icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001
GGorakhpurFollow2 Feb 2025, 11:06 am

Gorakhpur - पुलिस ने लूट के आरोप मे दो युवकों को किया गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 2 नफर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 22450 रुपये, घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल व 2 अदद मोबाइल बरामद गई है. गोरखपुर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उ0नि0 राहुल दूबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर बीएनएस से संबंधित अभियुक्त आदित्य सिंह व चन्दन सिंह को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 22450 रुपये, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow7m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग :-उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का समाजवादी पार्टी के घोसणा पत्र को लेकर सपा पर बड़ा हमला किया कहा की समाजवादी पार्टी की कोई साख नही है *समाजवादी पार्टी को पता है कि हम लोग सत्ता में आने वाले हैं नहीं तो मनमानी तरीके से घोषणा कर दो इस तरीके के घोषणा पत्र पर जनता बिल्कुल विश्वास नहीं करेगी* समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने पर बोले जयवीर सिंह,,,, घोषणा पत्र का मतलब होता है कमिटमेंट , कमिटमेंट उसका होता है जिसकी कोई साख हो , जिसकी कोई साख ना रही हो परिक्षण में 2012 से 2017 के दौरान में पूरे प्रदेश ने जंगल राज लुटैती छिनैती वन डिस्टिक वन माफिया जमीनों पर कब्जे चौथ वसूली दंगा कर रिकॉर्ड कीर्तमान बनाने का काम किया है उन्हें भी पता है कि हम लोग सत्ता में आने वाले हैं नहीं तो मनमानी तरीके से घोषणा कर दो इस तरीके के घोषणा पत्र पर जनता बिल्कुल विश्वास नहीं करेगी और ना ही उस पर जनता तवज्जो देने का काम करेगी 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा की तमाम प्रदेशों में जो राजनीतिक दलों का गठन हुआ है वह सब केवल कांग्रेस की नीतियों और नीतियों को लेकर हुआ है यह सब संगठन कांग्रेस के विरोध में बने हुए हैं इनमें कोई नीतिगत सामंजस्य नहीं है इन पार्टियों का जन्म ही केवल कांग्रेस के विरोध के लिए हुआ है यह जो गठबंधन हो रहे हैं वह अस्थाई है यह सभी भाजपा को हराने के लिए बनाए गए हैं इसलिए कहीं ना कहीं इन लोगों में जूता पजाम होना ही होना है जनता पार्टी आधे से ज्यादा लोगों का भरोसा जीतकर तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है हम लोग साल के 12 महीने 365 दिन चुनाव मोड में रहते हैं जहां पर जब भी चुनाव होता है हम लोग हमेशा तैयार रहते हैं बाइट :- मंत्री जयवीर सिंह
0
0
Report

राजसमंद में कांग्रेस की 16 साल बाद वापसी: भाजपा चारों विधायक हार गए

Rajsamand, Rajasthan:- सत्ता और चारों विधायक भाजपा के, फिर भी राजसमंद में चला 'हाथ' का जादू — 16 साल बाद कांग्रेस की प्रचंड वापसी! - राजसमंद में बड़ा सियासी उलटफेर: 26% की छलांग, 8 ब्लॉकों पर कब्जा — विपक्ष में रहकर कांग्रेस ने रच दिया 31 साल का इतिहास! - राजसमंद की 'गांव सरकार' में पलट गई बाजी: न टूटा एक भी वोट, न चला सत्ता का जोर — कांग्रेस ने छीन लिए भाजपा के चारों किले! राजसमंद एंकर - राजसमंद की ग्रामीण सियासत में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पंचायती राज चुनाव 2026 के नतीजों ने जिले के पुराने समीकरण बदल दिए हैं। 16 साल के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस ने न सिर्फ जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत से वापसी की है, बल्कि पंचायत समितियों में भी एकतरफा बढ़त बनाई है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस की यह वापसी क्यों मानी जा रही है ऐतिहासिक—देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट。 वीओ 01- राजसमंद के पंचायती राज चुनाव में इस बार कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया। 29 सीटों वाली जिला परिषद में कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। सुंदर देवी कीर 17-12 के अंतर से जिला प्रमुख चुनी गईं। ब्लॉक स्तर पर भी यही तस्वीर रही—9 पंचायत समितियों में से 7 पर कांग्रेस के सीधे प्रधान बने, राजसमंद ब्लॉक में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय ने बाजी मारी, जबकि भाजपा सिर्फ गढ़बोर तक सिमट गई। 2020 के पिछले चुनाव से तुलना करें तो तब भाजपा के पास 17 और कांग्रेस के पास महज 8 जिला परिषद सीटें थीं। इस बार कांग्रेस ने सीधे 26 फीसदी से ज्यादा का बड़ा उछाल दर्ज किया है और वोट शेयर में भी भाजपा पर 2 फीसदी से अधिक की बढ़त बनाई है。 वीओ-2 इतिहास से तुलना — क्यों खास है 2026 का जनादेश- आंकड़ों के आईने में देखें तो राजसमंद में कांग्रेस को इससे पहले स्पष्ट बहुमत केवल दो बार—साल 2000 और 2010 में मिला था। लेकिन तब प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार थी। जिले के 31 साल के चुनावी इतिहास में यह पहली बार है, जब राज्य में भाजपा सरकार और जिले में चारों भाजपा विधायक होने के बावजूद कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए इतना बड़ा बहुमत हासिल किया है。 वीओ-3 जीत-हार के बड़े कारण- सियासी जानकारों के मुताबिक इस उलटफेर के पीछे तीन बड़े कारण रहे—पहला, कांग्रेस में जीरो क्रॉस वोटिंग और संगठन की एकजुटता। दूसरा, स्थानीय स्तर पर सत्ता-विरोधी नाराजगी और जातीय समीकरणों का बिगड़ना, जिसका सीधा नुकसान भाजपा को उठाना पड़ा। और तीसरा, निर्दलीयों को साधने में कांग्रेस की सटीक रणनीति, जिसके दम पर उसने राजसमंद ब्लॉक भी भाजपा से छीन लिया。 बाइट 1- आदित्य प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष 2- सुरेंद्र सिंह राठौड़, विधायक कुंभलगढ़ 3- सुदर्शन सिंह रावत, पूर्व विधायक भीम 4- देवकीनंदन गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नोट- सभी बाइट एक ही फाइल में है.. जिस क्रम में नाम लिखे हुए हैं उसी क्रम में बाइट 1 फाइल में बनाया है पीटीसी - श्याम बिश्नोई संवाददाता राजसमंद
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में अवैध अतिक्रमण हटाकर 1000 वर्ग मीटर कब्जामुक्त

Noida, Uttar Pradesh:अवैध अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गुलावली के खसरा नंबर-805 में करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 की टीम ने पुलिस विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम इटटा की तरफ रेलवे कॉरिडोर के समीप अधिसूचित और अर्जित क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के क्रम में 27 नवंबर को मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण और अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद वर्क सर्किल-10 और पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को हटाकर करीब 1000 वर्ग मीटर प्राधिकरण की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित और अर्जित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पेटवाड़ में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद बदमाश

Hansi, Haryana:पेटवाड़ गांव में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत नारनौंद हलके के गांव पेटवाड़ में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के समय कारोबारी पड़ोस में हुई एक व्यक्ति की मौत पर शोक जताने गए हुए थे। घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने कारोबारी का नाम लेकर आवाज लगाई। कुछ देर तक जब कोई बाहर नहीं आया तो बदमाशों ने घर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे सहम गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कारोबारी जब घर लौटे तो पता चला कि बदमाशों ने घर की दीवार और अंदर खड़ी कार को गोलियों से निशाना बनाया है। इसके बाद नारनौंद पुलिस को सूचना दी गई। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
0
0
Report

बाराबंकी किसान पथ पर ट्रक भिड़ंत, केबिन में आग से एक व्यक्ति जिंदा जला

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- किसान पथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति बाराबंकी के माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर आज दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि केबिन में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आशंका है कि केबिन में अन्य लोग भी सवार थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद केबिन से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि हादसे के समय केबिन में एक से अधिक लोग मौजूद हो सकते थे। ऐसे में अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ट्रकों में कितने लोग सवार थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि हादसे भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। फिलहाल एक की मौत की जानकारी है। बाइट- अमिताभ राय, एआरटीओ।
0
0
Report
Advertisement

फारबिसगंज के जीरादेवी कॉलेज में 200 रुपए अवैध वसूली पर छात्राओं ने मचाया हंगामा

Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज के जीरादेवी शीतलसाह महिल महाविद्यालय में छात्राओं ने जम कर हंगामा किया । छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा के नाम पर सभी छात्राओं से 200 रुपए की अवैध वसूली की गई है और उसका रशीद भी दिया गया है जबकि यूनिवर्सिटी द्वारा इस तरह का कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। छात्राओं के जबरदस्त हंगामे के बीच परीक्षा का समय भी बीत गया । छात्राओं के हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं से लिए गए पैसे वापस करने का निर्णय लिया लेकिन पैसे क्यों लिए गए थे इसके बारे में प्रभारी प्रधानाचार्य नवल कुमार कुछ भी नहीं बता पाये । फिलहाल छात्राओं की भारी भीड़ परीक्षा छोड़ कॉलेज परिसर में अपने पैसे वापस लेने के लिए डटी हुई है लेकिन इन सबके बीच यह सवाल अब भी अनुत्तरित है कि आखिर पैसो की अवैध वसूली किसके आदेश पर हो रही थी और अवैध वसूली करने वाले कर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी
0
0
Report

कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर भीषण टक्कर, ऑटो सवार दो की मौत, एक गंभीर घायल; जाम

Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हाइवा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो में सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रही थी, वहीं ऑटो डोमचांच से नवलशाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे हीं दोनों वाहन रायडीह मोड़ के पास पहुंची दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक घायल टेंपू चालक तिलैया थाना क्षेत्र के भादोधीह निवासी सलीम के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report

नरीमन हाउस के शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: देहरादून में शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह के सम्मान में उनका भव्य स्मारक बनकर तैयार हो चुका है. सिंहनीवाला के पास मौजूद गजेंद्र विहार AWHO कॉलोनी में बनाए गए इस नए स्मारक पर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवान की शहादत को याद करते हुए आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. हवलदार गजेंद्र सिंह 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में नरीमन हाउस में आतंकियों से लोहा लेते हुए गंभीर घायल हुए थे, जिसके बाद शहीद हुए. शहीद के सम्मान में इसे स्मारक बनाया गया है. नवनिर्मित स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद की पत्नी विनिता बिष्ट, मेजर जनरल आलोक जोशी, मेजर हुकुम सिंह सहित सैन्य अधिकारी और पूर्व सैनिकों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया. गौरतलब है, मुंबई आतंकी हमले के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह NSG की 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप के साथ नरीमन हाउस ऑपरेशन में शामिल थे. आतंकियों की ओर से ग्रेनेड फेके जाने से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला जारी रखा और एक आतंकी को घायल कर दिया. इसी अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. इस मौके पर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए शाहिद के परिवारजन सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम नजर आई.
0
0
Report
Advertisement

राकेश राठौर ने यूपी कांग्रेस प्रभारी परिवर्तन पर कहा—अनुभवी नेतृत्व आवश्यक

Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कांग्रेस के अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश प्रभारी के पद से हटाकर राजेंद्र पाल गौतम को नया प्रभारी नियुक्त करने पर कहा, "वो बहुत अनुभवी व्यक्ति थे और बहुत सहजता के साथ लोगों को जोड़ने का काम कर रहे थे। अहंकार नाम की चीज उनके इर्द-गिर्द कहीं नहीं थी। हर कार्यकर्ता की बात सुनते थे। हम लोग भी तमाम तरीके से उनसे अपनी बात कहते थे। गुस्से में भी कहते थे, तब भी वो मुस्कुरा के ही सुनते थे, उसका हल भी निकालने का प्रयास करते थे। तो अनुभवी व्यक्ति थे उनको संगठन का अनुभव था। उसके बाद उस समय वो जो टीम बनी थी अजय राय की, अविनाश पांडे की या और भी जो उत्तर प्रदेश के अंदर टीम थी, सांसदों की टीम थी, पूरी ताकत से कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रही थी, फिर अचानक बदलाव हुआ और बदलाव होने के बाद इस तरीके से अहंकारी रवैया अपनाया गया जो कांग्रेस के लिए घातक है। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने यूपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के पार्टी को मजबूत करने या नुकसान पहुंचाने के सवाल पर कहा, "नुकसान साफ-साफ दिख रहा है। कहां गठबंधन की बात हो रही थी, कहां 200 प्लस की बात हो रही थी, कहां 26 सीटों की घोषणा होके रह गई। रोज बयानबाजी हो रहा है, रोज अजीब तरीके की बातें हो रही हैं। कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति है। चुनाव लड़ने वाले लोगों को कुछ पता नहीं है कि होगा नहीं होगा, क्या होगा, गठबंधन होगा नहीं होगा। तो ये तो अनिर्णय की स्थिति में पूरे उत्तर प्रदेश कांग्रेस को इन्होंने फंसा दिया।" सीतापुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को लेकर कहा, "अब दो महीने हो गया है अभी तो संगठन को लेकर उन्होंने कॉल नहीं की कि इस विषय पर आपसे बात करनी है। कल उनका फोन आया था तो कुछ लोगों के नाम मांग रही थी आज उनसे पूछ के नाम भेज देंगे कुछ लोगों के प्रदेश में। बाकी संगठन को लेकर हमको लगता नहीं अभी किसी से व्यक्तिगत बुलावा आया हो। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर कहा, "बिल्कुल मजबूत अध्यक्ष थे बोल्ड अध्यक्ष थे और पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर कहीं भी कोई घटना हुई किसी की कोई तकलीफ, दुख कहीं संघर्ष की जरूरत पड़ी, लगातार खड़े रहते थे। और डट के खड़े रहते थे उनके साथ पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा था और कांग्रेस मजबूती की ओर बढ़ रही थी।"
0
0
Report

जहानाबाद रेलवे ट्रैक पार के गड्ढे: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कार्रवाई की मांग की

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में रेलवे ट्रैक के किनारे रास्ता बंद करने के लिए दोनों ओर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे खोदे जाने को लेकर बिहार सरकार के खान एवं कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी रेलवे अधिकारियों पर आगबबूला हो गए। इस दौरान उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दे डाली। मामला मंत्री के पैतृक गांव काको प्रखंड के नेरथुआ मठ जाने वाले रास्ते का है। मंत्री ने रेलवे अधिकारियों पर जानबूझकर गांव के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने मौके पर रेलवे अधिकारी को फोन कर जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने यहां तक चेतावनी दी कि यदि इस तरह लोगों की जान जोखिम में डाली गई तो संबंधित अधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पटना-गया रेलखंड पर हाईस्पीड ट्रेनों का परिचालन शुरू होना क्षेत्र के लिए अच्छी बात है, लेकिन इसके नाम पर ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता बंद करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सदन में भी रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले गांवों के लिए वैकल्पिक रास्ते और अंडरपास बनाने की मांग उठाई थी। मंत्री के अनुसार, पिछले एक साल से रेलवे प्रशासन ने लोहे और सीमेंट के पोल लगाकर रेलवे ट्रैक के आसपास घेराबंदी कर रखी थी। अब दोनों तरफ करीब 10 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, बुजुर्गों और महिलाओं को आना-जाना पड़ता है। किसान, पशुपालक और अन्य ग्रामीण भी इसी रास्ते पर निर्भर हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों ने बिना जिला प्रशासन को सूचना दिए मनमाने तरीके से यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर डीआरएम को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। इधर, मौके पर पहुंचे एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि नेरथुआ गांव जाने का यह एकमात्र रास्ता है, जो रेलवे लाइन से होकर गुजरता है। यह अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग है। रेलवे प्रशासन की ओर से यहां एलएचएस बनाने की स्वीकृति दी गई है, लेकिन अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लंबित रहने के बीच रेलवे की ओर से दोनों तरफ गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। एसडीओ ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर फिलहाल पैदल आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल रेलवे की इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन कब तक गांव के लोगों के लिए स्थायी रास्ते की व्यवस्था करता है।
0
0
Report

कपासन पंचायत में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, गाडरी को पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौरगढ़ जिले के कपासन पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सामने आई है। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 8 से निर्वाचित भेरूलाल गाडरी को पार्टी सिंबल के साथ प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रस्तावक प्रधान दिनेश चंद बैरवा बने। वहीं वार्ड संख्या 3 से निर्वाचित कैलाश लौहार ने भी पार्टी और निर्दलीय, दोनों रूपों में नामांकन दाखिल कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। नामांकन के बाद कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आई। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। खास बात यह रही कि भाजपा के किसी भी सदस्य ने नामांकन दाखिल किया है।
0
0
Report
Advertisement

पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव की रफ्तार, इटावा बामणिया निर्विरोध

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले की पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रधान चुनाव के बाद अब उपप्रधान पद को लेकर भी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति के अनुसार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सबसे बड़ा अपडेट इटावा बामणिया पंचायत समिति से है, जहां आरएलपी की जड़ाव देवी निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुई हैं। जड़ाव देवी वार्ड संख्या 9 से निर्वाचित सदस्य हैं। खास बात यह रही कि आरएलपी की संजू देवी भी बगावत करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचीं, लेकिन सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर पहुंचने के कारण नामांकन की समय सीमा निकल चुकी थी। समय सीमा के चलते संजू देवी नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं और जड़ाव देवी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। वहीं डीडवाना, कुचामन और लाडनूं में भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। मकराना, लाडनूं और पिलवा में कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा। जबकि परबतसर और नावां में आरएलपी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। मकराना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा सियासी हलचल देखने को मिली। यहाँ चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। आरएलपी की ओर से हिम्मत सिंह, कैलाश राम और दुर्गा देवी ने पर्चा भरा है, जबकि भाजपा की ओर से मुकेश बाजड़ोलिया ने नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी के बाद ही तय होगा कि मुकाबला किन प्रत्याशियों के बीच होगा। नावां पंचायत समिति में भाजपा से निरजा कंवर और कांग्रेस से दातार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। यहां आरएलपी के पास 8 सदस्य होने के बावजूद पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा, जबकि भाजपा के पास सिर्फ 3 सदस्य होने के बावजूद भाजपा ने नामांकन दाखिल किया है। परबतसर में कांग्रेस की ओर से श्रवण खोखर और भाजपा की ओर से सुनीता बावरी ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। मौलासर में निर्दलीय निर्वाचित मनवर खां ने कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया है। वहीं आरएलपी की ओर से बजरंग लाल ने नामांकन किया है, जबकि भाजपा ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। डीडवाना और मौलासर में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक कार्ड खेलते हुए दोनों जगह अल्पसंख्यक चेहरों को उपप्रधान पद का प्रत्याशी बनाया है। डीडवाना में मुंशी खां और मौलासर में मनवर खां को प्रत्याशी बनाया गया है। दोनों ही प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं और विधायक यूनुस खां के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रधान चुनाव में भी विधायक के समर्थन वाले निर्दलीय सदस्यों के सहयोग से कांग्रेस ने प्रधान बनाने में सफलता हासिल की थी। वहीं लाडनूं में आरएलपी ने मानाराम परिहार को प्रत्याशी बनाया है, जबकि निर्दलीय के रूप में सुमित्रा देवी ने नामांकन दाखिल किया है। कुचामन में कांग्रेस की ओर से नरसी चेजारा और आरएलपी की ओर से रामनिवास ने नामांकन किया है। भाजपा ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। पिलवा में भाजपा की ओर से सत्तूराम ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि अजय राज ने आरएलपी के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किया। अब नाम वापसी के बाद उपप्रधान चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। किस पंचायत समिति में किस दल का उपप्रधान बनेगा और कहां सियासी समीकरण बदलेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report

कोटपूतली उपप्रधान चुनाव: उर्मिला गुर्गर निर्विरोध विजयी

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली पंचायत समिति कोटपूतली के उपप्रधान पद के चुनाव में बड़ा राजनीतिक फेरबदल होते हुये नया घटनाक्रम देखने को मिला है. भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 1 से प्रत्याशी सोनू कुमारी द्वारा अपना नामांकन वापस लिये जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला गुर्जर (वार्ड संख्या 16) को निर्विरोध उपप्रधान चुन लिया गया है. नामांकन वापसी के बाद इस चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश और बहुमत को देखते हुए भाजपा को अपने प्रत्याशी का नाम वापस लेना पड़ा. वहीं, नामांकन वापस लेने के फैसले पर भाजपा प्रत्याशी सोनू कुमारी व परिवार की सदस्य होने से इसे पारिवारिक और सामाजिक संबंधों से जुड़ा निर्णय बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला गुर्जर उनकी बहन हैं, इसलिए उन्होंने अपना नाम वापस लिया है. सोनू कुमारी ने स्पष्ट किया कि उनके लिए पार्टी से बढ़कर समाज और बहन का रिश्ता है. साथ सोनू कुमारी के परिजन मुकेश चन्देला ने बताया उर्मिला गुर्जर निर्दलीय थी जिसे कांग्रेस ने अपना सिंबल देकर आपस में लड़ाने का काम किया है; सर्व समाज में एकजुटता के चलते हमने अपना नाम वापसी लिया है. उर्मिला गुर्जर के निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है. ख़ुशी जाहिर करते हुये प्रधान मीनाक्षी घोघड़ ने कहा इस बार कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है जिससे अब हम सब मिलकर काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान कर पाएंगे. बाइट: 01 मीनाक्षी घोघड़, प्रधान पंचायत समिति कोटपूतली. बाइट: 02 सोनू कुमारी भाजपा प्रत्याशी. बाइट: 03 मुकेश चनेजा सोनू कुमारी के परिजन. बाइट: 04 रामस्वरूप कसाना पूर्व संसदीय सचिव.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top