Back
गोरखपुर में रोडवेज बस हादसा: 15 घायल, एक महिला की हालत गंभीर
NTNagendra Tripathi
Nov 11, 2025 14:51:45
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर महानगर के यूनिवर्सिटी चौराहे पर सोमवार की देर रात को एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर चौराहे पर बने गोलंबर से जा टकराई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं जिनमें बस्ती की एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गोरखपुर के यूनिवर्सिटी चौराहे पर सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस गोलंबर से जा टकराई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जबकि बस्ती जिले की 55 वर्षीय गुजराती देवी की हालत गंभीर है। कैंट थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। चालक रामबाबू ने बताया कि मोहद्दीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने की कोशिश में बस का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। गंभीर रूप से घायल गुजराती देवी अपने बेटे दुर्गा प्रसाद और परिवार के 20 सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए निकली थीं। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था और उसकी लापरवाही से ये हादसा हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि चालक का मेडिकल कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक, मामूली रूप से घायल यात्री बिना सूचना दिए अपने घर लौट गए हैं जबकि गंभीर घायल गुजराती देवी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 13, 2025 17:01:460
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 13, 2025 17:01:340
Report
पुष्पराजगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की गैर मौजूदगी से 4 घंटे मेडिकल टेस्ट रोक, न्याय प्रक्रिया प्रभावित
APAbhay Pathak
FollowDec 13, 2025 17:01:200
Report
OTOP TIWARI
FollowDec 13, 2025 17:01:050
Report
0
Report
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 13, 2025 16:46:260
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 13, 2025 16:45:560
Report
RSRahul shukla
FollowDec 13, 2025 16:45:460
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 16:45:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 16:45:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 13, 2025 16:33:110
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 13, 2025 16:32:590
Report