icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273165
Pawan KumarPawan KumarFollow10 Dec 2024, 10:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकारी दफ्तरों सहित निजी उपभोक्ताओं की डिफॉल्टर सूची: सिरसा में कनेक्शन काटने की तैयारी

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा बिजली सप्लाई लेने के बाद बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। जिले में एक लाख 39 हजार 353 उपभोक्ताओं को निगम ने डिफाल्टर घोषित किया है। जिनपर 106 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। निगम ने अब बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। जिले में करीब चार लाख बिजली उपभोक्ता है। 32 हजार 621 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए है जिनका 52 करोड़ 83 लाख का बिल पेंडिंग था। बिजली महकमे के अधिकारियों के अनुसार तरक़ीबन 600 उपभोक्ताओं से बिल की पेमेंट की रिकवरी हो चुकी है अब 32 हजार 21 उपभोक्ताओं का बिल पेंडिंग है जिनका कनेक्शन कट चुका है लगातार महकमा अपनी रिकवरी कर रहा है। बिजली महकमा अब डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। डिफॉल्टर की लिस्ट में केवल प्राइवेट लोग ही शामिल नहीं है बल्कि सरकारी महकमे भी शामिल है जिनपर भी करोड़ों रुपए का बिल काफी समय से पेंडिंग है। हालांकि बिजली महकमा सरकारी दफ्तरों से बिल की रिकवरी के लिए नरम स्वभाव ही दिखा रहा है जबकि प्राइवेट उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिल नहीं भरने की सूरत में कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दे रहा है।
0
0
Report

सीधी में धरना: लिखित तिथि मांगे गए, आश्वासनों से आगे सड़क निर्माण की मांग

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में सुबह से जारी धरने में पहुंचे तहसीलदार रामपुर नैकिन, ग्रामीणों ने कहा- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सड़क निर्माण की तारीख लिखित में चाहिए सीधी। जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में खड्डी-बगैहा कच्चे सड़क मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब धरने में बदल गया है। चर्चित इन्फ्लुएंसर लीला साहू की मौजूदगी में ग्रामीण सुबह से बगैहा टोला में टेंट लगाकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। शाम को प्रशासन की ओर से तहसीलदार रामपुर नैकिन रामपुर नैकिन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तहसीलदार ने ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, प्रशासन के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की बदहाली झेल रहे लोगों को अब केवल आश्वासन नहीं चाहिए। वे सड़क निर्माण का काम कब से शुरू होगा, इसकी लिखित जानकारी चाहते हैं। करीब 10 किलोमीटर का पहुंच मार्ग, 5 किलोमीटर बदहाल मामला खड्डी से बगैहा के करीब 10 किलोमीटर लंबे पहुंच मार्ग का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग का लगभग 5 किलोमीटर हिस्सा बेहद खराब हालत में है। कच्ची और बदहाल सड़क के कारण बारिश के मौसम में आवागमन और मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। धरने में पहुंचा प्रशासन, लेकिन नहीं बनी सहमति सुबह से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच शाम को तहसीलदार रामपुर नैकिन पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया। लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि अब वे केवल मौखिक आश्वासन पर धरना खत्म नहीं करेंगे。 ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि सड़क निर्माण शुरू करने की तय तारीख लिखित रूप में दी जाए, ताकि उन्हें यह स्पष्ट हो सके कि सड़क का काम आखिर कब शुरू होगा। सोशल मीडिया पर लीला साहू ने साझा किया वीडियो धरने को लेकर लीला साहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की है। वीडियो में सड़क की बदहाल स्थिति और ग्रामीणों की मांग का मुद्दा उठाया गया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना अब प्रशासन के लिए भी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है और करीब 5 किलोमीटर बदहाल सड़क के निर्माण का काम कब शुरू होता है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल गेट पर अभिभावक-छात्रों का धरना, बिना जानकारी ट्रांसफर का आरोप

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सरकारी स्कूल के गेट पर अभिभावक और बच्चों ने दिया धरना आप है कि बगैर जानकारी के बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है इसके बारे में स्कूल प्रशासन की ओर से ना तो अभिभावाओं को कोई जानकारी दी गई और ना ही अभिभावकों को इस बारे में पता। दरसल फरीदाबाद के शाहपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर अभिभावक स्कूल के छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए स्कूल प्रशासन पर अभिभावकों मैं आरोप लगाते हुए कहा कि अभिभावकों को बिना जानकारी दिए स्कूल से बच्चे ट्रांसफर किया जा रहा है जबकि उन्होंने इस सरकारी स्कूल में अपने बच्चों को दाखिला दिलाया था और अब स्कूल प्रशासन उन्हें करीब यहां से 4 किलोमीटर दूर किसी अन्य बिल्डिंग में शिफ्ट कर रहे हैं जो की बिल्कुल गलत है यदि शिफ्ट करना ही था तो अभिभावकों को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए थी परंतु स्कूल प्रशासन की ओर से ऐसी कोई जानकारी अभिभावकों को नहीं दी है साथी बच्चों को जबरदस्ती इस बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है साथ ही अभिभावकों ने स्कूल की प्रिंसिपल पर डिक्टेटरशिप का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल अपनी मनमानी चलती है और अभिभावकों से भी बदतमीजी से बात करती है。
0
0
Report

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड में बारिश थमने के बाद आज से दूसरे चरण की चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है । देश के विभिन्न हिस्सों से लोग चारधाम के दर्शनों के लिए देवभूमि पहुच रहे है । चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम और हिमकुंड साहिब में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है । यात्रा पर आए लोगो का कहना है कि मंदिर मठो के अतिरिक्त यहाँ प्रकृति की सुंदरता को देखने सभी को जरूर आना चाहिए । गुजरात के राजकोट से 71 वर्षीय लाल जी भाई प्रजापति मोटरसाइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और तीन धामो की यात्रा के बाद अब बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे है । कर्णप्रयाग पहुचने पर Zee Media से बात करते हुए उन्होंने अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भगवान के प्रति अपार आस्था मुझे देवभूमि खींच लाई है। उन्होंने कहा कि यहाँ प्रकृति की सुंदरता व देवी देवताओं के प्रति आस्था मुझे खींच लाई है । यात्रा में किसी भी तरह की कोई परेशानी नही है । प्रशाषन का भी पूरा सहयोग हमे मिल रहा है । लाल जी भाई प्रजापति , श्रद्धालु उत्तराखंड में मौसम साफ और सुहावना हो चुका है ऐसे में हेमकुंड और बद्रीनाथ धाम की यात्रा फिर से शुरू हो गयी है । बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के चेहरों पर खुशी देखी गयी । सूरत से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आये श्रद्धालुओं ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद उन्होंने यात्रा पर आने का प्लान किया , जिसके बाद तीन धामो के दर्शन करने के बाद केदारनाथ जाना है । यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी यात्रा चल रही है प्रशाषन भी सहयोग कर रहा है। आदित्य नारायण श्रद्धालु दीपाली झा, श्रद्धालु बाढीस? there is "बाईट / दीपाली झा" skip. बद्रीनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु देवभूमि आकर न सिर्फ मंदिर मठो के दर्शन कर रहे है बल्कि यहाँ प्रकृति को भी करीब से देख रहे है । अहमदाबाद से बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौटते बक्त ज्योति झा ने कहा कहना है कि देवभूमि साफ और सुंदर है । यहां की ताजी हवा और नदियां हर किसी को खुश कर देती है । यहां सिर्फ मन्दिर मठ ही नही है बल्कि पेड़ पौधे , झरने , बुग्याल और ऊंचे ऊंचे पर्वत देख मन खुश हो जाता है । इसलिए एक बार हर کسی को देवभूमि जरूर आना चाहिए। यहां आकर जो अलौकिक शांति मिल रही है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उत्तराखंड सिर्फ आस्था और अध्यात्म का केंद्र ही नहीं है, बल्कि प्रकृति की अनुपम सुंदरता से भी भरा हुआ है। हिमालय की गोद में आकर बद्री विशाल के दर्शन करके हम धन्य हो गए। हर इंसान को जीवन में कम से कम एक बार देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा जरूर करनी चाहिए। यहां आकर जो अलौकिक शांति मिल रही है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उत्तराखंड सिर्फ आस्था और अध्यात्म का केंद्र ही नहीं है, बल्कि प्रकृति की अनुपम सुंदरता से भी भरा हुआ है। हिमालय की गोद में आकर बद्री विशाल के दर्शन करके हम धन्य हो गए। हर इंसान को जीवन में कम से कम एक बार देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा जरूर करनी चाहिए। हेमकुण्ड साहिब की यात्रा में भी देश विदेश से श्रद्धालु मत्था टेकने पहुच रहे है । चमोली जिले में गोविंद घाट गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक ने कहा यात्रा अच्छी चल रही है । ज्योति झा , श्रद्धालु ज्योति झा , श्रद्धालु फाइनल बीओ / आस्था की शक्ति और हिमालय की खूबसूरती का अद्भुत संगम है देवभूमि उत्तराखंड। बद्री विशाल के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालुओं को न सिर्फ भगवान के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है, बल्कि मन को ऐसी अलौकिक शांति भी मिल रही है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यही देवभूमि की वो दिव्यता है, जो हर किसी को अपनी ओर खींचती है। बद्रीनाथ धाम की पावन यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि आत्मिक सुकून और जीवनभर याद रहने वाला दिव्य अनुभव है।
0
0
Report
Advertisement

श्वेता महाले ने संजय गायकवाड़ पर हमला बोला, परिवार को पक्ष विस्तार से जोड़ा

Buldhana, Maharashtra:तुम्ही शिवसेना पक्ष वाढवताय की स्वतःचा परिवार..! आमदार श्वेता महाले यांनी पुन्हा एकदा आमदार संजय गायकवाड यांना डीवचलं..! अँकर - बुलढाणा जिल्ह्यात गेल्या काही दिवसांपासून महायुतीतील दोन आमदारांमध्ये चांगला संघर्ष पाहायला मिळतोय.. आणि अजूनही हा संघर्ष थांबताना दिसत नाहीये, आरोप प्रत्यारोपाच्या फेरी सुरूच आहेत.. आम्ही पक्ष वाढवण्याच काम करतोय असं आमदार संजय गायकवाड यांनी म्हटलं होतं, त्यावर खऱ्या शिवसैनिकांना सोडून केवळ आपली पत्नी दोन्ही मुलं यांना जिल्ह्यात वेगवेगळ्या ठिकाणी पाठवलं जात आहे, त्यामुळे तुम्ही शिवसेना पक्ष वाढवत आहात की स्वतःचा परिवार वाढवत आहात.. अशा शब्दात आमदार श्वेता महाले यांनी पुन्हा एकदा आमदार संजय गायकवाड यांना डीवचलं आहे..
0
0
Report

भागलपुर सहित बाढ़ ने बिहार में भारी तबाही; राहत कार्य तेज

Naya Chak, Bihar:बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। गंगा और कोसी नदी के उफान के बाद भागलपुर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है, जहां 9 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से राहत, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और राहत शिविरों का संचालन किया जा रहा है। वहीं सामाजिक संस्थाएं, शिक्षण संस्थान और अन्य संगठन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। नवगछिया के कोसी प्रभावित मदरौनी पंचायत में पटना के ज्ञान बिंदु संस्थान के निदेशक रोशन आनंद बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार के बाढ़ प्रबंधन की सराहना करते हुए कोसी से हर साल प्रभावित होने वाले नवगछिया के कई गांवों के लिए स्थायी समाधान की मांग भी उठाई। रोशन आनंद ने कहा कि बिहार सरकार को चाहिए कि बाढ़ का स्थायी समाधान हो। बिहार में पटना के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित जिला भागलपुर है। पटना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तो सभी लोग पहुंच जाते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि समाज के अंतिम पायदान तक हमारी पहुंच होनी चाहिए। भागलपुर के नवगछिया में हम पहुंचे हैं ताकि यहां बाढ़ पीड़ितों को अपनी तरफ से जहां तक मदद हो सके कर सकें। मदरौनी गांव में टूटे हुए तटबंध को भी सरकार को दुरुस्त करना चाहिए। सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का इस पर पूरी तरह से ध्यान है। आप देखे होंगे कि जिस तरीके से नेपाल में भीषण आपदा आई और सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही, जिसके बाद बड़ी आपदा बिहार में नहीं हुई। सम्राट चौधरी 3 बजे तक जगकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित है, सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के सरकारी स्कूलों में साइकोमेट्रिक टेस्ट से करियर मार्ग तय हो रहे

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) साइकोमेट्रिक टेस्ट से विद्यार्थियों को मिल रही सही करियर की राह: हनुमानगढ़ में सरकारी स्कूलों में कार्यशाला, रुचि और क्षमता के आधार पर मिल रही जानकारी Hanumangarh में ईताशा सोसाइटी नई दिल्ली ने मंगलवार को जंक्शन की कैनाल कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में करियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन किया। यह वर्कशॉप 'प्रोजेक्ट दिशा' के तहत हुई। कार्यशाला का मकसद विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और योग्यता के हिसाब से सही करियर चुनने और आगे बढ़ने में मदद करना है। सोसाइटी की सोनिया ने बताया कि शिक्षा विभाग के सहयोग से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ऐसी वर्कशॉप हो रही हैं। इन वर्कशॉप में विद्यार्थी मोबाइल फोन से साइकोमेट्रिक टेस्ट देते हैं। इस टेस्ट के वैज्ञानिक विश्लेषण से विद्यार्थियों की क्षमता और रुचि के अनुसार अलग-अलग करियर विकल्प सामने आते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि वे किस करियर के लिए कितने तैयार हैं और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उन्हें किन क्षेत्रों में ज्यादा मेहनत करनी है। बाइट :- सोनिया,इताशा सोसाइटी
0
0
Report

हनुमानगढ़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ट्रेनिंग, कार्यस्थल माहौल सुधरेगा

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण पहचानने पर अधिकारियों को ट्रेनिंग,हनुमानगढ़ में कार्यस्थल पर बेहतर माहौल बनाने पर जोर,10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान। Hanumangarh में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम हुआ। यह ट्रेनिंग मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें कई विभागों के अधिकारी-कर्मचार कर्मचारी, आईएमए और एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पूरे राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मकसद 'मनदर्पण' पहल के तहत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कार्यस्थल पर अच्छा माहौल बनाना है। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं और आम लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लक्षणों को पहचानने पर जोर दिया गया। 'गेटकीपर ट्रेनिंग' के जरिए लोगों को सिखाया जाएगा कि अगर किसी व्यक्ति में मानसिक परेशानी के लक्षण दिखें, तो समय रहते उसकी पहचान कर डॉक्टर से सलाह दिलवाई जा सके। सीएमएचओ ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना सबसे जरूरी काम है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में ऋषि पंचमी पर ब्राह्मणों ने उपाकर्म कर दोषों का प्रायश्चित किया

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) ऋषि पंचमी पर ब्राह्मणों ने किया उपाकर्म: हनुमानगढ़ में ऋषियों का पूजन कर जाने-अनजाने में हुए दोषों का प्रायश्चित किया ——— Hanumangarh में ऋषि पंचमी के मौके पर मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपाकर्म किया। सार्दुल ब्रांच नहर के मुख्य हेड पर इकट्ठा होकर उन्होंने विधि-विधान से यह कर्मकांड पूरा किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्नान किया और ऋषियों का पूजन किया। उन्होंने ऋषियों को जनेऊ अर्पित किए और ब्राह्मणों का भी पूजन किया। बताया गया कि सनातन धर्म में सालभर कई त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें ऋषि पंचमी का खास महत्व है। यह पर्व ऋषियों के प्रति श्रद्धा और उनके बताए रास्ते पर चलने के संकल्प का प्रतीक है। ऋषि पंचमी पर उपाकर्म के जरिए जाने-अनजाने में हुई गलतियों या दोषों के लिए प्रायश्चित किया जाता है। ब्राह्मणों के लिए यह पर्व बहुत खास माना गया है। श्रावणी कर्म, जिसे उपाकर्म भी कहते हैं, आमतौर पर श्रावण पूर्णिमा पर किया जाता है। जो ब्राह्मण किसी वजह से उस दिन श्रावणी कर्म नहीं कर पाते, वे ऋषि पंचमी के दिन उपाकर्म करते हैं। इस मौके पर स्नान के बाद ऋषियों का पूजन हुआ, उन्हें जनेऊ दान किया गया। इसके बाद ब्राह्मण पूजन की परंपरा पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने ऋषियों के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए सनातन परंपराओं को बचाने और उनका पालन करने का संकल्प लिया।
0
0
Report

कैथल में बेदी की प्रेस वार्ता: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, ठेकेदारों को चेतावनी

Kaithal, Haryana:कैथल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की प्रेस वार्ता, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और रणदीप सुरजेवाला के बयान पर दी प्रतिक्रिया कैथल के भाजपा कार्यालय कपिल कमल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे। यहां उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की 37 दिन चली हड़ताल और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया दी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 37 दिन चली इस हड़ताल के बाद सरकार से बातचीत हुई और कर्मचारियों की जो भी जायज मांगें थीं, उन्हें मान लिया गया है। उन्होंने कहा कि जहाँ तक उनके नोटिफिकेशन की बात है, लगातार छुट्टियाँ होने की वजह से अगर पत्राचार में देरी हुई है तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि खास तौर पर जो भी कर्मचारी हटाए गए हैं, चाहे वे डोर-टू-डोर कर्मचारी हों या कच्चे कर्मचारी, उनके मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। कृष्ण बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी आखिरी पायदान पर खड़ा रहने वाला व्यक्ति है, इसलिए उनकी सेवाओं को नजरअंदाज करने का कोई मतलब नहीं बनता। उन्होंने कहा कि इनकी सेवाएं अमूल्य हैं, जिनका कोई मूल्य नहीं दे सकता। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों और ठेकेदारों को भी स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई ठेकेदार, कोई अधिकारी या कोई और व्यक्ति अपने तरह की दुनिया बनाना चाहता है तो वह अपने दिमाग से यह बात निकाल दे। उन्होंने कहा, मैं साफ कर देना चाहता हूं, इनमें से कोई भी व्यक्ति अगर मुख्यमंत्री को ओवरटेक करने की कोशिश करेगा तो एक लाइन में समझ ले, वह अपनी तैयारी कर ले। कृष्ण बेदी ने एक बार फिर साफ किया कि जिन शर्तों पर यह आंदोलन खत्म हुआ है, उनमें कोई भी सरकारी अधिकारी या ठेकेदार कोताही बरतने की कोशिश न करे। रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भी प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के "चीनी और गन्ना तेल में चले गए हैं वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आप वह दिन याद करें, कांग्रेस के समय में जब नारा लगाया गया था, "कांग्रेस के समय में हुड्डा तेरे राज में जीरी गई जहाज में। फिर अगले साल किसानों ने नारा लगाया था, हुड्डा तेरे राज में जीरी गई ब्याज में, पराली गई लिहाज में। बाइट कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार
0
0
Report

मेरठ: हाई प्रोफाइल अवैध हथियार गैंग गिरफ्तार, 7 पिस्टल बरामद

मेरठ ब्रेकिंग: हाई प्रोफाइल अवैध हथियार गैंग का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार, 7 पिस्टल बरामद मेरठ, - थाना परतापुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। SSP Meerut की मानें तो जनपद मेरठ में थाना परतापुर एवं टीम की सफल कार्य योजना में एक अच्छी सफलता प्राप्त हुई है जिसमें एक अंतर-जनपदीय अवैध असलहा तस्करी गैंग पकड़ा गया है। देर रात एक मुठभेड़ में बदमाश आमिर पुत्र हाजी फरियाद निवासी वेलकम कॉलोनी दिल्ली को पकड़ लिया गया था। उसी की पूछताछ के आधार पर तीन और बदमाश शोएब पुत्र हमराज, सादन उर्फ पकौड़ी और साजिद पुत्रुद्दीन मोहम्मद, ये तीनों मेरठ के हैं, वो भी पकड़ लिए गए। इनके कब्जे से हमने 7 अवैध असलहे 32-बोर के पिस्टल हैं, 20 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। पूरी टीम को मेरी तरफ से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया मुख्य आरोपी आमिर दिल्ली से मेरठ आकर हथियारों की सप्लाई करता था और पूरा गैंग NCR में अवैध हथियार सप्लाई करता था। पुलिस अब गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है कि ये हथियार कहाँ से खरीदे जाते थे और कितने में बेचे जाते थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top