icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273003
Satish Kumar ShuklaSatish Kumar ShuklaFollow24 Dec 2024, 01:52 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्कूल वाहन लेने-देने पर सख्ती: निजी गाड़ियों सहित सभी शामिल, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई

Patna, Bihar:बिहार में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्ती करने की तैयारी में है। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि स्कूल प्रबंधन परिसर में बच्चों को लाने-ले जाने वाली गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि बच्चों को सड़क पार करके वाहनों में न बैठना पड़े। इसमें स्कूल की अपनी गाड़ियों के साथ निजी वाहन भी शामिल होंगे। साथ ही, वाहनों में निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाना होगा। ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के निर्देश के मुताबिक, स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाली निजी गाड़ियों और चालकों का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। इसमें वाहन की जानकारी, चालक का नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का विवरण शामिल रहेगा। वहीं, मोटर वाहन निरीक्षक यानी एमवीआइ हर तीन महीने पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में बच्चों की सुरक्षा, वाहनों के संचालन और परिवहन नियमों की समीक्षा होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और चालकों पर कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: पीएम मोदी का काशी दौरा: 13 जगह होगा भव्य स्वागत, वायुसेना के एयर शो में दिखेंगे राफेल-सुखोई

Nidaura, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। उनके आगमन को लेकर काशी में भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। पुलिस लाइन से नमो घाट तक लगभग नौ किलोमीटर के मार्ग पर 13 स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, डमरू, शंखनाद और पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां स्थित अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ में स्थापित इस इकाई में लगभग एक हजार स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। यहां टी-शर्ट, शॉर्ट्स, लोअर और अन्य परिधानों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अवलोकन करेंगे। इस दौरान राफेल, सुखोई सहित अन्य विमानों के हवाई करतब आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है। इस दौरे से औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण और काशी की सांस्कृतिक पहचान को नई गति मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

बाराबंकी में 14 केंद्रों पर PET शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों की मदद के लिए मुस्तैद रह

SriNSriNFollow30m ago
Banki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों की मदद के लिए पुलिस अधिकारी भी मुस्तैद हैं। जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 4,656 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। जिले में पीईटी का आयोजन आज के अलावा 30 अक्टूबर और एक नवंबर को भी किया जाएगा। परीक्षा कुल छह पालियों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 27,936 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिहार में अक्टूबर के अंत से बारिश-आंधी की चेतावनी: भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी

Patna, Bihar:बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। सभी जिले ग्रीन जोन में हैं और ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 और 26 अक्टूबर को भी मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। मौस्म विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अक्टूबर से बिहार में मौसम बदलने और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो 1 नवंबर तक जारी रह सकता है। 27 अक्टूबर को दक्षिण बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 28 अक्टूबर को भी दक्षिण बिहार के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है। 29 अक्टूबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की आशंका है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और दरभंगा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 1 नवंबर को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है。
0
0
Report

झारखंड BJP की कार्यसमिति नेता बोले: सत्ता वापसी के लिए मंथन, विपक्ष पर पलटवार

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लगातार दूसरे दिन भी जारी है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में झारखंड में भाजपा को सत्ता पर काबिज कराने के लिए रणनीति बनाने के साथ साथ विरोधियों पर पलटवार की रणनीति पर भी चर्चा जारी है। झारखंड के मंत्रियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झारखंड भाजपा का है, बीजेपी का ही रहेगा। दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद सत्ता में आ गई है। कहीं चूक हुई होगा, हमने बनाया है हमारा ही रहेगा। झारखंड के केंद्रीय मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिन के प्रवास पर झारखंड में हैं, कार्यसमिति की बैठक जारी है, कार्यकर्ताओं में उत्साह है, आने वाले समय में उनका मार्गदर्शन लेकर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में लगेंगे और पूरी टीम बीजेपी की एकजुटता के साथ झारखंड के हित के लिए काम करती रहेगी। झामुमो कोटे से राज्य सरकार में मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, खाली समय है,जनता ने आराम करने का समय दिया है, ऐसे ही ये 2039 तक बैठक करते रहेंगे। नितिन नबीन को बीजेपी ने अध्यक्ष बनाया है, यहां कई लोग आते हैं जाते हैं , आइए खाइए और पिकनिक कर जाइये। बीजेपी का हेल्थ अब सुधर नहीं सकतें इसके लिए इनको अब मेंटल हॉस्पिटल जाना होगा ,जो कांके में हैं। उनके सारे नेता क्रैक हो गए हैं। वहां जो हैं उनका जनाधार नहीं है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा बीजेपी कोई पहली बार बैठक नहीं कर रही वो अगले पांच साल भी बैठक करेगें। वहां बैठक बाजी बहुत होती है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की मौत, सरकारी कार्य से लौटते समय हुआ हादसा

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow58m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़क हादसे में सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की दुखद मौत हो गई। वह शहर क्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात थे। हादसा जानसठ थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अरुण चाहर सरकारी कार्य पूरा करने के बाद कार से वापस थाने लौट रहे थे। इसी दौरान जानसठ थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में दरोगा अरुण चाहर की मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी सिटी अमृत जैन और एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने उपनिरीक्षक अरुण चाहर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से टीम गठित की गई है। टीम हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी, ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। एसपी सिटी अमृत जैन ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य से लौट रहे उपनिरीक्षक की मौत की घटना से पुलिस महकमे में दुख का माहौल है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

रामलीला मैदान में वोट बचाओ महारैली: राजस्थान कांग्रेस ने प्रचार तेज किया

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महारैली में राजस्थान से 5 हजार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली कूच की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी ने बताया कि महारैली में युवा कांग्रेस की बड़ी भागीदारी रहेगी। रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी जयपुर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में कथित बयान को लेकर सियासी विवाद लगातार जारी है। अभिषेक चौधरी ने कहा, मदन राठौड़ जहां-जहां जाएंगे, वहां-वहां उनका मुंह काला किया जाएगा। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव और बढ़ने के आसार हैं。
0
0
Report

अर्जुनपुर गोशाला में चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था : ग्राम प्रधान

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनपुर की गौशाला में पशुओं के लिए चारा, पानी की तैयारियों को परखा गया। मौके पर भूसा और पशु आहार पर्याप्त मात्रा में मिला। इन व्यवस्थाओं पर पंचायत सचिव ने संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसी ही व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ निशांत यादव ने गोवशों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जानवरों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। ग्राम प्रधान रामनरेश चौधरी और ग्रामवासियों ने बताया कि पशुओं की देखभाल पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर मौजूद केयर टेकर बाला प्रसाद ने बताया कि यहां गौशाला में 72 गोवंश संरक्षित किए गए हैं,हरा चारा बोने के लिए खेत की तैयारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top