icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow11 Jan 2025, 04:25 pm

गोरखपुरः खजनी थाने के समाधान दिवस में पहुंचे दो फरियादी, मौके पर एक मामले का हुआ समाधान

Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे खजनी के तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी और दिवस प्रभारी एसएसआई बलराम पाण्डेय की उपस्थिति में दो फरियादी अपनी भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं लेकर आए। जिसमें से तहसीलदार के द्वारा एक मामले का मौके पर समाधान करा दिया गया। वहीं दूसरे मामले में पैमाइश के लिये पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित करते हुए उन्हें मौके पर पहुंच कर जांच करने और अगले थाना दिवस तक जांच आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। मौके पर राजस्व निरीक्षक गंगा प्रसाद मिश्रा, निवर्तमान उनवल मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश चौरसिया सहित राजस्व निरीक्षक और हलका लेखपाल मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामगंगा की बाढ़ के कटान से प्रभावित गांव भरतौली में बाढ़ राहत किट नहीं मिलने पर पीड़ितों ने एसडीएम क

RNRAM NIWAS SHARMAFollow1m ago
Parashurampuri, Uttar Pradesh:रामगंगा की बाढ़ के कटान से प्रभावित गांव भरतौली में बाढ़ राहत किट नहीं मिलने पर पीड़ितों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद। रामगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित भरतौली गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों ने बाढ़ राहत सामग्री किट नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता से मदद की गुहार लगाई दोपहर करीब 12:00 बजे ज्ञापन दिया.पीड़ितों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बाढ़ के कारण उनके घरों व फसलों को काफी नुकसान हुआ है। घरेलू सामान के साथ पशुओं का चारा और खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और खेती तथा मजदूरी के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक बाढ़ राहत सामग्री किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि शासन स्तर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत और मुआवजे की व्यवस्था किए जाने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार बाघेशमणि त्रिपाठी से मुलाकात की और अपनी समस्या बताएं जिस पर उन्होंने लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच के बाद राहत दिलाने का भरोसा दिया. शिकायती पत्र में रामनरेश, सत्येंद्र सिंह, दिनेश, मुन्नी देवी, बुधपाल, रामवली, चंपा, आरती देवी, प्रेमलता, कमला, अन्नपूर्णा, विद्यावती, बिटोली, नन्ही सहित अन्य ग्रामीणों ने राहत किट उपलब्ध कराने के साथ ही नियमानुसार अन्य सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
0
0
Report

ललितपुर बस स्टैंड पर कंडक्टर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड से एक वीडियो सामने आया है , जहां एक बस कंडेक्टर द्वारा एक असहाय बुजुर्ग के साथ बाल पकड़कर उसे पीटते और अमानवीयता करते हुये नजर आ रहा है । बताया जा रहा है कि एक असहाय बुजुर्ग बस स्टैंड और आस पास ही रहा करता है , जो बस स्टैंड पर जमीन पर बैठा हुआ था । जहां एक बस का कंडक्टर पहुंचता है और उस बुजुर्ग को वहां से उठाने के लिये उसके बाल पकड़कर पीटना शुरू कर देता इस दौरान दो तीन लोग और भी खड़े होते हैं जो इस कंडक्टर को रोकने की जगह हंसते हुये नजर आ रहे हैं । आरोपी द्वारा बाल पकड़कर असहाय बुजुर्ग को जमीन पर गिरा दिया साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई । फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर आम लोग आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुये नजर आ रहे हैं।
0
0
Report

बेगूसराय में बहन के विवाद के बाद युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

Begusarai, Bihar:गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बकरी चराने को लेकर छोटी बहन- बड़ी बहन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बड़ी बहन ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अलौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी ओवरसीएल सिंह की पुत्री रूपा कुमारी के रूप में पहचानी गईं। बताया गया है कि ओवरसीएल सिंह कई वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल गढ़पुरा में रह रहे हैं। परिवार के अनुसार, घर में ही रूपा कुमारी का छोटी बहन से बकरी चराने को लेकर कथित कहासुनी हुई थी। इसी के कारण रूपा ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई; दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां रूपा फंदे से लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्ट्रम के लिए शव भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि रूपा कुमारी इंटर की छात्रा थीं और अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

करनाल के कंबोपुरा में बच्चों के विवाद से बुजुर्ग की हत्या; पुलिस जांच शुरू

Karnal, Haryana:करनाल। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप; 20-25 लोगों पर मारपीट का आरोप, बच्चों की पुरानी रंजिश बनी खूनी झगड़े की वजह, पुलिस ने शुरू की जांच। करनाल के कंम्बोपुरा गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ पुराना विवाद उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक युवक के साथ मारपीट किए जाने पर उसका बुजुर्ग रिश्तेदार राजपाल बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 20 से 25 लोगों पर घेरकर हमला करने का आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को पहले रास्ते में घेरकर करीब 20 से 25 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसके बाद परिवार के लोग मामले को शांत कराने और बातचीत करने के लिए बाहर आए। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले भी हो चुका था दोनों पक्षों में विवाद पुलिस जांच अधिकारी मनोज के मुताबिक, दोनों पक्षों के बच्चों के बीच पहले भी कहासुनी और विवाद हुआ था। मामले को लेकर एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत भी दी थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर मामले की जानकारी ली थी, लेकिन उस समय गांव के स्तर पर आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की बात कही गई थी। इसके बाद दोबारा हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और एक बुजुर्ग की जान चली गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, मौके से जुटाए जा रहे साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक कमल ने सुनाई पूरी घटना मृतक के बेटे घायल कमल ने आरोप लगाया कि वह सुबह दूसरे घर से फोन का चार्जर लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 20 से 25 लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कमल के मुताबिक, वह किसी तरह भागकर घर पहुंचा। इसके बाद उसके पिता, चाचा और ताऊ मामले को लेकर दूसरे पक्ष से बात करने पहुंचे, लेकिन वहां दोबारा मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान उसके पिता राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों के विवाद से बड़ों तक पहुंची बात कमल का कहना है कि विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई किसी पुरानी घटना से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले रविवार को बच्चों के बीच लड़की को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी परिवार के सभी लोगों को नहीं थी। उनका कहना है कि वे मामले को लेकर माफी मांगने और विवाद खत्म करने के लिए तैयार थे, लेकिन इसके बावजूद झगड़ा बढ़ गया। दो दिन पहले भी घर के आसपास घूमने का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले भी 30 से 35 युवक उनके घर के आसपास घूम रहे थे और झगड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। परिवार का कहना है कि इस घटनाक्रम की वीडियो फुटेज भी उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। पार्षद समेत कई लोगों के नाम सामने आने का दावा परिजनों ने इस पूरे विवाद में गांव के कुछ लोगों के साथ पार्षद सुभाष के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। घायल कमल ने बताया कि पुलिस को करीब 20 से 25 लोगों के नाम दिए गए हैं, जिन पर मारपीट में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फाइबर के लाठीनुमा डंडों से हमला करने का आरोप घायल युवक ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों के पास फाइबर के लाठीनुमा डंडे थे और उन्हीं से हमला किया गया। परिवार का कहना है कि हमले में राजपाल को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

चुनाव आयोग पर आरोप: हरियाणा में धांधली के सवाल उठे

Noida, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर अपना काम नहीं कर रहा है। इसलिए हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे थे, लेकिन आज तक उनका जवाब नहीं मिला。 ​बीजेपी ने हरियाणा में सिर्फ वोट नहीं, बल्कि पूरी सरकार चोरी कर ली। यह देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ है। हमारे नेता RahulGandhi शुरू से ही वोट चोरी की बात सबूतों के साथ उठाते रहे हैं और अब मीडिया रिपोर्ट्स के बाद यह साफ हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हरियाणा समेत देश के अन्य चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली कराई है。 ​हम सभी कांग्रेसजनों की मांग है कि CEC ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए。
0
0
Report

बलरामपुर में तीन दिन से बारिश जारी, जलभराव और धान फसल गिरने से किसान चिंतित

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में तीन दिन से जारी बारिश बनी राहत और परेशानी का कारण, कई जगह जलभराव, धान की फसल गिरी बलरामपुर जिले में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश से एक ओर लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिले के कई मोहल्लों, बाजारों और गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैलने से भी आवाजाही प्रभावित हुई है। किसानों के लिए यह बारिश मिश्रित असर लेकर आई है। लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान सहित अन्य फसलों को पानी की जरूरत थी, जिससे किसानों को राहत मिली है। हालांकि लगातार हो रही वर्षा और तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में धान की फसल खेतों में गिर गई है। किसानों ने फसल को नुकसान होने की आशंका जताई है। बीते गुरुवार को भी पूरे दिन जिले में रुक-रुक कर बारिश होती रही थी और शुक्रवार को भी मौसम का यही मिजाज बना रहा। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि लगातार बारिश के कारण जलभराव और फसलों को संभावित नुकसान अब चिंता का विषय बनता जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट ने छह साल लंबित अनुकंपा नियुक्ति आवेदन पर 40 दिन में निर्णय का निर्देश दिया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने जल संसाधन विभाग के सक्षम अधिकारी को वर्ष 2020 से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन पर 40 दिनों के भीतर नियमानुसार निर्णय लेने को कहा है।दरअसल, जल संसाधन विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी की वर्ष 2017 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी बहू शांति बाई यादव ने आश्रित परिवार के सदस्य के तौर पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए 28 नवंबर 2020 को आवेदन प्रस्तुत किया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि आवेदन निर्धारित समयावधि के भीतर विभाग के समक्ष पेश किया गया था, लेकिन लंबे समय तक उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। करीब छह साल तक आवेदन लंबित रहने के बाद शांति बाई ने हाईकोर्ट का रुख किया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रस्तुत आवेदन पर विभाग की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, राज्य की ओर से शासकीय अधिवक्ता अनिल पांडेय ने कोर्ट के समक्ष कहा कि यदि 28 नवंबर 2020 का आवेदन अभी कार्यपालन अभियंता अथवा संबंधित सक्षम अधिकारी के समक्ष लंबित है, तो उस पर लागू नियमों के अनुसार विचार कर निर्णय लिया जाएगा।राज्य की ओर से दी गई इस सहमति के बाद हाईकोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की। कोर्ट ने संबंधित सक्षम अधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित आवेदन पर 40 दिनों के भीतर नियमानुसार फैसला लिया जाए।
0
0
Report

गंगरेल बांध के 10 गेट खुले, पानी का प्रवाह तेज

Dhamtari, Chhattisgarh:लगातार बारिश से बढ़ी पानी की आवक, गंगरेल बांध के 10 गेट खुले धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है.... शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कहीं रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है..... लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में जलप्रवाह बढ़ा है, वहीं निचले इलाकों में भी पानी भरने की स्थिति बन रही है..... बारिश के चलते आम जनजीवन पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है...... दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से धमतरी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है..... इसी बीच गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया काँकेर और बालोद जिले में लगातार बारिश के चलते बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ी है...... कैचमेंट क्षेत्र से गंगरेल बांध में करीब 65 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड पहुंच रहा है..... वही बढ़ती आवक को देखते हुए बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं, जिनसे करीब 55 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है..... इससे महानदी में भी जलप्रवाह बढ़ गया है..... स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है..... मुनादी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से नदी किनारे नहीं जाने, तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और बच्चों व मवेशियों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की जा रही है...... फिलहाल प्रशासन की नजर बारिश, कैचमेंट क्षेत्र से आने वाले पानी और गंगरेल बांध के जलस्तर पर बनी हुई है...... लगातार बारिश जारी रहने पर बांध में पानी की आवक और नदी-नालों के जलस्तर में बदलाव हो सकता है।
0
0
Report

लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का एक दिवसीय दौरा, राहुल गांधी पर निशाना

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश वासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल खुद एक मजाक बनकर रह चुके हैं। संवैधानिक पद पर बैठकर अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पर है। वहीं हालिया घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में नमामि भारतम् के तहत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

Siwan, Bihar:सीवान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में शहर के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘नमामि भारतम्’ अभियान को लेकर यह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्या भारती संस्थान के अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, विद्यालयों के प्राचार्य, समाजसेवी और व्यवसायी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। विद्या भारती की ओर से 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देशभर में एक निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन का आयोजन किया गया। देशभर के करीब 12 हजार 500 विद्यालयों को इस अभियान से जोड़ा गया है,सीवान, छपरा और गोपालगंज में 61 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग बेटी की खरीद-फरोख्त: पोकरण पुलिस ने 60 मिनट में आरोपी गिरफ्तार

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपए में बेचने का आरोप, शिकायत के 60 मिनट में आरोपी गिरफ्तार पोकरण, जैसलमेर बिहार के अरवल जिले से सामने आए नाबालिग बेटी की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी के मामले में पोकरण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। मामले की शिकायत नाबालिग के चाचा ने पोकरण थाने में दी थी। शिकायत के अनुसार, अरवल जिले में रहने वाले पिता ने अपनी दूसरी पत्नी और परिचितों के साथ मिलकर नाबालिग बेटी का कथित तौर पर दो लाख रुपए में पोकरण निवासी टीकमचंद पुत्र चौथाराम माली से सौदा किया। आरोप है कि टीकमचंद ने नाबालिग से शादी कर उसे अपने साथ रखा हुआ था。 शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने एएसपी वीरेंद्र सिंह के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की। टीम ने शिकायत मिलने के करीब 60 मिनट के भीतर पुरोहितसर क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आरोपी टीकमचंद माली को गिरफ्तार कर लिया। बाल कल्याण समिति के सुपुर्द की बालिका पुलिस ने नाबालिग बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर सुपुर्द किया। चूंकि मामला मूल रूप से बिहार के अरवल जिले से जुड़ा है, इसलिए पोकरण पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच के लिए मामला अरवल थाना पुलिस को भेज दिया है। अब पुलिस नाबालिग के पिता, उसकी दूसरी पत्नी, परिचितों और संभावित बिचौलियों की भूमिका की जांच करेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top