icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सादुल्लानगर गोल्हीपुर में युवक ने पेड़ से आत्महत्या, परिजनों में मातम

Balrampur, Uttar Pradesh:सादुल्लानगर के गोल्हीपुर में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्म हत्या, परिजनों मे पसरा मातम बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोल्हीपुर में 28 वर्षीय फैयाज़ पुत्र फ़कीर मोहम्मद ने कथित रूप से पेड़ से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। आत्म हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, मृतक फैयाज़ छह भाइयों और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्म हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
0
0
Report

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का तहसील में शुभारंभ 65 शिक्षकों को मिले सांकेतिक प्रमाण पत्र

Deepak DixitDeepak DixitFollow5m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भरखनी ,साण्डी व हरपालपुर के 65 शिक्षक शिक्षिकाओ को योजना के सांकेतिक प्रमाण पत्र विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी व एस डी एम अंकित तिवारी ने वितरित किए गए। एस डी एम ने बताया कि योजना के तहत शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1200 की धनराशि भेजी गई। प्राथमिक विद्यालय गौरखेड़ा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान तहसीलदार विनोद कुमार,ब्लॉक प्रमुख साण्डी अनिल राजपूत, बीडीओ भरखनी अशोक ,हरपालपुर त्रिलोक चंद्र शर्मा,बी ई ओ भरखनी सुनील सिंह,उदयभान भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

headline

Noida, Uttar Pradesh:युवक ने की आत्महत्या ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में बुधवार शाम एक 23 वर्षीय युवक ने 21वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवरिया के रामनगर निवासी वेदांत के रूप में हुई है। वेदांत ने सूरजपुर थाना क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में स्टे रूम लिया था। बुधवार शाम को वह 21वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी。 वह सोसायटी के रिसेप्शन पोस्ट के ऊपर गिरा। तेज आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया。 पुलिस के मुताबिक, मृतक की बहन ने बताया कि वेदांत बुधवार सुबह नोएडा के सेक्टर 16 स्थित एक निजी आईटी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए घर से निकला था। दोपहर में जब उससे बात हुई तो उसने इंटरव्यू में रिजेक्ट होने की जानकारी दी थी और शाम तक घर लौटने की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में उस कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जहां वेदांत रुका था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है और उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने आखिरी बार किससे बात की थी।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में आरव हत्या केस: अदालत 9 जुलाई को देगी फैसला

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय आरव की हत्या के मामले में अदालत ने बहस पूरी हो जाने के बाद फैसला सुनाने की तिथि तय कर दी है। जिला जज डॉ. बाब्बू सारंग की कोर्ट ने गुरुवार को फैसले की नई तारीख तय की। बुनियादी तथ्य यह है कि 30 मई को डेढ़ वर्षीय मासूम को जमीन पर पटक- पटककर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस व न्यायपालिका की त्वरित कार्रवाई के कारण इस जघन्य मामले में महज एक महीने दस दिन में फैसले की उम्मीद जताई जा रही है। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाह पेश किए हैं और पूरी जिले की नजर 9 जुलाई को आने वाले फैसले पर टिकी है। मृतक के परिवार ने बताया कि वह अदालत के फैसले को फांसी की सजा से कम पर नहीं चाहते, ताकि इस तरह की क्रूरता दोबारा न हो सके।
0
0
Report

बारिश से और बिगड़ी रेलवे स्टेशन की सूरत, जलभराव से यात्री बेहाल, जीएम की फटकार भी बेअसर

NNitinFollow6h ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी:बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के बीच पहली ही बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर, टिकटघर और अंदर जाने वाले रास्तों पर जलभराव होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर फैले मलबे और कीचड़ ने हालात को और बदतर बना दिया है। कुछ दिन पहले रेलवे के जीएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। लेकिन बारिश शुरू होते ही साफ हो गया कि जीएम के निर्देशों का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं हुआ। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन का मुख्य प्रवेश मार्ग पहले से ही प्रभावित है। यात्रियों के लिए बनाए गए वैकल्पिक रास्ते पर भी बारिश का पानी भर जाने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को उठानी पड़ रही है। अयोध्या से व्हीलचेयर पर पहुंची एक महिला यात्री स्टेशन की बदहाल व्यवस्था देखकर भावुक हो गईं, जबकि उनके बेटे ने भी अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि काम प्रगति पर होने के कारण फिलहाल यह स्थिति बनी हुई है। वहीं यात्रियों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन इसके साथ सुरक्षित, सुगम और जलभराव मुक्त वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। बाराबंकी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भले ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा हो, लेकिन पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की इस परेशानी का स्थायी समाधान कब तक कर पाता है।
0
0
Report
Advertisement

आगर मालवा के मां बगलामुखी मंदिर में निजी समिति पर चंदा-चांदी संग्रह विवाद जांच

Agar, Madhya Pradesh:एंकर - आगर मालवा जिले के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में निजी समिति बनाकर चंदा और चांदी एकत्रित किए जाने का मामला अब जांच के दायरे में है। इस पूरे विवाद पर अब तक कोई भी खुलकर बोलने से बच रहा था, लेकिन पहली बार निजी रूप से चंदा इकट्ठा करने के आरोपो से घिरी सुदर्शन समिति कैमरे के सामने आई है। समिति का दावा है कि उसका पूरा काम प्रशासन की जानकारी में और पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया। वहीं जांच समिति ने पूरे दिन दस्तावेजों की पड़ताल की, लेकिन जांच पूरी होने तक कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बचता नजर आया।
0
0
Report

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से राजस्थान के विकास को नया पंख

Kota, Rajasthan:बूंदी / कोटा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पिछड़े क्षेत्रों के विकास का बनेगा नया आधार एक्सप्रेसवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास के हाइवे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा राजस्थान, प्रदेश के विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी - केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और भारतमाला परियोजनाएं राजस्थान के विकास को देगी नई गति केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश ने सड़क विकास में रचा नया इतिहास - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे साबित होगा देश की लाइफलाइन पूरे देश में हाइवे और सड़कों का मजबूत नेटवर्क हो रहा तैयार - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - केन्द्रीय मंत्री ने कोटा के लिए की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की घोषणा - कोटा सीधे जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई हाइवे से - इटावा से कोटा एक्सप्रेसवे का नाम होगा अटल एक्सप्रेसवे कोटा/जयपुर, 08 जुलाई। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेसवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के हाइवे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जिन क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है, उन क्षेत्रों में इससे रोजगार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा。 केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कोटा के गोपालपुरा मण्डाना में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत से 75 से 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य भी तेजी से प्रगतिरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले दो वर्षों में दिल्ली से मुंबई के नरीमन पॉइंट तथा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक लगभग 12 घंटे में सड़क मार्ग से यात्रा संभव हो जाएगी。 कोटा क्षेत्र को मिली महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि एनएच-52 से मुकुंदरा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को बाईपास करते हुए 8-लेन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 550 करोड़ रुपये होगी। इसके साथ ही उन्होंने कोटा को वाया बालपुरा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भी 21 किलोमीटर लंबे चार लेन ग्रीनफील्ड संपर्क मार्ग के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का कार्य आगामी तीन माह के भीतर प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भवानीमंडी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भी डीपीआर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोटा से इटावा तक चंबल नदी के समानांतर एक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, जिसका नया नाम पूर्व प्रस्तावित चंबल एक्सप्रेस हाइवे के स्थान पर अटल एक्सप्रेसवे होगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि और उनकी स्मृतियों को समर्पित है। लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। राजस्थान के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण धरोहर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान आगे बढ़ रहा है और डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी तथा यहां विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। इसके लिए कृषि, उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे का निर्माण आवश्यक है। आधुनिक सड़कें, सुरंगें और परिवहन नेटवर्क विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की भूमि ही नहीं, बल्कि प्रेरणा की भूमि है। राजस्थान सुजलाम, सुफलाम, समृद्ध और संपन्न बनें तथा गांव, गरीब, किसान और मजदूर के जीवन में समृद्धि आए। महाराणा प्रताप की इस धरती से देश के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आधारभूत संरचना के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई। जल, ऊर्जा, परिवहन और संचार जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाकर देश के आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि जहां गुणवत्तापूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होता है, वहां उद्योग, व्यापार और पूंजी निवेश बढ़ता है, रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और गरीबी दूर होती है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में सड़क, सुरंग और एक्सप्रेसवे जैसे अभूतपूर्व आधारभूत ढांचे का निर्माण देश की जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 80 लाख टन कचरे का उपयोग सड़क निर्माण में किया जा चुका है। इसके साथ ही बायो-बिटुमिन जैसी नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है。 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश में सड़क अवसंरचना विकास का नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर और झालावाड़ जैसे क्षेत्रों को जोड़ते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसा विश्वस्तरीय कॉरिडोर विकसित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित की जा रही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एवं भारतमाला जैसी महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाएं राजस्थान के विकास को नई गति प्रदान करेंगी。 उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा मुकुंदरा टनल प्रोजेक्ट आधुनिक भारतीय इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। कठिन पठारी क्षेत्र में विश्वस्तरीय तकनीक के साथ निर्मित इस टनल में सुरक्षा और वेंटिलेशन जैसी आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि आज भारत इंजीनियरिंग में बहुत आगे पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा के जुड़ाव को सुगम बनाने के लिए कोटा (डीसीएम) रोड से उम्मेदगंज तक 4 लेन स्पर एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार की जा रही है। राज्य सरकार ने भी पिछले लगभग ढाई वर्षों में कोटा जिले के विकास के लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। कोटा में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा शिक्षा, संस्कृति, उद्योग, कृषि और खनिज संपदा का महत्वपूर्ण केंद्र है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सतत प्रयासों तथा केंद्र सरकार के सहयोग से कोटा और हाड़ौती क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के अंदर हाइवे और सड़कों का एक ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार किया है, जिससे भारत की समृद्धि, खुशहाली और तरक्की तेजी से आगे बढ़ी है। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी और यह आने वाले समय में देश के विकास के लिए लाइफलाइन साबित होगा। लोकसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते और राम जल सेतु जैसी परियोजनाएं विकसित, आत्मनिर्भर और जल सुरक्षित राजस्थान के निर्माण की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगी。 इससे पहले केन्द्रीय मंत्री सड़क मार्ग से एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए बूंदी के लबान इंटरचेंज पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित लगाई गई प्रदर्शनी में धान, सेंड स्टॉन एवं राजीविका की स्टॉल्स का अवलोकन किया。 इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतG कुमार, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, डॉ. सुरेश धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे。
0
0
Report

गोरखपुर में जमीन विवाद ने दुकानदार की हत्या, आरोपी हिरासत में

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गुलरिहा थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर पुराने विवाद में एक दुकानदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव का है। यहाँ रहने वाले अमरनाथ गुप्ता की गिरमिट चौराहे के पास स्थित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन के मामले में न्यायालय से स्टे ऑर्डर भी जारी है। इसके बावजूद बुधवार को विपक्षी पक्ष द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक अमरनाथ गुप्ता ने जब अपना ट्रैक्टर ट्राली वहां पर खड़ा करके निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी ने धारदार हथियार से अमरनाथ गुप्ता के पेट पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि हथियार पेट के आर-पार हो गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुकानदार की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर गुलरिहा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह का तनाव न फैले।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ में दलित गुड्डू पर घर में घुसकर हमला, चार साल पुराने विवाद का बदला?

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ नाजिम और अल्ताफ ने दलित गुड्डू को घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की कोशिश का आरोप, चार साल पहले गुड्डू के घर में शादी के झगड़े में नाजिम के किसी परिजन की ईंट लगने से हो गई थी मौत, उसी मौत का बदला लेने के लिए हमले का लगाया आरोप, इलाके में मुस्लिम द्वारा दलित हिन्दू के साथ मारपीट हंगामा की सूचना पर पहुँची पुलिस, घायल गुड्डू को पुलिस ने उपचार व डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा, गाँव में तनावपूर्ण माहौल को देखते पुलिस बल किया गया तैनात, हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी, रोरावर थाना इलाके के तालसपुर की घटना
0
0
Report

बसपा द्वारा किया गया पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

VKVikas KumarFollow6h ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले मे बहुजन समाज पार्टी द्वारा मुख्यालय के लगन पैलेस में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर व विशिष्ट अतिथि के रूप उदयभान शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष समेत पूरे जिले से बसपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। पिछड़ों के वोट बैंक को साधने के लिए बसपा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नेता भीम राजभर ने जनता को संबोधित करते हुए सभी को आगामी चुनाव में जी जान से लगने व बसपा की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथि ने प्रदेश में बसपा की सरकार व जिले की पांचो सीटों को जीतने का दावा किया।
0
0
Report

टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन, खाली इमारत को नुकसान; क्षेत्र के रेस्तरां व शेल्टर खाली कराए

Noida, Uttar Pradesh:टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल में दुकानों के पास भूस्खलन हुआ। इसके कारण एक पुरानी खाली इमारत को नुकसान पहुँचा। एहतियात के तौर पर, खतरे की जद में आए दो रेस्तरां, सड़क किनारे बने कियोस्क और मजदूरों के अस्थायी शेल्टर को घटना से पहले ही खाली करा लिया गया था। बताया जा रहा है कि यह घटना एक निजी व्यक्ति द्वारा होटल बनाने के लिए की जा रही खुदाई के काम की वजह से हुई। किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top