icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद के मनईटांड़ में ट्रकों की ओवरटेकिंग से साइकिल विक्रेता की मौत, सड़क जाम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में मंगलवार की रात दो ट्रकों के बीच ओवरटेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रकों की चपेट में आने से साइकिल सवार पान विक्रेता सुरेश चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश दुहाटांड़ का रहने वाला था। बताया जाता है कि सुरेश मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एफसीआई गोदाम की ओर से कई ट्रक मनईटांड़ होते हुए जोड़ाफाटक रोड की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने लगे और इसी दौरान साइकिल सवार सुरेश एक ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और देर रात तक शव के साथ घटनास्थल पर जमे रहे। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और तीन-चार ट्रकों के शीशे भी तोड़े गए। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भृगुनाथ भगत ने आरोप लगाया कि इस सड़क पर ट्रक चालकों की मनमानी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, एक आश्रित को नौकरी देने और एफसीआई गोदाम की ओर से ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। मुआवजा और नियोजन का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
0
0
Report

मोतिहारी में चंपारण तटबंध पर रातभर लगा मोर्चा; पानी रोककर आपदा टली

Motihari, Bihar:मोतिहारी में कल की रात क़यामत की रात थी। गंडक नदी पर बने चंपारण तटबंध पर गंडक नदी के पानी का भारी दवाब बना हुआ था जिस वजह से संग्रामपुर प्रखंड के इजरा और अरेराज प्रखंड का मननपुर,सरेया, सिकटिया,नगदाहां,चटिया इत्यादि जगहों पर कही पानी ओवरटॉप हो रहा था तो कही गड्ढा तो कही बाँध धंसने लगा था। ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल था हर कोई बस यही कामना कर रहा था कि अगर आज की रात चंपारण तटबंध बच गया तो कल से सब ठीक हो जाएगा।चंपारण तटबंध बेतिया और गोपालगंज में टूट गया था लिहाजा मोतिहारी के डीएम और एसपी ने खुद रातभर जागकर चंपारण तटबंध पर मोर्चा संभाला और चंपारण तटबंध पर जगह जगह हो रहे रिसाव को बंद करवाया। चंपारण तटबंध के अगल बगल के ग्रामीण भी सैकड़ों की संख्या में रातभर जागकर चंपारण तटबंध पर जमे रहे और मरम्मत कार्य में मदद करते रहे। चंपारण तटबंध पर मोतिहारी डीएम सुमन सौरभ यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात की मुस्तैदी और ग्रामीणों के सहयोग से चंपारण तटबंध बच गया है। आज सुबह से गंडक नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार कम हो गया है कयास लगाया जा रहा है नेपाल में वर्षा रुक गई तो अब मोतिहारी पर खतरा टल गया है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में दुर्गा पूजा सुरक्षा कड़ी, रात्री गश्ती और CCTV से पुख्ता इंतजाम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, आईपीएस अंकित सिन्हा समेत जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पूजा पंडालों की निगरानी, यातायात प्रबंधन, रात्रि गश्ती, चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर नियंत्रण के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक पूजा पंडाल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा गया। वहीं चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाया गया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों को 8 जोन में बांटा गया है, जबकि इन जोन को 3 सुपर जोन में विभाजित किया गया है। इंस्पेक्टर स्तर के नोडल थाना प्रभारी अपने जोन में रात के दौरान भ्रमणशील रहेंगे, जबकि डीएसपी और एसडीपीओ स्तर के अधिकारी सुपर जोन में रात्रि गश्ती की निगरानी करेंगे। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही आर्म्स एक्ट के लंबित सभी मामलों की समीक्षा कर अगले दो माह के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

प्रोजेक्ट मैनेजर के हटने के बाद विधायक ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

Shrvan PanditShrvan PanditFollow15m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... विधायक ने स्टेडियम का किया निरीक्षण शामली की थानाभवन विधानसभा सीट के विधायक ने ग्राम भैंसवाल में निर्माणधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण। शामली के भैंसवाल में खेलो इंडिया के तहत बन रहे इस स्टेडियम के लिए 24 करोड़ 95 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। नए प्रोजेक्ट मैनेजर हेमंत शाडिल्य,उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी, अवर अभियंता UPPCL को साथ लेकर निर्माणधीन स्थल का निरिक्षण किया। कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जाँच की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने निर्माण के दौरान त्रुटियों को दूर करते हुए मानकों के अनुरूप कार्य किये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमेश पँवार जी, कपिल चौधरी एवं अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

आयुष धर्म परिवर्तन मामले में दो मुस्लिम कारी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज, दोनो फरार

Shrvan PanditShrvan PanditFollow23m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... धर्मपरिवर्तन के मामले में एक ओर मुकदमा ....शामली जनपद के दवा व्यापारी के बेटे द्वारा हिंदू से मुस्लिम बने के मामले में व्यापारी ने अपने बेटे के अपहरण के मामले में दो मुस्लिम कारियो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।दवा व्यापारी का आरोप है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में बयान देने के बाद दो मुस्लिम कारी उसको अपने साथ ले गए थे।जब से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ..... आपको बता दे।कि शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के प्रसिद्ध व्यापारी देवराज सिंह मलिक के बेटे आयुष मलिक द्वारा हिंदू से मुस्लिम बनने के मामले में एक बार फिर एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।घटना के मामले में पीड़ित दवा व्यापारी देवराज सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इलाहाबाद कोर्ट में 16 अगस्त को कोर्ट में दिए गए बयान और उसके बाद कोर्ट के आदेश पर आयुष मालिक के बालिग होने पर उसे पूरे स्वतंत्रता से रहने का अधिकार दिया था जहां दवा व्यापारी ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर जनपद के सरसावा थानां क्षेत्र के गाव जगहेता नसीब निवासी सुल्तान कारी पुत्र रहीस द्वारा बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया था। और पीड़ित व्यापारी पर भी दबाव बनाया जा रहा था इस मामले में जहां पीड़ित ने करीब 3 महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था वही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजेगा और कहीं आरोपी अभी फरार है वहीं सुल्तान करी के द्वारा ही इलाहाबाद कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई जिसमें 16 अगस्त को आयुष मालिक उर्फ रहमान अली को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसने अपने आपको बालिक बताया और स्वेच्छा से मुस्लिम धर्म ग्रहण करने की बात कही थी उक्त मामले में जब कोर्ट के आदेश के बाद बाहर आने पर आयुष मालिक को दो कारों के द्वारा अपने साथ ले जाया गया जिसका 16 अगस्त से आज तक कोई सूचना नहीं मिली है।उसे संदर्भ में दवा व्यापारी देवराज सिंह मलिक ने अपने बेटे आयुष मालिक की जान माल की सुरक्षा हेतु दो मुस्लिम कारी सुल्तान कारी पुत्र रहीस, निवासी गाव जगहेता नसीव निवासी सरसावा, मुफ्ती अब्दुल्ला दारुल उलूम देवबंद सहारनपुर के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पद दवा व्यापारी ने बताया कि 18 अगस्त को सुल्तान करी का फोन आया और ऐलानिया धमकी दी। जिसमें उसने अपने परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी वरना अंजाम भुगतने के लिए कहा। जिसमे पुलिस को लिखित में।तहरीर दी है। तत्काल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बेसमेंट निर्माण बिना अनुमति: नगर पालिका ने हिमानी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम सीज किया

Sri Ganganagar, Rajasthan:बिना मंजूरी बेसमेंट निर्माण को लेकर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार स्थित हिमानी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की दुकान को सीज कर दिया। नगर पालिका की टीम ने सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पुरानी धान मंडी क्षेत्र में श्याम सुंदर धानुका की दुकान में बिना स्वीकृति बेसमेंट निर्माण किए जाने को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले की जांच की और बुधवार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम ने निर्माण कार्य से संबंधित स्वीकृति और नियमों की जांच के बाद दुकान को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद बिना मंजूरी निर्माण करवाने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासन की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य निर्माणों पर भी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
0
0
Report

DYFI ने नीमकाथाना में मनरेगा और जल जीवन मिशन के अधूरे काम पर प्रदर्शन किया

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में DYFI का विकास अधिकारी व जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन। मनरेगा कार्य शुरू करने और गांव-ढाणियों में पेयजल समस्या दूर करने की मांग जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य, लीकेज और खराब ट्यूबवेल को लेकर जताया विरोध मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। सीकर जिले के नीमकाथाना में पंचायत समिति नीमकाथाना की ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी में मनरेगा कार्य शुरू करने, गांव-ढाणियों में पेयजल समस्या का समाधान करने और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पूरे कराने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पंचायत समिति परिसर में विकास अधिकारी एवं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता का घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान DYFI के जिला सचिव एवं पूर्व सरपंच कॉमरेड गोपाल सैनी ने अधिकारियों के समक्ष नरसिंहपुरी, करणपुरा, तिवाड़ी का बास, Hulda का बास और झांकड़ा सहित विभिन्न गांव-ढाणियों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कई स्थानों पर मनरेगा कार्य बंद पड़े हैं, जबकि रोजगार नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कई जगह पाइपलाइन अधूरी है, जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं और पाइपलाइन जोड़ने का काम पूरा नहीं हुआ है। वहीं कई पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की भी मरम्मत नहीं करवाई गई है। कुछ स्थानों पर ट्यूबवेल खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद विकास अधिकारी एवं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मनरेगा कार्य तत्काल शुरू करने, खराब ट्यूबवेल दुरुस्त कराने, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पूरे करने, लीकेज ठीक कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। DYFI कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजगार और पेयजल ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतें हैं। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी, विक्रम यादव, विनय प्रकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में DYFI, किसान सभा और SFI कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top