271319
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर से दस बाइक को चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार
Mainpur, Jogapur, Uttar Pradesh:नवाबगंज गोंडा थाना क्षेत्र के दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो चोरो को मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , थाना अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि विजय पांडे व अमित मिश्रा को 10 मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पोथिया में शराबी विवाद ने 30 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Katihar, Bihar:शराब के नशे में विवाद, पोठिया में युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार शराब पिलाने के बाद एक 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का आरोप आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही पुलिस ने कहा मृतक के पिता से आवेदन मिलते ही सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र की भंगहा पंचायत स्थित तुर्की नहर टोला में गुरुवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब पिलाने के बाद एक 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान भंगहा वार्ड सं० -2 निवासी संतोष कुमार मंडल , उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है । घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता अखिलेश मंडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तुर्की टोला निवासी मंटू महलदार अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने का काम करता है। उनका पुत्र संतोष मंडल अक्सर वहाँ शराब पीने जाता था। गुरुवार को भी वह आरोपी के घर गया था, जहाँ किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मंटू महलदार ने उसकी पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को तुर्की नहर के पास जंगल में छिपाने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने मौखिक बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मृतक के पिता से आवेदन मिलते ही सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
दिल्ली के हीरा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का सनसनीखेज मामला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के बेगमपुर इलाके के हीरा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का धंधा चल रहा था। Zee News की टीम हॉस्पिटल पहुंची तो स्टाफ फरार था। अस्पताल से 5 नवजात बच्चे बरामद हुए, और महिला डॉक्टर विवेकी कपूर को गिरफ्तार किया गया। अस्पताल में ICU, NICU जैसे रूम برقرار थे। बताया गया कि सबसे पहले नवजात बच्चों को राजस्थान के पाली से लाकर दिल्ली के इसी अस्पताल में रखा जाता था, इसके बाद उन्हें आगे बेचा जाता था। न्यूज़ फ्लैश में दिया गया दृश्य-त्वरित सारांश बताता है कि दिल्ली पुलिस ने एक बड़े मानव तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है; गैंग की सरगना एक Lady doctor सहित 12 आरोपी गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है; 5 नवजात बच्चों के अलावा अन्य विवरण भी मीडिया द्वारा प्रकट किया गया।0
0
Report
रायपुर: सीएम हाउस में हाई लेवल मीटिंग, सभी मंत्री तलब; एजेंडा गुप्त High-Level Meet Underway at CM
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार रात हाई लेवल मीटिंग जारी है। सत्ता और संगठन के बड़े नेता व कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कई मंत्री राजस्थान, झारखंड और तखतपुर से लौटे हैं। क्षेत्र में रुकने वाले मंत्रियों को भी तत्काल बुलाया गया। अचानक बुलाई गई बैठक से मंत्रियों की धड़कनें बढ़ी हैं। समन्वय, समीक्षा या सम्पूर्ण समर्पण — एजेंडा किसी को पता नहीं। सीएम हाउस के बाहर झमाझम बारिश के बीच सियासी हलचल तेज है। BJP में गोपनीयता चर्चा का विषय बनी।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में खुलेआम शराब की लूट, ट्रक पर लदे शराब की हुई लूट
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है बोखरा थाना क्षेत्र में ट्रक पर लदे विदेशी शराब की भारी मात्रा में लूट के ली गई है , स्थानीय लोगों ने जप्त ट्रक से खुलेआम शराब की लूट करते नजर आए आप देख सकते हैं कि किस तरह शराब लूटने की होड़ मची है क्या बूढ़े ,क्या जवान, बच्चे भी लूट में शामिल दिखे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सीतामढ़ी के वोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा से जजुआर जाने वाली सड़क पर एक ट्रक में छुपा कर रखे गए दो हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब जप्त किया गया है । बोखरा थाना की पुलिस ने बताया की उन्हें गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि बुधनगरा पुरानी बाजार के पास पुल पर एक ट्रक विदेशी शराब से लदी है जिसे यहां खाली किया जायेगा, सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो देखा भारी मात्रा में ट्रक पर शराब का कार्टन पाया गया। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही स्थानीय लोग सैकड़ों बोतल शराब की लूट कर ली थी। अब पुलिस इस लूट कांड में शामिल लोगों की पहचान में जुटी हुई है हालांकि कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।0
0
Report
कवर्धा कांग्रेस ने बिजली दरें बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा सरकार पर मोर्चा खोला
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने लगातार पांचवीं बार बिजली दरें बढ़ाकर आम जनता, किसानों और छोटे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं। कांग्रेस ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मीटर वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दर्ज कर रहे हैं। पार्टी ने बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने, स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में विधायक दलेश्वर साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।0
0
Report
मुरैना जिला अस्पताल में अटेंडर के बोतल बदले को लेकर नर्स से भिड़ंत
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा, मरीज के अटेंडर एवं नर्स के बीच हुई बहस, अस्पताल में भर्ती मरीज की बोतल चेंज करने को लेकर हुआ हंगामा, मरीज के साथ आए टेंडर ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर नर्स से पूछा सवाल, आप मरीज की बोतल चेंज क्यों नहीं कर रही हो, इतना सुनते ही मौजूद अस्पताल में मौजूद नर्स भड़की, नर्स ने अटेंडर के साथ की मारपीट एवं मोबाइल फोड़ने की की गई कोशिश, मरीज को लगाने वाली बोतल को अटेंडर के ऊपर फेंक कर मारी, गाली गलौज कर मरीज एवं उनके अटेंडर को किया बेइज्जत, मारपीट का वीडियो आया सामने, मुरैना के जिला अस्पताल की घटना0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के जदिया रोड पर दुर्घटना: बाइक सवार युवक की मौत, बुजुर्ग घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुरलीगंज-मीरगंज मुख्य मार्ग पर जदिया रोड के समीप हुई。 प्राप्त जानकारी के अनुसार जोरगामा निवासी घनश्याम दास किसी भोज कार्यक्रम में शामिल होकर रहिका टोला, मुरलीगंज से साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी。 टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया गया。 मृतक युवक की पहचान मुरलीगंज निवासी पंकज भगत के रूप में की गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया。 घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है。 बाइट : शत्रुघ्न दास,चिकित्सक अनिल दास,घायल के पुत्र0
0
Report
सावली नगर पालिका में पहली बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया
Vadodara, Gujarat:વડોદરા /સાવલી બ્રેકિંગ પ્રથમ વરસાદે જ સાવલી નગરપાલિકાની પોલ ખોલી પ્રિ-મોન્સૂન કામગીરીના દાવા થયા પોકળ સરદારનગર રોડ પર વરસાદી પાણી ભરાયા સردارનગરથી જાવલા ગેટ જોડતા માર્ગ પર પાણી ભરાતા અવરજવર પ્રભાવિત વાહનચાલકો અને રાહદરાશીઓ હાલાકીનો સામનો સાવલીમાં સ્ટ્રીટ લાઇટ બંધ, અંધારપટ છવાયો0
0
Report
छोटे व्यापारियों के लिए फूड लाइसेंस अब एक बार; टर्नओवर सीमा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों की दी राहत, फूड लाइसेंस के पूर्व आदेशों में किया बदलाव, अब एक बार ही लेना होगा फूड लाइसेंस, फूड लाइसेंस बार बार रिन्यू कराने से मिली मुक्ति, फूड लाइसेंस के लिए टर्नओवर सीमा में भी की वृद्धि, छोट व्यापारी के लिए टर्नओवर सीमा हुई 1.5 करोड़, पहले यह टर्नओवर सीमा थी 12 लाख रुपये, मध्यम व्यापारी के टर्नओवर सीमा में भी इजाफा, मध्यम व्यापारी के लिए टर्न ओवर सीमा हुई 50 करोड़ रुपए, पहले यह टर्नओवर सीमा 30 करोड रुपए थी, फूड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि अनूप खंडेलवाल ने किया स्वागत,0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर जीआरपी ने चैन स्नेचिंग के दो चोर पकड़कर महिला यात्रियों को सुरक्षित किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर रेलवे जंक्शन और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाकर चैन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मानीराम रेलवे स्टेशन के पास उस समय दबोच लिया गया, जब वे एक महिला यात्री के गले से सोने की चैन छीनकर भाग रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चैन और 2300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने एक माह पूर्व गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर हुई चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी रेलवे विनोद कुमार के निर्देशन में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की टीम ने दो चैन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय संदीप गौड़ और 23 वर्षीय विशाल सैनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नेचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। घटना 17 जून की है। कैंपियरगंज क्षेत्र की रहने वाली पूर्णिमा सिंह बढ़नी-नकहा जंगल पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। ट्रेन जब मानीराम स्टेशन से आगे बढ़ी तो उनके बगल में बैठे दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चैन खींच ली और भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए। नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर तैनात उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, आरपीएफ उपनिरीक्षक विजयशंकर और अन्य जवानों ने यात्रियों की मदद से दोनों आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला यात्री की छीनी गई करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चैन बरामद कर ली। साथ ही 2300 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जो एक अन्य चोरी की घटना से संबंधित बताए जा रहे हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पैसेंजर ट्रेनों में सफर कर अकेली महिला यात्रियों को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही चैन स्नेचिंग या चोरी की वारदात करते थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी करीब एक माह पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर हुई एक चोरी की घटना में भी शामिल थे। इस मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए कार्रवाई की है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। फिलहाल जीआरपी दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा जीत पर विजयवर्गीय: मोदी के नेतृत्व में विकास, दिग्विजय चंदे पर हिसाब
Dhar, Madhya Pradesh:झारखण्ड में भाजपा की राज्य सभा सीट पर जीत के बाद धार में भाजपा नेता केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले सभी लोग मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास चाहते हैं इसलिए व्यक्ति किसी भी दल का हो यदि वह देश के लिए काम करना चाहता है तो वह मोदी जी के साथ काम करेगा इसलिए लोग मोदी जी पर विश्वास रखकर उनके द्वारा जो उम्मीदवार खड़ा किया जाता है उसको वोट करते हैं....वही दिग्विजय सिंह के द्वारा राम मंदिर चंदा देने की बात पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा हम उनका हिसाब दे देंगे उनको0
0
Report
बिहार में IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, गृह विभाग ने अधिसूचना जारी
Patna, Bihar:बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला.. गृह विभाग ने जारी किया अधिसूचना.. ममता कल्याणी बनी पटना सिटी एसपी मध्य0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली ने उजाड़ा पशुपालकों का सहारा, 40 पशुओं की मौत
Dhamtari, Chhattisgarh:आकाशीय बिजली ने उजाड़ा पशुपालकों का सहारा, 40 बेजुबानों की गई जान धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि देखते ही देखते 39 भेड़ और एक बकरी समेत कुल 40 बेजुबान पशुओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों को गहरे सदमे में डाल दिया। वही बताया जा रहा है कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली और डूमरपाली क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश से पशुओं को बचाने के लिए राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों ने अपनी भेड़ों और बकरी को एक जगह इकट्ठा कर रखा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आते ही 39 भेड़ों और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक पशुपालकों ने न तो पुलिस और न ही प्रशासन को कोई शिकायत या सूचना दी है। यही वजह है कि हादसे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना को लेकर कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
दिल्ली बैठक के बाद किसाऊ बांध परियोजना को मिली मंजूरी, उत्तराखंड में काम शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर सीएम पुष्कर धामी ने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत की । इस दौरान सीएम पुष्कर धामी ने बताया कि दिल्ली में किसाऊ बांध विद्युत परियोजना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सतह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई , जिसमें सभी की सहमति से मंजूरी मिल चुकी है । अब जल्द ही काम शुरू हो गा । बाइट पुष्कर धामी सीएम उत्तराखंड0
0
Report
उत्तराखंड: NEET पुनः परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी, मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान
Dehradun, Uttarakhand:फीड liveu 98 से भेजी गई है एंकर NEET की पुनः परीक्षा को लेकर सीएम पुष्कर धामी का बयान सामने आया है , मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है की NEET की पुनः परीक्षा को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों में कड़ी व्यवस्था लागू रहे । बाइट पुष्कर धामी सीएम उत्तराखंड उत्तराखंड में NEET की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी । सीएम ने कहा अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है बाइट पुष्कर धामी सीएम उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
