273006
Gorakhpur: पिपराइच पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद किया चोरी का माल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पिपराइच पुलिस ने चोरी के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक 25 KVA जनरेटर, बैटरी, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए। सभी आरोपी पिपराइच थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में 134 किलोग्राम गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Patna, Bihar:एंकर--पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा एक ट्रक में छिपाकर ओडिशा से भोजपुर के कोईलवर ले जाया जा रहा था। दरअसल, 14 अगस्त को बिहटा-सरमेरा रिंग रोड NH-131 पर चकचेचौल गांव के पास पुलिस की दिवा गश्ती पार्टी संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक पुलिस को देखकर अचानक धीमा हुआ और यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक के चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने ट्रक में गांजा होने की बात कबूल की और बताया कि इसे कोईलवर ले जाया जा रहा था। दोनों ने यह भी बताया कि गांजा का मालिक फॉर्च्यूनर से आगे-आगे जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर का पीछा कर उसमें सवार दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रक और फॉर्च्यूनर से 1-1 किलोग्राम के 134 पीले बॉक्स में पैक कुल 134 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के भगवान चौधरी, चन्द्रदेव पांडे, सन्नी कुमार सिंह उर्फ आकाश कुमार सिंह और निर्भय कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा के साथ एक ट्रक और एक फॉर्च्यूनर भी जब्त किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
करनाल में तेज बरसात से सेक्टर 13-14 में जलभराव, निगम के दावों की पोल
Karnal, Haryana:करनाल। तेज बरसात के बाद करनाल शहर के पाश इलाकों में कई कई फिट जलभराव, सेक्टर 13 ओр सेक्टर 14 में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। सड़कों से बारिश के पानी की निकासी ठप्प होने से दर्जनों दोपहिया वाहन हुए खराब। बरसात ने एक बार फिर नगर निगम के प्रबंधों की पोल खोल दी है करनाल शहर में कई सेक्टर में आधे घंटे की बारिश ने हालात बेकाबू कर दिया लोग परेशान होते नजर आए स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों को घर लौट रही थी तो कई जगह पर पानी का सामना करना पड़ा वहीं लोगों का कहना है कि नगर निगम ने दावे तो बड़े किए थे कि हमने हर तरह की सुविधा दी है लेकिन आधे घंटे की बारिश ने ही सारे दावों की पोल खोल कर रख दी है इन्होंने नाले साफ करने की बात कह रहे थे पहले बारिश नहीं हुई इसी वजह से पहले पानी नहीं हुई आज बारिश ज्यादा हुई है तो शासन की पोल खोल कर रख दिया।0
0
Report
Advertisement
खड़गे मंच के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का गांधी चौक तक विरोध प्रदर्शन
Rewari, Haryana:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना सामाजिक समानता और संविधान का अपमान. कांग्रेस निवास से गांधी चौक तक कांग्रेसियों का पैदल विरोध प्रदर्शन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा गया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में मॉडल टाउन स्थित उनके निवास से गांधी चौक तक पैदल विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुंचे और वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया. यादव ने कहा कि हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के मंच के शुद्धिकरण की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. जाति के आधार पर भेदभाव करना संविधान, सामाजिक समानता और वंचित नागरिकों की गरिमा का अपमान है. डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने सामाजिक समानता के लिए संविधान के माध्यम से जो व्यवस्था दी, उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी संसद सत्र में भी दिखी. मानसून सत्र का समय कम रहा और विपक्ष सरकार से जवाब मांगता रहा; प्रधानमंत्री और गृहमंत्री संसद में नहीं पहुंचे. जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च होने वाली संसद का समय बर्बाद होना दुर्भाग्यपूर्ण है.0
0
Report
बाघ ग्लास टनल में मस्ती भरे स्लाइडिंग दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:TIGERS having fun SLIDING DOWN a glass tunnel0
0
Report
बिलासपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: दर्द यादें, एकता का संदेश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दिवस का उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को झेलनी पड़ी पीड़ा, विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने के दर्द को याद करना और आने वाली पीढ़ियों को उस त्रासदी के इतिहास से अवगत कराना है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, आईजी रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने विभाजन के दौर के संघर्ष, विस्थापन और देश की today आजादी के लिए लोगों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि 14 अगस्त का दिन केवल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या नहीं है, बल्कि देश के विभाजन की उस ऐतिहासिक त्रासदी और दर्द को याद करने का दिन है, जिसे करोड़ों लोगों ने झेला था। उन्होंने कहा कि 3 जून 1947 को ब्रिटिश सरकार ने विभाजन की योजना प्रस्तुत की, जिसके बाद 18 जुलाई को इंडियन इंडिपेंडेंस ACT पारित हुआ और 14 अगस्त को पाकिस्तान के रूप में एक अलग देश अस्तित्व में आया, जबकि भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के दौरान खींची गई सीमा ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया और उस पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।तोखन साहू ने कहा कि विभाजन के दौरान अनगिनत लोगों को अपना घर, परिवार, खेत-खलिहान और पशुधन छोड़कर अनजान रास्तों पर विस्थापित होना पड़ा। लोग पैदल, बैलगाड़ियों, ट्रकों और रेलगाड़ियों के जरिए अपने घरों से दूर जाने को मजबूर हुए और इस दौरान उन्हें अकल्पनीय दर्द का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करना इसलिए जरूरी है, ताकि देश की आने वाली पीढ़ियां उस दौर के संघर्ष और पीड़ा को समझ सकें और एकता, सद्भाव तथा राष्ट्र की अखंडता के महत्व को महसूस कर सकें।वहीं बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि आज हम जिन परिस्थितियों में आजाद हैं, उसके पीछे बहुत बड़ी शहादत और संघर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की कीमत बहुत से लोगों ने बहुत ज्यादा चुकाई है और हमें इसका अहसास हमेशा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने वालों का उद्देश्य था कि देश स्वतंत्र हो, लोग नीति निर्माण में अपनी पूरी भूमिका निभाएं, अपने निर्णय स्वयं लें और भारत को फिर से विश्व गुरु का दर्जा दिलाएं। कलेक्टर ने कहा कि इतिहास में भारत का हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और एक समय विश्व की जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी करीब 26 प्रतिशत थी, इसी समृद्धि के कारण भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। साहित्य, विज्ञान, शोध और अन्य क्षेत्रों में भारत की समृद्ध विरासत को याद करते हुए उन्होंने देश की उपलब्धियों और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में रैली शुद्धिकरण के विरोध पर कांग्रेस ने सत्याग्रह किया—संवैधानिक मूल्य सुरक्षा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद राइट विंग संगठन द्वारा गंगाजल से रैली स्थल के तथाकथित शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने शुक्रवार को मार्च निकालकर सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने इस कृत्य को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ संविधान और सामाजिक समानता के मूल्यों का अपमान बताया। कांग्रेस कार्यकर्ता तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए और पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह कर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति की उपस्थिति के कारण किसी सार्वजनिक स्थल को अपवित्र मानना बेहद निंदनीय और भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी सोच सामाजिक समानता, बंधुत्व, न्याय और मानवीय गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भारत में जाति और सामाजिक भेदभाव के आधार पर किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेसजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संविधान की भावना और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया。0
0
Report
मस्तूरी में अश्लील वीडियो वायरल मामले में तीन गिरफ्तार, जातिगत धमकी का आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में तीन आरोपी Arrested को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीताम्बर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला मस्तूरी क्षेत्र के खपरी लिमतरा गांव का है। शिकायत के मुताबिक कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से कृषि परिवहन का काम करते हैं। काम की देखरेख के लिए गांव के पीताम्बर सिंह, अजय चौधरी और अन्य लोगों को रखा गया था। हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी कमल चौहान के पास पहुंचे और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान योगेश चौहान और उसकी पत्नी राजकुमारी चौहान का अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है।शिकायत के आधार पर मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान मस्तूरी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खपरी लिमतरा में दबिश देकर अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीताम्बर सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों पर महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना में शामिल होने की बात सामने आई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
खबर नहीं मिली: प्रस्तुत सामग्री में समाचार नहीं है
Ludhiana, Punjab:0
0
Report
Advertisement
दबंगों ने किया व्यक्ति पर जानलेवा हमला,अस्पताल में चल रहा इलाज
Bendoopara, Uttar Pradesh:सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी निवासी पीड़ित राजेश सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष का आरोप है कि वह गांव के पास ही दियरा रोड पर स्थित पंडित पान भंडार की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ आते हैं और उनसे कहा "तुम यहां गुंडई कर रहे हो"। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने फायरिंग करने की कोशिश की और पिस्टल की बट से राजेश सिंह पर हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। हल्ला-गुहार मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। पीड़ित का आरोप है कि बीते 12 जुलाई की शाम को भी इनके दुकान पर फायरिंग की गई थी जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
एटा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा सम्पन्न
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तिरंगे के सम्मान में सड़क पर उतरी एटा पुलिस, SSP डॉ इलामारान जि के निर्देशन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कोतवाली नगर से शुरू होते हुए जीटी रोड, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, मेहता पार्क, घंटाघर, होते हुए कोतवाली नगर पर तिरंगा यात्रा का हुआ समापन, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम एवं भारत माता के जुकारों से गूंजा एटा, तिरंगा यात्रा में SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाल व कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी हुए शामिल, वहीं SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने लोगो को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील कि,0
0
Report
पलवल में स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नाकाबंदी और चेकिंग जारी
Palwal, Haryana:पलवल जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षौल्लास ओर शांतिपूर्ण तरीके से मानने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा जिले में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिले में जगह जगह पर पुलिस के नाके लगाए हैं और हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। पलवल जिले में इस 80 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा जिले के साथ लगती हुई यूपी, देहली, Rajasthan की सीमाओं के साथ साथ नेशनल हाईवे 19 पर देहली जाने वाले सड़क मार्गों पर पुलिस के नाके लगाए गए हैं ताकि इस स्वतंत्रता दिवस को देश प्रदेश के साथ जिला पलवल में हर्षो उल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके वही नाका इंचार्ज जमशेद का कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के आदेश है कि पलवल जिले में इस 80 वें स्वतंत्रता दिवस को मध्य नजर रखते हुए हरियाणा यूपी करमन बॉर्डर पर पुलिस की नाकेबंदी की हुई है और जो भी भारी वाहन हैं उनको डायवर्ट किया जा रहा है ताकि जिले के अंदर जाम की स्थिति पैदा ना हो और इस स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। नाका इंचार्ज जमशेद का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस तक जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह नाकाबंदी की हुई है और 24 घंटे इन नाकों पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी और जो संगठित वाहन है उसको चेक किया जा रहा है संगठित वाहनों में बैठे लोगों के आई कार्ड आधार कार्ड के साथ-साथ दूसरे आईडी प्रूफ भी चेक किए जा रहे हैं ताकि कोई संगठित व्यक्ति इस स्वतंत्रता दिवस में व्यवधान न पैदा कर सके उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ शख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पंचकुला में हरियाणा महिला आयोग ने हरियाली तीज का भव्य उत्सव मनाया
Panchkula, Haryana:*PANCHKULA BREAKING...... *हरियाणा राज्य महिला आयोग में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया...* पंचकूला में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग में हरियाली तीज का पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने की। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। इस अवसर पर आयोग की सदस्याओं और कर्मचारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में तीज उत्सव का आनंद लिया। *कार्यक्रम में कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।* tiेज महोत्सव के दौरान चेयरपर्सन ऊषा प्रजापति ने भी महिलाओं के साथ लोकगीतों पर नृत्य किया और उत्सव की खुशियों में शामिल हुईं। डीजे की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मेहंदी, चूड़ियां और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने तीज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में घेवर और फिरनी सहित पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। गौरतलब है कि सावन माह में मनाया जाने वाला हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन तथा अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।0
0
Report
जोधावास के सरकारी स्कूल के ढहते ढांचे पर सीजेपी समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने शांत कराया
Noida, Uttar Pradesh:थानागाजी अलवर से खबर जोधावास स्थित सरकारी स्कूल से जुड़ा मामला जोधावास पहुंचे सीजेपी के समर्थक सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका जोधावास स्कूल पहुंचे जहां जर्जर स्कूल की छत की गिरी पट्टी को देखा ओर स्कूल के छात्र छात्राओं से ली जर्जर स्कूल के बारे में जानकारी स्कूल की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में भी दो दिन से दिख रहा था भारी आक्रोश कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ पहुंचे सीजेपी समर्थक के कुछ लोगों ने फाड़े कपड़े मौके पर हुआ हंगामा पुलिस पहुंची मौके पर गहमागहमी के बीच पुलिस ने मामला कराया शांत सीजेपी समर्थकों ने थाने का घेराव करने की भी दी धमकी0
0
Report
सोलापूर के उजनी बांध पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगी रोषणाई
Pandharpur, Maharashtra:सोलापूर जिल्ह्यातील उजनी धरणावर भारतीय स्वातंत्र्याच्या दिनाच्या निमित्ताने सुंदर अशी तिरंगी रोषणाई करण्यात आली आहे. उजनी धरणातून भीमा नदीच्या पात्रात पाणी सोडले आहे या पाण्यावर केशरी शुभ्र आणि हिरवा अशा रंगांची विद्युत रोषणाई केली आहे त्यामुळे संपूर्ण उजनी धरण हे तिरंगी रोषणाईच्या सजावटीमध्ये न्हाऊन निघाल्याचं नयनरम्य चित्र पाहायला मिळत आहे0
0
Report
Advertisement
