273006
Gorakhpur - डीजल चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर चोरी के आरोप में बडहलगंज पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार. बड़हलगंज पुलिस ने फोरलेन पर खड़ी ट्रकों से रात में डीजल चोरी करने वाले दो शातिर युवकों को किया गिरफ्तार . युवकों के पास से पुलिस को 6 खाली ड्रम और 6 डीजल से भरे हुए ड्रम जिसमें लगभग 300 लीटर डीजल भरा हुआ था, साथ ही पुलिस ने डीजल निकालने के लिए मौके पर पाइप भी शातिर चोरो से किया बरामद . बड़हलगंज पुलिस की माने तो दोनों शातिर युवक हाईवे पर किनारे खड़े ट्रकों मेे डीजल टैंक से करते थे चोरी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RLP की जिला स्तरीय बैठक से निकाय व पंचायती राज चुनावों की रणनीति तय
Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला प्रभारी पर्यवेक्षक महेन्द्र डोरवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी चुनावों की तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी महेन्द्र डोरवाल ने कहा कि RLP राजस्थान में होने वाले आगामी निकाय और पंचायती राज के सभी चुनाव बिना किसी समझौते के, पूरी मजबूती और दमखम के साथ लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पार्षद व RLP नेता गुलशेर खान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। 2018 और 2023 के चुनावों के बाद अब पार्टी अपनी स्वतंत्र ताकत के साथ हर निकाय क्षेत्र और पंचायती राज स्तर पर मैदान में उतरेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। साथ ही, डीडवाना जिला मुख्यालय पर आगामी चुनावी गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ करने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में भूराराम शेषमा, प्रेम भाकर, अमराराम मकराना, शेरा राम मंडा, ज्ञानाराम मेहरिया, गोविंद मंडा, अब्दुल मलिक, वसीम अकरम सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
आगरा में स्वतंत्रता दिवस: दशहरा घाट पर 100 से अधिक तैराकों ने यमुना में देशभक्ति दिखाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार बेहद अनोखे अंदाज में मनाया गया। ताजमहल के साए में यमुना की लहरें देशभक्ति के नारों से गूंज उठीं। दशहरा घाट पर 100 से ज्यादा तैराक यमुना में उतरे और तैरते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तस्वीरें आगरा के दशहरा घाट की हैं... जहां 15 अगस्त के मौके पर यमुना की लहरों के बीच देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 100 से ज्यादा तैराकों ने यमुना में उतरकर तिरंगे और देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।यमुना में तैरते तैराकों के बीच लगातार भारत माता की जय के जयकारे गूंजते रहे। ताजमहल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और यमुना की लहरों के बीच मनाया गया ये जश्न लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।बताया जा रहा है कि यमुना में स्वतंत्रता दिवस मनाने की ये परंपरा कई वर्षों पुरानी है। हर साल तैराक इसी तरह यमुना में उतरकर देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण का संदेश देते हैं।इस मौके पर तैराक सुंदर दुबे ने यमुना में तैराकी सीखने के लिए अनुमति दिए जाने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि अगर उचित व्यवस्था और सुरक्षा के साथ लोगों को तैराकी सीखने का मौका मिले, तो यमुना से जुड़ी इस परंपरा को और मजबूत किया जा सकता है।देशभक्ति का ये जज्बा सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि यमुना की लहरों में भी दिखाई दिया... तिरंगे के सम्मान और भारत माता के जयकारों के साथ आगरा में स्वतंत्रता दिवस का ये नजारा लंबे समय तक याद रखा जाएगा。0
0
Report
बुरहानपुर लव जिहाद: नाबालिग लड़की सुरक्षित, आरोपी आनस अंसारी गिरफ्तार
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले में एक बार फिर लवजिहाद का मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिक लड़की को एक मुस्लिम लड़के ने बहला फुसलाकर गलत नीयत से असीरगढ़ ले गया था, लेकिन गनीमत रही कि नाबालिग लड़की किसी अप्रिय घटना का शिकार नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के सदस्यों ने नाबालिग लड़की के परिजनों के साथ कोतवाली थाने में FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी आनस अंसारी को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में घटी लव जिहाद की घटना से हिंदू संगठन के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की है। वही इस पूरे घटना पर कोतवाली थाने में FIR दर्ज हो चुकी है; CSP विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और विवेचना जारी है।0
0
Report
Advertisement
देवली गांवड़ी में कुएं में गिरकर किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव में शनिवार दोपहर एक 64 वर्षीय किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बद्रीलाल माली पुत्र कान्हाराम माली के रूप में हुई है, जो गांवड़ी थाना देवली के निवासी थे。 जानकारी के अनुसार, बद्रीलाल माली शनिवार दोपहर अपने खेत पर जानवरों को पानी पिला रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं में पानी अधिक और गहराई ज्यादा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी。 ग्रामीणों ने तत्काल देवली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर देवली थाने के एएसआई शिवकुमार और कांस्टेबल सीताराम मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने कुएं में अतिरिक्त इंजन लगाकर पानी बाहर निकालना शुरू किया। पानी का स्तर कम होने के बाद ग्रामीण कुएं में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवली उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।0
0
Report
सागर के नरयावली में अस्पताल निर्माण गड्ढे में डूबे दो मासूम भाई, मौत
Sagar, Madhya Pradesh:एंकर/सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के पिता बारे लाल चढ़ार मूल रूप से रहली के निवासी हैं। दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे। जब काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं दिए, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूमों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दो चिरागों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यस्थल पर न तो कोई सुरक्षा घेरा (बैरिकेटिंग) था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। वही इस मामले में नरयावली पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी और लापरवाही की जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में बहेड़ी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर आरोपी ज्ञानेन्द्र गंगवार उर्फ गोविन्दा गंगवार, निवासी मोहल्ला जाजूनगर, कस्बा व थाना बहेड़ी के खिलाफ नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बहेड़ी थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा मैनपुरी जनपद के करहल थाने में वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित मुकदमा भी दर्ज बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और रिजर्व कांस्टेबल मनीष शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
अंकिता भंडारी केस: VIP संरक्षण पर सवाल, महिलाओं के लिए न्याय की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi · अंकिता भंडारी के परिवार से 2 दिन पहले मिला। चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं - अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं। सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक \"VIP\" मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि भी की। मगर, रिज़ॉर्ट में अंकिता के रूम को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त कर दिया गया जो खुद में संदेहपूर्ण है。 इस दुखद मामले में सबसे शर्मनाक बात है कि राज्य सरकार खुद आज तक उस \"VIP\" को संरक्षण दे रही है। क्यों? क्योंकि वह BJP-RSS का बड़ा नेता है。 यही BJP की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहाँ तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना। दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और BJP में ऐसे लोगों की भरमार है。 भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली यह अमानवीय मानसिकता खत्म नहीं होती। भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी - सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ。0
0
Report
उदावास स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सरपंच को सम्मान पर जाँच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिसे सरकार ने हटाया, उसे ही स्कूल ने बना दिया ''सरपंच''? उदावास स्कूल में आयोजित स्वंत्रता दिवस कार्यक्रम विवादों में उदावास में पूर्व सरपंच से ध्वजारोहण पर उठे गंभीर सवाल ग्रामीणों ने विद्यालय प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप कथित घोटाले का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने का दावा पूर्व सरपंच को ध्वजारोहण कराने और सम्मानित करने पर विवाद पूर्व सरपंच को ''सरपंच'' बताकर किया गया कार्यक्रम में सम्मानित जबकि फिलहाल सुमन देवी नहीं है ना तो गांव की सरपंच और ना ही प्रशासक ग्रामीणों ने तीन दिन में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झुंझुनूं जिले के उदावास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सरपंच से ध्वजारोहण करवाने और उन्हें सम्मानित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ रामावतार सैनी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व सरपंच सुमन देवी को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्हें बतौर सरपंच प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। शिकायत में ग्रामीणों ने दावा किया है कि सुमन देवी के विरुद्ध करीब 1 करोड़ 29 लाख से 1 करोड़ 30 लाख रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें सरपंच पद से हटाया जा चुका है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राजकीय कार्यक्रम में पूर्व सरपंच को ध्वजारोहण के लिए किस आधार पर आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानित क्यों किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ग्राम पंचायत उदावास की वर्तमान प्रशासक ऋतु कुमारी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थीं। ग्रामीणों के अनुसार ऋतु कुमारी ने 10 अप्रैल 2026 को संबंधित आदेश के बाद उदावास पंचायत का कार्यभार संभाला था। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पूर्व सरपंच को लेकर प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और उन्हें पद से हटाया जा चुका है, तो विद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें राजकीय समारोह में आमंत्रित करने का निर्णय गंभीर सवाल खड़े करता है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यह विद्यालय प्रशासन की लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण अथवा साजिश थी, इसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य एवं पीईईओ रामोतार सैनी की भूमिका की जांच कर दोष पाए जाने पर नियमनुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में प्रशासन से तीन दिवस के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की गई है। अब सवाल यह है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राजकीय समारोह में ध्वजारोहण के लिए पूर्व सरपंच को आमंत्रित करने का निर्णय विद्यालय प्रशासन ने किन नियमों और परिस्थितियों के आधार पर लिया। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह महज प्रशासनिक चूक थी या इसके पीछे कोई और वजह。0
0
Report
झुंझुनूं में तीज माता की शाही सवारी ऊंट-घोड़ों व बैंड-बाजे के साथ निकली
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं\nझुंझुनूं में धूमधाम से निकली तीज माता की शाही सवारी\nगौशाला से छावणी बाजार होते हुए समस तालाब पहुंची\nऊंट-घोड़ों और बैंड-बाजे के साथ सजी भव्य सवारी\nरास्तेभर महिलाओं ने तीज माता की पूजा-अर्चना की\nछावणी बाजार में विधिवत पूजा के बाद आरती हुई\nशाही सवारी देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब\n\nहरियाली तीज के अवसर पर शनिवार को झुंझुनूं शहर में तीज माता की शाही सवारी धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। श्री गोपाल गौशाला के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में ऊंट-घोड़े, बैंड-बाजे, पारंपरिक वाद्ययंत्र और लोक कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। तीज माता के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शाही सवारी दोपाहर करीब 3:30 बजे श्री गोपाल गौशाला परिसर से रवाना हुई। डॉ. डीएन तुलस्यान के संयोजन में निकली सवारी झुंझुनूं एकेडमी, लावरेश्वर मंदिर, राणी सती रोड और चूणा का चौक होते हुए छावणी बाजार पहुंची। छावणी बाजार में श्री गल्ला व्यापार संघ की ओर से शाही सवारी का स्वागत किया गया। पंडित दीनदयाल शुक्ला के आचार्यत्व में तीज माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष नितेश बंका, मंत्री रामावतार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद शाही सवारी ऊंट-घोड़ों और बैंड-बाजे के साथ जोशियां का गट्टा और कपड़ा बाजार होते हुए करीब 5 बजे समस तालाब पहुंची। यहां तीज माता की विशेष आरती की गई। इसके बाद सवारी ढंडों का दरवाजा और खेतान मोहल्ला होते हुए वापस श्री गोपाल गौशाला परिसर पहुंची, जहां आयोजन का समापन हुआ। श्री गोपाल गौशाला के प्रतिनिधि डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि तीज माता की यह पारंपरिक शाही सवारी हर वर्ष गौशाला से निकाली जाती है। उन्होंने बताया कि सवारी निकलने से पहले सुबह से ही तीज माता की प्रतिमा गौशाला परिसर में स्थापित रहती है, जहां महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद शाही सवारी के मार्ग में भी जगह-जगह महिलाओं ने तीज माता की पूजा की। उन्होंने बताया कि छावणी बाजार में गल्ला व्यापार संघ की ओर से पूजा-अर्चना और आतिथ्य के बाद सवारी को समस तालाब के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, डॉ. डीएन तुलस्यान, शिवचरण हलवाई, रोहिताश्व बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ऊंट-घोड़ों, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा से सजी तीज माता की शाही सवारी ने पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना दिया। छावणी बाजार से लेकर समस तालाब तक श्रद्धालुओं की भीड़ और महिलाओं की पूजा-अर्चना ने झुंझुनूं की पारंपरिक तीज संस्कृति की भव्य झलक दिखाई।\n\nबाइट : डॉ. डीएन तुलस्यान, प्रतिनिधि, श्री गोपाल गौशाला0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों के परिवार के लिए मुफ्त आरोग्य जांच शिविर
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गिरीश महाजन व महादेव हॉस्पिटल यांच्या वतीने शहीद जवानांच्या परिवारासाठी स्वतंत्रदिनानिमित्त आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले होते. पंधरा ऑगस्ट स्वातंत्र्य दिनाचे औचित्य साधत मंत्री गिरीश महाजन यांच्या जी एम फाउंडेशन कडून शहीद जवानांच्या परिवाराचे आरोग्य तपासणी आयोजित करण्यात आले होते. शहरातील महादेव इस्पितळात जवानांच्या परिवाराच्या विविध आरोग्य तपासण्या आणि तातडीने विनामूल्य उपचार करण्यात येत असल्याने, अनेक परिवारांना मोठा दिलासा मिळाला आहे. या वेळी माजी खा डॉक्टर उल्हास पाटील दीपक सूर्यवंशी, पितांबर भावसार यांच्या सह अनेक नामांकित डॉक्टर रुग्ण तपासणी आणि उपचारासाठी हजर होते, शहीद जवानांच्या परिवारातील शंभर हून अधिक जणांची यावेळी आरोग्य तपासणी करण्यात आली, विविध प्रकारच्या खुर्चीक तपासण्या आणि उपचार मोफत करण्यात आल्याने, जवानांच्या परिवारातील सदस्यांनी आयोजकांच आभार मानले आहे..0
0
Report
वंदे मातरम विरोधी वायरल वीडियो पर सियासी हंगामा, शिंदे- ठाकरे पर जवाबी निशाना
Ratnagiri, Maharashtra: 'वंदे मातरम' विरोधाच्या व्हायरल व्हिडिओबाबत: व्हायरल व्हिडिओची मी पुष्टी करत नाही, पण जर तो व्हिडिओ खरा असेल तर या काँग्रेसच्या लोकांना देशाबद्दल किती अभिमान आहे हेच यावरून सिद्ध होतं. स्वातंत्र्यसैनिकांनी 'वंदे मातरम'चा नारा देत देश स्वतंत्र केला. तोच नारा सुरू असताना काँग्रेसची मंडळी तोंड फिरवतात आणि 'वंदे मातरम का चालू केलं?' असा जाब विचारतात, ही देशासाठी शोकांतिका आहे. *गोपीनाथ मुंडे यांच्याबाबत पृथ्वीराज चव्हाण यांच्या विधानावर:* ब्रेकिंग न्यूज मिळवण्यासाठी किंवा स्वतःला प्रसिद्धीच्या झोतात ठेवण्यासाठी अशी विधाने केली जातात. गोपीनाथ मुंडे साहेब आज आपल्यात हयात नसताना त्यांच्याबद्दल अशी शंका निर्माण करणे, हाच काँग्रेस पक्षाचा वैचारिक पराभव आहे. ३. *मुंबई-गोवा महामार्गाच्या कामाबाबत व मनसे/राज ठाकरेंच्या टीकेवर:* रस्त्यावर कुठे तडे पडले असतील किंवा चुकीचे काम झाले असेल, तर त्याची चौकशी होऊन कारवाई केली जाईल. पण 'मुंबई-गोवा महामार्गांचे काम पूर्णच झाले नाही' असा खोटा प्रचार काही लोक करत आहेत. मी जिल्ह्याचा पालकमंत्री म्हणून सांगतो की, इंदापूरला वाहतूक कोंडी (Traffic) नसेल, तर आज मी स्वतः रत्नागिरी ते मुंबई प्रवास साडेचार ते पावणेपाच तासांत करतो. इंदापूर बायपासचे काम पूर्ण झाल्यानंतर रत्नागिरी ते मुंबई हे अंतर केवळ ४ तासांत पूर्ण होईल. ठाकरे गटावर टोला: गेल्या साडेचार वर्षांपासून बोलून बोलून UBT ची किती घसरण झाली हे सर्वांनी पाहिले आहे. आम्ही विधानसभा निवडणुकीत ८० पैकी ६० जागांवर विजय मिळवून दुसऱ्या क्रमांकावर आलो, तर ते १०० लढवून अवघ्या २० जागांवर आले. खरी शिवसेना एकनाथ शिंदेंचीच: एकनाथ शिंदे साहेबांच्या नेतृत्वाखालील शिवसेना हीच बाळासाहेबांच्या विचारांची खरी आणि १००% समाजकारण करणारी शिवसेना आहे. सातत्याने होत असलेल्या टीकेचा आम्हालाच फायदा होत आहे. राहुल गांधींच्या विधानाला उत्तर: गेल्या निवडणुकांमध्ये ९० पेक्षा जास्त वेळा पराभव झाल्यानंतर त्यांनी सर्व प्रयोग करून पाहिले. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी भारताला जागतिक स्तरावर नेऊन ठेवले आहे, त्यामुळे कुणी काहीही आरोप केले तरी त्याचा काहीही परिणाम होणार नाही. सुप्रिया सुळेंच्या वक्तव्यावर प्रतिक्रिया: एकनाथ शिंदे यांनी उठाव करून मुख्यमंत्रीपद स्वीकारले नसते, तर 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना', 'लेक लाडकी योजना' किंवा महिलांना एसटी प्रवासात ५०% सवलत यांसारख्या लोककल्याणकारी योजना कधीच लागू झाल्या नसत्या. जनता का कौल शिंदेंच्या बाजूने: महाराष्ट्र और राज्यातील मतदारांनी एकनाथ शिंदे साहेबांचे नेतृत्व स्वीकारले असून, भाजपच्या नंतर शिवसेना हा राज्यातील दुसऱ्या क्रमांकाचा सर्वात मोठा पक्ष बनला आहे.0
0
Report
ऊर्जा मंत्री ने डीएम-SP को दिखाया धौंस, ABCD भी सिखाने की धमकी
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद जवानों के परिवारों को आमंत्रित न किए जाने पर मंत्री भरे मंच से भड़क उठे और मौके पर मौजूद जिलाधिकारी (DM) व पुलिस अधीक्षक (SP) की जमकर क्लास लगाई। प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि हर जिले में ऐसे कार्यक्रमों के दौरान शहीद जवानों के परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों को बुलाकर सम्मानित करने की परंपरा रही है, लेकिन यहाँ के अधिकारियों की कार्यप्रणाली देखकर ऐसा प्रतीत होता हो कि अब उन्हें ABCD (ABCD) भी सिखानी पड़ेगी अधिकारियों की अनदेखी के साथ-साथ कार्यक्रम में लोगों की कम उपस्थिति देखकर भी मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रशासन को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस आयोजन का ठीक से प्रचार-प्रसार कराया गया होता, तो यहाँ हजारों की संख्या में भीड़ जुट सकती थी। इस भारी चूक और अव्यवस्था से नाराज़ ऊर्जा मंत्री ने मंच से ही डीएम और एसपी को सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा कि भविष्य में यदि ऐसी गलती दोबारा दोहराई गई, तो किसी को भी माफी नहीं मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह के अलवर पहुंचने के साथ 6453 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Alwar, Rajasthan:अमित शाह का रविवार दोपहर 12 बजे अलवर पहुँचने का है प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पहुंचेगे अलवर करीब सात सौ करोड़ की परियोजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास 200 करोड़ के सरस डेयरी के नए सयंत्र का भी होगा भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहीत प्रदेश के अनेको नेता और भाजपा पदाधिकारी होंगे शामिल अलवर में 16 अगस्त को अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा, 17 जिलों को मिलेंगे 6453 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात अलवर, 15 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में 16 अगस्त को अलवर शहर के विजय नगर ग्राउंड में जनसभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जनसभा के दौरान प्रदेश के 17 जिलों को कुल 6453 करोड़ रुपये की लागत वाले 954 विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। इनमें अलवर जिले के 783 करोड़ रुपये के 151 विकास कार्य भी शामिल हैं। कार्यक्रम में अलवर सरस डेयरी के 200 करोड़ रुपये की लागत वाले नवीन प्लांट का शिलान्यास तथा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा。 इसी अवसर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन भी होगा। समारोह में प्रदेश के 10,548 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें अलवर जिले के 461 नव नियुक्त कार्मिक भी शामिल हैं。 कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 66.74 लाख लाभार्थी किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किश्त के रूप में 667.40 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। इसमें अलवर जिले के 1.47 लाख किसानों के खातों में करीब 14.72 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित होगी。 अलवर में होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जनसभा में बड़ी संख्या में आमजन, लाभार्थी, किसान और नव नियुक्त कार्मिकों के शामिल होने की संभावना है।0
0
Report
बहेड़ी के सिविल न्यायालय और बार एसोसिएशन में हर्षोल्लास से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल न्यायालय बहेड़ी में शनिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन योगेश कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सिविल जज ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। वहीं बहेड़ी बार एसोसिएशन परिसर में बार अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महासचिव दीपचंद्र पांडे एडवोकेट ने सभी देशवासियों एवं अधिवक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुंदर गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन योगेश कुमार चौधरी, बार अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीपचंद्र पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गंगवार एडवोकेट, पूर्व महासचिव मनोज कुमार जौहरी एडवोकेट, पूर्व महासचिव रामस्वरूप गंगवार एडवोकेट, एल्डर कमेटी चेयरमैन भूप कुमार गुप्ता एडवोकेट, भजनलाल गंगवार, केसर कुमार गंगवार, सतपाल गौतम, सूरत सागर, ठाकुर कमल सिंह, हरजिंदर सिंह, अनिल कुमार, अब्दुल रऊफ मुन्ना, वीरेंद्र कुमार सक्सेना, ललित कुमार शर्मा, अरविंद कश्यप, नादिर अली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस मनाते युवक को करंट लगा, छत से गिरकर हालत गंभीर
New Delhi, Delhi:अपने दो छोटे बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन कर रहे युवक को लगा करंट, छत से नीचे गिरा हालत गंभीर स्टोरी -- नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में गली से गुजर रही बिजली की लाइन से युवक को लगा करंट। युवक घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती। दानिश अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ छत पर स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन कर रहा था दोनों बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। पतंग का मांझा अचानक घर की पहली मंजिल से ही गुजर रही बिजली की तार से उलझ गया उसे हटाने के दौरान इतना तेज धमाका हुआ कि दानिश करंट की वजह से छत से आकर नीचे गली में गिरा और बुरी तरह से झुलस गया। साथ ही घर में लगे बिजली के मीटर और सब मीटर भी जल गये। बताया जा रहा है कि बिजली की जो तारे थी उनमें प्लास्टिक कवर तो चढ़ा हुआ है लेकिन कई जगह से तार में कट होने की वजह से यह करंट लगा है। दानिश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। दानिश 15 दिन पहले ही यहां रहने के लिए आया था और घर की पहली मंजिल पर किराये पर रह रहा था। बाइट -- घायल की पत्नी व चश्मदीद पड़ोसी0
0
Report
Advertisement
