icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273015
ZAZakir AliFollow24 Mar 2025, 04:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली के दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली...... - बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत... - सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर माटीगांव-बर्थरा के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी... - टक्कर इतनी भीषण कि कार तीन से चार बार पलटी, चालक की मौके से अस्पताल ले जाते समय मौत... - हादसे के बाद कार में लगा कंपनी फिटेड सीएनजी सिलेंडर उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा... - मृतक चालक की पहचान बिहार के भभुआ निवासी अजीत के रूप में हुई... - वहीं धानापुर थाना क्षेत्र के खरखोलिया गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर... - हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय एहसान की मौत, 17 वर्षीय चचेरा भाई सैफ घायल... - दोनों युवक नौदर गांव स्थित ननिहाल से निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे घर... - ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिला अस्पताल में एहसान को मृत घोषित किया गया... - दो युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी... - सकलडीहा व धानापुर थाना क्षेत्र की घटना。
0
0
Report

उधम सिंह नगर में शराबी पिता ने सोते बेटे पर sabbal से हमला कर हत्या कर दी

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– बेटे की हत्या स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– एक शराबी बाप अपने ही बेटे का कातिल बन गया। बाप ने सोये हुए बेटे पर सब्बल से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। बेटा छह दिन तक जीवन मृत्यु से संघर्ष करता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई। वॉइस 1–दिल दहला देने वाली यह घटना रुद्रपुर की इंदिरा कालोनी की है। 24 वर्षीय अनिल प्रजापति अपने परिवार के साथ रहता था। अनिल शादियों की फोटो एलबम बनाने का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। अनिल ने अपनी कमाई से थोड़ा-थोड़ा रकम बचाकर कमेटी के माध्यम से ढाई लाख रुपए इकट्ठे किए थे। इस रकम को वह घर लाया जिस पर उसके पिता सुरेश कुमार की नजर थी। इस वजह से 22 नवंबर को जब अनिल घर पर सो रहा था तो पिता ने सब्बल से अपने बेटे पर हमला कर दिया और घर में रखी रकम और जेवर लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी पिता ने अपनी पत्नी को फोन करके कहा कि तेरे लाल को मार दिया, घर जाकर देख ले। जब परिवार घर पहुंचे तो अनिल को खून से लथपथ तड़पते हुए देखा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे डाक्टर सुशीला तिवारी हस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया। जहां 6 दिन तक अनिल की मौत हो गई। अब पुलिस हत्यारोपी सुरेश की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में 14 पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्विरोध, कई सीटों पर मुकाबला जारी

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर\nविधानसभा डूंगरपुर\nअखिलेश शर्मा\nलोकेशन डूंगरपुर\n\nडूंगरपुर जिले में आज 14 पंचायत समितियों में उप प्रधान के चुनाव आयोजित हो रहे है। इस दौरान भंडारी पंचायत समिति में भाजपा की लीला देवी निर्विरोध उपप्रधान बनी है। वही पाल देवल में निर्दलीय मोनिका निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुई है। शेष 12 पंचायत समितियों में मुकाबला देखने को मिलेगा।\n\nडूंगरपुर जिले की 14 में से भंडारी पंचायत समिति में प्रधान की तरह उपप्रधान भी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। यहाँ एक ही नामांकन आने से भाजपा की लीला देवी को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया। वही पालदेवल पंचायत समिति में भी निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका का ही नामांकन आने से रिटर्निंग अधिकारी ने उसे उपप्रधान प्रधान पद पर निर्विरोध घोषित किया। निर्दलीय सदस्य मोनिका ने कल कांग्रेस को समर्थन दिया था जिसके चलते कांग्रेस का प्रधान बना था।\n\nसागवाड़ा में भाजपा के बागी सहित 3 उम्मीदवार मैदान में\n\nइधर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति में उपप्रधान पद पर 27 में से 16 सीट का बहुमत होने के बाद भी भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई। यहाँ से भाजपा सदस्य प्रमोद ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में है। जबकि भाजपा से धूलचंद पारीदार व बीएपी से अक्षय चुनावी मैदान में है। इसके अलावा दोवड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस व निर्दलीय के बीच मुकाबला है। डूंगरपुर, बिछीवाड़ा, आसपुर, साबला, पाडवा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, और झोथरी में भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और निर्दलीयों के बीच मुकाबला है।\n\nबाइट - ईश्वरलाल लबाना जिला महामंत्री भाजपा\n\nअखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

भोपाल: राइड कैंसिलेशन पर युवती को धमकी, गाली और अश्लील तस्वीर भेजी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में रैपिडो राइड कैंसिल करना युवती को भारी पड़ गया. चालक ने युवती को अभद्र शब्दों से अपमानित किया और उसके साथ धमकी भरी बात की, साथ ही उसकी गुप्तांग की तस्वीर भेज दी. आरोपी मोहम्मद मुस्तकीन ने कहा, तुम हिंदू लड़कियाँ ऐसी ही होती हो. युवती ने कहा पांच दिन पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. अब FIR दर्ज हो चुकी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में राइड बुकिंग रद्द करने के बाद महिलाओं के साथ गाली-गलौच, धमकी और अश्लील तस्वीर भेजने का मामला सामने आया है. शिकायत के अनुसार चालक ने अतिरिक्त किराए की मांग की, जिसे नामंजूर करने पर उन्होंने राइड कैंसिल कर दी. इसके बाद चालक ने फोन और चैट के जरिये गालियाँ दीं और गुप्तांग की तस्वीर भेजी. पाँच दिन तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप बजरंग दल के बवाल के बाद FIR दर्ज होने के बाद सामने आया. घटना के बाद पुलिस इस बारे में आगे की कार्रवाई कर रही है. महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं: ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं में महिला यात्रियों की सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर मुद्दे बने हुए हैं. अब तक उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि के बाद ही पूरी घटना की सटीक स्थिति स्पष्ट होगी.
0
0
Report

केशव मौर्या के महोबा दौरे में परिसीमन बिल पर तंज, भाजपा की प्रचंड बहुमत का दावा

Mahoba, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज बुंदेलखंड के महोबा जिले के चरखारी में बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत के निवास पर पूर्व सांसद गिरजाचरण राजपूत के दिवंगत भाई गिरजाचारण राजपूत को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तीखे प्रहार कर परिसीमन बिल के विरोध का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। समाजवादी पार्टी के प्रणपत्र को ढकोसला पत्र बोलते हुए कहा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली 2012 से 2017 तक उनकी सरकार के दौरान प्रदेश को अराजकता, गुंडई और भ्रष्टाचार में डुबोने वाले अब भयमुक्त, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का दावा कर रहे हैं। दिप्टी सीएम नेचर-पूर्व सांसद गिरजाचारण राजपूत के घर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने 2017 में भाजपा को बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें देकर बड़ा काम किया था, 2022 में भी यह दोहराया गया, पर 2024 में विपक्षी पार्टियों द्वारा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया और परिसीमन बिल के विरोध पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण की समर्थक है, विरोधी नहीं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कर तीसरी बार बहुमत बनाएगी, क्योंकि भाजपा एक बार आ जाए तो बार-बार आती है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के सबौर में कुलपति सम्मेलन शुरू, 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालय शामिल

Naya Chak, Bihar:बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर में आज और 29 नवंबर को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ कुलपति सम्मेलन का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन आज केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार सरकार के वन्य एवं पर्यावरण मंत्री रामचन्द्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने कुलपति सम्मेलन का उद्घाटन किया साथ ही विश्विद्यालय द्वारा रिसर्च किये गए शोध, विश्विद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गए प्रोडक्ट को बारीकी से देखा उजकी जानकारी ली उन्होंने विश्विद्यालय दउत्पादन किये जा रहे है केसर, मखाना के विभिन्न उत्पादों, मोटे अनाजो से बने फूड्स को देखा उसकी जानकारी ली। कुलपति डॉ० डी आर सिंह ने उनका स्वागत किया। कल यानी 29 नवंबर को महामहिम राज्यपाल एवं बिहार सरकार के मंत्री शामिल होंगे ऐसा कार्यक्रम बिहार में पहली बार हो रहा है। इस आयोजन में देश के 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक कृषि विशेषज्ञ कृषि स्टार्टअप उद्यमी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन से कृषि विश्वविद्यालय के बीच अनुसंधान शिक्षा एवं प्रसार में सहयोग बढ़ाने आधुनिक तकनीक को कृषि में अपने किसने की आय में स्थाई वृद्धि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सजा कर योजना तैयार होने की अपेक्षा है सम्मेलन के निष्कर्ष को सबर घोषणा पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस सम्मेलन को एडवांसमेंट फॉर नेक्स्ट जेनरेशन एग्रीकल्चर अंग नाम दिया गया है。
0
0
Report

पौड़ी के नए एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने पदभार संभाला; अपराध रोकथाम पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी पौड़ी एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रचलन और साइबर अपराध जैसी चुनौतियों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि पौड़ी जनपद को नशामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता भी बेहद जरूरी है। वहीं लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर भी एसएसपी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं और समय के साथ अपराध करने के तरीकों में बदलाव हो रहा है। ऐसे में आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। बाईट- देवेन्द्र पींचा (एसएसपी पौड़ी)
0
0
Report
Advertisement

12 लाख के सेब हड़पने का फर्जी खेल: ट्रक मालिक-चालक गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में 12 लाख के सेब हड़पने का खेल खुल गया है। ट्रक मालिक और चालक ने एक्सीडेंट और लूट की झूठी कहानी बनाई थी, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। वीओ- जम्मू-कश्मीर के कारोबारी शाहिद अली ने 1000 पेटी सेब बेंगलुरु भेजी थीं। रास्ते में चालक दिनेश गुर्जर और मालिक सूरज गुर्जर ने फोन कर कहा, ट्रक का एक्सीडेंट हो गया, भीड़ 800 पेटी लूट ले गई, सिर्फ 200 पेटी बची हैं। कारोबारी को शक हुआ। 26 नवंबर को वो सीधे ग्वालियर पहुंचा और बरेठा चौकी में शिकायत की। पुलिस ने चालक को पकड़कर पूछा तो वो टूट गया। उसने माना, न कोई एक्सीडेंट हुआ, न कोई लूट हुई। माल हड़पने के लिए ही कहानी गढ़ी थी। इसके बाद पुलिस मुरैना के सरायछोला पहुंची। वहां एक अधबने मकान के गोदाम से 800 पेटी सेब बरामद हो गईं। कीमत करीब 12 लाख रुपए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माल कारोबारी को लौटा दिया।
0
0
Report

विदिशा के गोकुलधाम में रात के समय दो बाइकों में आग, मोहल्ले में दहशत

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में बेखौफ बदमाशों का आतंक: आधी रात को घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में लगाई आग, दहशत में मोहल्लेवासी। विदिशा, पुलिस गश्त पर उठे सवाल! गोकुलधाम कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने दो मोटरसाइकिलों को किया आग के हवाले। विदिशा में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां भी सुरक्षित नहीं रहीं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुलधाम फेज-2 का है, जहां देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात शरारती तत्वों ने दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की नींद खुल गई और पानी डालकर एक बाइक को बचा लिया गया, लेकिन दूसरी बाइक पूरी तरह जल गई। मेहनतकश मजदूर परिवारों की गाड़ियों में आगजनी की इस वारदात से पूरे मोहल्ले में दहशत और आक्रोश है। नाराज रहवासियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर इलाके में रात के वक्त शराबियों के हुड़दंग और पुलिस गश्त की कमी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और स्थानीय लोगों के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ताकि रात या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत मिल सके।
0
0
Report

श्रीकरणपुर में डॉ अम्बेडकर नवयुवक संघ संरक्षक डूंगरराम रेगर पर मारपीट

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर) ब्रेकिंग डॉ अम्बेडकर नवयुवक संघ के सरंक्षक और रेगर समाज के अध्यक्ष डूंगरराम रेगर के साथ मारपीट, बदसलुकी, PHED के सरकारी कार्मिक किशन ऊर्फ बंटी पर मारपीट कर AEN कार्यालय तक घसीट कर ले जाने के आरोप, आरोपी नें मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर भी किया वायरल, आज बार संघ सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद, नपा वाईस चेयरमेन सहित डॉ अम्बेडकर नवयुवक संघ के पदाधिकारी, रेगर समाज के पदाधिकारियो नें आज थाने मे किया प्रदर्शन, थाने मे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन सौंपने के बाद PHED AEN का भी किया घेराव, आरोपी कर्मचारी किशन पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत सस्पेंड करने की मांग
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में ट्रेंचिंग ग्राउंड बना घमासान, ग्रामीणों ने कचरे के विरोध का मोर्चा खोला

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में कचरे को लेकर नगर पालिका और ग्रामीणों के बीच एक बार फिर आर पार की जंग छिड़ गई है। पहले गौठाना का ट्रेंचिंग ग्राउंड विवादों में रहा और अब कढ़ाई में बनाए जा रहे नए ट्रेंचिंग ग्राउंड ने बवाल खड़ा कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर आईं और नगर पालिका के कचरा वाहनों को ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचने से रोक दिया। दरअसल नगर पालिका ने पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड को हटाकर कढ़ाई में नया ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने का काम शुरू किया है। लेकिन शुरुआत से ही ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। अब यहां कचरा डालना शुरू होते ही बदबू फैलने लगी,जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका जबरन उनके गांव में कचरे का पहाड़ खड़ा कर रही है। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास ही तालाब भी मौजूद है,जिसके पानी के प्रदूषित होने और पशु-पक्षियों सहित जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर यहां कचरा जमा नहीं होने देंगे और काम बंद कराया जाए। गौरत है कि उठाना क्षेत्र के पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड को लेकर भी वर्षों तक विरोध,आंदोलन और चक्काजाम होते रहे। अब उसी समस्या का ठिकाना बदलकर नगर पालिका ने कढ़ाई में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर पालिका एक गांव की समस्या दूसरे गांव के माथे मढ़ रही है और ग्रामीणों के विरोध के बीच आखिर कब तक कढ़ाई में कचरा डाला जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और अब नगर पालिका के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं。
0
0
Report

रोडवेज बस टक्कर में सफाई कर्मी गीता की मौत, मुआवजे की मांग तेज

Ajmer, Rajasthan:रोडवेज बस टक्कर में सफाई कर्मी गीता की मौत, मरीज के इलाज के दौरान अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में दम तोड़ दिया... मामले की जानकारी मिलने पर मृतका गीता के परिजनों सहित अन्य सफाई कर्मी भी अस्पताल की मोर्चरी पहुँच गए और नाराजगी के चलते मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए.. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले में समझाइश के प्रयास शुरू कर दिए.. पूर्व वार्ड पार्षद नरेंद्र तूनवाल ने बताया कि परिजनों ने 25 लाख रुपए मुआवजे और एक परिजन को नौकरी देने की मांग की है.. मौके पर पहुंचे एएसआई भीम सिंह ने बताया कि मृतका गीता के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
0
0
Report

नैनीताल में मॉक ड्रिल: भूकंप-आग-रासायनिक रिसाव से निपटने की तैयारी

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल में आज आपदा प्रबंधन को लेकर बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। जिले के 14 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ चल रहे इस अभ्यास में भूकंप, अग्निकांड, रासायनिक पदार्थों के रिसाव, सुरंग में चट्टान टूटने और भगदड़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों की तैयारियों, संसाधनों और आपसी समन्वय को परखना है। नैनीताल के बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, हल्द्वानी के वॉक-वे मॉल में भूकंप के बाद अफरा-तफरी एवं अग्निकांड की स्थिति का अभ्यास किया जा रहा है। जमरानी बांध स्थल पर सुरंग में चट्टान टूटने और जलभराव, लालकुआं की पेपर मिल में रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा कैंचीधाम मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया जा रहा है, मॉक ड्रिल का संचालन संबंधित उपजिलाधिकारियों और तहसील स्तरीय आईआरएस टीमों के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, স্বাস্থ্য विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परिवहन और नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं, अभ्यास के दौरान आपदा प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, अस्पताल पहुंचाने, खोज एवं बचाव अभियान चलाने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया जा रहा है, साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को भी परखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top