Gorakhpur: गणतंत्र दिवस पर प्रधान ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर
Jangl Dumri No2, Uttar Pradesh:भटहट के जंगल डुमरी नंबर दो के ग्राम प्रधान सिद्धु पासवान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राइमरी और कम अपोजिट माध्यमिक विद्यालय के एक हजार से अधिक बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इस खास दिन पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधान ने इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बुजुर्गों और सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
