Gorakhpur - श्री कृष्णा एकेडमी में बसंत चेला मेला का आयोजन किया गया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:श्री कृष्णा एकेडमी गीडा में बसंत पंचमी के अवसर पर बसंत चेला मेला का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओ, छात्रों एवं अभिभावको व अन्य विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया. विद्यालय की प्रधानाचार्या ने डॉ हेमलता तिवारी ने मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या रानी सिंह का स्वागत करते हुए विद्यालय के विकास के लिए व अपने विजन व मिशन के बारे में लोगों को बताया, बसंत चेला मेला का शुभारंभ मां सरस्वती के दीपक प्रज्वलन के साथ हुआ, कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की टेस्टी फूड, टैलेंट शो, बुटीक टेरी-कोटा, मेहंदी आदि ने विशेष रूप से आकर्षित किया, लोगों ने खाने के साथ खरदारी का भी लुफ्त उठाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
