिक सम्मेलन में पुराने साथियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें साझा कीं。 फर्रुखाबाद की कनेक्टिविटी पर बात करते हुए उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ से बेहतर सड़क संपर्क की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बेहतर होने से फर्रुखाबाद पहुंचना आसान होगा। सेना, सेंटर और रेजिमेंट अपने-अपने दायित्वों को तत्परता से निभा रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह प्रगति जारी रहने की उम्मीद है。 तीन दिवसीय समारोह में करीब 180 पूर्व सैनिकों और 1,200 सेवारत अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह ने एक बार फिर राजपूत रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और भाईचारे की मिसाल पेश की। बाइट – जनरल डॉ. वीके सिंह (मिजोरम के राज्यपाल)
0
0
Report
Advertisement

छठ पर घर वापसी: बाइक से दूरी पार कर रहे लोग

Kushinagar, Uttar Pradesh:एंकर - लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक अब गांवों और शहरों में दिखाई देने लगी है। छठ पूजा पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए परदेश में रहने वाले लोग घरों की ओर लौट रहे हैं। कोई ट्रेन से, कोई बस से तो कोई हवाई जहाज से सफर कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो लंबी दूरी की परवाह किए बिना अपनी बाइक से ही घर पहुंचने का सफर तय कर रहे हैं। आखिर छठ पर घर पहुंचने की ऐसी क्या है चाहत देखिए ये खास रिपोर्ट। वीओ - छठ महापर्व... यानी आस्था, विश्वास और अपनों से मिलने का त्योहार। जैसे-जैसे छठ पूजा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे घर लौटने वालों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। महानगरों में नौकरी और रोजगार करने वाले लोग अपने गांव और परिवार की ओर रवाना हो चुके हैं, किसी को ट्रेन का इंतजार है, तो कोई बस और हवाई जहाज से घर पहुंच रहा है। लेकिन इस बार घर वापसी की तस्वीर में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। लोग अपनी बाइक उठाकर लंबी दूरी का सफर तय करते हुए छठ मनाने घर पहुंच रहे हैं, किसी की बाइक पर बैग बंधा है, तो कोई परिवार के लिए जरूरी सामान लेकर निकल पड़ा है। चेहरे पर सफर की थकान जरूर है, लेकिन दिल में छठ पूजा पर अपनों के बीच पहुंचने की खुशी साफ दिखाई दे रही है, इनके लिए घर पहुंचना सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि मां के हाथ का खाना, परिवार का साथ, गांव की मिट्टी और छठ घाट पर होने वाली पूजा में शामिल होने का भावनात्मक एहसास है, दरअसल, छठ महापर्व पूर्वांचल और बिहार की संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि रोजी-रोटी के लिए घर से दूर रहने वाले लोग भी इस पर्व पर अपनी मिट्टी की ओर खिंचे चले आते हैं। किसी के लिए यह मां के साथ अर्घ्य देने का अवसर है, तो किसी के लिए वर्षों पुरानी परंपरा को निभाने की खुशी।
0
0
Report

हल्द्वानी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट और उसके तीन अन्य साथी हिमांशु, अंश और नितिन पाल शामिल हैं। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र का है, जहां एक होटल में देर रात नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद नाबालिग के परिजनों ने मुखानी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धीरज बिष्ट समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस मामले में ABVP के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट का नाम सामने आने के बाद छात्र राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। छात्रसंघ चुनाव से जुड़े इस घटनाक्रम ने राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच भी हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल पुलिस की जांच का केंद्र घटना से जुड़े तथ्यों, शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल करना है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में छठ महापर्व का आगाज; अर्जुन मुंडा ने प्रसाद ग्रहण कर शुभकामनाएं दी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू, अर्जुन मुंडा ने किया प्रसाद ग्रहण। छठ महापर्व आज नहाय खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। खूँटी के उपासक परिवारों के घर छठ महापर्व का पहला दिन पूरे नेम निष्ठा के साथ बनाया गया और संजोत में पूरे पवित्रता के साथ कद्दू भात ग्रहण किया। मौके पर अर्जुन मुण्डा ने सपत्नीक उपासक परिवार के घर पहुँचे और कद्दू भात प्रसाद के रुप में ग्रहण किये। साथ ही, उपासक परिवारों से मुलाकात की। वहीं अर्जुन मुंडा ने प्रसाद ग्रहण किया और राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएँ दी ।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, MSP पर किसान धान बेचेंगे

Balrampur, Uttar Pradesh:एंकर छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो रही है ,जिसको लेकर बलरामपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में तैयारियां जोरों सोरो से चल रही है ,धान खरीदी के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है ,और धान खरीदी में किसानों को अपनी शिकायत और समस्या बताने के लिए संयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है,इसके साथ ही अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए 24 अलग अलग जगहों पर चेकपोस्ट भी बनाये गए है जहाँ पर कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी,,इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों की निगरानी और शाशन के मंशानुरूप धान खरीदी की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियो की नियुक्ति भी की गई है । आपको बता दे कि इस वर्ष जिले के 44 समितियों के माध्यम से 54 धान उपार्जन केंद्रों से किसानों की धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी,, जिले में इस वर्ष 5 नए धान उपार्जन केंद्र भी खोले गए है । धान की कीमत की बात करे तो धान सामान्य का समर्थन मूल्य 2441 रु है और ग्रेड A की धान की कीमत 2461 रु प्रति क्विंटल होगी ,,जबकि राज्य सरकार किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रु की दर से धान की खरीदी करेगा ।
0
0
Report

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल जोधपुर पहुँचेंगे, मरुनिनाद आयोजन में शामिल होंगे

Jodhpur, Rajasthan:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कल पहुंचेंगे जोधपुर, शिकारपुरा आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में होंगे शामिल जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शिकारपुरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मरुनिनाद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कल जोधपुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन और शिकारपुरा आश्रम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर संघ के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मरुनिनाद पथ संचलन के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 12वीं रोड चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा). इसको लेकर चौपासनी मंडल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। इसमें प्रदेश, जिला एवं मंडल कार्यकारी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top