Back
Gorakhpur273212blurImage

Gorakhpur - श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की कलश यात्रा निकली, नाचते-गाते सम्मिलित हुए श्रद्धालु

ArdhchandradhariTripathi
Apr 25, 2025 19:12:12
Khutbhar, Uttar Pradesh

खजनी गोरखपुर कस्बे के समीप स्थित रूद्रपुर गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मनमोहक झांकी के साथ गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते दर्जनों की संख्या में आस्थावान श्रद्धालु यात्रा में सम्मिलित हुए। सिर पर कलश लिए माताओं बहनों ने माता काली मंदिर, महाकाली मंदिर, कोटही माता मंदिर,समाधीनाथ मंदिर,ठाकुर द्वारा राम जानकी शिव मंदिर से होकर पवित्र जल भर कर पुनः कथा स्थल पर पहुंची।मुख्य यजमान उर्मिला त्रिपाठी एवं चंद्रभूषण उर्फ रामधनी त्रिपाठी,अरूण कुमार त्रिपाठी,गौरव त्रिपाठी, देवांश त्रिपाठी, हर्षित राम त्रिपाठी,वेदांश राम त्रिपाठी, रोहित,रामकिशोर त्रिपाठी, गिरिवर मिश्र,विष्णु राम त्रिपाठी,हृदय उर्फ झिनकू त्रिपाठी, जयप्रकाश त्रिपाठी, शुभम, आकाश आदि मौजूद रहे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|