273165
गोरखपुर-भरोहिया ब्लाक पर विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर लगाया गया
Jangal Jhajhwa, Uttar Pradesh:गोरखपुर। भरोहिया ब्लाक पर बुधवार को महिलाओं के हित में बनाए गए संरक्षण कानून की जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला जज ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा जिस बेटी को जलाया जाता है उसके पीछे भी महिला का ही हाथ होता है। महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होगी, तब तक परिणाम नहीं मिलेगा। संविधान ने जो अधिकार महिलाओं को दिया है उसको समझना होगा ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर में पति-पत्नी में विवाद: पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ रहने पर हत्या की धमकी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक पति को अपनी पत्नी से जानलेने का डर सता रहा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है। वजह भी हैरान करने वाली सामने आई है,पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर मे साथ रखना चाहती है। विरोध करने पर वह पति को जान से मारने की धमकी देकर घर मे रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी लेकर गायब हो गयी।पीड़ित पति ने पत्नी को खोजने के साथ जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।0
0
Report
भुवनेश्वर: BJD महिला कार्यकर्ताओं ने ईंधन मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Bhubaneswar (Odisha): BJD women workers protest against fuel price hike Sulata Deo (BJD MP)0
0
Report
खैरागढ़ में गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शहर में मंगलवार दोपहर गैस गोदाम के पास एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक लड़खड़ाया और सड़क किनारे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
मुंगेर खनन माफिया के तांडव: वन विभाग पर हमला करने की कोशिश वायरल वीडियो
Munger, Bihar:मुंगेर में खनन माफिया का तांडव: छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम से दुर्व्यवहार, हमले की कोशिश मुंगेर: जिले में इन दिनों खनन माफिया का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नया रामनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पहाड़ की तराई से लाल मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जब वन विभाग की टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची, तो खनन माफियाओं ने न केवल कार्रवाई का विरोध किया, बल्कि टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी हमले की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, माफियाओं ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने में भी सफलता हासिल कर ली। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब माफियाओं ने लाठी-डंडों से वन विभाग की टीम पर हमला करने का प्रयास किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथ में लाठी लिए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर एक युवक की पहचान नया रामनगर निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नया रामनगर थाना क्षेत्र से प्रतिदिन अवैध रूप से मिट्टी खनन कर उसे सफियासराय और कासिम बाजार थाना क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
कवर्धा: पंडातराई के लोहझरी में शॉर्ट सर्किट से घर-कोठा में भीषण आग, गौवंश मौत
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग जिले के पंडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम लोहझरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर और कोठा में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं एक गौवंश की भी जलने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।0
0
Report
नरसिंहपुर में पुलिस ने बड़े सट्टा कारोबार पर शिकंजा कस दिया; 12 गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही सट्टा के कारोबारियों पर कसा शिकंजा. थाना करेली चौकी एवं सिंहपुर क्षेत्र में सट्टा पट्टी काटते आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए. कार्यवाही के दौरान कुल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं ₹27460 नगद राशि जप्त. सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. आरोपियों को सबक सिखाने नगर करेली में निकला जुलूस.0
0
Report
Advertisement
रामगंजमंडी में गाड़ी हटाने को लेकर भिड़ंत: लात-घूंसे, कार-मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी में गाड़ी हटाने की बात पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे रामगंजमंडी की वृंदावन कॉलोनी में रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में सुमित मीणा के सिर में चोट आई, जबकि दूसरे पक्ष के अंकुश शर्मा भी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पहले पक्ष का आरोप है कि मां को इलाज के लिए झालावाड़ अस्पताल ले जाने के बाद जब वे घर लौटे, तब रास्ते में वाहन हटाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी कार के साथ तोड़फोड़ की गई और मारपीट की गई। झगड़े के दौरान एक पक्ष की कार तथा दूसरे पक्ष की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष रामगंजमंडी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
खरगोन पुलिस ने 3 लाख कीमत के 13 देशी हथियारों के साथ दो गिरफ्तार किए
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले की बमनाला पुलिस चौकी द्वारा अवैध हथियारो को लेकर एक बार फिर बड़ी कारवाई की है। इस दौरान पुलिस द्वारा दो अलग अलग प्रकरणों में 3 लाख रुपए कीमत के कुल 13 अवैध देशी कट्टे और पिस्टल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रविन्द्र वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि पंजाब के जालंधर से अवैध हथियार खरीदने आए आरोपी लक्की गुप्ता और खरगोन के धूलकोट निवासी राहुल सेन के कब्जे से 2 लाख रुपए कीमत के 8 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। वही दूसरी कारवाई में आरोपी अमिनुल इस्लाम निवासी पश्चिम बंगाल से एक लाख रुपये कीमत के 5 देशी कट्टे और पिस्टल जब्त किए गए हैं। ये आरोपी सिगनूर गांव से अवैध हथियारो की खेप लेकर पंजाब और पश्चिम बंगाल जा रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क का खुलासा हो सके。0
0
Report
रामगंजमंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, नगरपालिका ने बाजारों में कार्रवाई शुरू की
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा रामगंजमंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान रामगंजमंडी शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और बाजारों में लग रहे जाम को लेकर नगरपालिका ने अब सख्त रुख अपना लिया है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी तरुण कुमार लहरी के निर्देशन में नगरपालिका टीम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाजार और सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सड़क जाम करने वालों को पाबंद किया गया, वहीं सब्जी मंडी में तेज आवाज में टेप अलाउंस चलाकर शोर मचाने वाले ठेला संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नगरपालिका टीम ने कई स्थानों से सामान जब्त करते हुए लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान नगरपालिका अधिकारी विवेक प्रियदर्शी, अतिक्रमण प्रभारी संदीप मेहरा, सफाई प्रभारी हरिओम मेघवाल सहित नगरपालिका व पुलिस प्रशासन का स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
भोपाल दहेज़ हत्या: समर्थ सिंह की मेडिकल जाँच AIIMS के लिए भेजी गई
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): BHOPAL ALLEGED DOWRY DEATH CASE/KATARA HILLS POLICE TAKE ACCUSED SAMARTH SINGH FOR MEDICAL EXAMINATION. आरोपी समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए एम्स0
0
Report
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक मंत्रालय में शुरू
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग अपडेट- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक मंत्रालय में शुरू..0
0
Report
शेखपुरा के चार नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, निर्वाचित सदस्य घोषित
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के सभी चार नगर निकाय चुनाव में सशक्त समिति सदस्य का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शेखपुरा नगर परिषद में हुए सशक्त समिति के चुनाव के सदस्य के तौर पर फुल कुमारी, स्वाति सरगम निर्वाचित हुए जबकि गुलाम फिरतौश अंसारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। बरबीघा नगर परिषद में रौशन कुमार, विकास कुमार और अंजू देवी विजयी घोषित हुए। शेखोंपुरसराय नगर पंचायत में जावेद इकबाल, दीपक कुमार और मनीष कुमार विजयी घोषित हुए जबकि चेवाड़ा नगर पंचायत में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ। नगर निकाय के सशक्त समिति सदस्य चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया। इस संबंध में एडीएम लखींद्र पासवान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया। जहाँ सभी स्थानों पर विजयी घोषित प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट के साथ शपथ दिलाई गया है।0
0
Report
Advertisement
अहमदाबाद में 4–8 जून को विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप; 75 देश, 500+ एथलीट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक किया जा रहा है। यह पहली विश्व चैंपियनशिप है। इसमें विश्व भर के 75 से अधिक देश भाग लेंगे। 500 से अधिक एथलीट इसमें हिस्सा लेंगे... योग हमारी संस्कृति है, यह हमारी जीवनशैली भी है... यह विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप है। इसकी शुरुआत भारत में हुई है और आगे चलकर इसका आयोजन विश्व के विभिन्न शहरों में किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "जब 2030 में भारत में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा, तो योगासन को भी एक स्वदेशी खेल के रूप में इसमें स्थान दिया जाएगा।"0
0
Report
0
0
Report
पोखरी-चांदनीखाल मार्ग पर भीषण हादसा, 3 लोग घायल
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर\nपोखरी-चांदनीखाल मोटर मार्ग पर चांदनीखाल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। \n\nबीओ 1 / पोखरी क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब_three बजे ईको वाहन हापला से पोखरी की ओर आ रहा था। चांदनीखाल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खड़ी चट्टान से नीचे जा गिरा।\n\nहादसे में वाहन चालक भिकोना निवासी 26 वर्षीय अनुज तथा गुनियाला निवासी विजनेस रावत घायल हो गए, जबकि चौरा निवासी 40 वर्षीय अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया।\n\nघटना की सूचना मिलते ही बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह राणा तथा थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पोखरी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।\n\nसीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि अनुज और विजनेस रावत की हालत सामान्य है, जबकि गंभीर रूप से घायल अक्षय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
