Gorakhpur- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक रेलवे शसंजीव कुमार मीना द्वारा आगामी शहरी स्नान मौनी अमावस्या के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जीआरपी गोरखपुर के 11 थानों में थाना अध्यक्ष वी आई पी की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन में स्वयं उपस्थित रहते हुए प्रभारी निरीक्षक गोरखपुर रेलवे सुरक्षा बल टीम के साथ मिलकर गहन चेकिंग अभियान कर प्लेटफार्म ट्रेन सर्कुलेटिंग आउटर पार्किंग वेटिंग हॉल आदि का पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु चेकिंग की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
