273014
Gorakhpur - जुबिन नौटियाल ने गोरखपुर महोत्सव में बांधा समा
Bharwalia Buzurg, Gorakhpur, Uttar Pradesh:जुबिन नौटियाल ने गोरखपुर महोत्सव में बांधा समा, गोरखपुर सिटी में हो रहे गोरखपुर महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा,बाँध दिया। इस कार्यक्रम में रवि किशन सहित अन्य कलाकार भी आये थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा के थरथरी में खेत विवाद में गोलीकांड, एक की मौत एक घायल
Pariaunna, Bihar:नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के संतनबिगहा गांव में खेत के मोटर के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में 25 वर्षीय संजीव कुमार यादव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं उसका भाई कविन्द्र यादव भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष के पीछे दो दिन पुरानी रंजिश और मंगलवार रात का तात्कालिक विवाद मुख्य वजह बना। मंगलवार की रात विवाद ने उस वक्त नया रूप ले लिया, जब संजीव कुमार के खेत में लगे मोटर का स्टार्टर टूटे होने की बात सामने आई। हिलसा डीएसपी रंजन कुमार के मुताबिक, स्टार्टर टूटने से आक्रोशित संजीव सड़क पर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। दूसरे पक्ष को लगा कि गालियां उन्हें दी जा रही हैं। इसी गलतफहमी और पुरानी रंजिश के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार करीब तीन से चार राउंड गोलियां चलीं। इसी क्रॉस फायरिंग में संजीव कुमार और उसके भाई कविन्द्र यादव को गोली लगी। संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थरथरी थानाधिकारी अरविन्द कुमार और हिलसा डीएसपी रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है, ताकि दोबारा किसी तरह का विवाद या तनाव न बढ़े। वहीं, इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों में मातम और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
उत्तराखंड: अग्निवीर पहले बैच को मदद का आश्वासन, महिलाओं के अधिकार सशक्तिकरण पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "...अग्निवीर का जो पहला बैच आएगा, तो हमारा प्रयास रहेगा कि सभी को जो भी मदद चाहिए होगी, जिस प्रकार का काम उनको मिल सकता है, वो उनको मिलेगा..." उन्होंने आगे कहा, "जो भी ऐसी चीजें हैं, जो समाज में हमारी महिलाओं के अधिकारों को कम करती हैं, उनके सशक्तिकरण में बाधा बनती हैं, तो हमने प्रयास किया है कि महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए, उनका सशक्तिकरण भी होना चाहिए। हमारे सभी कानून भी उसी दिशा में काम कर रहे हैं..."0
0
Report
ग्वालियर होटल विवाद: सड़क पर भिड़ंत, रिसेप्शनिस्ट पर हमला, मामला जांच में
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की सड़क पर फिर दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो युवतियों ने होटल रिसेप्शनिस्ट को पीटा ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में होटल के विवाद के बाद सड़क पर हुआ भारी हंगामा, सरेराह हुई मारपीट। पीड़ित युवती होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करती है, वहीं मारपीट करने वाली दोनों युवतियां भी उसी होटल की कर्मचारी बताई जा रही हैं होटल के भीतर शुरू हुई मामूली कहासुनी सड़क तक आ पहुंची और देखते ही देखते यह हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई। सड़क किनारे काफी देर तक चली इस मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। इसी बीच एक स्थानीय महिला ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और पीड़ित युवती को बचाया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब होटल प्रबंधन से पूछताछ कर विवाद की वजह का पता लगाने और कार्रवाई करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बारिश कम: कारंजा में सूखा, किसानों के लिए तुरंत राहत की मांग
Washim, Maharashtra:वाशीम: कारंजा तालुक्यात दुष्काळsदृश्य परिस्थिती निर्माण झालीय. खरीपतील सोयाबीन, तूर और कापूस पिकं सुकून गेल्याने शेतकरी संकटात सापडलाय. शेतकऱ्यांना हेक्टरी एक लाख रुपये मदत और पीकविमा द्यावा, या मागणीसाठी स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेच्या दामू इंगोले और हर्षद पारे यांनी येवता परिसरात स्वयंतील जमिनीत गाडून अनोखे आंदोलन केलं. ऑगस्टमध्ये अपेक्षित २०३ मिलिमीटरच्या तुलनेत केवळ १५ मिलिमीटर पाऊस झाला. त्यामुळे कारंजा तालुक्यात कोरडा दुष्काळ जाहीर करून तातडीने मदत द्यावी, अशी मागणी आंदोलकांनी केली. बाईट: दामू इंगोले, युवक प्रदेशाध्यक्ष स्वाभिमानी शेतकरी संघटना0
0
Report
कुशीनगर पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज किए
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - डीजे संचालकों पर कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - 104 डीजे संचालकों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हुए मुकदमे - ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का सख्त एक्शन - जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 104 मुकदमे दर्ज होने से मचा हड़कंप - आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई - पहले ही सभी डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के दिए गए थे पुलिस द्वारा निर्देश - निर्धारित डेसीबल स्तर से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर हुई कार्रवाई - बीएनएस की धाराओं 126(2), 223B, 292, 293 समेत ध्वनि नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे - कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहने की चेतावनी0
0
Report
शाहजहांपुर पुलिस ने 155 मोबाइल फोन बरामद कर 35 लाख रुपए लौटाए
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने लोगों के खोए हुए 35 लाख रुपए की कीमत के 155 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फोन दूसरे राज्यों और कई जनपदों में खोए थे। आज पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिकों को उनके फोन वापस लौटाए हैं। सैकड़ों फोन मालिकों ने सर्विलांस सेल में अपने फोन गुम होने और चोरी होने के मामले दर्ज कराए थे। पुलिस की सर्विलांस और साइबर सेल की कार्रवाई के बाद 155 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। आज पुलिस लाइन में सभी मोबाइल फोन मालिकों को उनके फोन वापस लौटे। फोन मिलने से मालिक खुश हैं और पुलिस का धन्यवाद किया गया।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में भाई ने ईंट से भाई की हत्या, मुकदमा दर्ज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मामूली विवाद के बाद भाई ने अपने ही भाई को ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की तहरीर पर सगे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव का है। यहां एसजेएस स्कूल में कंडक्टर के पद पर कार्यरत रवि चौधरी का भाई अनूप कुमार पहले हुए विवाद के बाद आज घात लगाकर बैठा था। सुबह स्कूल जाते समय गांव के बाहर घात लगाकर बैठे अनूप ने रवि पर ईंट से हमला कर दिया। रवि हमले से गंभीर तौर पर घायल हो गया। रवि को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ से एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।0
0
Report
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO की घोषणा संभव
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज, ट्रस्ट की बैठक के लिए श्री मणिरामदास छावनी पहुंचे। उम्मीद है कि ट्रस्ट अपने पहले CEO के नाम की घोषणा करेगा。0
0
Report
कुचामन में निकाय चुनाव प्रचार तेज, कांग्रेस-भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन से माहौल गरम
Didwana, Rajasthan:एंकर - आगामी 9 और 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनावों को लेकर कुचामन सिटी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों के शुभारंभ का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में कुचामन नगर परिषद के वार्ड नंबर 39 से कांग्रेस प्रत्याशी इकबाल टाक के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने किया। वहीं वार्ड नंबर 38 से भाजपा प्रत्याशी साजिदा अयूब शेख के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश सरकार में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित सभाओं में दोनों ही दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया और विपक्षी पार्टियों पर जमकर जुबानी हमले बोले। पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने भाजपा पर दलित और मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। वहीं राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ ही कुचामन में निकाय चुनाव का प्रचार अभियान अब धीरे-धीरे तेज होता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और अधिक तेज होने के आसार हैं।0
0
Report
Advertisement
गीता भुक्कल के बयान पर मुकेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज को ठेस कहा
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - विधायक मुकेश शर्मा ने गीता भुकक्ल पर साधा निशाना कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने विधानसभा में दिया था ब्राह्मण समाज पर बयान बीजेपी विधायक मुकेश शर्मा ने कहा गीता भुकक्ल समाजिक तौर पर समाज से मांगे माफ़ी गीता भुक्कल के इस तरह के बयान से मैं और ब्राह्मण समाज काफी आहत हुआ हैं बराह्मणों समाज के लिए बहुत गलत शब्द प्रयोग किया, सदन कि गरिमा भी खराब होती हैं -मुकेश शर्मा बीजेपी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं, लेकिन कांग्रेस कि नेता के ये शब्द उनकी मानसिकता दर्शाती हैं एक जाति या एक समाज के लोगों से कोई पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती, सभी के सहयोग से नेता जीतता हैं गीता भुकह्क्ल सार्वजनिक तौर और ब्राह्मण समाज से माफ़ी मांगे0
0
Report
हरियाणा के सफाई-आग्निशमन कर्मचारी हड़ताल से सरकार घुटने टेकने को मजबूर?
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसी बीच यमुनानगर में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती, इनेलो नेता हरिनारायण शर्मा ने यमुनानगर नगर निगम कार्यालय के सामने चल रहे धरने में अपने साथियों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से तुरंत कर्मचारियों की सभी मांगे मानने की अपील की। प्रकाश भारती ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कर्मचारी हड़ताल के समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो इनेलो ने समर्थन का ऐलान किया है, अगर जल्दी ही सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे नहीं मानी तो इंडियन नेशनल लोकदल पूरे हरियाणा में कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन करेगी। हरियाणा अग्निशमन विभाग के प्रांतीय महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने बीती रात कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलशन भारद्वाज, कैशियर सुखदेव सिंह सहित 10 नेताओं को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं अनुबंध आधार पर लगे 14 कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के आदेश जारी کیے हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक चेतावनी पत्र भी जारी किया है कि अगर 3 सितंबर सुबह 9:00 बजे तक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए तो उन सब की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारी इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, जब तक सरकार 13 मई के समझौते को लागू नहीं करती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता यह हड़ताल जारी रहेगी । सफाई विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि हम अपनी मांगे लागू करवाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी इन सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन का ऐलान किया है। अब इंडियन नेशनल लोकदल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए उनके समर्थन में पूरे हरियाणा में आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
चिराग पासवान को धमकी: लोजपा प्रतिनिधिमंडडल DGP से मिले, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Patna, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पार्टी का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के DGP विनय कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा. विधायक राजू तिवारी, लोजपा रामविलास ने कहा कि चिराग पासवान के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होती है ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता चिंतित हैं उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि 1 सितंबर को चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर और चिंताजनक विषय है, उन्होंने बताया कि DGP ने धमकी से जुड़े दो मोबाइल नंबरों की जांच और सर्चिंग किए जाने की जानकारी दी है, प्रतिनिधिमंडल ने धमकी देने वाले व्यक्ति या इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल में विधायक राजू तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, एमएलसी अशरफ अंसारी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे0
0
Report
Advertisement
रतलाम में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, मंदिरों में झांकियां सजावट तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। जन्मोत्सव से पहले शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चौराहों पर मटकी फोड़ आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, तो मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। मंदिरों में विशेष सजावट और झूलों की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। जन्माष्टमी का उत्साह सिर्फ बड़ों में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी खासा देखने को मिल रहा है। रतलाम के चर्चित बड़े राम मंदिर में स्कूली बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। बच्चे अपने हाथों से बनाई रंग-बिरंगी कलाकृतियों और सजावटी सामग्री से मंदिर को आकर्षक रूप देने में लगे हैं। मंदिर परिसर में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं। तैयारियों को देखते हुए इस बार रतलाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्य और आकर्षक तरीके से मनाए जाने की उम्मीद है.0
0
Report
सहारनपुर पहुंचते ही अखिलेश ने बढ़ाई सियासी धार, हुआ भव्य स्वागत।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। 2 सितंबर 2026 आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सहारनपुर सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सहारनपुर पहुंच चुके हैं! सपा कार्यकर्ताओं में उनके सहारनपुर पहुंचने पर भारी उत्साह देखने को मिला, कार्तिक राणा सहित पार्टी समर्थकों ने उनके स्वागत फूल मालाओं से किया। यह दौरा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिसे पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है । अखिलेश यादव का यह दौरा तब और भी अहम हो गया है, जब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी का भी 3 सितंबर को सहारनपुर में कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी से एक दिन पहले आने के लिए अपना कार्यक्रम बदला है, जिससे यहाँ सियासी जंग की तस्वीर साफ दिखने लगी है ।0
0
Report
जामताड़ा में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; नदियाँ उफान, पुलिया बह जाने का खतरा
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में लगातार हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले की प्रमुख नदियां अजय और बराकर उफान पर हैं और लबालब भर गई हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरकपानी गांव में बीती रात बारिश के दौरान एक घर की छत गिरने से लीलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भारी बारिश का असर रेलवे परिचालन पर भी पड़ा है। विद्यासागर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई लोकल ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। रेलवे की ओर से मोटर लगाकर पानी निकालने का काम किया गया, जिसके बाद ट्रैक से लगभग पानी निकाल लिया गया है। इधर, जामताड़ा को कर्माटांड़ से जोड़ने वाले दक्षिणबहाल में बने डायवर्सन का अप्रोच पथ भी बारिश में बह गया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलिया के अप्रोच पथ के बह जाने से यहां आवागमन को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है。0
0
Report
Advertisement
