Back
गोरखपुर में घरेलू विवाद से पति की हत्या; पत्नी व बेटे हिरासत में
NTNagendra Tripathi
Mar 25, 2026 06:48:31
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के काशीराम आवास में पत्नी और बेटों पर मिलकर पति रमेश बेलदार की पिटाई कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी गीता और एक बेटे को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरा बेटा फरार है जिसकी तलाश जारी है। पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे घर के अंदर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। मृतक की पहचान रमेश बेलदार के रूप में हुई है। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी और बेटों ने मिलकर डंडों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने रमेश को संभालने की कोशिश की लेकिन हालत बिगड़ने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी गीता की मानें तो उसका पति रोजाना शराब के नशे में घर आता था और गाली-गलौज व मारपीट करता था। घटना वाली रात भी विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी वे बेटों ने उस पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी गीता और बेटे पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरा बेटा राहुल घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुकामी पुलिस के द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब मृतक के तीसरे बेटे बिट्टू ने अपनी ही मां और दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। घटना के समय बिट्टू घर पर मौजूद नहीं था और काम पर गया हुआ था। वापस लौटने पर उसे पूरी घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घरेलू विवाद से जुड़ी यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है—क्या यह आत्मरक्षा थी या गुस्से में उठाया गया खौफनाक कदम, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 25, 2026 08:05:430
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 08:05:330
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 08:05:280
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 25, 2026 08:05:160
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 25, 2026 08:05:030
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 25, 2026 08:04:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 08:04:350
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 25, 2026 08:03:200
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 08:03:050
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 25, 2026 08:02:440
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 25, 2026 08:02:130
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 08:02:06Noida, Uttar Pradesh:Name of the place is Anneshwara located. Taluku: devanahalli, hobli: kasaba, District: bangalore rural, Pincode: 562110. Anneshwara village sarve no -76/3,75 sarve number vishuls sent sir.
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 25, 2026 08:01:510
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 25, 2026 08:01:450
Report