icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जीतो चित्तौरगढ़ प्रीमियर लीग-सीज़न-1 का भव्य समापन, प्रताप टाइगर्स विजेता

Begun, Rajasthan:जीतो यूथ विंग चित्तौरगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय “जीतो चित्तौरगढ़ प्रीमियर लीग” सीजन-1 का भव्य समापन उत्साह और गरिमामय माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमों ने हिस्सा लिया और दो दिनों तक रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में प्रताप टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि आरआर कैपिटल्स उपविजेता रही। विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन समारोह में सहकारिता तथा उद्यान मंत्री गौतम दक और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने खेलों को युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और सामाजिक समरसता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया。
0
0
Report

पत्नी के साथ मिलकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी

Ansar Nagar, Jharkhand:पत्नी के साथ मिलकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या चतरा : राजपुर थाना क्षेत्र के लारालूटूदाग गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में कलयुगी पुत्र भोला यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर रविवार की रात को 65 वर्षीय पिता कुलेश्वर यादव की गला दबाकर तथा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने पहले गमछे से पिता का गला घोंटा और फिर सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर पिता को मौत के घाट सुला दिया। बताया जाता है कि हत्या को अंजाम देने से पहले भोला यादव ने आसपास के कई घरों में बाहर से दरवाजों की कुंडी लगा दी थी, ताकि चीख-पुकार सुनकर कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके। इस बात की चर्चा गांव में दबी जुबान से हो रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि भोला यादव पिछले करीब एक वर्ष से अपने पिता के साथ अक्सर विवाद करता रहता था। पारिवारिक तनाव लगातार बढ़ रहा था। रात विवाद इतना बढ़ गया कि बहू-बेटे ने मिलकर कुलेश्वर यादव की हत्या कर दी। इधर राजपुर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
0
0
Report

जनकपुरी POCSO मामला: जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील, अभिभावकों की भीड़

Delhi, Delhi:जनकपुरी POCSO मामले में, ज़मानत के आदेश के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में दायर की जा रही है अपील स्कूल के बाहर पैरेंट्स का जमावड़ा राजधानी के जनकपुरी स्थित एक निजी नामी स्कूल में कुछ दिन पहले 3 साल की बच्ची के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले के बाद अब उसे स्कूल के सीनियर विंग में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स अचानक एक दिन के स्कूल बंद होने की सूचना के बाद स्कूल के बाहर काफी संख्या में जमा हो गए ।इन पैरंट्स का कहना है कि उन्हें जैसे ही छोटी बच्ची के साथ इस घटना के बारे में पता चला उन्हें अपनी बच्चियों की फिक्र होने लगी और वह स्कूल से यह जानने आए हैं कि उनके बच्चों की स्कूल में सुरक्षा कैसे और किस तरह से है कैमरे चल रहे हैं या नहीं चल रहा है इन पैरंट्स ने शिकायत की की दो ढाई घंटे से स्कूल के बाहर खड़े होने के बावजूद स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई मिलने नहीं आ रहा है जो एक गंभीर सवाल है। वहीं पश्चिमी जिला डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकपुरी POCSO मामले में, ज़मानत के आदेश के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में अपील दायर की जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement

भिंड के कॉलेज में MA हिंदी पेपर फर्जीवाड़ा, दूसरे छात्र की जगह परीक्षार्थी पकड़ा

Bhind, Madhya Pradesh:फर्स्ट ब्रैकिंग हेडर- महाविद्यालयींन परीक्षा में पकड़ा गया "मुन्ना भाई", दूसरे छात्र की जगह दे रहा था परीक्षा। पीएम श्री एमजेएस कॉलेज में तहसीलदार और सीएस के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा। एंकर-भिंड जिले के शासकीय लीड कॉलेज पीएम श्री एमजेएस महाविद्यालय में चल रही विश्वविद्यालयींन परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जी वाडा सामने आया है। यहां एमए हिंदी चतुर सेमेस्टर की परीक्षा मैं दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा एक फर्जी परीक्षा की पकड़ा गया है,सीएस और तहसीलदार ने औचक निरीक्षण के दौरान आरोपी फर्जी परीक्षार्थी को रंगे हाथों दबोच लिया इसके बाद उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज प्रबंधन से प्रतिवेदन मिलने के बाद आगे की बैधानिक कार्रवाई की कार्रवाई तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि एमए हिंदी के पेपर में वास्तविक परीक्षा की शिवम समाधिया की जगह शिवम शर्मा परीक्षा दे रहा था जांच टीम को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगी है जिसके बाद पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। गौरतलव है कि भिंड जिला पहले से ही महाविद्यालय परीक्षा में नकल और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में बना रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर नकल के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में जिले में सबसे बड़े लीड कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा जाना परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है वही इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सूर्या भदोरिया ने कॉलेजPrबंधन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कॉलेज प्रवंधन दूसरे कॉलेजों में जाकर नकल पकड़ने की कार्रवाई करता है, लेकिन उनके अपने ही कॉलेज में उनकी नाक के नीचे फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने शंका जताई है कि बिना प्रबंधन की मिली भगत के इस तरह के फर्जी वाडा संभव नहीं है। एबीवीपी ने पूरे मामलों की निष्पक्ष जांच कर कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट- सूर्य भदोरिया जिला संयोजक एबीवीपी भिंड.
0
0
Report

कैथल में सफाई हड़ताल से शहर में कचरे का अंबार, प्रदर्शन जारी

Kaithal, Haryana:कैथल में सफाई व्यवस्था चरमराई: सड़कों पर कूड़े का अंबार, कैथल शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। आलम यह है कि शहर की मुख्य सड़कों पर अब वाहनों से ज्यादा कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। हैरानी की बात यह है कि जिस नगर परिषद के कंधों पर पूरे शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी है, उसी के मुख्य गेट के सामने कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गेट के ठीक सामने गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों کا गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। उन्होंने नगर परिषद चेयरपर्सन और ठेकेदार पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारियों کا कहना है कि ठेकेदारी प्रथा के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। समय पर वेतन न मिलने से उनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। ठेकेदार की आपसी साठगांठ के कारण कर्मचारियों के हक मारे जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने तीखे तेवर अपनाते हुए "मुर्दाबाद" के नारे लगाए और कहा कि अब वे "दलाल और दलाली" की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा हमें हर बार झूठा आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवा दी जाती है। लेकिन इस बार हम आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, हमें अपनी मांगों का ठोस समाधान चाहिए। सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर की मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर कचरा फैल चुका है। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि भीषण गर्मी में कचरे की बदबू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क के बीचों-बीच लगे कूड़े के ढेरों से बचकर निकलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना हुआ है। सफाई कर्मचारियों نے चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया, तो आने वाले दिनों में पूरे शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेरों नजर आयेगे। अब देखना यह होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस गतिरोध को तोड़ने के लिए क्या कदम उठाता है या कैथल की जनता को अभी कुछ और दिन इसी गंदगी और बदबू के बीच बिताने पड़ेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना, गर्मी घट गई

Hansi, Haryana:उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दे कि कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जिससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि बारिश होने से आम आदमी को फायदा जरूर हुआ है। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कल 12 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज आंधी और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हांसी निवासी तेलुराम ने बताया कि बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी थी, लेकिन अब मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बारिश से किसानों को भी फायदा होगा और फसलों की बुवाई के लिए जमीन में नमी बनेगा।
0
0
Report

मानसा के भिखी कस्बे में गड्ढों भरी सड़कें, लोगों ने प्रशासन से निर्माण की मांग

Bhikhi, Punjab:SADA HAQ एंकर जिला मानसा के कस्बा भिखी में टूटी हुई सड़कों को लेकर लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं लोगों ने बताया ठेकेदार के द्वारा सड़क को तोड़कर द्वारा बनाया नहीं गया सड़क टूटने के कारण वहां पर कई हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से सड़क बनाने को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया लोगों ने बड़े दुखी मन से बताया उन्हें आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है सड़क में जगह-जगह गड्ढे खोद रखे हैं और रात के समय आने जाने वाले राहगीर इन गढ़ों में गिरते हुए नजर आते हैं पिछली दिनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार सीधा गड्ढे में ही घुस गया था उसे शख्स को काफी चोटें आई थी लेकिन प्रशासन की तरफ से फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया लोगों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वह जल्दी से जल्दी इन सड़कों को बनाया जाए ताकि हादसों से बचा जा सके
0
0
Report

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट: आपदा प्रबंधन ने आपात बैठक में तैयारीयों पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Vinod Kumar Suman (Secretary/Disaster Management and Rehabilitation/Uttarakhand) ने मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई के लिए जारी 'ऑरेंज अलर्ट' पर बात की; जिसमें बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी गई है। मंत्री ने मानसून के मौसम की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग, संबंधित एजेंसियों और सभी जिलों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में विभिन्न उपायों पर विस्तृत निर्देश दिए गए, जिनमें शहरी इलाकों में जलभराव को रोकने के लिए नालियों की सफाई करना; जिन नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, उनकी गाद निकालना (ड्रेजिंग); सड़कों के अवरुद्ध होने की आशंका वाले ऊंचे और दूरदराज के इलाकों में आवश्यक राशन, दवाएं और पशुओं के चारे का भंडारण करना; सड़कों का रखरखाव सुनिश्चित करना; जिन रास्तों पर अक्सर रुकावट आती है, वहां JCB मशीनें और मानव संसाधन तैनात करना; संभावित हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों के लिए बचाव उपकरणों के सही ढंग से काम करने को सुनिश्चित करना; और रखरखाव तथा परिचालन संबंधी अभ्यास (ड्रिल्स) आयोजित करना। सभी विभागों से आग्रह किया गया कि वे माननीय मंत्री और प्रमुख के निर्देशों के अनुसार कार्य करें।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में टायर फैक्ट्री के जहरीले पानी से बेजुबानों की मौत, प्रदूषण पर कार्रवाई

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना –मुरैना में टायर फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले पानी ने बेजुबानों की जान ले ली… तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर और दो गायों की दर्दनाक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है… दरअसल, मुरैना की सांक नदी में एक टायर फैक्ट्री से लगातार प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा था। आरोप है कि फैक्ट्री में एसटीपी प्लांट नहीं है, जिसकी वजह से जहरीला पानी सीधे नदी में डाला जा रहा था。 इसी प्रदूषित पानी को पीने से तीन मोरों और दो गायों की मौत हो गई… जैसे ही यह खबर ग्रामीणों तक पहुंची, गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे 44 पर मोरों के शव रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची मुरैना के अपर कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया। प्रशासन ने मृत पक्षियों और गायों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है… अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब तक प्रदूषण का ये जहर बेजुबानों की जान लेता रहेगा…
0
0
Report

रतलाम जेल से जुड़ा यौन शोषण मामला: अदालत सुनवाई की प्रतीक्षा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम की जिला जेल इन दिनों एक गंभीर आरोप को लेकर चर्चा में आ गई है। जेल के भीतर बंद एक विचाराधीन कैदी ने दूसरे कैदी पर यौन शोषण और गलत कृत्य करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि फरियादी कैदी एनडीपीएस मामले में बंद है, जबकि जिस पर आरोप लगाए गए हैं वह दुष्कर्म के मामले में जेल में है। इस शिकायत के बाद मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया है। फरियादी कैदी के वकील ने जावरा न्यायालय में शिकायत प्रस्तुत की, जिसके बाद अदालत ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। आदेश के तहत आज आरोपी और फरियादी से जुड़े मामले में पीड़ित कैदी को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश भी किया गया। वहीं जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया का कहना है कि जेल प्रशासन को सीधे कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। उन्हें न्यायालय से पत्र मिला, जिसमें मेडिकल जांच और पेशी के निर्देश दिए गए थे, जिनका पालन किया गया है। अब पूरे मामले पर सभी की नजर न्यायालय की आगामी सुनवाई और फैसले पर टिकी हुई है。
0
0
Report

बिहार में कानून-व्यवस्था और सुशासन पर सियासत गर्म: अपराध मुक्त बिहार के दावे तेज

Patna, Bihar:बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस को खुली छूट दे दी गई है और जो भी कानून को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग और निवेश लाने के लिए सुशासन और अपराध मुक्त माहौल जरूरी है, इसलिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के लिए अपराधी की जाति मायने नहीं रखती, बल्कि बिहार को अपराध मुक्त बनाना प्राथमिकता है। बाइट - अंजुम आरा, जेडीयू प्रवक्ता मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए जेडीयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि बिहार में कानून और सुशासन से कभी समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीरो टॉलरेंस नीति को ही वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सात निश्चय पार्ट-3 के तहत रोजगार और निवेश बढ़ाने के लिए मजबूत कानून व्यवस्था बेहद जरूरी है। बाइट - आरज़ू खान, राजद प्रवक्ता वहीं राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं और अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग होने के बावजूद अपराध पर नियंत्रण नहीं दिख रहा है। बाइट - नीरज कुमार , भाजपा प्रवक्ता इधर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री के बयान को विकसित बिहार के लिए जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश और उद्योग तभी आएंगे जब कानून व्यवस्था मजबूत होगी। भाजपा का दावा है कि सरकार बिहार में बड़े पैमाने पर निजी निवेश लाने के लक्ष्य के साथ कानून व्यवस्था को और सख्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के कुंज विहारी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में आग, बिजली आपूर्ति बाधित

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के कुंज विहारी कॉलोनी के गेट के बगल में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबल में लगी आग ट्रांसफार्मर तक पहुंची और ट्रांसफार्मर जलने लगा। वहीं आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। यह नजारा देख स्थानीय लोगों ने सूचना बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई को बंद कराया। तब जाकर दमकल कर्मियों ने ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बिजली की केबल और ट्रांसफार्मर जलकर नष्ट हो गया। वहीं आग लगने से बंद हुई बिजली सप्लाई से कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसी राहगीर ने ट्रांसफार्मर में लगी आग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल बिजली विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मर और केबल को बदलने का काम चल रहा है।
0
0
Report

फिरोजाबाद में 2600 लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा गया — मिलावट का खुलासा

Firozabad, Uttar Pradesh:Date- 11.05.2026 सैकड़ों लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा。 आगरा से 2600 लीटर सिंथेटिक दूध लेकर टैंकर मैनपुरी रोड स्थित पराग डेयरी के कर्मचारियों ने सजगता से पकड़ लिया। चालक शुद्ध दूध में मिलावट कर डेयरी को बदनाम करने की साजिश रच रहा था。 Vo -दोपहर आगरा से 2600 लीटर दूध का टैंकर मैनपुरी रोड स्थित पराग डेयरी पर पहुंचा। यहां इसे पहले से रखे 3 हजार लीटर शुद्ध दूध में मिलाना था, लेकिन कर्मचारियों को संदेह हुआ। टैंकर रोककर जांच की तो बड़ी मात्रा में सिंथेटिक दूध मिला। दूध ठंडा करने पर मिलावट पूरी तरह खुल गई। बताया गया है कि यह दूध आगरा होते हुए हरियाणा के बल्लभगढ़ मदर डेयरी गया था, जहां रिजेक्ट हो गया। तहसील के लालगढ़ी गांव के संतोष कुमार ने जांच करवाई तो चालक हरिवीर ने चालानी रसीद दिखाई, जिससे रिजेक्ट दूध की पुष्टि हुई है। वहीं जब कर्मचारियों ने चालक से दूध पीने को कहा, लेकिन उसने उसे पीने से इंकार कर दिया तो वहां मौजूद कर्मचारी ने डेयरी महाप्रबंधक से शिकायत की है। सिंथेटिक दूध को सैंपलिंग कर जांच के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

पोस्टर वार शुरू: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भाजपा ने सपा के खिलाफ पोस्टर लगाए

Greater Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी के बाद अब 'पोस्टर वार' शुरू हो गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में लिखा गया है, 'समाजवादी पार्टी की यही पहचान, पिछड़ों का करें सदैव अपमान'। यह पोस्टर सपा के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट के जवाब में लगाए गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारी सदस्य ऋषभ राज शर्मा ने ये पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा 'नीचता भरी' टिप्पणी की गई है। श Sharma ने मांग की है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को तत्काल पंकज चौधरी से माफी मांगनी चाहिए और अपने मीडिया सेल के प्रमुख को हटा देना चाहिए। श Sharma ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश अपने पिता द्वारा दी गई सत्ता से मुख्यमंत्री बन पाए थे, जबकि पंकज चौधरी ने 1989 में पार्षद के रूप में अपना सफर शुरू किया था और आज वह केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर हैं। ये पोस्टर नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top