271504
जम्बू तट पर मेला के बाद नहीं हुई मंदिर परिसर की सफाई, गंदगी की भरमार
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के जम्बू तट व मंदिर परिसर में अक्षय नवमी व पूर्णिमा मेला लगा। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं मेलार्थियों ने पहुंचकर मेला के दुकानों पर खरीददारी की। मेला समापन के बाद अब सम्पूर्ण परिसर गंदगी के ढेर व कागज पालीथिन बिखरा हैं। साफ सफाई के व्यापक इंतजाम न होने से मेले के बाद इस मैदान मे गंदगी ही गंदगी दिख रही है। सन्त मोहनदास त्यागी ने बताया कि परिसर की सफाई के लिये प्रधान से वार्ता अपील की गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई शहर काजी खलीलुर्रहमान ने की शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील 2000 से अधिक पुलिस जवान व अधिकारी तैनात, चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी व ड्रोन से नजर, चौराहा व धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल बढ़ाया गया, एसपी ने दी चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही..0
0
Report
उज्जैन में जुमे की नमाज शांति से सम्पन्न, काजी ने शांति की अपील
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई शहर काजी खलीलुर्रहमान ने की शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के बयान पर बोले- संभव है समझ की कमी रही हो जुमे की नमाज को लेकर उज्जैन में कड़ा पुलिस पहरा, शहर काजी ने की शांति की अपील उज्जैन में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। शहर के संवेदनशील इलाकों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए भी निगरानी की गई। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद उज्जैन शहर काजी खलीलुर्रहमान ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में जिस तरह लोग शांति के साथ रहते हैं, वैसी ही शांति पूरे देश में बनी रहनी चाहिए। शहर काजी खलीलुर्रहमान ने कहा कि देश एक गुलदस्ते की तरह है और यह गुलदस्ता हमेशा कायम रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई और ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिससे किसी को आपत्ति हो। वहीं, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर शहर काजी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर मोहसिन अली खान ने ऐसा बयान दिया है तो उसका जवाब उन्हें ही देना चाहिए। मोहसिन अली खान की टिप्पणी पर शहर काजी खलीलुर्रहमान ने कहा कि हो सकता है कि कुछ अकल या समझ की कमी रही हो, इसलिए उन्होंने ऐसा कह दिया हो। शहर काजी ने लोगों से अपील की कि उज्जैन की शांति और सौहार्द को बनाए रखा जाए और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। बाइट -शहर काजी खलीलुर्रहमान0
0
Report
दिल्ली के जहांगीरपुरी चांदी लूट: 2 बदमाश गिरफ्तार, 20 किलो से ज्यादा चांदी बरामद
New Delhi, Delhi:न्यूज़ फ्लैश- दिल्ली के जहांगीर पुरी चांदी लूट का मामला दिल्ली पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया करीब 20 किलो से ज्यादा चांदी बरामद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है 22 सितंबर को बदमाशों ने चांदी का बैग लूट लिया था पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को पकड़ा0
0
Report
Advertisement
अंबेडकर मैदान में शिक्षकों का आंदोलन; TEET परीक्षा रद्द, ई-एटेंडेंस और सेवा गणना की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के अंबेडकर मैदान में शिक्षको का आंदोलन गांधी jayant i के दिन से आंदोलन हुआ उग्र शिक्षक परशुराम कपाड़िया नुकीली कीलो पर लेटे सरकार को सद्बुद्धि देने मौके पर की जा रही तीन दिवसीय श्रीराम कथा कथा के बीच नुकीली कील पर लेटे परशुराम कपाड़िया अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं रोते हुए न्याय की लगा रहे गुहार टीईटी परीक्षा रद्द करने के साथ ई-अटेंडेंस को वैकल्पिक व्यवस्था घोषित करने और नियुक्ति दिन से सेवा अवधि गणना करने की मांग0
0
Report
अंवराझरिया झरने में डूबे दो युवक, चार घंटे बाद एक का शव मिला
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा जिला के जोबांग और किस्को थाना की सीमा पर स्थित अंवराझरिया झरने में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी लाल अजय नाथ शाहदेव के 27 वर्षीय पुत्र रितेश शाहदेव उर्फ पप्पू और चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरकला निवासी श्याम बिहारी सिंह के पुत्र 30 वर्षीय रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा शामिल हैं। रुपेश अपने बीमार नाना- नानी से मिलने अपनी मां के साथ एक दिन पहले ननिहाल आया हुआ था। वहां से अपने ममेरे भाई रितेश के साथ पठारी क्षेत्र घूमने बाइक से निकल गया। दोनों भाई देवदरिया के पास झरने पर पहुंचे और काफी नीचे की ओर चले गए। बेहद तंग और मुश्किल पहाड़ी पगडंडी से उतरकर नीचे झरने में दोनों नहा रहे थे। झरने में मौजूद फिसलन वाले पत्थरों पर रितेश फिसल गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे बचाने के प्रयास में रूपेश भी नदी में कूद पड़ा लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों को ही तैरना नहीं आता था। रूपेश इंजीनियर था और रितेश मार्शल आर्ट ट्रेनर था। रितेश कई विद्यालयों और संस्थानों में मार्शल आर्ट ट्रेनर के रूप में कार्य कर चुका था। खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल भी जीता था। दोनों जब शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ और नेटवर्क एरिया के बाहर बता रहा था। इनका आखिरी लोकेशन पता कर खोजबीन करने पर किस्को- जोबांग सड़क किनारे झरने के रास्ते में उनकी बाइक खड़ी पाई गई। इसके बाद झरने में उतरकर लोगों ने जब देखा तो रितेश का शव पानी में तैरता हुआ मिला। मगर रूपेश का कोई अता पता नहीं था। दोनों के कपड़े मोबाइल, चप्पल आदि वहीं पर किनारे रखे हुए थे। इससे यह अनुमान लगा कि रूपेश भी डूब गया है और झरने की गहराई में उसकी शव ढूंढने की लंबी मुहिम चली। करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बाद शव मिला।0
0
Report
DU के छात्रों का विरोध प्रदर्शन: Mudita Jyoti और Taksha
Noida, Uttar Pradesh:Mudita Jyoti and Taksha Student DU DU STUDENTS(PROTESTERS)0
0
Report
Advertisement
जालौन में बोट चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बोट चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में समाजवादी के सांसद ने खोला बोट चोरी का पिटारा समाज वादी पार्टी चोरी हुए बोटों की करायेगी वापिसी जालौन के उरई मुख्यालय के समाजवादी कार्यालय पर की गई प्रेसवार्ता0
0
Report
राजू स्वामी: 3.4 इंच मिनिएचर पेंटिंग में 17,480 पत्तियाँ, गिनीज़ के लिए नाम भेजा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के कलाकार राजू स्वामी का अनोखा कारनामा, मिनिएचर पेंटिंग में दिखाया हुनर सिर्फ 3.4 इंच की पेंटिंग में उकेरी 17,480 पत्तियां, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज उपलब्धि अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा अपना नाम राजू स्वामी सिर्फ Botanical Art पर करते हैं काम, देश-विदेश से लोग देखने पहुंचते हैं उनकी कलाकृतियां तीन पीढ़ियों से जारी मिनिएचर पेंटिंग की विरासत, लुप्त होती कला को बचाने में जुटे दो भाई बीकानेर की पहचान सिर्फ अपने किले, हवेलियों और खान-पान से नहीं, बल्कि यहां की कला और कलाकारों से भी है अब बीकानेर के एक कलाकार ने अपनी बारीक कला से ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे महज 3.4 इंच की एक मिनिएचर पेंटिंग में हजारों नहीं बल्कि 17,480 पत्तियों को उकेर दिया गया है इस अनोखी कलाकृति को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिल चुकी है और अब कलाकार ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी अपना नाम भेजा है देखिए इस खास रिपोर्ट में …..ये तस्वीर जितनी छोटी दिखाई दे रही है इसके पीछे की मेहनत उतनी ही बड़ी है बीकानेर के कलाकार राजू स्वामी पिछले करीब 40 वर्षों से पेंटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं खास बात ये है कि राजू स्वामी का पूरा फोकस Botanical Art पर है पेड़-पौधों, पत्तियों और प्रकृति को बेहद बारीकी से कागज पर उतारना उनकी कला की खास पहचान है राजू स्वामी की 3.4 इंच की इस पेंटिंग में 17,480 पत्तियों को उकेरा गया है इतनी छोटी सतह पर इतनी बड़ी संख्या में पत्तियों का चित्रण अपने आप में उनकी बारीक कला और धैर्य को दर्शाता है इसी उपलब्धि के चलते उनकी इस पेंटिंग को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है अब इस कलाकृति को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने के लिए भी नाम भेजा गया है।राजू स्वामी की कलाकृतियां सिर्फ बीकानेर तक सीमित नहीं हैं उनकी कला को देखने और समझने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं वहीं विदेशी पर्यटक भी उनकी पेंटिंग्स में खास दिलचस्पी दिखाते हैं उनकी एक पेंटिंग का चयन UNICEF के लिए भी हो चुका है खास बात ये है कि राजू स्वामी अकेले इस विरासत को आगे नहीं बढ़ा रहे उनके भाई मुकेश स्वामी भी उनके साथ मिलकर मिनिएचर पेंटिंग का काम करते हैं दोनों भाई उस कला को बचाने की कोशिश में जुटे हैं जो आधुनिक दौर में धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है।स्वामी परिवार की ये कला आज की नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है। राजू और मुकेश के पिता भी इसी कला से जुड़े हुए थे। परिवार ने पेंटिंग को सिर्फ शौक नहीं बनाया, बल्कि इसी कला के जरिए अपनी रोजी-रोटी भी चलाई बीकानेर में मिनिएचर पेंटिंग के कुछ चुनिंदा कलाकार ही अब इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में राजू और मुकेश स्वामी का प्रयास सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि एक पुरानी कला और पारिवारिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की कोशिश भी है।कैमरा जैसे-जैसे इन बेहद बारीक पत्तियों पर ज़ूम करता है एक बात साफ नजर आती है आकार भले ही सिर्फ 3.4 इंच हो, लेकिन इस छोटी सी पेंटिंग में छिपा हुनर और मेहनत बेहद बड़ी है0
0
Report
भाजपा के हटाने के प्रयास पर हमायूं कबीर: मस्जिद पर केंद्र की निगाह
Noida, Uttar Pradesh:मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: एजेयूपी अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर कहते हैं, "केंद्र में भाजपा सत्ता में है और यहां भी भाजपा की सरकार है। वे जानबूझकर हवाई अड्डे के परिसर से मस्जिद को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे आज हो या कल, वे मस्जिद को हटवाना चाहते हैं। एक अंतरिम आदेश से इसे रोका जा सकता था, लेकिन असली मुद्दा यह है कि अधिकारी मस्जिद को हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखते हैं। सरकार कानून बनाती है और अंततः उसके निर्णय और निर्देश ही मान्य होंगे..."0
0
Report
Advertisement
FIR के बाद हिमाचल में भाजपा- कांग्रेस की भिड़ंत, अजय जोशी पर आरोप
Una, Himachal Pradesh:भाजपा नेता अजय जोशी पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की स्वर्गीय पत्नी को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कांग्रेस ने दर्ज करवाई एफआईआर, मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, भाजपा नेता राम कुमार ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री क़ी मीडिया को वीडियो दिखाकर उनके द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को बताया गलत, FIR को जल्द निरस्त करने की मांग अन्यथा भाजपा द्वारा बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली विधानसभा में भाजपा नेता अजय जोशी द्वारा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेता अजय जोशी के खिलाफ महिला सेल में मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने अजय जोशी के खिलाफ तीन धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसके बाद हरोली की सियासत में उबाल आ गया है मुकेश अग्निहोत्री के सामने लगातार तीन चुनाव हार चुके भाजपा नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने अजय जोशी विवादित टिप्पणी मामले में पलटवार के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के भी कुछ वीडियो मीडिया के सामने रखे, जिसमें एक वीडियो में मुकेश कथित रुप से भाजपा नेता के लिए अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक अन्य वीडियो उपमुख्यमंत्री का मंडी रैली में कर्मचारियों को रात के अँधेरे में निपटाने वाले भाषण का है। राम कुमार ने इसके अलावा कांग्रेस के अन्य ब्लॉक पदाधिकारी का पीएम मोदी का अमर्यादित कार्टून वाली पोस्ट भी दिखाई। उन्होंने कहा कि राजनीति जैसे सार्वजनिक जीवन में टिप्पणी निःसंदेह संयमित और शालीन होनी चाहिए लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्वयं उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा पीएम मोदी के विरुद्ध अश्लील अभद्र टिप्पणी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अजय जोशी पर लगाई गई आपराधिक धाराएं सत्ता और कानून का दुरूपयोग है। राम कुमार ने कहा कि कुछ धाराएं उन पर नाजायज लगाई गई है और उन्हें गलत धाराओं में फँसाने का काम किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर किसी अन्य दल के नेता ने यह कार्य किया होता तो क्या उपमुख्यमंत्री चुप रहते? क्या वो सरकार पर हमलावर नहीं होते। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले अपनी पत्रकारिता के दौर को याद कर मुकेश बताएं कि कॉलेज का नामकरण प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर किए जाने पर वो क्या लिखते या कहते? भाजपा नेता ने कहा कि इस विवादित टिप्पणी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले कांग्रेस के सफेद टोपी वाले नेताओं पर काले दाग हैं, जिनका पता उन्हें भी है और जनता को भी है। उन्होंने कहा की अजय जोशी द्वारा जो टिप्पणी की गई है उसको लेकर तो तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन जो कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा देश के प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर कार्टून बनाकर पेश किया गया है उसको लेकर पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है उन्होंने पुलिस को भी जाते हैं कि वह भेदभाव की नीति के तहत काम ना करें और शिकायत देने के बाद भी आज तक उसे पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है उन्होंने कहा अगर यह सिलसिला नहीं रुका और अजय जोशी के खिलाफ लगाई गई धाराएं वापस नहीं ली जाती है तो भाजपा द्वारा बढ़ा आंदोलन करने की भी उन्होंने चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ अगर कोई धक्का करेगा तो वह सहन नहीं किया जाएगा हिमाचल प्रदेश के सलोह गांव में महाराणा प्रताप प्रतिमा और पूबोवाल में नानक देव जी की प्रतिमा लगाई जाए की भाजपा मांग ने कहा... लेकिन राजनीति के चक्कर में कांग्रेस सरकार सब भूल गई . उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सब्सिडी देकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी औद्योगिक पैकेज लाए . भाजपा द्वारा उनके योगदान के लिए टैलीवाल इंडस्ट्री और चौक का नाम उनके नाम पर रखने की वकालत की गई थी . लेकिन सरकार की उदासीनता से ऐसा संभव नहीं हुआ . उन्होंने कहा कि ड्रग पार्क की शिलान्यास पट्टिका में पीएम मोदी का नाम नहीं लिखा जाना पीएम के सम्मान को तार तार करना है0
0
Report
श्रीमाधोपुर के किसान के खेत में 1200 पुल्लों में आग, बड़ा नुकसान
Sikar, Rajasthan:लोकेशन: श्रीमाधोपुर, सीकर. किसान पर कुदरत की मार: खेत में कटे पड़े कड़बी के पुल्लों में आग लगने से फसल जलकर राख. करीब 1200 पूल्लों में आग लग गई; आगजनी में सभी पूल्ले जल गए. पीड़ित हैं मूंंडरू खान्या, वादी पट्या स्टैंड निवासी मदनलाल यादव. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला. दमकल ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया.0
0
Report
भिंड में नदी में डूबे दो किशोर, सात घंटे से तलाश जारी
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में फिर उठा दुखों का सैलाब, नहाने गए दो मासूम झिलमिल नदी के गहरे पानी में समाए, SDRF और पुलिस की टीमें तैनात, 7 घंटे से जारी है जिंदगी की तलाश। भिंड से एक बार फिर बेहद हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है। झिलमिल नदी में नहाने उतरे आधा दर्जन किशोरों में से दो किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SDRF की टीम, स्थानीय पुलिस और ग्रामीण सर्च ऑपरेशन में जुट गए। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी लापता किशोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मेहगांव विधानसभा के भरौली थाना अंतर्गत चितावली गांव का है। यहां गांव के करीब आधा दर्जन किशोर झिलमिल नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दो किशोर अचानक नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। लापता किशोरों की पहचान चितावली निवासी भगवती प्रसाद राजावत के 11 वर्षीय बेटे शिव उर्फ प्रिंस और दुलारे राजावत के बेटे 16 वर्षीय कृस्णा के रूप में हुई है। हादसे के बाद साथ में नहा रहे अन्य साथियों ने पहले तो अपने स्तर पर दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता न मिलने पर तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भारौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। फिलहाल स्ट्रीमर/गोता खोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना को 7 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी का भी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि भिंड में नदियों में डूबने का यह पहला मामला नहीं है। बीते 25 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर कुंवारी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कनावर गांव के तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए थे, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। तीन दिनों के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनके शव बरामद किए गए थे। उस हादसे का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि झिलमिल नदी में हुए इस नए हादसे ने एक बार फिर पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी के डाईंग-सायज़िंग फैक्ट्रियों से हवा-जल प्रदूषण, नागरिक स्वास्थ्य खतरे में; पवार गट ने उपोषण की चेतावनी दी
Thane, Maharashtra:यंत्रमाग नगरी म्हणून ओळख असलेल्या भिवंडी शहरात डाइंग आणि सायझिंग कारखान्यातून निघणाऱ्या दूषित धूर आणि रासायनिक पाण्यामुळे मोठ्या प्रमाणात वायू आणि जल प्रदूषण होत आहे. यामुळे नागरिकांचे आरोग्य धोक्यात आले असून याविरोधात राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार गटाने आक्रमक भूमिका घेतली आहे. प्रदूषण करणाऱ्या कारखान्यांवर कारवाई न झाल्यास महापालिकेसमोर आंदोलन आणि उपोषणाचा इशारा पक्षाने दिला आहे। वॉइसओव्हर - 1 : भिवंडी शहरात हजारो डायंग आणि सायझिंग कारखाने आहेत. या कारखान्यांच्या चिमण्यांमधून दिवसरात्र काळा, दूषित धूर बाहेर पडतो. तसेच डाइंगमधून निघणारे केमिकलयुक्त, रंगीत पाणी थेट नाल्यांमध्ये आणि खाडीमध्ये सोडले जाते. या सततच्या वायू आणि जल प्रदूषणामुळे भिवंडीतील हवेची गुणवत्ता खालावली असून नागरिकांना श्वसनाचे आजार, डोळ्यांची जळजळ, त्वचेचे विकार यांसारख्या समस्यांना सामोरे जावे लागत आहे. अनेक भागात दुर्गंधीचे साम्राज्य पसरले आहे. वॉइसओव्हर - 2 : या गंभीर समस्येची दखल घेत राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार गटाच्या वतीने महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण ईट्टा यांनी आमदार जितेंद्र आव्हाड यांच्याकडे लेखी निवेदन सादर केले होते. आमदार जितेंद्र आव्हाड यांनी या निवेदनाची गंभीर दखल घेत महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडळाच्या (MPCB) उप प्रादेशिक अधिकाऱ्यांना प्रदूषण करणाऱ्या डाइंग आणि सायझिंग कारखान्यांवर तात्काळ कारवाई करण्याचे निर्देश देण्याची मागणी केली आहे. प्रदूषण नियंत्रण मंडळाने याकडे दुर्लक्ष केल्यास आणि दोषी कारखान्यांवर सील करण्यासारखी कठोर कारवाई न केल्यास, राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या वतीने भिवंडी महापालिकेच्या आवारात तीव्र आंदोलन आणि आमरण उपोषण करण्यात येईल, असा थेट इशारा देण्यात आला आहे. त्यामुळे आता प्रदूषण मंडळ काय कारवाई करते, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
नीतीश संवाद: जीविका ने 20 साल में महिलाओं के sashaktikaran की मिसाल कायम की
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय।शहर स्थित नगर भवन में नीतीश संवाद सह जीविका का बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, महिला आयोग की सदस्या साधना देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में जीविका के माध्यम से महिलाओं के sashaktikaran के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में जीविका दीदियों को sashakt बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आय के अवसर उपलब्ध हुए, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हुईं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के sashaktikaran के लिए जो काम किया है, वह बेमिसाल है और इसके लिए उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य, स्वरोजगार और महिला रोजगार से जुड़े विषयों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं और केंद्रीय मंत्री से संवाद किया। बाइट - राजीव रंजन सिंह ललन, केंद्रीय मंत्री。 लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
उत्तराखंड हिमालय में 6106 मीटर टिंफू कोल का पहला आरोहण
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के हिमालय में पर्वतारोहियों ने एक और नया इतिहास रचा है... बागेश्वर के पर्वतारोही जीतेंद्र सिंह दानू ने अपनी टीम के साथ 6106 मीटर ऊंचे अज्ञात कोल का प्रथम आरोहण किया है....इस नई उपलब्धि के बाद इस कोल को नाम मिला है... ‘टिंफू कोल’.... 6106 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर किया गया ये प्रथम आरोहण... सिर्फ एक पर्वतारोहण उपलब्धि नहीं, बल्कि मल्ला दानपुर के युवाओं के लिए हिमालय की ऊंचाइयों को छूने की नई प्रेरणा भी बन गया है0
0
Report
Advertisement
