Back
गोरखपुर में 15 वर्षीय किशोर की मौत: रील बनाते हुए मानसिक दबाव ही वजह?
NTNagendra Tripathi
Jan 29, 2026 18:47:14
Gorakhpur, Uttar Pradesh
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खजनी थाना क्षेत्र के खोरठा गाँव में 15 साल के एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किशोर सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौकीन था और मौत से पहले उसने करीब 25 रील बनाई थीं। पुलिस अब इन्हीं रीलों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह किस मानसिक दबाव में था। परिजनों के मुताबिक वह पूरे दिन घर से गायब रहा। देर रात लौटा तो बेहद परेशान था और फूट-फूटकर रोने लगा लेकिन अपने दुख की वजह किसी को नहीं बताई। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन अंदर पहुंचे जहां वह मृत अवस्था में मिला। किशोर के पिता मुंबई में रहकर काम करते हैं। जबकि घर पर माँ और छोटी बहन रहती थीं। परिजनों का कहना है कि रील बनाने के शौक के चलते उसने छठवीं के बाद पढ़ाई भी छोड़ दी थी और बीते कुछ दिनों से वह काफी चुप-चाप व गुम-शुम रहने लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत की ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों, पारिवारिक हालात और मानसिक दबाव हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। गोरखपुर से आई यह खबर न केवल एक परिवार की त्रासदी है बल्कि सोशल मीडिया के बढ़ते असर और किशोरों पर पड़ रहे मानसिक दबाव को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 20:00:190
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 20:00:090
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 19:45:290
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 19:45:20Noida, Uttar Pradesh:ट्रंप ने इल्हान उमर पर निशाना साधा
"सोमालिया, क्या वह सच में कोई देश है? इल्हान उमर वहां से आईं, और फिर वह हमें यूनाइटेड स्टेट्स के संविधान पर लेक्चर देती हैं।"
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 19:45:110
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 29, 2026 18:47:310
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 29, 2026 18:46:540
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 29, 2026 18:46:360
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 29, 2026 18:46:030
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 29, 2026 18:45:390
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 29, 2026 18:30:220
Report
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 29, 2026 18:16:48Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : शौच के लिए गईं वृद्धा के साथ मारपीट, बलात्कार का भी आरोप, महिला को गंभीर हालत मे ले जाया गया अस्पताल, लालगंज थाना इलाके के एक गांव का मामला, पुलिस मामले की जांच मे जुटी
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 29, 2026 18:16:370
Report