273152
गोरखपुर: पिपराइच में रेलवे अधिकारियों ने हटवाया अवैध अतिक्रमण
Pipraich, Uttar Pradesh:नगर पंचायत पिपराइच में रेलवे द्वारा हनुमान मंदिर से हटा रोड स्थित स्टेशन रोड तक अपनी भूमि को पट्टे पर आवंटित किया गया था पट्टा धारकों द्वारा आवंटित भूमि पर मानक से अधिक अवैध कब्जा कर लिया गया था जिसको रेलवे अधिकारियों ने प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर खाली करवाया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
कसया-पडरौना मार्ग पर तेज रफ्तार एर्टिगा ने 15 वर्षीय प्रिंस मद्धेशिया की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर\n\n- पडरौना-कसया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा\n- निर्माणाधीन इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा\n- तेज रफ्तार अर्टिगा ने 15 वर्षीय किशोर को मारी टक्कर\n- हादसे में प्रिंस मद्धेशिया की मौके पर मौत\n- दोस्तों के साथ मेला देखने जा रहा था मृतक प्रिंस\n- टेंपो से उतरकर सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा\n- टक्कर मारकर अर्टिगा चालक मौके से फरार\n- कसया पडरौना के बहोरापुर की घटना。0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया मतदान
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।जयपुर नगर निगम चुनाव।जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया मतदान।गांधीनगर PHED स्थित केंद्र पर सपत्नीक किया मतदान।0
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान हत्या: खाप पंचायत में न्याय की मांग, फरार शूटरों की गिरफ्तारी तेज
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की 26 अगस्त को गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में दो शूर्टर को शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। दो शूटर अभी भी फरार चल रहे हैं। वे शामली पुलिस को चेतावनी देते हुए धमकी भरी वीडियो वायरल कर रहे हैं। अंकित बालियान की हत्या को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों शूटर फरार हैं। अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने गांव में अपनी खाप की पंचायत बुलाई और कहा कि जैसा उनके बेटे के साथ हुआ है, वैसा किसी और के बेटे के साथ नहीं होगा। मामला बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा का है, जहां अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली शहर में 4 बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की थी, वह जिम से वर्कआउट कर लौट रहे थे। 15 दिन से अधिक समय बीत चुके हैं लेकिन शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पिता ने खाप के चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को फोन कर पंचायत में शामिल होने को कहा। गांव में संदेश फैल गया और 36 बिरादरी के मुखिया पंचायत में शामिल हुए। जहां पंचायत में निर्णय हुआ कि कल फिर से अंकित बालियान के घर पर पंचायत होगी, जिसे न्याय पंचायत कहा गया और पश्चिम उत्तर प्रदेश के तीन जिलों मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के खाप चौधरी मौजूद रहेंगे। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि फैसला सलाह मशवरे के बाद होगा, प्रशासन से आर्थिक मदद और नौकरी जैसे आश्वासन दिए जाएं और हरियाणा सरकार से भी इस गैंग पर अंकुश की मांग की जाएगी। यह न्याय पंचायत कल की तारीख तय करेगी; 20-25 खाप चौधरी मौजूद रहेंगे और कौन-सी कार्रवाई की जाएगी, इस पर सलाह ली जाएगी।0
0
Report
जलालपुर में चोरों का धावा: एक रात में कई दुकानों से चोरी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में चोरों का धावा, एक ही रात कई दुकानों में चोरी सीसीटीवी कैमरे तोड़कर दुकानों के ताले और दरवाजे किए क्षतिग्रस्त, दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध कैमरे में कैद घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब पांच संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। मकरा चौराहे स्थित एसके मोबाइल शॉप में भी चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। दुकानदार सत्यम अग्रहरि के अनुसार, बदमाशों ने दुकान के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और मुख्य ताला काटने की कोशिश की। हालांकि ताला पूरी तरह नहीं टूट पाने के कारण चोर दुकान के अंदर दाखिल नहीं हो सके। इससे दुकान में बड़ी चोरी होने से बच गई। वहीं त्रिलोचन महादेव बाजार स्थित शिवरतन गुप्ता की ज्वेलरी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और फिर मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकान संचालक के पुत्र शिवम ने बताया कि चोर कुछ नकदी और चांदी के बर्तन उठा ले गए हैं। चोरी गए सामान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में रामजीत गुप्ता उर्फ रामजोर की इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में भी चोरी हुई। दुकानदार के मुताबिक, दुकान से नकदी के अलावा कॉपर के चार बंडल तार गायब हैं। एक ही रात में कई दुकानों में चोरी की घटना सामने आने के बाद व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।0
0
Report
राजसमंद में निकाय चुनाव शुरू, 88 वार्डों के 260 उम्मीदवारों की किस्मत
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में निकाय चुनाव का मतदान शुरू, राजसमंद जिले के तीन निकाय में हो रहे हैं मतदान राजसमंद, देवगढ़ और भीम के कुल 88 वार्डों में 260 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में 127, देवगढ़ नगरपालिका के 25 वार्डों में 71 और भीम नगरपालिका के 18 वार्डों में 62 प्रत्याशी मैदान में हैं。0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में गणेश उत्सव के लिए सुरक्षा मजबूत, DIG ने तैयारी की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: DIG अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा ने कहा, "आगामी त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण गणेश उत्सव है। इन्हें लेकर हर जिले की टीम मुस्तैद है। इसके बाद हमारे अन्य महत्वपूर्ण उत्सव हैं और उनकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं... सुरक्षा के अच्छे इंतजाम है। कहीं कोई असुविधा नहीं होगी। सभी स्थानों पर पुलिस तैनात है."0
0
Report
धनबाद ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, FIR की तैयारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने मारपीट और बदसलूकी करने वाले युवकों की पहचान शुरू कर दी है। मामले में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस दिन-रात आम लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सड़क पर तैनात रहती है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी या मारपीट करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को पुलिस से किसी तरह की शिकायत है तो वह वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रख सकता है, लेकिन सड़क पर ड्यूटी कर रहे जवानों के साथ मारपीट करना उचित नहीं है।एसएसपी ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कई मामलों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार प्रमुख कारण सामने आते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है。0
0
Report
भयानक टक्कर: ट्रक-टाटा मॅजिक की भिड़ंत में 8 मौत, 7 जख्मी
Nanded-Waghala, Maharashtra:ट्रक आणि प्रवासी टाटा मॅजिक ऑटोची समोरासमोर भीषण घडकी होऊन झालेल्या भीषण अपघातात 8 जण ठार तर 7 जण गंभीर जखमी झाले. नांदेड भोकर रोडवरील सीताखंडी घाटात काल सायंकाळी हा अपघात घडला. भोकर कडून नांदेडकडे जाणारा भरधाव ट्रक आणि प्रवासी टाटा मॅजिक यांचा सीताखंडी घाटात अपघात झाला. धडक एव्हढी भीषण होती की प्रवासी ऑटो रस्त्याच्या बाजूला दूरवर फेकला गेला तर ट्रक चालक अपघातानंतर ट्रकमध्ये अडकून पडला होता. जेसीबीच्या साहाय्याने ट्रकचा पत्रा दुर करून चालकाला बाहेर काढण्यात आले. जखमींना भोकर आणि नांदेडच्या शासकीय रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात आले आहे. दरम्यान रात्री उशीरा खासदार अशोक चव्हाण यांनी भोकरच्या रुग्णालयात जाऊन जखमीची विचारपूस केली.0
0
Report
Advertisement
सीकर के वार्ड 15 में टक्कर: भाजपा ने सिमरन मुंडोरी उतारी, कांग्रेस-आरएलपी मुकाबला
Jaipur, Rajasthan:सीकर नगर परिषद के वार्ड पन्द्रह हॉट सीट बनी हुई है यहाँ से निवर्तमान सभापति जीवन खान कांग्रेस से भाजपा ने यहां पर सिमरन मुंडोरी को मैदान में उतारा है तो वहीं आरएलपी का प्रत्याशी भी मैदान में है.0
0
Report
दिल्ली ब्रिक्स समिट के लिए सुरक्षा तैयारियाँ पूरी, 15,000 पुलिस, 200 कंपनियां तैनात
Noida, Uttar Pradesh:भारत मंडपम के गेट न. 7 से WT दिल्ली में ब्रिक्स समिट के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समिट 12-13 सितंबर 2026 को भारत मंडपममें हो रही है। आज से वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा तैयारियां पूरी तरह सक्रिय हैं। लगभग 15,000 दिल्ली पुलिस कर्मी और 200 कंपनियां पैरामिलिट्री तैनात हैं। एयरपोर्ट, 11 प्रमुख होटल्स भारत मंडपम और वीवीआईपी रूट्स को कवर किया गया है। 500 से ज्यादा सीसीटीवी फेसियल रिकग्निशन और नंबर प्लेट रीडिंग वाले लगाए गए हैं जिससे दिल्ली पुलिस लाइव मॉनिटरिंग कर रही हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए 4-लेयर सुरक्षा घेरा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए अतिरिक्त सुरक्षा। होटल्स में भी NSG टीमें और सेक्टर-वाइज DCP रैंक के अधिकारी तैनात हैं.0
0
Report
सीकर में चार निकायों के लिए मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह
Jaipur, Rajasthan:सीकर में चार निकायों के लिए मतदान शुरू हो चुका है।मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह है।मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही कतारें लगना शुरू हो गई हैं।हमारे सीकर, संवाददाता अशोक शेखावत ने सीकर नगर परिषद के वार्ड पन्द्रह के मतदान केंद्र के बाहर जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
BRICS Summit के लिए दुनियाभर के नेता एक साथ, विश्व कल्याण की चर्चा होगी
Noida, Uttar Pradesh:Narendra Modi अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्。 सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥0
0
Report
BRICS Summit: विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्। सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥0
0
Report
बोधगया मठ में विदेशी श्रद्धालुओं ने दीपोत्सव में हनुमान चालीसा-गीता पाठ किया
Gaya, Bihar:बोधगया में दिखा आस्था का अनोखा संगम, विदेशी श्रद्धालुओं ने गाया हनुमान चालीसा व लगाए जयकारे, ज्ञान और मोक्ष की धरती बोधगया में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विश्व धरोहर स्थल बोधगया मठ में ताइवान और थाईलैंड से आए श्रद्धालु भारतीय सनातन परंपरा में रंगे नजर आए। विदेशी मेहमानों ने यहां हनुमान चालीसा और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया और दीप प्रज्वलित कर अपने पितरों की शांति व परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर बोधगया मठ परिसर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में ताइवान, थाईलैंड और जापान से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विदेशी श्रद्धालुओं को मंत्रों का जाप करते और सनातनी तरीके से पूजा करते देख वहां मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। इन श्रद्धालुओं का कहना है कि वे यहां केवल पूजा के लिए नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के कल्याण और मानव कल्याण की भावना से आते हैं। इस संबंध में बोधगया मठ के पुजारी सत्यानंद गिरी ने बताया कि अलग-अलग देशों से श्रद्धालु हर वर्ष यहां पहुंचते हैं। इनमें ताइवान, जापान और थाईलैंड के लोग शामिल हैं। ये श्रद्धालु छह दिनों तक मठ में रहकर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। इसके बाद सातवें दिन हवन और पितरों के लिए तर्पण करते हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के दौरान धर्मचक्र बनाया गया है, जिसमें मंत्रों को अंकित किया गया है। दीप जलाने के साथ ही मंत्रों की ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का प्रसार किया जाता है। इस मौके पर गाइड गंगाधर ने बताया कि विदेशी श्रद्धालु दीप समारोह के जरिए सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि इन श्रद्धालुओं को जब गयाजी के पिंडदान और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई तो वे काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने गयाजी जाकर पिंडदान किया और फिर बोधगया मठ पहुंचे। यहां की आध्यात्मिक परंपरा और वातावरण से प्रभावित होकर उन्होंने पूजा-पाठ शुरू कर दिया। बोधगया मठ में विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा और गीता पाठ करना भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहुंच को दिखाता है। अलग-अलग देशों से आए लोग यहां आकर शांति, पूर्वजों के सम्मान और मानव कल्याण का संदेश दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
