Back
गोरखपुर के राप्ती नदी घाटों पर छठ पूजा: भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
NTNagendra Tripathi
Oct 27, 2025 14:04:10
Gorakhpur, Uttar Pradesh
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आज गोरखपुर के राप्ती नदी घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए माताएं, बहनें और बेटियां काफी समय तक नदी के जल में खड़ी होकर सूर्यास्त का इंतज़ार करती नज़र आईं। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं वहीं पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मोटर बोट लेकर लगातार नदी किनारे गस्त पर मुस्तैद हैं। गोरखपुर के राप्ती नदी के मुख्य छठ घाट पर, जहां आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। नदी के जल में खड़ी हजारों महिलाएं और युवतियां पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ डूबते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर पूजा व आरती की। वहीं एक युवा पुरुष तो लेटते हुए छठ घाट पर आया जिसकी आस्था व भक्ति को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मोटरबोट के ज़रिए लगातार निगरानी में जुटी हुई है। शाम होने के बाद जैसे-जैसे सूर्य अस्त की ओर बढ़ता गया, श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और विश्वास का भाव और गहरा होता गया। अर्घ्य अर्पण के बाद श्रद्धालु अब घरों की ओर लौट रहे हैं, जहां कल सुबह उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर यह चार दिवसीय छठ व्रत पूर्ण किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJagmeet Singh
FollowOct 27, 2025 17:21:480
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 27, 2025 17:21:460
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 27, 2025 17:21:070
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowOct 27, 2025 17:20:270
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 27, 2025 17:20:140
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowOct 27, 2025 17:20:030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 27, 2025 17:19:311
Report
ASAmit Shrivastav
FollowOct 27, 2025 17:19:000
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 27, 2025 17:18:400
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 27, 2025 17:18:280
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 27, 2025 17:18:110
Report
ADAnup Das
FollowOct 27, 2025 17:17:540
Report
BMBiswajit Mitra
FollowOct 27, 2025 17:17:410
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 27, 2025 17:16:510
Report
MSManish Sharma
FollowOct 27, 2025 17:16:330
Report
