Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

Gorakhpur - रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर उमड़े श्रद्धालु, पुलिस प्रशासन हुआ सख्त

Jan 28, 2025 09:49:32
Gorakhpur, Uttar Pradesh

गोरखपुर मौनी अमावस्या पर संगम स्नान की स्थापना ने शहर को मेले में तब्दील कर दिया, सोमवार की रात प्रयागराज जाने वालों का उत्साह ऐसा की बस अड्डे पर गाड़ियों की कमी पड़ गई, और रेलवे स्टेशन का हर कोना भरा रहा, शाम होते ही हर ओर यही सवाल गूंज रहा था की प्रयागराज जाने वाली बस कब मिलेगी, अनजान लोग एक दूसरे का सहारा बन गए जैसे आस्था ने सभी अनजाने लोगो को एक साथ जोड़ दिया हो, शहर में श्रद्धालुओं के भीड़ इतनी ज्यादा है कि पुलिस और प्रशासन को इसे संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रही है। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Mar 29, 2026 16:30:15
New Delhi, Delhi:यमुनापार इलाके में क्राइम की रफ्तार हुई और तेज ताजा मामला सुंदर नगरी इलाके से सामने आया है .. सुंदर नगरी में युवक पर चाकू से हमला, लूट का विरोध पड़ा भारी, हालत गंभीर। उत्तर-पूर्वी जिले के थाना नंद नगरी क्षेत्र के सुन्दर नगरी इलाके में लूट का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय लोकेश कुमार के रूप में हुई है। घायल को जीटीबी अस्पताल में इलाज कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक लोकेश कुमार पूड़ी बेचने का काम करता है और दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अपने पिता के पास जा रहा था। वह हसन मस्जिद के पास जी-4/21 इलाके में डिस्पेंसरी वाली गली से गुजर रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रोक लिया और उससे छीना-झपटी करने लगे। जैसे ही लोकेश ने विरोध किया, इतने में एक बदमाश ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के दौरान लोकेश के पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की और बाद में उसे नंद नगरी थाना पुलिस को सौंप दिया। हालांकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोकेश को तुरंत जीटीबी अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोकेश के पिता ने बताया कि बेटे की हालत अभी भी क्रिटिकल है और इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है।
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Mar 29, 2026 16:17:25
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:मैट्रिक में बेटियों का जलवा: सुप्रिया 8वीं, नंदनी 10वीं रैंक से अरवल का नाम रोशन अरवल जिले के लिए इस साल मैट्रिक परीक्षा का परिणाम गर्व और खुशी की सौगात लेकर आया है, जहां बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। फखरपुर हाई स्कूल की छात्रा सुप्रिया कुमारी ने 483 अंक प्राप्त कर बिहार में 8वां स्थान हासिल किया है, जबकि कुर्था की नंदनी कुमारी ने 481 अंक के साथ राज्य में 10वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। सुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित सेल्फ स्टडी को दिया है। वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा। उनका सपना बिहार प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है। वहीं नंदनी ने भी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी लगन और समय प्रबंधन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इन बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
107
comment0
Report
ATArun Tripathi
Mar 29, 2026 16:17:10
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के दीदार के फेर में पर्यटकों सहित आवाजाही करने वालों को नियमों को धता बताकर मार्ग पार कर रहे बाघ को दोनों ओर से घेर लिया, बाघ के स्वभाव के लिए यह घटना प्रतिकूल तो है ही साथ ही देखने वालों के लिए भी खतरे की घंटी है, हालांकि बाघ अपनी मौज में था तो चला गया अन्यथा कुछ भी सकता था। उमरिया ताला मार्ग का है, जहां मगधी प्रवेश द्वार के समीप बांधवगढ़ का प्रभावशाली बाघ खितौली जोन से मगधी जोन में प्रवेश कर रहा है, बाघ दर्शन की ये तस्वीरें बांधवगढ़ में तो कैजुअली है लेकिन बाघ के आक्रामक होने और उसके बाद के दुष्परिणामों का भी खतरा बना रहता है。
152
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 29, 2026 16:16:32
Deoria, Uttar Pradesh:एंकर ....देवरिया जनपद में आज 29 मार्च को पूर्वांचल क्रांति दिवस मनाया गया । 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडे को याद करते हुए मशाल जुलूस निकाला गया। देवरिया से भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मशाल जुलूस और अमृत प्रयास कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वांचल के वीरों को श्रधांजलि दी गई। यह मशाल जुलूस देवरिया क्लब से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगते रहे। आपको बता दें मशाल जुलूस से पहले देवरिया क्लब में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद के अलावा सदर विधायक शलभ मणि, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया व अन्य नेता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे। बाइट..शशांक मणि त्रिपाठी...बीजेपी सांसद
198
comment0
Report
Mar 29, 2026 16:15:22
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला के उसायनी स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने रविवार की प्रातः नाले में शव परा मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है झारखंड राज्य के जिला बैजनाथपुर क्षेत्रके गांव मंगरा निवासी 46 वर्षीय सुरेंद्र यादव पुत्र लालू यादव अपने भाई सत्येंद्र के साथ राजा का ताल स्थित न्यू आनंद ग्लास फैक्ट्री में काम करता था भाई सत्येंद्र के अनुसार सुरेंद्र शराब पीने का आदी था सत्येंद्र ने बताया शनिवार की रात सुरेंद्र कमरे पर नहीं लौटा तो सत्येंद्र ने उसकी तलाश की तलाश करते समय कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक का शव नाले में पड़ा है तब वहां जाकर देखा की शव उसके भाई का ही था सूचना पुलिस को दी तब तक वहां काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को नाले से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है जहां शव को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है
142
comment0
Report
Mar 29, 2026 16:06:50
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के थाना रामगढ़ के चनोरा पुल के समीप रविवार की दोपहर वैगन आर और पिकअप गाड़ी में भिड़ंत हो गई जिसमें वेगन आर में बैठे पांच लोग घायल हो गए जबकि चालक की मौत हो गई सरकारी एम्बुलेंस सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव रोसिहपुर निवासी 32 वर्षीय प्रभु दयल पुत्र दर्शनसिंह उसकी पत्नी 30 वर्षीय पूनम 45 वर्षीय रेखा पत्नी हेमराज 27 वर्षीय उदय प्रताप पुत्र प्रदीप कुमार एक अन्य के साथ किराए की वैगन आर गाड़ी द्वारा आगरा जा रहे थे तभी रास्ते में थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा कट के समीप वैगन आर पहुंची ही थी तभी एक पिकअप गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप वैगन आर में सवार सभी लोग घायल हो गए घटना देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सूचना 108 एंबुलेंस को दी पुलिस ने सभी घायलों को उपचार केलिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया वही चालक के शवको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां शव को अज्ञात के रूप में बिछेदनगृह मैं रखवा दिया है
1010
comment0
Report
Mar 29, 2026 16:05:12
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश; 72 घंटे में चार गिरफ्तार रिपोर्ट- अखिलेश सिंह प्लेस- जालौन यूपी डेट-29- 03- 2026 एंकर जनपद के थाना कैलिया क्षेत्र में एक युवक की हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि बीती 24 मार्च को थाना कैलिया में ग्राम उमरी का पुरा, थाना रेंढर निवासी गिरजाशंकर ने तहरीर दी कि उनके पुत्र अमित नरवरिया (24) की हत्या कर शव को जला दिया गया है। पीड़ित के अनुसार, अभियुक्तों ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस तहरीर के आधार पर थाना कैलिया में मुकदमा
866
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 29, 2026 16:04:35
Jamui, Bihar:जमुई रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक वृद्ध की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लगमा निवासी 65 वर्षीय बृजनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बृजनाथ सिंह अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रिश्तेदार को ट्रेन पर बैठाने के बाद वह रेलवे लाइन पार कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के इंजन के तेज झटके से वह दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
852
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 29, 2026 16:04:16
Dhanbad, Jharkhand:रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव की घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल इस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस, राजद और जेएमएम नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों के परेड कराए जाने को गलत बताया है। राजद ने धनबाद पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर आरोप लगाया; नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े किए और मानवाधिकारों के खिलाफ है। वहीं धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस, जेएमएम और राजद पर उपद्रवियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। उन्होंने एक पूर्व घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बागान में जानवर का सिर मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शत्रुध्न महतो पर ही एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही रामनवमी पथराव में घायल तीन हिंदू युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि पुलिस निर्दोष लोगों को भी फंसा रही है। सांसद ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ खड़ी है। हालांकि, उन्होंने आरोपियों की परेड को लेकर कहा कि पुलिस ऐसा इसलिए करती है ताकि अपराधियों में भय कायम हो और समाज में कानून का संदेश जाए। ढुल्लू महतो सांसद धनबाद इधर, पूरे मामले को लेकर जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर विपक्ष पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, तो वहीं सत्तारूढ़ दल और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है。
1009
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 29, 2026 16:03:45
Bagaha, Bihar:अच्छी खबर पश्चिम चंपारण जिला के बगहा से है जहाँ डॉन के सुदूरवर्ती इलाकों में चम्पारण का पहला गार्गी पाठशाला खुला है। रामनगर क्षेत्र अंतर्गत गार्गी पाठशाला का उद्घाटन बिहार पुलिस के सीनियर आईपीएस और IG विकास वैभव ने किया। दरअसल 'लेटस इंस्पायर बिहार' के संस्थापक विकास वैभव रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने SSB कमांडेंट और रामनगर राजघराने की रानी प्रेमा विक्रम शाह के साथ SDPO रागिनी कुमार की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर ग्रामीण पाठशाला की शुरुआत किया। बताया जा रहा है की बगहा के तत्कालीन SP विकास वैभव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में شمار रहे गोबर्धना डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गाँव में गार्गी पाठशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में बुनियादी शिक्षा बहुत जरूरी है और शिक्षित रहने से ही बिहार सुदृढ़ और समृद्ध बनेगा। लिहाजा चम्पारण का यह पहला गार्गी पाठशाला निश्चित तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। नक्सलियों और दस्युओं से लोहा लेने वाले आईपीएस विकास वैभव ने मीनी चंबल के नाम से विख्यात रहे चम्पारण से जंगल राज के सफाया करने समेत डाकूओं के आत्मसमर्पण योजना को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई जिसके बाद अपराध से इलाके को निजात मिला और डाकू समेत नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़े यहीं वजह है कि आज बगहा पुलिस जिला नक्सल मुक्त जिला घोषित हो चुका है। विकास वैभव को चाहने वालों ने उन्हें फूल मालाओं और अंग वस्त्र समेत बुके देकर सम्मानित किया। बता दें की सीनियर आईपीएस विकास वैभव ने उम्मीद जताई है कि गार्गी पाठशाला में पढ़कर बच्चे आगे चलकर अच्छे पद पर पहुंचकर सबका नाम रोशन करेंगे। समाजसेवी निधि राय द्वारा संचालित यह पाठशाला पश्चिम चंपारण में पहला प्रयास है। इस मौके पर विकास वैभव ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की ग्रामीणों से अपील की。
992
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 29, 2026 16:03:27
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले बदमाश सक्रिय हो गए हैं. सिलाव थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना सिलाव थाना क्षेत्र की है, जहां मस्जिद गली में बदमाशों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. डीएसपी राजगीर सुनील कुमार सिंह ने बताया की गोलीबारी की सूचना मिली है. थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गौरतलब है कि 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली हैं. उनके आगमन को लेकर राजगीर, सिलाव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
1003
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 29, 2026 16:02:17
918
comment0
Report
Advertisement
Back to top