गोरखपुरः कुपोषित बच्चों के जीवन में 'मिशन खिलखिलाहट' ले आया मुस्कान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन खिलखिलाहट’ ने कुपोषित बच्चों के जीवन में अहम बदलाव लाया है. मुख्य विकास अधिकारी संजय मीना द्वारा ‘मिशन खिलखिलाहट’ के तहत गोद लिए बच्चे श्रेयांश का घर भ्रमण किया गया. श्रेयांश को जब सीडीओ संजय मीना ने गोद लिया था, तो उसका वजन 7 किलोग्राम था. मात्र 3 महीने में बच्चे का वजन 2 किलोग्राम बढ़ गया और बच्चा आज कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकल कर पूर्ण स्वस्थ हो गया है.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
