Back
गोरखपुर में SIR अभियान से मतदाता सूची का गहन सत्यापन शुरू
NTNagendra Tripathi
Nov 06, 2025 17:03:51
Gorakhpur, Uttar Pradesh
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。
Date: 6-11-2025
लोकेशन गोरखपुर。
स्लग: गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान: (SIR) 2003 के बाद पहली बार होगा मतदाता सूची का गहन सत्यापन
एंकर: गोरखपुर से बड़ी खबर जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी SIR अभियान की शुरुआत हो गई है।
जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 2003 के बाद पहली बार मतदाता सूची का इस स्तर पर गहन सत्यापन कराया जा रहा है।
अभियान का मकसद है — हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और किसी भी अपात्र या दोहराए गए नाम को हटाना।
गोरखपुर के कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
इस दौरान जिले की सभी नौ विधानसभाओं में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि सन् 2003 के बाद यह पहला अवसर है जब निर्वाचन आयोग ने इतनी गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू की है।
इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है ताकि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे और कोई नाम दोहराया न जाए।
SIR अभियान: 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक,ड्राफ्ट सूची जारी: 9 दिसंबर 2025,दावे व आपत्तियाँ: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026,अंतिम मतदाता सूची जारी होगी: 7 फरवरी 2026
डीएम ने बताया कि हर बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 50 गणना प्रपत्र भरने का लक्ष्य दिया गया है। परिवार का कोई सदस्य बाहर नौकरी या पढ़ाई के लिए हो तो घर पर मौजूद परिजन उसकी जानकारी दे सकते हैं। यदि किसी का नाम सूची से छूट जाता है या त्रुटि रह जाती है, तो वह निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) के समक्ष आपत्ति दाखिल कर नाम जोड़ सकता है।
एक व्यक्ति केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हो सकता है। दो जगह नाम होना नियमों के खिलाफ है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर पात्र मतदाता सूची में शामिल हो और कोई अपात्र नाम उसमें न रहे。
गोरखपुर जिले में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं —
कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव और चिल्लूपार।
वर्तमान में जिले में कुल 36 लाख 66 हजार 533 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 19 लाख 72 हजार, महिलाएं 16 लाख 94 हजार और अन्य 246 मतदाता शामिल हैं।
वर्ष 2003 की तुलना में यह संख्या करीब 10 लाख बढ़ी है।
बाईट: दीपक मीणा, जिलाधिकारी गोरखपुर。
डीएम दीपक मीणा ने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।
उनका कहना है — “यह सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 06, 2025 19:00:500
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 06, 2025 19:00:320
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 06, 2025 19:00:080
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:46:394
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 06, 2025 18:46:286
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:46:146
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:45:355
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:45:27Noida, Uttar Pradesh:आलसी लोगों जो सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगाते हैं न स्वाध्याय करते हैं न तथ्यों को परखने की इच्छा शक्ति रखते हैं उनके लिए मैं चुनाव आयोग का डॉक्यूमेंट्स रख रहा हूँ
5
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:45:154
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:34:228
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:34:0910
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:33:5610
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:33:458
Report