icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow21 Dec 2024, 02:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सतना में तीन शातिर गिरफ्तार, घर में मारपीट-हवाई फायरिंग से दहशत

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र के घूरडांग में फरियादी के घर में घुसकर मारपीट करने और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन शातिर दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को दबोचा, बल्कि आम जनता के मन से खौफ खत्म करने के लिए उनका घटनास्थल पर ही जुलूस (पैदल मार्च) भी निकाला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय महेंद्र उर्फ शिब्बू सोनी, 24 वर्षीय अजय उर्फ अज्जू जायसवाल और 24 वर्षीय दिव्यांशु परिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए हैं। सीएसपी मनीष त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व और कोलगवा थाना प्रभारी (टीआई) सुदीप सोनी की टीम की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना हो रही है। पुलिस द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
0
0
Report

दीपा सागर की मौत: जगदलपुर की दुकान में फांसी, परिजनों ने हत्या का सवाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के बाफना लाइफस्टाइल दुकान में काम करने वाली युवती दीपा सागर का शव दुकान की छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला, घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दुकान प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जानकारी के अनुसार युवती 21 अक्टूबर से यहां काम कर रही थी, बीते रविवार को युवती प्रतिष्ठान से वापस घर नहीं लौटी जिसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की, परिजनों का आरोप है कि तलाश के दौरान उन्हें सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए गए, साथ ही शव पर चोट और नाखून के निशान होने की बात भी कही गई है, इधर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।
0
0
Report

तेंदुए का संदिग्ध शव: मौत के कारणों की जांच, जंगल-कोल ब्लॉक खतरे पर सवाल

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत घुनघुटी के जंगल में तेंदुए का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है घटना आरएफ 233 अमहाई धार नाला के समीप की है जहाँ तेंदुए का शव मिला है इस मामले में शिकार स्वाभाविक मौत या आपसी संघर्ष से तेंदुए की मौत की आशंका जताई जा रही है घटना की जानकारी के बाद वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पंहुचे और घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है, इसके अलावा मौके पर डॉग स्कॉइड एवं फॉरेसिक टीम की मदद से भी तेंदुए की मौत के कारणों की तलाश शुरू कर दी गई है, बता दें घुनघुटी से लगे जंगलों से लगे हुए क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा नौ कोल ब्लॉक की अनुमति दी गई बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की सीमा से लगे होने के कारण पर्यावरण विद एवं जानकारों द्वारा कोल ब्लॉक से वन्य जीवो के caridor प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट ने 42 जीएसटी सब इंस्पेक्टर नियुक्ति रद्द करने शासन के कदम को बरकरार रखा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जीएसटी विभाग में नियुक्त किए गए 42 पूर्व सब इंस्पेक्टरों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने इन अधिकारियों की नियुक्ति रद्द करने के शासन के फैसले० को सही ठहराया है। दरअसल, वर्ष 2021-22 में जीएसटी विभाग में 42 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद शासन ने जांच कराई, जिसमें कार्रवाई करते हुए सभी 42 नियुक्तियां रद्द कर दी गईं। शासन के इस फैसले को प्रभावित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने शासन की कार्रवाई को सही मानते हुए नियुक्ति रद्द करने के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के इस फैसले से पूर्व सब इंस्पेक्टरों को बड़ा कानूनी झटका लगा है。
0
0
Report

बधवार पहाड़ का 750 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट, गांवों में बिजली-रोजगार राहत अभी दूर

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित बधवार पहाड़ आज देश के बड़े सौर ऊर्जा केंद्रों में अपनी पहचान बना चुका है। कभी यहां भारतीय सेना के युद्ध अभ्यास और तोपों की गड़गड़ाहट सुनाई देती थी, लेकिन आज हजारों सोलर पैनलों से ढका यह पहाड़ देश को स्वच्छ ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां उत्पादित बिजली दिल्ली मेट्रो तक पहुंचती है, लेकिन विडंबना देखिए कि इसी परियोजना के आसपास बसे गांवों के लोग आज भी बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। जिस जमीन से देश को रोशनी मिल रही है, उसी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का जीवन अंधेरे में रहने को मजबूर है। बधवार पहाड़ पर करीब 1590 हेक्टेयर जमीन में स्थापित अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 750 मेगावाट है। इसे 250-250 मेगावाट की तीन इकाइयों में विकसित किया गया है। हजारों सोलर पैनलों के जरिए यहां सूर्य की रोशनी से बिजली का उत्पादन किया जाता है, जिसका एक हिस्सा दिल्ली मेट्रो को भी उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन इस चमकदार तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। परियोजना से प्रभावित डढ़वा, बरसयता, इटार, तमारा, बधवार और मनीकवार सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना की स्थापना के दौरान उन्हें 24 घंटे बिजली, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब उनके क्षेत्र में 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, तो फिर आसपास के गांवों को नियमित बिजली क्यों नहीं मिल पा रही? स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के दावे किए गए थे, लेकिन उन्हें इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। वहीं, ग्रामीणों ने सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद गर्मी की तपन बढ़ने की बात भी कही है। इस परियोजना का असर किसानों की जिंदगी पर भी पड़ने का दावा किया जा रहा है। किसानों के मुताबिक सोलर प्लांट का क्षेत्र उनके घर और खेतों के बीच आ जाने से खेतों तक पहुंचना काफी लंबा हो गया है। जहां पहले खेत घर से कुछ ही दूरी पर थे, वहीं अब कई किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए 15 से 20 किलोमीटर तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। इस समस्या को लेकर स्थानीय विधायक की ओर से भी कई बार पत्राचार किया गया, बावजूद इसके किसानों को राहत नहीं मिली। ग्रामीणों के दावा है कि रास्ते की समस्या के चलते कई परिवारों के सामने खेती और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बधवार पहाड़ पर लगे हजारों सोलर पैनल देश को स्वच्छ ऊर्जा देने की कहानी बयां कर रहे हैं, लेकिन इनके आसपास बसे गांवों की तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी परियोजना स्थापित होने के बावजूद उन्हें विकास का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीण लगातार प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं और अब उन्होंने कलेक्टर के सामने भी अपनी बात रखी है। मामला रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के संज्ञान में पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि यह विषय अभी उनके संज्ञान में आया है। यदि ग्रामीणों को वास्तव में इस तरह की समस्याएं हैं, तो उनके प्रतिवेदन के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी और समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बधवार पहाड़ की पहचान आज देश के बड़े सौर ऊर्जा केंद्र के रूप में है। एक तरफ यहां पैदा होने वाली बिजली देश के बड़े शहरों और दिल्ली मेट्रो तक पहुंच रही है, तो दूसरी तरफ परियोजना से प्रभावित गांवों के लोग आज भी बिजली, रोजगार और खेतों तक पहुंच जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

चलती ट्रेन की चपेट में आई तीन वर्षीय संजना, हाथ काटना पड़ा

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के जयंत CHP के पास चलती ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम संजना खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सर्जन डॉ. एन.के. सोनी और उनकी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान पाया गया कि बच्ची का बायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। जांच के दौरान हाथ की मांसपेशियां और हड्डियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त थीं; अगर इसे छोड़ दिया जाता तो आगे चलकर यह बच्ची की जान के लिए खतरा बन सकता था। इसलिए क्षतिग्रस्त हाथ को काटकर सर्जरी की गई ताकि रक्तस्राव रोका जा सके। फिलहाल बच्ची को दर्द निवारण के लिए इंजेक्शन दिया गया है और वह आराम कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची अभी निगरानी में है और उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी। ट्रामा सेंटर पहुंची मासूम की समय पर सर्जरी से जान बचाने में डॉक्टरों की तत्परता की सराहना हो रही है।
0
0
Report

BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत जोधपुर में ऊर्जा बचत जागरूकता सप्ताह

Jodhpur, Rajasthan:हैडलाइन एंकर बालेसर जोधपुर भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के तहत जोधपुर ग्रामीण में आयोजित ''ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह'' के दूसरे दिन ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को बिजली बचाने और सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। जिला नोडल अधिकारी डॉ. धीरज गोयल ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग आज की महती आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करने, अनावश्यक लाइटें व विद्युत उपकरण बंद रखने, दिन में प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग करने तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों को अपनाने की अपील की। राजकीय होम्योपैथिक औषधालयों के माध्यम से भी लोगों को ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. गोयल ने जोर देकर कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना और बिजली की बचत करना केवल आर्थिक लाभ नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
0
0
Report

नौगांव नगरपालिका के मैला घोटाले पर सवाल, पिछले 18 साल का लेखा-जोखा मांग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर -छतरपुर के नौगांव नगर पालिका में कथित मैला घोटाले को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सावंत सिंह शीलू राजा ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए पिछले 18 सालों में सेप्टिक टैंक से होने वाली आय और खर्च के हिसाब में गड़बड़ी का दावा किया है, पूर्व उपाध्यक्ष के मुताबिक अनुमानित 40 लाख रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है। उन्होंने नगर पालिका के 2024-25 के बजट का हवाला देते हुए बताया कि सेप्टिक टैंक से नगर पालिका की आमदनी महज 10 हजार रुपये दर्ज की गई है। वहीं इस काम में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी का खर्च आमदनी से भी अधिक बताया जा रहा है। पूर्व उपाध्यक्ष सावंत सिंह शीलू राजा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सीएमओ को आवेदन देकर जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले को लेकर उन्होंने नगर पालिका पर मैला के पैसे में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और भोपाल तक शिकायत करने की बात कही है। अब सवाल यह है कि आखिर नगर पालिका के राजस्व और खर्च का हिसाब क्या है और पिछले 18 साल का लेखा-जोखा कहां है? वहीं सीएमओ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

डिंडौरी के हाथीघाट ददरा में संदिग्ध अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप

Bawaridinora, Rajasthan:डिंडौरी में मेहंदवानी थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीघाट ददरा में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैं। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई? शव को जलाने की कोशिश क्यों की गई और वह इस सुनसान इलाके तक कैसे पहुंचा? क्या यह हत्या का मामला है या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है? फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।
0
0
Report

सतना में डेंगू से 29 वर्षीय युवक की मौत, गर्भवती पत्नी भी संक्रमित

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर में डेंगू से 29 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। सिद्धार्थ नगर वार्ड-8 निवासी राजेश बुनकर को परिजन गंभीर हालत में रीवा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जांच में उसकी 7 माह की गर्भवती पत्नी प्रियंका बुनकर भी डेंगू पॉजिटिव मिली है। बताया जा रहा है कि राजेश, पत्नी प्रियंका (26) और भाई अजय (20) के साथ पुणे में मजदूरी करता था। बुखार और उल्टी होने पर तीनों 29 अक्टूबर को सतना लौटे। डॉ. केएल नामदेव की सलाह पर सिंधी कैंप स्थित डे केयर पैथोलॉजी में जांच कराई गई, जिसमें दंपती डेंगू पॉजिटिव मिले। प्रियंका को हंसराज अस्पताल और राजेश को जिला अस्पताल के वार्ड-6 में भर्ती किया गया। हालत न सुधरने पर राजेश को 31 अक्टूबर को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक प्लेटलेट्स घटकर 27 हजार रह गई थीं। 1 नवंबर को प्लेटलेट्स चढ़ाई गई, पर सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने रीवा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। प्रियंका को 1 नवंबर को डिस्चार्ज किया गया है, गर्भवस्था के चलते उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने घर और आसपास दवा छिड़काव कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

सिवनी में बलराम कृषि महोत्सव: मुख्यमंत्री ने किसानों से वर्चुअल संवाद किया

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में किसान कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत 02 नवंबर को जिला स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर सिमरिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित कर संवाद किया। महोत्सव में कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी। कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की किसान हितैषी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन, अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्नतशील किसानों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन भी हुए。
0
0
Report

खैरागढ़: राज्योत्सव कवरेज के दौरान टीवी पत्रकार पर आरक्षक ने चलाई लाठी, पत्रकारों का धरना शुरू

Khairagarh, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज करने पहुंचे टीवी पत्रकार किशोर सोनी पर ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक द्वारा अचानक लाठी चलाने का मामला सामने आया है। घटना के समय पत्रकार एक अन्य पुलिसकर्मी से बातचीत कर रहे थे। इस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल होते ही जिले के मीडियाकर्मियों में गहरा रोष फैल गया। घटना के विरोध में पत्रकारों ने राज्योत्सव स्थल के मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पत्रकारों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी आरक्षक पर तत्काल निलंबन व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। Khairagarh: Constable Lathicharges TV Journalist During Rajyotsava Coverage; Media Persons Stage Protest
0
0
Report

नाबालिग लड़की उत्तर प्रदेश से बरामद, मानव तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार

Madanpur, Bihar:मधेपुरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मधेपुरा डॉ संदीप सिंह के निर्देश पर मानव व्यापार निरोध इकाई की टीम ने तकनीकी सहयोग और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि गठित टीम ने 26 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बाड़ौत थाना क्षेत्र अंतर्गत बाउली पट्टी देशू गांव से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया। इस मामले में मधेपुरा जिले के श्रीपुर चकला निवासी रेशमी खातून उर्फ कसीदा खातून (करीब 26 वर्ष), पति मो. इस्लाम तथा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बाड़ौत थाना क्षेत्र निवासी अंकुश कुमार उर्फ आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर नाबालिग को उत्तर प्रदेश में बेचे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और अन्य जानकारियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे बरामद किया। बरामद नाबालिग का माननीय न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की है। इस संबंध में बरामद लड़की ने कहा कि उसे रेशमा खातून ने चाय में नशे की दवा मिलाकर पिला दिया था जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके बाद फिर उसे उत्तर प्रदेश में बेच दिया गया था। एसडीपीओ ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा मानव तस्करी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top