Back
गोरखपुर में निषाद पार्टी की विशाल बाइक रैली से बदले सियासी माहौल
NTNagendra Tripathi
Mar 22, 2026 10:48:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: जयंती पर निकली विशाल बाइक रैली,कार्यकर्ताओं संग मंत्री बिना हेलमेट दौड़ाते दिखे बुलेट।
गोरखपुर में आज निषाद पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा सियासी संदेश दिया। महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती के मौके पर आयोजित प्रांतीय अधिवेशन और विशाल बाइक रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी ने मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को फिर जोरदार तरीके से उठाया।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे पादरी बाजार स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने करीब 3000 बाइकों की रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान मंत्री खुद बुलेट मोटरसाइकिल पर सबसे आगे चलते नजर आए। हालांकि इस दौरान मंत्री जी ने हेलमेट नहीं पहना और उनके साथ चल रहे कई बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने भी हैलमेट नही पहनी थी इस दौरान ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई जो चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि बाइक रैली में कुछ दूर चलने के बाद मंत्री संजय निषाद को ट्रैफिक नियमों के अनुसार सड़क पर हेलमेट ना पहनने की गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से हेलमेट लेकर पहन लिया। इस मौके पर संजय निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि उनकी पार्टी समाज के हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में निषाद समाज को नुकसान हुआ है और अब अधिकार वापस लेने का समय है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए प्रदेश में चार बड़ी रैलियां की जाएंगी। करीब 10 किलोमीटर लंबी यह बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए काली मंदिर और पैडलेगंज के रास्ते महंत दिग्विजयनाथ पार्क पहुंची जहां मुख्य सभा और प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर और आशीष पटेल के शामिल होने की भी संभावना जताई गई है। राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही इस रैली के जरिए निषाद पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने और 2027 चुनाव को लेकर माहौल बनाने की कोशिश की है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में निषाद समाज का वोट करीब 4.5 प्रतिशत है जबकि उपजातियों को मिलाकर यह संख्या लगभग 9 प्रतिशत तक पहुंचती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowMar 22, 2026 11:51:080
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 22, 2026 11:50:560
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 22, 2026 11:50:430
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 22, 2026 11:50:290
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:50:020
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 22, 2026 11:49:500
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 22, 2026 11:49:350
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 22, 2026 11:49:230
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 22, 2026 11:48:040
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:47:49Noida, Uttar Pradesh:The moment when Mount Kailash glows in golden sunrise light
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 22, 2026 11:46:540
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:46:380
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 22, 2026 11:46:290
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 22, 2026 11:46:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 11:45:470
Report