icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow13 Mar 2025, 04:23 am

Gorakhpur - आंगनवाड़ी केन्द्र में 94 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई

Khutbhar, Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी गोरखपुर ब्लॉक के भेउसा उर्फ बनकटां गांव में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में पहुंची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के डाॅक्टर त्रिवेणी कुमार द्विवेदी व आप्टोमेटिस्ट विकास श्रीवास्तव के द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित सभी बच्चों का  वजन, कुपोषण एवं अन्य सामान्य रोगों का परीक्षण करते हुए उनकी विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र के कुल 114 बच्चों में 94 उपस्थित मिले। स्वास्थ्य जांच के दौरान 3 बच्चों को अस्वस्थ्य पाया गया, जिन्हें विस्तृत जांच,इलाज के लिए उनके माता-पिता के साथ खजनी पीएचसी में बुलाया गया, शेष 91 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में उन्हें स्वस्थ्य पाया गया।जांच के साथ उन्हें प्रतिरोधी व स्वास्थ्यवर्धक दवाएं मुफ्त दी गईं।मौके पर गांव की आंगनवाड़ी और आशाएं मौजूद रहीं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाटड एमआईडीसी विरोध: नई अधिसूचना से ग्रामवासियों में आक्रोश, बड़ा आंदोलन संभव?

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी तालुक्यातील प्रस्तावित वाटद एमआयडीसी विरोधातील आंदोलन पुन्हा तीव्र होण्याची शक्यता आहे.. उद्योग मंत्री उदय सामंत यांच्या समवेत संघर्ष कृती समितीचा संवाद चालू असतानाच शासनाकडून एक नवीन अधिसूचना प्रसारित करण्यात आल्याने स्थानिकांमध्ये असंतोष निर्माण झाला आहे.. मंत्री उदय सामंत यांच्या सोबत मध्यंतरी झालेल्या बैठकीत प्रस्तावित डिफेन्स क्लस्टर प्रकल्प रद्द व्हावा, एमआयडीसीच्या माध्यमातून भूसंपादन होऊ नये, अधिसूचना रद्द व्हावी, कुळांचे आणि वाहिवाटीचे प्रश्न सोडवावेत आशा मागण्या करण्यात आल्या होत्या. एकीकडे संवादाच्या माध्यमातून प्रश्न सोडवण्याचे प्रयत्न सुरू असतानाच नवीन दोन गावांसाठी भूसंपादन करण्यासाठी अधिसूचना जाहीर करण्यात आली आहे. त्यामुळे ग्रामस्थांमध्ये प्रशासनाविरोधात असंतोष निर्माण झाला आहे, जर ही अधिसूचना रद्द झाली नाही तर sगळ्यात मोठं आंदोलन केलं जाईल आणि यातून जो संघर्ष निर्माण होईल त्याला पूर्णतः प्रशासन जबाबदार असेल असा इशारा वाटद एमआयडिसी संघर्ष कृती समितीने दिला आहे..
0
0
Report

श्रद्धा दुबे के खिलाफ बड़ा खुलासा: गैंगस्टरों से दोस्ती और धमकाने का आरोप

Lucknow, Uttar Pradesh:“मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ा खुलासा कई हिस्ट्रीशीटरों और राजनेताओं से संबंध थे "श्रद्धा गैंगस्टरों से दोस्ती کرتی थी और उनके नाम व नेटवर्क का इस्तेमाल कर लोगों पर धौंस जमाती थी वह मुख्तार अंसारी गैंग से संपर्क होने का दावा कर लोगों को धमकाती थी इसके लिए गैंग के लोगों से फोन भी करवाती थी "पुलिस की जांच में श्रद्धा का कनेक्शन लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ बाबू से भी सामने आया है सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर भी मौजूद है बाबू सिंह को मुख्तार अंसारी गैंग का गुर्गा बताया जाता है। आरोप है कि मड़ियांव, अलीगंज और आसपास के इलाकों में उसका दबदबा है।
0
0
Report
Advertisement

जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला किया, दीपोत्सव को लेकर दावा

Lucknow, Uttar Pradesh:अखिलेश पर जयवीर सिंह का हमला, दीपोत्सव को लेकर भी किया बड़ा दावा उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सपा सरकार के कार्यकाल को नहीं भूली है और इस बार अखिलेश यादव को जवाब देगी। वहीं, नवरात्रि के पावन अवसर पर मां का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताया। जयवीर सिंह ने दीपावली पर होने वाले दीपोत्सव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार दीपोत्सव पिछली बार से ज्यादा भव्य होगा और इसकी तैयारियां चल रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में ग्राम पंचायत प्रशासकों स्थान पर VDO संभालेंगे कमान; इस्तीफा स्वीकृत होते ही प्रशासन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।ग्राम पंचायतों के प्रशासकों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला। प्रशासक पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व सरपंचों की जगह VDO संभालेंगे कमान। प्रशासकों के इस्तीफे स्वीकार करने के लिए जिला कलक्टर अधिकृत। इस्तीफा स्वीकार होते ही संबंधित ग्राम पंचायत के VDO को बनाया जा सकेगा प्रशासक। अब प्रशासक पद छोड़ने से ग्राम पंचायतों का प्रशासनिक कामकाज नहीं होगा प्रभावित। नई निर्वाचित ग्राम पंचायत की पहली बैठक से एक दिन पहले तक रहेगा प्रशासक का कार्यकाल। प्रदेश में कार्यकाल पूरा होने के बाद निवर्तमान सरपंचों को बनाया गया था प्रशासक। चुनाव नहीं होने के चलते सरकार ने की थी वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था। पूर्व उपसरपंच और वार्ड पंचों को प्रशासकीय समितियों में बनाया गया था सदस्य。 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जारी की नई अधिसूचना। कुछ प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) चुनाव लड़ने के चलते दे रहे अपना इस्तीफा。
0
0
Report
Advertisement

पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार: पशुपालन भर्ती घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई

Lucknow, Uttar Pradesh:पशुपालन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, लखनऊ के गोमती नगर से EOW की टीम ने तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया, वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के 17 मंडलों में 1198 पदों पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती हुई थी, 2 फरवरी 2014 को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में घोटाले का मामला, समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार में हुई इस भर्ती के समय राजकिशोर सिंह पशुधन मंत्री थे, भर्ती के बाद तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार सेवानिवृत्त हो गए थे। राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित बताई जा रही है। उनकी भी बढ़ेंगी मुश्किलें, पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई से मामले ने फिर पकड़ा तूल।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के नवरात्रि गरबा-डांडिया महाकुंभ: 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। नवरात्रि में उज्जैन में गरबा की धूम है। पारंपरिक गरबा और डांडिया को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में जगह-जगह हो रहे आयोजनों के बीच सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा आयोजित ‘डांडिया नी रात 2K26’ में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। आयोजन के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। आयोजकों के मुताबिक, इस दौरान करीब 25 हजार लोगों ने मां बगलामुखी के दर्शन किए। इस महोत्सव में मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना के साथ गरबा और डांडिया हुआ। संगीत की धुनों पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक गरबा किया। नवरात्रि की आस्था और उत्सव का रंग आयोजन में नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। आयोजन स्थल पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंसर और पुलिस की मदद ली जा रही है। महोत्सव के आने वाले दिनों में भी गरबा और डांडिया के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
0
0
Report

PMCH ट्रॉली मैनों की वेतन की मांग पर हड़ताल, चार दिन छुट्टी और 12 हजार वेतन की मांग

Patna, Bihar:पीएमसीएच में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज ट्रॉली मैन बुधवार को हड़ताल पर चले गए। सभी कर्मचारी इमरजेंसी के पास धरने पर बैठ गए और कामकाज ठप कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने बकाया वेतन का भुगतान जल्द करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। वे अक्सर समय पर सैलरी नहीं देते। त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हर साल टेंडर बदलने के नाम पर उनसे 20 से 25 हजार रुपये जमा करने को कहा जाता है। इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। उनका कहना है कि कंपनी के अधिकारी हर बार भुगतान का आश्वासन देते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। ट्रॉली मैन की मांग है कि उन्हें हर महीने 12 हजार रुपये वेतन दिया जाए, सैलरी का भुगतान समय पर हो और महीने में चार दिन की छुट्टी भी मिले। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top