273014
Gorakhpur: भूमाफियाओं की करतूत से लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Bharwalia Buzurg, Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जनपद के कुछ मोहल्लों में गुप्त रूप से सक्रिय भूमाफियाओं के कारण आम जनता बेहद परेशान और त्रस्त है। अवैध कब्जे और दबंगई की वजह से लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टेंट की गोदाम में लगी भीषण आग, तीन मंजिला बिल्डिंग से कूदकर कर्मचारियों ने बचाई जान
Mau, Uttar Pradesh:मऊ के सरायलखनसी थान क्षेत्र के पुरानी तहसील इलाके में स्थित एक टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें गोदाम के छत की तीसरी मंजिल से उठीं और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया।वही गोदाम में मौजूद चार कर्मचारियो ने तीन मंजिला बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटें और धुआं उठता देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस सहित कई थानों की फोर्स व 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग आसपास के रिहायशी मकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, गोदाम मालिक के अनुसार इस घटना में टेंट और सजावट का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।0
0
Report
अड्डा बाजार मेले में दो पक्षों में कहासुनी हाथापाई,पुलिस की मुस्तैदी से शांत हुआ विवाद
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में रावण दहन के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले के दौरान बिरयानी की दुकान पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान वहा मौजूद अड्डा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया फिलहाल अड्डा चौकी पुलिस मामले में निरोधात्मक कार्रवाई में जुट गई है वही आपको बता दे कि अड्डा बाजार में करीब 130 वर्षों से रावण दहन के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी मेले में आसपास के गांवों और क्षेत्रों से करीब 20 हजार लोग पहुंचे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अड्डा,खोरिया और संपतिहा चौकी की पुलिस मुस्तैद रही। इसके साथ ही कई थानों की महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के बीच रावण दहन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।0
0
Report
आजम खान बेल पर रिहा: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ED के आरोप अवैध कहे
Noida, Uttar Pradesh:यह आज आजम खान के बारे में जो बात हुई है, कल इलाहाबाद हाई court में इसकी सुनवाई हुई थी। हमारे सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट वहां अपीयर हुए थे उनकी तरफ से और उन्होंने सारी बेंच के सामने सब बातें रखी। जो भी आजम खान के खिलाफ जो 70 प्लस केसेस पहले थे सब में उनको बेल मिल चुकी थी। उसी के बाद तुरंत उन्होंने एक ईडी का केस लगाकर उनको आजम खान को अरेस्ट कर लिया गया और उससे उसके बाद ना तो कुछ एफआईआर हुई और ना कोई उनके ऊपर चार्जेस बताए गए कि ईडी ने तुम्हें क्यों अरेस्ट किया है। उनको अननेसेसरी जेल में रखा गया जिसके खिलाफ सुनवाई हुई इलाहाबाद हाई कोर्ट में और उन्होंने कहा ये जो ईडी ने अपने जो चार्जेस लगाए हैं ये गलत हैं और ये बिल्कुल अरेस्ट इनका इल्लीगल है इसलिए और उन्होंने बेंच ने आदेश किया कि इनको तुरंत रिलीज किया जाए। उसी ऑर्डर के खिलाफ मैं अभी मुझे नहीं लगता कि वो ऑर्डर भी इतनी जल्दी वहां अपलोड हुआ होगा, हो भी गया होगा तो भी यहाँ जो भारत सरकार की ओर से मिस्टर राजू एएस जी जो हैं उन्होंने जस्टिस बागची की बेंच के सामने इस चीज को ओरल मेंशन किया। जस्टिस बागची ने ये कहा कि कौन सी इसमें परेशानी हुई जा रही है इतनी जल्दी उनको। लेट देम कम आउट। अगर कोई बात होती है तो हम बाद में देख लेंगे। और उनकी जो भी रिक्वेस्ट थी उनको उन्होंने वहां पर डिक्लाइन कर दिया। जिसकी वजह से अब हो सकता है आज की डेट में उनको मिस्टर इनको आजम खान को आज रिलीज कर दिया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे उज्जैन व आसपास के स्टेशनों का विस्तार करेगा
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटा रेलवे, उज्जैन के साथ आसपास के स्टेशनों का भी होगा विस्तार उज्जैन, मोहनपुरा, चिंतामन गणेश, नईखेड़ी और विक्रमनगर समेत कई स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के साथ यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, कवर शेड और सर्कुलेटिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। रेलवे का लक्ष्य सिंहस्थ से पहले सभी काम पूरे करना, ताकि श्रद्धालुओं को स्टेशन से मेला क्षेत्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अब रेलवे भी अपने स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत करने में जुट गया है। सिंहस्थ के दौरान देशभर से करोड़ों श्रद्धालु ट्रेन के जरिए उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में सिर्फ मुख्य रेलवे स्टेशन ही नहीं, बल्कि आसपास के दूसरे स्टेशनों को भी बेहतर बनाया जा रहा है। रेलवे ने उज्जैन के अलावा मोहनपुरा, चिंतामन गणेश, नईखेड़ी, विक्रमनगर और इंदौर के पास स्थित स्टेशन पर भी अतिरिक्त निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने, कवर शेड बनाने, सर्कुलेटिंग एरिया विकसित करने और होल्डिंग एरिया तैयार करने जैसे काम किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं का मकसद है कि सिंहस्थ के दौरान जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचें, तो उन्हें ट्रेन से उतरने, स्टेशन पर रुकने और मेला क्षेत्र तक पहुंचने में आसानी हो। रेलवे चाहता है कि यात्रियों का दबाव केवल उज्जैन मुख्य स्टेशन पर न रहे, बल्कि आसपास के स्टेशनों का भी बेहतर उपयोग किया जा सके। रेलवे अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों को सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी लगातार इन कार्यों की निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि तय समय सीमा में काम पूरे हो सकें। सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए रेलवे अभी से अपनी तैयारियों में जुट गया है。0
0
Report
जहानाबाद में हादसे के विरोध में छात्रों ने सड़क जाम किया
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां एक सप्ताह पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बुधवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और आगजनी कर जहानाबाद-हुलासगंज मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना hulasganj थाना क्षेत्र के_lat_ गांव के समीप इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है। सड़क जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंचलाधिकारी मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने में जुट गए। छात्र मृतक के परिजनों को एक करोड़ और घायल छात्रों को मुआवजे की मांग के साथ वीसी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। نمای0
0
Report
जोधपुर के बालिका आवासीय विद्यालय में गैस टंकी आग से बड़ा हादसा टला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रसोई में खाना बनाते समय गैस की टंकी में अचानक आग लग गई। महिला कुक के चिल्लाने पर अध्यापिकाओं ने भारी तत्परता दिखाते हुए हॉस्टल की सभी बालिकाओं को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि बालिकाएं काफी भयभीत थीं। सुबह नाश्ते के बाद कुक ने भोजन पकाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया, टंकी ने आग पकड़ ली। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और रेत-पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच, स्थानीय नागरिक महेश कुमावत ने अदम्य साहस दिखाते हुए जलती हुई टंकी को रसोई से बाहर खींचकर खुले मैदान में फेंक दिया, जिससे एक भयंकर विस्फोट टल गया। सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि जुगराज सांखला, उप-चेयरमैन रूपसिंह इंदा, सीबीईओ गायड़सिंह राठौड़ और बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और कोई खतरा नहीं है। बालिकाओं को पुनः हॉस्टल में लाया गया, सभी सुरक्षित हैं。0
0
Report
Advertisement
सिरोही के रेवदर में अवैध शराब परिवहन पर गुजरात पुलिस ने मैथीपुरा में दबिश
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के रेवदर में अवैध शराब परिवहन के संदेह पर गुजरात पुलिस पहुँचती मैथीपुरा गुजरात से शराब परिवहन कार्रवाई को लेकर गाड़ी का पीछा करते मैथीपुरा स्थित शराब गोदाम पर पहुँचती टीम, स्टेट मॉनिटरिंग सेल और गुजरात पुलिस पीछा करते हुए पहुँचि गोदाम, सूचना पर मंडार पुलिस और आबकारी विभाग भी पहुँचे, शराब परिवहन को लेकर पूछताछ जारी0
0
Report
बांसवाड़ा पंचायत चुनाव के बाद उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई, 40 गिरफ्तार
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद पथराव और आगजनी कर उपद्रव मचाने वालों पर बांसवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पाटन थाना क्षेत्र में बावड़ी निनामा पोलिंग बूथ पर पथराव और आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अरथूना थाना क्षेत्र मोटी बस्सी में पथराव और उपद्रव के मामले में भी 20 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों मामलों में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने स्पष्ट किया कि उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है। उन्होंने कहा कि चुनावी मतगणना के दौरान यदि किसी ने धांधली या गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
गाजियाबाद में हर बुधवार वादी संवाद दिवस: विजयनगर थाने में फरियादियों की सुनवाई तेज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में हर बुधवार वादी संवाद दिवस: विजयनगर थाने में फरियादियों की सुनवाई तेज0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ नगर निगम टैक्स घोटाला: 7 आउटसोर्स कर्मचारियों पर FIR
Aligarh, Uttar Pradesh:आलीगढ़ नगर निगम के संपत्ति कर विभाग में 37 लाख के टैक्स घोटाले का खुलासा हुआ है। करदाताओं से पूरा टैक्स वसूलने के बावजूद पोर्टल पर कम रकम जमा करने का आरोप है; मामले में 7 outsourced कर्मचारियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कर्मचारियों ने अपनी UPI आईडी के जरिए टैक्स भुगतान कराकर पोर्टल पर निर्धारित रकम से कम धनराशि दर्ज की, जिससे निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर कर अधीक्षक बेचन प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया। FIR 17 नवंबर को संख्याय 0631 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2), 316(5), 336(3), 338 और 340(2) के अनुसार दर्ज हुई। नामजद आरोपित हैं अमित कुमार, शुभम सक्सेना, आशीष शर्मा, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, सुमित सैनी और मनीष कुमार; सभी सातों आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से पृथक किए जाने का भी उल्लेख है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने रसीदों, पोर्टल रिकॉर्ड, IT रिपोर्ट और कर्मचारियों के बयानों की जांच में टैक्स वसूली और जमा रकम के बीच अंतर पाया और राजस्व की वसूली के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की। अब पुलिस जांच में यह सामने आएगा कि इस फर्जीवाड़े में कितने करदाता प्रभावित हुए और नगर निगम को कुल कितना राजस्व नुकसान हुआ।0
0
Report
रामपुर गांव के पास 15-20 मवेशियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Buxar, Bihar:बक्सर के चौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव के पास सड़क किनारे एक साथ 15 से 20 मृत मवेशियों के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों के शव पड़े होने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना राजपुर थाना और पशुपालन विभाग को दी। मृत मवेशियों को सड़क किनारे इसी तरह छोड़ दिया गया।स्थानीय लोगों के बीच आशंका जताई जा रही है कि पशु तस्कर किसी बड़े वाहन में मवेशियों को लेकर कहीं जा रहे होंगे। रास्ते में किसी कारणवश बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई होगी। इसके बाद तस्कर कार्रवाई के डर से शवों को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए होंगे।हालांकि, मवेशियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करता है।0
0
Report
झारखंड में कांग्रेस के Vote रक्षा मार्च पर सियासी घमासान, BJP-JMएम की तीखी टिप्पणी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में कांग्रेस के प्रस्तावित ‘वोट रक्षा मार्च’ को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का समर्थन खो चुकी कांग्रेस अब वोट बचाने के नाम पर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। बीजेपी का आरोप है कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘अपना अस्तित्व बचाओ मार्च’ निकालना चाहिए। बीजेपी के मुताबिक, पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी कांग्रेस का राजनीतिक आधार लगातार कमजोर हो रहा है और झारखंड मुक्ति मोर्चा की पिछलगू बन चुकी कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में भी नाकाम साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की चोरी पकड़ी गई है इसीलिए उन्हें दर्द होना स्वाभाविक है।0
0
Report
Advertisement
Chatra: NTPC निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का स्ट्रक्चर गिरने से तीन मजदूरों की मौत
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: NTPC में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का स्ट्रक्चर गिरने से तीन मजदूरों की मौत। हादसे में कई मजदूर घायल, घायलों का संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज। CHP-JH-1 लोकेशन पर हुआ हादसा। निर्माण कार्य में लगी थायसन कंपनी को मिला था ठेका, पेटी कांट्रेक्टर सिंपलेक्स कंपनी करा रही थी काम। स्ट्रक्चर डिजाइन में खामी के कारण हादसा होने की आशंका। घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, घटना की जानकारी मिलते ही मिउके पर पहुची टंडवा पुलिस।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, टीका-टिप्पणी नहीं—पीड़ित के अनुसार आरोपितों में शामिल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बलुआ चौराहे का बताया जा रहा वायरल वीडियो। पास से गुज़र रही कार के हार्न बजाने से गाय के चौंककर भागने के बाद शुरू हुआ विवाद। पीड़ित सोहन के मुताबिक, भाग रही गाय से टकराकर गिर गए प्रभुनाथ । प्रभुनाथ के गिरने से वहां मौजूद उनके घर वालों ने गाड़ी मालिक सोहन की खूब जमकर लाठी डंडों की पिटाई। पीड़ित सोहन ने त्रिलोकपुर थाने पर दी तहरीर।श्याम, विजय, भरताल, बब्बू, राजू शुक्ला और अनूप पांडेय समेत कई लोगों पर लगाया आरोप। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप। पुलिस मामले के जांच में जुटी।0
0
Report
चिड़ावा में बेसहारा सांड बाजार में आतंक, नगरपालिका पर सवाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर बेसहारा सांड.... खौफ में चिड़ावा शहर! आए दिन बेसहारा सांडों से हो रहे हादसे ताजा घटना पुरानी तहसील रोड पर हुई दो सांड लड़ते लड़ते घुस गए मार्केट में पांच बाइके क्षतिग्रस्त, दो बाइकें का सबकुछ तोड़ा बाइक सवार दो युवकों ने भागकर बचाई जान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद नगरपालिका हुई नकारा, नहीं है कोई समाधान तो गौशाला भी हट रही अपनी जिम्मेदारियों से नगरपालिका प्रतिनिधि बोले— गौशाला नहीं लेती बेसहारा गौवंश, क्या करें झुंझुनूं जिले के चिड़ावा से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में बेसहारा गौवंश की समस्या अब आमजन के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि जानलेवा खतरा बनती जा रही है। शहर की सड़कों और बाजारों में घूमते बेसहारा सांड आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार नगरपालिका प्रशासन की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ताजा मामला चिड़ावा शहर की पुरानी तहसील रोड का है, जहां दो सांडों की लड़ाई ने बाजार में जमकर तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार पुरानी तहसील रोड पर दो बेसहारा सांड आपस में लड़ते हुए अचानक बाजार में घुस गए। दोनों सांडों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत के दौरान वहां खड़ी बाइकों को निशाना बनाया। सांडों ने एक के बाद एक पांच बाइकों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें दो बाइकें बुरी तरह टूट गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने भी सांडों को अपनी ओर आते देखा तो उन्होंने बाइक छोड़कर भागने में ही भलाई समझी। युवकों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसका वीडियो सामने आने के बाद शहर में बेसहारा गौवंश की समस्या को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। चिड़ावा शहर में बेसहारा सांडों की समस्या कोई नई नहीं है। शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में सांडों का जमावड़ा आम बात हो गई है। कई बार ये सांड आपस में लड़ते हुए राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों के लिए खतरा बन जाते हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से शहरवासियों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि जब आए दिन बेसहारा गौवंश के कारण हादसे हो रहे हैं और वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। तो आखिर नगरपालिका प्रशासन इस दिशा में प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रहा है? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? इस पूरे मामले में नगरपालिका प्रतिनिधियों की ओर से भी अपनी मजबूरी बताई जा रही है। उनका कहना है कि चिड़ावा की श्रीकृष्ण गौशाला बेसहारा गौवंश को लेने के लिए तैयार नहीं होती। ऐसे में नगरपालिका के सामने भी समस्या खड़ी हो जाती है कि आखिर इन पशुओं को कहां रखा जाए। हालांकि, शहरवासियों का कहना है कि गौशाला की अपनी समस्या हो सकती है। लेकिन इसका खामियाजा आम नागरिकों को क्यों भुगतना पड़े? नगरपालिका और संबंधित जिम्मेदार विभागों को आपसी समन्वय से इसका समाधान निकालना चाहिए। फिलहाल पुरानी तहसील रोड की घटना ने एक बार फिर चिड़ावा में बेसहारा गौवंश की समस्या को उजागर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि नगरपालिका प्रशासन इस घटना से सबक लेकर कोई ठोस कदम उठाता है या फिर शहरवासी इसी तरह सड़कों पर सांडों के आतंक के बीच जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
