Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

गोरखपुर में मिलावटी पनीर बिक्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा

NTNagendra Tripathi
Oct 14, 2025 18:00:44
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर महानगर के शास्त्री चौक पर सड़क किनारे और फुटपाथों पर कुछ कारोबारी बाइक पर दुकानें लगाकर मिलावटी पनीर बेच रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य, डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर 8 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान में तीन टीमों का गठन किया गया है, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों की जांच कर रही हैं। मंगलवार की शाम को शास्त्री चौक स्थित फुटपाथ पर जब बाइक पर पनीर बेचने वाले कारोबारी की जांच की गई तो वह खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से ही उलझ गया और अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगा। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के कैमरे को देखकर वह बौखला गया और कहने लगा कि सारी मीडिया बिकी हुई है। बाइट – डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य: सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश पर सोमवार को बाइक पर पनीर बेचने वालों से कहा गया था कि वे अपना आई कार्ड बनवा लें। आज टीम ने इसकी जांच के लिए मौके पर जाकर सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी। किसी भी हालत में मिलावटी पनीर की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के दौरान कुछ नोक-झोंक हुई है, फिलहाल पनीर का नमूना संगृहीत कर प्रयोगशाला भेजा गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खजनी क्षेत्र के बभनान गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पनीर का नमूना भी लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखी।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Oct 15, 2025 01:16:17
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के चर्चित सतरिया पैर धुलाई कांड के पीड़ितों से मिला प्रदेश कांग्रेस का दल, कहा पीड़ित के साथ हुआ गलत, सरकार उठाए सख्त कदम.. वहीं इस मामले में सियासत तेज है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक तीन सदस्यों वाली टीम गठित की है और इस टीम ने गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी बातों को सुना है। देर रात दमोह पहुंची इस टीम ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि पीड़ितों से बात करने और गांव के हालात देखने के बाद ये साफ हुआ है कि जो भी गांव में हुआ वो अमानवीय है और कानून के खिलाफ है। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरईया ने पूरे घटना क्रम पर कहा कि इस घटना में पिछड़ी जाति के लोगों को अपमानित करने के लिए जानबूझकर ये कृत्य किया गया है। वहीं पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विनय सक्सेना ने बताया कि गांव में लोग दहशत में है और तनाव के हालात बने हुए है, सक्सेना ने साफ किया कि इस अपराध को किसी जाति से जोड़कर न देखा जाए बल्कि अपराधी के अपराध को सामने रखा जाए पूरी समाज को निशाना बनाना ठीक नहीं है, उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सतरिया गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की जाए ताकि फिर कोई अप्रिय घटना न घट पाए। प्रदेश कांग्रेस की ये टीम अपनी जांच रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को देगी जिसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदेश व्यापी कोई निर्णय लेगी। इसके अलावा इस पैर धुलाई कांड को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया है और हाईकोर्ट ने दमोह के कलेक्टर और एसपी को निर्देशित कर पैर धुलाई कांड में शामिल लोगों पर एन एस ए यानी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्यवाही करने को कहा है। इस मामले में आज 15 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई भी होगी。
4
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 15, 2025 01:15:49
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग, एक रोमांचक और डरावने क्षण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दुबरी कोर क्षेत्र में एक बाघ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक चौकीदार ने बनाया है, जो शाम के समय ट्रैकिंग पर निकले थे। क्या है वीडियो में? वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकीदार अपनी बाइक से जा रहे हैं, तभी अचानक एक बाघ उनके सामने आ जाता है। चौकीदार बाइक छोड़कर भाग खड़े होते हैं। बाघ बाइक को सूंघने लगता है और फिर वापस जंगल में चला जाता है। पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो बाघ पर्यटकों की गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए थे और उनका रास्ता रोक दिया था। सुरक्षा के इंतजाम संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं और गाइडों को उचित प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे पर्यटकों को सुरक्षित रख सकें। बाघों की बढ़ती संख्या संजय टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे यह क्षेत्र बाघों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बन गया है। हाल ही में, एक रहस्यमयी बाघ टी-47 की पहली झलक देखने को मिली थी, जिससे पर्यटकों में उत्साह है।
2
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 15, 2025 01:15:13
Sidhi, Madhya Pradesh:घर से स्कूल जाने को निकला बच्चा हुआ लापता, परिजनों ने कुसमी थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, लेकिन वह अभी तक घर नहीं लौटा बच्चा, परिजन लगातार कर रहे बच्चे की तलाश, लेकिन अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने मे जुटी, फिलहाल, बच्चे के परिवार वाले चिंतित हैं और अपने बच्चे की सुरक्षित घर वापसी के लिए कर रहे है प्रार्थना, बुधवार की दरमियान रात्रि लापता बच्चे के संबंध में जानकारी लगने पर पीड़ित पिता कोतवाली थाने की रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से लगाई फरियाद, पीड़ित की फरियाद पर पुलिस टीम ने मड़ारिया बाईपास मे वाहनों की लगाई सघन चेकिंग, लापता बच्चे की तलाश देर रात्रि तक चलती रही
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 15, 2025 00:47:01
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग, एक रोमांचक और डरावने क्षण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दुबरी कोर क्षेत्र में एक बाघ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक चौकीदार ने बनाया है, जो शाम के समय ट्रैकिंग पर निकले थे। क्या है वीडियो में? वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकीदार अपनी बाइक से जा रहे हैं, तबھی अचानक एक बाघ उनके सामने आ जाता है। चौकीदार बाइक छोड़कर भाग खड़े होते हैं। बाघ बाइक को सूंघने लगता है और फिर वापस जंगल में चला जाता है। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो बाघ पर्यटकों की गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए थे और उनका रास्ता रोक दिया था। सुरक्षा के इंतजाम संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं और गाइडों को उचित प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे पर्यटकों को सुरक्षित रख सकें। बाघों की बढ़ती संख्या संजय टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ताकि यह क्षेत्र बाघों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बन गया है। हाल ही में, एक रहस्यमयी बाघ टी-47 की पहली झलक देखने को मिली थी, जिससे पर्यटकों में उत्साह है।
4
comment0
Report
RKRavi Kumar
Oct 15, 2025 00:46:46
8
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 15, 2025 00:46:04
Patna, Bihar:लोकेशन पटना उपेंद्र कुशवाला नाराज हुए एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सम्राट चौधरी मंत्री नितिन नवीन ऋतुराज सिन्हा उपेंद्र कुशवाहा ने कहा Nothing is well in NDA उपेंद्र कुशवाहा को मिले सीटों में बदलाव से नाराज ہوئے उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट को बदलकर गोह सीट से चुनाव लड़ने का आदेश पर नाराज हुए उपेंद्र कुशवाहा नित्यानंद राय सम्राट चौधरी अभी वापस लौटे उपेंद्र कुशवाहा के घर से सब लोग ने कुछ भी नहीं कहा सम्राट चौधरी ने इशारों में कहा सब कुछ ठीक है नित्यानंद राय ने कहा चुनाव का समय है इसलिए मिलने के लिए आया हूं बाइट : उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा
8
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 15, 2025 00:45:42
Patna, Bihar:उपेंद्र कुशवाहा नाराज हुए एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सम्राट चौधरी मंत्री नितिन नवीन ऋतुराज सिन्हा उपेंद्र कुशवाहा ने कहा नथिंग इस वेल इन एनडीए उपेंद्र कुशवाहा को मिले सीटों में बदलाव से नाराज हुए उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट को बदलकर गोह सीट से चुनाव लड़ने का आदेश पर नाराज हुए उपेंद्र कुशवाहा नित्यानंद राय सम्राट चौधरी अभी वापस लौटे उपेंद्र कुशवाहा के घर से सब लोग ने कुछ भी नहीं कहा सम्राट चौधरी ने इशारों में कहा सब कुछ ठीक है चुनाव का समय है इसलिए मिलने के लिए आया हूं बाइट : उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रिय लोक मोर्चा
7
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 15, 2025 00:45:28
Patna, Bihar:एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कह रहे है दर्शल एनडीए में सीटों का ऐलान हो गया लेकिन उसके बाद भी पेज फंसा हुआ है पहले जीतान राम मांझी,फीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है वही उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए उनके सरकारी आवास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सम्राट चौधरी मंत्री नितिन नवीन ऋतुराज सिन्हा पहुँचे और घण्टो बंद कमरे में बातचीत होती रही उपेंद्र कुशवाहा मिले सीटों में बदलाव के कारण नाराज हुए थे महुआ सीट को बदलकर गोह सीट से चुनाव लड़ने का आदेश पर नाराज हुए है घण्टो चली बैठक के बाद कोई हल नहीं निकाला नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी ,नितिन नवीन, ऋतुराज सिंह निकले तो कुछ भी नहीं कहा नित्यानंद राय से लगातार सवाल किया गया लेकिन जवाब वह देते नहीं नजर आए बस यही कहा चुनाव का समय है इसलिए मिलने के लिए आया हूं जब उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया कि बंद कमरे में क्या बातें हुई क्यों आप नाराज चल रहे हैं तो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा नथिंग इस वेल इन एनडीए यानी कि एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है करीब डेढ़ घंटे चले इस बैठक को कोई नतीजा नहीं निकला और जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया है वह एनडीए में अब खलबली मचा दिया है
10
comment0
Report
ALArup Laha
Oct 15, 2025 00:30:42
Belna, West Bengal:স্থানীয়দের তৎপরতায় বর্ধমান মেডিকেল কলেজ হাসপাতাল থেকে চুরি যাওয়া শিশুকে কয়েক ঘন্টার মধ্যে উদ্ধার করলো বর্ধমান থানার পুলিশ। পাশাপাশি পুলিশ শিশু চুরির ঘটনায় দুই অভিযুক্ত মহিলাকে গ্রেফতার করেছে। ধৃতদের নাম রিঙ্কি খাতুন ওরফে রুমকি খাতুন, বাড়ি বর্ধমানের বিজয়রামে।ধৃত অন্য মহিলার নাম মিনিরা বিবি।বাড়ি বর্ধমানের কেস্টপুরে। সম্পর্কে এরা দু'জন মা ও মেয়ে। শিশু চুরির ঘটনা জি ২৪ ঘন্টায় সম্প্রচারের পরই এলাকার বাসিন্দাদের সন্দেহ হয় রিঙ্কি খাতুনের কোলে থাকা শিশুকে নিয়ে। প্রতিবেশী কয়েকজন বর্ধমানের খাগড়াগড়ের উত্তরপাড়ায় ভাড়াবাড়িতে থাকা রিঙ্কি খাতুনের বাড়িতে যান। রিঙ্কি ও তার মা মিনিরা বিবি সদ্যজাত বললেও তাদের সন্দেহ হয়।তখন তারা বর্ধমান থানায় খবর দেন।খবর পেয়েই বর্ধমান থানার পুলিশ খাগড়াগড়ের উত্তর পাড়ায় গিয়ে চুরি যাওয়াকে শিশুকে উদ্ধার করে। Tuesday দুপুর ১টার সময় বর্ধমান মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে শিশু চুরির অভিযোগে ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ায়। ১৮ দিনের এক শিশুপুত্রকে হাসপাতালে চত্বরে থেকে চুরি করে পালানোর অভিযোগ ওঠে এক অজ্ঞানত পরিচয় মহিলার বিরুদ্ধে। আউটডোরের শিশু বিভাগে শিশুটিকে দেখাতে মা সেলেফা খাতুন তার ১৮ দিনের শিশুপুত্রকে নিয়ে হাসপাতালে আসেন। সঙ্গে ছিলেন তার মা হামিদা বিবি। শিশুর বাবা সুজল সেখ তখন ওষুধ কিনতে গিয়েছিলেন। সেলেফার নিজেরও প্রসূতি চিকিৎসকের কাছে চেকআপ করার কথা ছিল, তবে চিকিৎসক অনুপস্থিত থাকায় চেক-আপ হয়নি। এরপর প্রসূতি বিভাগের বহিঃবিভাগের বারান্দায় সেলেফা খাতুন ও তার মা শিশুটিকে নিয়ে বসে ছিলেন। সেই সময়ে এক হলুদ রঙের চুড়িদার পরিহিত মহিলা তাদের কাছে এসে শিশুটিকে আদর করতে থাকেন এবং কিছুক্ষণ পর কোলেও নেন। অল্প সময়ের মধ্যে ওই মহিলা শিশুকে কোলে নিয়েই সেখান থেকে উধাও হয়ে যায়। বিষয়টি টের পেয়ে দিদিমা হামিদা বিবি তড়িঘড়ি জামাই সুজল সেখকে ফোন করে জানান। সুজল সেখ সঙ্গে সঙ্গে বর্ধমান মেডিকেল কলেজ হাসপাতালের পুলিশ ক্যাম্পে গিয়ে অভিযোগ করেন। এদের বাড়ি বীরভূমের কীর্ণাহারের বলরামপুরে। ঘটনার খবর ছড়িয়ে পড়তেই হাসপাতাল চত্বর জুড়ে চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়ে। খবর পেয়ে পুলিশ হাসপাতালের সিসিটিভি ফুটেজ খতিয়ে দেখা শুরু করে। এই ঘটনায় বর্ধমান মেডিকেল কলেজের নিরাপত্তা ব্যবস্থা নিয়ে প্রশ্ন উঠে। খবর পেয়েই হাসপাতালে যান ডিএসপি (হেডকোয়ার্টার) দেবাশীষ চক্রবর্তী ও বর্ধমান থানার আইসি দিবেন্দু দাস। ধৃত রিঙ্কি খাতুনের প্রতিবেশী শেখ মেহের আলি বলেন, সন্ধ্যা ৫ টার সময় বাড়িতে ওই বাচ্চাটিকে নিয়ে আসে। এরা এখানকার স্থায়ী বাসিন্দা নয়। মাস কয়েক আগে ভাড়া এসেছে। স্থানীয় বাসিন্দা নাজমা খাতুন বলেন, আমরা বাচ্চা হয়েছে শুনে বাড়িতে দেখতে যায়। রিঙ্কি খাতুন ও তার মা মিনিরা বিবি বলে আজ দুপুর ১২ টার সময় বাচ্চা হয় বর্ধমান মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে। আমি বর্ধমান মেডিকেল কলেজের নার্সিং বিভাগে প্রশিক্ষণ নিচ্ছি। বাচ্চাটি দেখে আমার সন্দেহ হয়।একদিনের বাচ্চা কি করে এতবড় হয়।তাছাড়া হাসপাতাল থেকেও এত তাড়াতাড়ি ছুটি দেবে না।একই রকম সন্দেহ হয় প্রতিবেশী রেবিনা বিবিরও।এরপরই গোটা বিষয়টি নিয়ে পাড়ায় হৈচৈ শুরু হয়।খবর দেওয়া হয় বর্ধমান থানায়।খবর পেয়েই পুলিশ যায়।বাচ্চা ও দুই মহিলা মা ও মেয়েকে থানায় নিয়ে যায়। থানায় জিজ্ঞাসাবাদের সময় তারা ভেঙে পড়ে ও আসল ঘটনা বলে যে তারা শিশুটিকে চুরি করেছে। এরপরই পুলিশ রিঙ্কি খাতুন ওরফে রুমকি খাতুন ও তার মা মিনিরা বিবিকে গ্রেফতার করে।মিনিরা বিবি এলাকায় পরিচারিকার কাজ করে বলে জানিয়েছেন লোকজন। অভিযুক্তদের গ্রেফতারের পাশাপাশি শিশুটিকে বর্ধমান মেডিকেল কলেজের প্রসূতি বিভাগে ভর্তি করা হয় রাতে। বুধবার ধৃতদের বর্ধমান আদালতে তোলা হবে। বাইট ১।শেখ মেহের আলী (পাশের ঘরের ভাড়াটিয়া), ২।রেবিনা বিবি (এলাকাবাসী), ৩।নাজমা খাতুন (এলাকাবাসী) ক্যামেরায় সদন সিনহার সঙ্গে অরূপ লাহার রিপোর্ট।
8
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 14, 2025 19:02:12
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, धन नदी ट्रैक्टर ट्राली और डीसीएम की हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में घायल दो अन्य लोगों की हालत बेहद गंभीर, घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर, फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव के पास हुआ हादसा。 Barabanki Story – बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा! धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में डीसीएम की टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। यहाँ रामनगर रोड पर इब्राहिमपुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया और उस पर बैठे लोग बोरियों के नीचे दब गए。 हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर दौड़े और भारी मशक्कत के बाद धान की बोरियां हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रायपुर निवासी देशराज यादव (30) और टिकैतनगर क्षेत्र के सैंवढा निवासी कल्लू (36) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जैसू पुत्र रामफेर निवासी लधपुरवा और कमलेश (35) निवासी सराय टिकैतनगर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया。 हादसे के समय ट्रैक्टर पर सवार सूरज यादव को हल्की चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीसीएम चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर फतेहपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनागरस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात बहाल कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कनौजिया ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。
14
comment0
Report
Advertisement
Back to top