गोरखपुरः ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन,150 विद्यार्थियों ने लिया भाग
J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल होलिया परतावल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी,दौड़, स्लो साइकलिंग, टाफी रेस, बैलेंस दौड़, एक पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापिका संगीता ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
