Back
गोंडा में मिशन शक्ति के पांचवें चरण में 1100 कन्याओं की पूजा
AKAtul Kumar Yadav
Sept 30, 2025 07:50:10
Kanpur, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत डीएम द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन करके 1100 कन्याओं का पूजन किया गया है। यह कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन गोंडा जिले के मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया था। जहां पर प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय से आई 1100 कन्याओं को नौ देवियों के रूप में पूजा करके उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया है। साथ ही साथ कन्याओं को पोषण पोटली और हाइजीन किट का भी वितरण किया गया है। गोंडा जिला प्रशासन द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम से पहले हवन पूजन करके सभी कन्याओं की आरती उतारी गई है और उन्हें खुद गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा प्रसाद के रूप में केला खिलाकर के उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया है। इस कन्या पूजन कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। बसों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों से आई सभी 1100 कन्याओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके घरों तक भेजा गया है। इसके साथ ही साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है। जहां पर 500 से अधिक स्कूली छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया है। तो वही महिला सुरक्षा और महिला समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए कार्यों के चलते महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
WKT_कार्यक्रम स्थल से- अतुल कुमार यादव- जिला संवाददाता गोंडा।
वीओ- गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का पांचवा चरण चल रहा है 100 दिन का कैलेंडर सरकार द्वारा जारी किया गया है। आज मिशन शक्ति के तहत ही कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर 1100 कन्याओं को देवियों के रूप में उनकी पूजा हम लोगों ने किया है और उन्हें पोषण किट के साथ हाइजीन किट और उनके पढ़ाई की सामग्री भी उन्हें दी गई है। हम लोगों द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए और सशक्त कई तरीके के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वही गोंडा आईजी देवी पाटन रेंज अमित पाठक ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वायड टीमों को नए रूप से गठित किया गया है लगातार उनके द्वारा अलग-अलग स्थान पर जागरूकता अभियान चलाकर मनचलों और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
बाइट- प्रियंका निरंजन- डीएम गोंडा।
बाइट- अमित पाठक- आईजी देवीपाटन रेंज गोंडा।
Visual
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowSept 30, 2025 09:32:13Bareilly, Uttar Pradesh:Big breaking
बरेली मे मौलाना तौकीर रज़ा के करीबियों पर प्रसाशन क़ी बड़ी कार्यवाही
लखनऊ रोड पर नारियावल क्षेत्र में हमसफ़र रिजॉर्ट को किया सील
0
Report
ATANKUR TYAGI
FollowSept 30, 2025 09:31:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 30, 2025 09:30:53Noida, Uttar Pradesh:एक ही आकाश के दो अलग-अलग पहलू
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowSept 30, 2025 09:30:450
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 30, 2025 09:30:310
Report
2
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowSept 30, 2025 09:23:450
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 30, 2025 09:22:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 30, 2025 09:22:28Noida, Uttar Pradesh:डब्ल्यूडीएस चैम्पियनशिप रेस के दौरान 110 किमी/घंटा की ड्रैग रेस के बाद बचने की कोशिश करते हुए
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 30, 2025 09:22:160
Report
SJSubhash Jha
FollowSept 30, 2025 09:22:070
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 30, 2025 09:21:47Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav @ yadavakhilesh
उप्र में भेड़िये की समस्या जानलेवा बन चुकी है।
सरकार ऊपरी दिखावा न करे, ज़मीन पर उतरकर समस्या का समाधान करे।
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 30, 2025 09:21:400
Report