273152
गोरखपुर:कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान को पिपराइच पुलिस ने किया नजरबंद।
Pipraich, Uttar Pradesh:पिपराइच पुलिस ने कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान को उनके बेला स्थित मकान में मंगलवार को नजर बंद कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑपरेशन प्रहार: देर रात यातायात नियम उल्लंघन पर 5 वाहन सीज, 10 चालान
Dehradun, Uttarakhand:ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ देर रात बड़ी कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने 5 वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 10 वाहनों के खिलाफ मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने देर रात बेवजह घूम रहे दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की। दरअसल ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस धर्मिक स्थान, भीड़भाड़ वाले स्थान और संवेदनशील स्थानों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही है। ऐसे में रेस ड्राइव, ट्रिपल ड्राइविंग, काली फिल्म बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करती दिखाई दे रही है। देर रात भी शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 वाहनों के खिलाफ मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। एक निजी वाहन में हूटर लगा मिला तो उसे जप्त करके वाहन को सीज कर दिया गया। इसी दौरान चार दोपहिया वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर भी पाए गए, जिनके खिलाफ भी नियंत्रण कार्रवाई की गई। यातायात नियमों को दुरुस्त रखने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
headline
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में भगवान राम और अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ रहा है। विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर विश्वविद्यालय परिसर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। माहौल को गरमाता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक उच्च स्तरीय चार सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। यह समिति पूरे प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच करेगी और तीन दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी। पुलिस प्रशासन भी कैंपस में बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है, वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वही इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा भी इसकी शिकायत थाने में की जा चुकी है पुलिस विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
जमुई पुलिस के नकली पेट्रोल-डीजल फैक्ट्री भंडाफोड़: 12 हजार लीटर मिलावटी ईंधन बरामद
Jamui, Bihar:जमुई पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बासुकीटांड़ चौक के समीप छापेमारी कर नकली पेट्रोल और डीजल बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई से इलाके के तेल माफियाओं में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 60 ड्रमों में भरा लगभग 12 हजार लीटर से अधिक मिलावटी पेट्रोल और डीजल बरामद किया है। इसके अलावा, एक घर से सौ से अधिक खाली ड्रम, ईंधन तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल, कच्चा माल, मोटर और पाइप जैसी सामग्री जब्त की गई है।इस अभियान में चकाई और चंद्रमंडीह पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। मौके पर चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, चंद्रमंडीह के प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद और अवर निरीक्षक रितेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी ड्रमों को जब्त कर लिया है और आपूर्ति पदाधिकारी को जांच के लिए बुलाया गया है।दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस आगे की छानबीन कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नकली ईंधन किन-किन पेट्रोल पंपों या दुकानों तक सप्लाई किया जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी में यूपी डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के दर्शन, बंगाल में भाजपा का दावा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सपरिवार बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। सेवादल की ओर से मनन चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दर्शन के पश्चात डिप्टी CM पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार भाजपा वहां प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में हुई रिकॉर्ड वोटिंग से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में इस बार कमल अवश्य खिलेगा। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा सहित सात सांसदों से जुड़े मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पाठक ने कहा कि भाजपा एक खुला मंच है जहां सभी का स्वागत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है जिसके कारण उसके नेता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भी बड़ा दावा किया। पाठक ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा पुनः ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। खाटूश्यामजी पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया जिनमें सहायक कलेक्टर अभिषेक, थानाधिकारी पवन चौबे एवं पटवारी रोहिताश्व सेपट शामिल रहे।0
0
Report
रींगस के भैरु बाबा मेले में हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ता आस्था का संगम
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस में भैरु बाबा का अर्धवार्षिक मेला परवान पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े रींगस में भैरु बाबा के अर्द्धवार्षिक मले में दूर-दूर से आए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु भैरु बाबा की पवित्र जोहड़ी में स्नान कर आस्था के साथ शीश नवाते नजर आ रहे हैं। मेले में छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार और नवविवाहित जोड़े जात लगाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर कमेटी ने पेयजल, छाया, रोशनी और दर्शन व्यवस्था सहित माकूल इंतजाम किए गए हैं। तहसील और पालिका प्रशासन व्यवस्थाओं को संभाल रहा है। श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल और आरएसी जवान तैनात हैं ताकि मेले में शांति और व्यवस्था बनी रहे। आस्था, परंपरा और उत्साह के संगम बने इस मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।0
0
Report
जयपुर यातायात पुलिस की संपर्क सभा, डीजीपी ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:यातायात पुलिस जयपुर की संपर्क सभा आयोजित, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा संपर्क सभा के मुख्य अतिथि, यातायात पुलिस के जवानों ने समस्याओं को सभा में रखा गया, राजस्थान जयपुर पानीपेच स्थित पुलिस अकादमी में आयोजित, संपर्क सभा में पुलिस कमिश्नर, ट्रैफिक डीसीपी सहित तमाम ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौजद रहे. इस संपर्क सभा में पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, साथ पुलिस कमिश्नर ट्रेफिक डीसीपी सहित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शामिल हुए, संपर्क सभा में यातायात पुलिस के जवानों अपनी विभिन्न समस्याएं डीजीपी के समक्ष रखी, डीजीपी शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को समस्याएं दुरस्त करने के दिशा निर्देश जारी किए.0
0
Report
Advertisement
गंगा एक्सप्रेस वे से संभल-लखनऊ यात्रा आसान, 29 अप्रैल लोकार्पण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में पूरब से पश्चिम को जोड़ने वाला 594 लम्बा किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस वे अब शुरू होने के लिए तैयार है .. 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई जिले से इस गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे .. गंगा एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद संभल से लखनऊ और प्रयागराज तक का सफर काफी आसान हो जाएगा ...मुरादाबाद और बुलंद शहर से लखनऊ जाने वाले को भी गंगा एक्सप्रेस वे से बड़ी राहत मिलेगी ...संभल जिले से इस गंगा एक्सप्रेस वे का 38 किलोमीटर लंबा हिस्सा गुजरा है .माना जा रहा है गंगा एक्सप्रेस वे से संभल समेत प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी ..पूरब से पश्चिमी को जोड़ने वाले इस गंगा एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है ....एक्सप्रेस वे पर हर 15 किलोमीटर के दायरे में पुलिस पिकेट तैनात रहेगी ..आपात कालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी ......गंगा एक्सप्रेस वे को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से डिजाइन किया गया है ...वाहनों की रफ्तार पर निगरानी की लिए सी सी टी वी कैमरे लगाए है .. तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर वाहन का ऑटोमेटिक चालान हो जाएगा ..29 तारीख को लोकार्पण से पहले एक्सप्रेस वे पर एक रन ट्रायल किया जाएगा जिसकी तैयारियों चल रही है ...फिलहाल बड़ी खबर यह है ..गंगा एक्सप्रेस वे शुरू होने से लोगों को बेहतर सफर करने का मौका मिलेगा ..0
0
Report
कन्हा टाइगर रिजर्व में शावक बाघों की लगातार मौत, प्रबंधन पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज फिर एक बाघ शावक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टाइगर रिजर्व के सरही जोन में बाघ शावक का शव मिला है। यंहा एक सप्ताह में 3 बाघों की मौतें हो चुकी है । गौरतलब है कि बीते 21 अप्रैल को एक नर बाघ शावक, फिर 24 अप्रैल एक शावक ओर आज फिर एक मादा बाघ शावक की मौत हुई है । इन मौतों के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व में अब तक 9 माह में 10 बाघ ओर 5 तेंदुओं की मौते हो चुकी है । फिलहाल आज मृत मिले बाघ शावक को पीएम ओर इस बात की जांच के लिए जबलपुर वेटनरी मेडिकल भेजा गया है की मौत की वजह क्या है । क्या बाघों में किसी बीमारी का खतरा तो नही है । फिलहाल शावक की मौत का कारण स्पष्ट नही है परंतु लगातार हो रही बाघों की मौतों ने प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
मंदसौर में डायल 112 से प्रसव पीड़ा में महिला को मदद, 108 पर सवाल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र पर बीती रात डायल 112 पर यह संदेश मिला के पास के गांव भाटखेड़ी में प्रसव पीड़ा से जुझ रही महिला को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए मदद की जरूरत है इस सूचना मौके पर डायल 112 पहुंची और तुरंत महिला को चिकित्सालय पहुंचाया समय रहते की गई इस मदद की हर तरफ तारीफ हो रही है और लोग मददगार पुलिस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं साथ यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब डायल 108 लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध है और सीतामऊ में दो डायल 108 की ड्यूटी है तो आखिर क्यों समय पर 108 एंबुलेंस की सुविधा समय पर पीड़ितों को नहीं मिल पाई0
0
Report
Advertisement
पावटी में आंगनवाड़ी कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला मुख्यालय से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर गरोठ के पावठी में ड्यूटी पर तैनात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की तबीयत अचानक बिगड़ गई ,तबीयत बिगड़ने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गरोठ अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार गरोठ के पावटी के एक आंगनबाड़ी पर तैनात बिना मंगलोरिया कि शनिवार दोपहर बाद अचानक तबियत बिगड़ी इसके बाद उन्हें उपस्थित अभिषेक मंगोलिया और नितिन तवर द्वारा गवर्नमेंट अस्पताल लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई , उनकी मौत के बाद शुरुआत में कई तरह की जानकारी भी सोशल मीडिया पर प्रचारित हुई लेकिन बाद में अधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया कि वह नियमित ड्यूटी पर ही तैनात थी और उनका पहले भी बीमारी का हिस्ट्री रहा है, कुछ दिनों पूर्व भी बीमारी की वजह से उन्होंने अवकाश लिया था इसकी पुष्टि प्रेमजनों द्वारा भी की गई महिला बाल विकास द्वारा भी एक प्रेस नोट जारी कर कर जानकारी दी गई कि बिना मंगलौरया एक अच्छी आँगन वाड़ी कार्यकर्ता थी और उनकी ड्यूटी आंगनवाड़ी पर थी इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी मौत हुई उनकी ड्यूटी जनगणना में नहीं लगी हुई थी, और पहले भी वे स्वास्थ्य कारणों की वजह से अवकाश पर रह चुकी थी (प्रेस नोट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बिना मंगलोरिया आंगनवाड़ी केंद्र पर अपने दैनिक कार्य करते हुए अचानक घबराहट होने से बीमार होने पर सहायिका द्वारा उनके परिजनों को कॉल करके बुलाया गया एवं प्राथमिक उपचार हेतु पावटी दिखाने के पश्चात गरोठ सिविल अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने पहले भी स्वास्थ्य कारणों से अवकाश लिया था। उनकी जन गणना में कोई ड्यूटी नहीं थी। वो बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थी, जिनके आकस्मिक निधन होने से हमे अत्यंत दुख हुआ है। श्रीमती रीना झिझोरिया प्रभारी CDPO गरोठ महिला एवं बाल विकास विभाग) उनका पीएम करने वाले डॉक्टर दशरथ सिंह मैं जानकारी दी कि बिना की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी प्राथमिक तौर पर यही कारण माना जा रहा है मृतक के रिश्तेदार नितिन ने बताया कि मृत्यु का उनकी सासू मां है और तबियत बिगड़ने की वजह से उनका इलाज के लिए यहां लाया गया था जहां चिकित्सा को लेने मृत घोषित कर दिया यह पहले से बीमार थी और इन्हें बीपी की समस्या थी बाइट नितिन तवर0
0
Report
मोदी की मन की बात: महिलाओं के आरक्षण पर कांग्रेस को मिली टक्कर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान कई कारणों से मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देखना चाहिए सबकी मन की बात मन में उतार दिए मोदी जी ने मुझे बहुत प्रसन्नता हुई कि मैं आम लोगों के बीच में बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी जल गंगा संवर्धन अभियान मध्य प्रदेश में जारी नदी ,तालाब ,नहर ,कुआं, वन क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह अभियान चल रहा है 30 June तक यह कार्यक्रम चलेगा देश भर में सबसे अच्छी स्थिति में हम हैं, कुछ दिन पहले बैठक भी की गई थी कल विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर बोले कांग्रेस ने आजादी के बाद से महिलाओं को लेकर जो नकारात्मक अपनाया है कांग्रेस ने लगातार महिलाओं के साथ अन्याय किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण मिले, मगर कांग्रेस और विपक्ष के चलते या नहीं हो पाया जनता और विधानसभा दोनों ही जगह मोदी जी की बात पहुंचे ,इसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है आने वाले समय में महिलाओं का आरक्षण मिल के रहेंगे किसानों की समस्याओं को लेकर बीते दिन अधिकारियों के साथ बैठक की है बैठक का पर सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं हर केंद्र पर किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं किसानों का सिंचाई का रकबा हो या पर्याप्त बिजली सभी सेक्टर में हम काम कर रहे हैं 55 साल तक कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया है कांग्रेस के समय में 2 हजार रुपए से नीचे गेहूं के दाम हुआ करते थे कांग्रेसियों को तो माफी मांगना चाहिए जनता से ना बिजली मिलती थी ना पानी मिलता था कांग्रेस की सरकार के दौरान बाइट- सीएम डॉ मोहन यादव0
0
Report
मौसेरी बहन से शादी, दहेज के लालच में हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Chapra, Bihar:शर्मनाक और दर्दनाक वारदात: मौसेरी बहन से शादी, फिर हत्या कर बोरे में फेंका शव… दूसरी शादी रचाने वाला आरोपी गिरफ्तार सारण और सिवान जिले से सामने आई यह घटना रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली है। एक युवक ने अपनी ही मौसेरी बहन को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी की, फिर दहेज और दूसरी शादी की लालच में उसकी निर्मम हत्या कर शव को बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी ने धूमधाम से दूसरी शादी भी रचा ली। अब पूरे मामले का खुलासा होने पर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। कौन है पीड़िता? मृतका की पहचान 23 वर्षीय आराध्या कुमारी के रूप में हुई है, जो सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के साहसा गांव निवासी दीपक कुमार साह की पत्नी थी। वह मूल रूप से सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का बैजू टोला की रहने वाली थी。 आराध्या छपरा शहर में बीए की पढ़ाई के साथ एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी और नगर थाना क्षेत्र के योगिनिया कोठी, दहियांवा टोला में किराए के मकान में रहती थी。 मौसेरे भाई से प्यार, फिर शादी जानकारी के अनुसार, आराध्या और उसका मौसेरा भाई दीपक पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दीपक का उसके पास आना-जाना था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। बाद में दोनों ने शादी भी कर ली। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई, तो अनिच्छा के बावजूद उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। दूसरी शादी के लिए रची खौफनाक साजिश इधर, दीपक के परिवार वालों ने दहेज के लालच में उसकी दूसरी शादी तय कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पहली पत्नी आराध्या को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बताया जा रहा है कि अप्रैल में दूसरी शादी से पहले दीपक छपरा आया और आराध्या को अपने साथ सिवान ले गया, जहां योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव हत्या के बाद आरोपी ने आराध्या के शव को काटकर बोरे में भर दिया और सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला पंचायत के पास NH-227A किनारे फेंक दिया。 13 दिन बाद हुआ खुलासा उधर, आराध्या के अचानक गायब होने पर उसके पिता ने नगर थाना में अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान सिवान पुलिस को बोरे में बंद शव मिला, जिसकी पहचान आराध्या के रूप में हुई。 करीब 13 दिन बाद शव बरामद होने के साथ ही पूरे मामले का खुलासा हो गया。 आरोपी गिरफ्तार, परिवार के अन्य सदस्य फरार सिवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दीपक कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना पुलिस ने भी उसे हिरासत में लेकर छपरा लाया है। मामले में आरोपी के परिवार के एक सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव आराध्या के शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद दोनों जिलों में सनसनी फैल गई है। यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के विश्वास, सामाजिक मूल्यों और दहेज जैसी कुरीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्यार, शादी और फिर धोखे की यह कहानी अंततः एक निर्दोष युवती की जान ले बैठी।0
0
Report
Advertisement
रानाघाट उत्तर पूर्व में घुसपैठ से जुड़ी चुनावी जंग, फेंसिंग बनाम BSF
Uttarpara, West Bengal:भारत-बांग्लादेश बॉर्डर वाली जगह से चुनावी दूरबीन - रानाघाट उत्तर पूर्व विधानसभा - नमस्कार। ‘चुनावी दूरबीन’ आज नादिया की बॉर्डर सीट रानाघाट उत्तर पूर्व में। यहां सबसे बड़ा मुद्दा घुसपैठ है. - विधायक और भाजपा उम्मीदवार असीम बिस्वास ने दूरबीन में देखा तो दहाड़ने लगे कहा साफ दिख फ है कि "TMC घुसपैठ कराती है। हिंदू बॉर्डर से भाग रहे हैं डर, परेशान होकर। सत्ता में आते ही बॉर्डर पर फेंसिंग होगी एक माह के भीतर बॉर्डर फेंसिंग से सनातन सुरक्षित होगा। BSF पर सवाल और बाबरी की बैटिंग... यही TMC का असली चेहरा है..ममता ने विकास नही किया इसीलिए दिल्ली के विकास में अड़ंगा डाला... - बर्नलि डे राय, कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी दूरबीन में।झांकते ही डायलॉग बाज बन गयी..दूरबीन में इन्हें "घुसपैठ के लिए BSF जिम्मेदार दिख रहा है। बॉर्डर केंद्र के पास है। बाबरी, सनातन... ये सब BJP के चुनावी मुद्दे हैं। जनता को रोटी-कपड़ा चाहिए।" - ये मतुआ बहुल SC सीट है। CAA के बाद BJP मजबूत। पर सुरक्षा को लेकर जनता एक राय - घुसपैठ रुके। "घर के पास से लोग घुस आते हैं। रात को डर लगता है। फेंसिंग जरूरी है।"रानाघाट उत्तर पूर्व में लड़ाई ‘फेंसिंग बनाम BSF’ की है। BJP कह रही - ‘सनातन बचाओ’, कांग्रेस कह रही - ‘BSF रोके’। 2021 में BJP 31 हजार से जीती थी। 29 अप्रैल को वोट, 4 मई को फैसला。 - रानाघाट उत्तर पूर्व की जनता घुसपैट्ठ और बेरोजगारी से परेशान है...लोग बॉर्डर को सुरक्षित चाहते है...वोटर की मिली जुली राय है पर घुसपैठ को लेकर लोगो मे भारी नाराजगी है...लोग विकास का इंतजार और बेरोजगारी से परेशान है...0
0
Report
भोपाल: मेडिकल उपकरणों की लूट पर मंत्री के बयान से प्रशासन सतर्क
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मेडिकल उपकरणों के नाम पर हो रही लूट पर मोहन सरकार में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा... इस न्यूज़ को बधाई जिसने मेडिकल माफियो के बारे में खास प्रोग्राम ज़ी न्यूज़ पर चला जिसकी वजह से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित हुआ केंद्र सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है अगर कोई अधिक मुनाफाखोरी कर रहा है केंद्रीय नियम कानून है शक्ति से पालन कराया जाएगा और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करवाएंगे। बाइट मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल0
0
Report
बेगूसराय के वीरपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, गाँव में दहशत
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीरपुर थाना क्षेत्र की वीरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-1 मुनीचक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक की पहचान वीरपुर पूर्वी वार्ड संख्या-1 निवासी 32 वर्षीय गोविंद पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट में युवक की मौत हो जाने के बाद आरोपी शव को मृतक के घर के पास पहुंचाकर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पूर्व से तनाव चला आ रहा था। इसी विवाद में आरोपितों ने गोविंद पासवान को घेरकर बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी सदर डीएसपी टू इमरान भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
