271002
गोण्डा में चोरों के हौसले बुलंद
Uttar Pradesh:गोण्डा में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। बता दे कि लोकबाड़ी केंद्र को चोरों ने निसना बनाया। जहां से लाखो का समान उड़ा लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गर्रा नदी में स्नान करते समय युवक की डूब कर मौत
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय राघव गांव के सामने शनिवार की दोपहर गर्रा नदी में स्नान करने गए गौरव (18) की डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि रम्पुरा गांव निवासी गौरव (18) शनिवार की दोपहर एक बजे सराय राघव गांव के सामने गर्रा नदी में स्नान करने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया। गौरव को डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नाविकों ने नदी में कड़ी मशक्कत की और डूबने के करीब 20 मिनट बाद गौरव को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा अनुराग ने बताया उसका पुत्र गौरव शनिवार सुबह सराय राघव गौशाला में बैलगाड़ी से चारा लेकर गया था उसके साथ गांव के श्यामू ,कृपाल ,अर्पित सहित पांच और लोग थे। गौशाला में उतारने के बाद पांचो लोग गर्रा नदी में स्नान करने चले गए जहां हादसा हो गया। मृतक के परिवार में उसके पिता टर्री के अलावा माता और एक छोटा भाई सौरभ है।0
0
Report
दिल्ली IGI पर CISF ने खोया हुआ बटुआ लौटाकर मिसाल कायम की
New Delhi, Delhi:दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF ने यात्री का खोया हुआ बटुआ वापस लौटा दिया। बटुआ मालिक ने CISF को थैंक्यू कहा। दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF जवान सुरक्षा के दायरे में तैनात थे। CISF की टीम ने सूचना मिलने पर तुरंत टर्मिनल के भीतर यात्री को खोजकर उसका बटुआ सुरक्षित वापस कर दिया। बटुआ मालिक महिंदर कुमार मेहतानी ने सुरक्षा कर्मियों के तत्काल कदम और उच्च पेशेवर व्यवहार की सराहना की और CISF को धन्यवाद दिया। देश CISF जवानों पर हर कदम पर भरोसा करता है।0
0
Report
समस्तीपुर में शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे डायल 112 एसआई, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर खदेड़ दिया
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में डायल 112 के एसआई शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर उन्हें खदेड़ दिया. हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी एसआई को सदर अस्पताल भेजा. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग में एक आपसी विवाद के कारण डायल 112 को सूचना मिली. डायल 112 टीम में एक एसआई ने ग्रामीणों से बदसलूकी की, बाद में ग्रामीणों ने शराब के नशे में होने की पुष्टि कर दी और वीडियो बना लिया. डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के लिए एसआई को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके पर डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल 112 के कर्मी के शराब पीने के आरोप सामने आए; डायल 112 टीम के साथ हुए धक्काबाड़ी के बाद आवेदन के आधार पर मेडिकल जांच कराई जाएगी.0
0
Report
Advertisement
चंपई सोरेन का बयान: संथाल परगना में आदिवासी जनसंख्या पर बीजेपी निशाना
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के दिग्गज नेता चंपई सोरेन का बड़ा बयान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखण्ड के आदिवासीयों के बारे में नहीं सोचती झामुमो अगर झामुमो आदिवासीयों के बारे में सोचती तो आज संथाल परगना की डेमोग्राफी नहीं बदलती यहाँ की सामाजिक व्यवस्था को चरमरा दिया गया है झारखंड में आदिवासी सुरक्षित नहीं है0
0
Report
फालता विधानसभा क्षेत्र में रीपोल की काउंटिंग आज; जहांगीर खान के एजेंट गैरहाज़िर
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा केंद्र में आज रीपोल की काउंटिंग है , और काउंटिंग सेंटर में TMC का प्रत्याशी जहांगीर खान समेत उसके काउंटिंग एजेंट भी गैर हाज़िर हैं .काउंटिंग सेंटर में बीजेपी , सी.पी.एम. और कांग्रेस के एजेंट मौजूद .डायमंड हार्बर के महिला विश्वविद्यालय में गणना होगी .18 टेबल पर 21 राउंड की काउंटिंग होगी0
0
Report
कटरा उन्नाव हाईवे पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा -उन्नाव हाईवे पर रूपापुर के समीप मरकड़ा गांव के सामने शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे बाइक से पाली जा रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक जो आपस में रिश्तेदार थे गंभीर घायल हो गए ।एक की सवायजपुर सी एच सी में दूसरे की हरदोई जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई । कोतवाली क्षेत्र के गांव मझकरिया निवासी लज्जाराम ने बताया उनका पुत्र रोहित (17) जो जंगी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सदुल्लीपुर में हाई स्कूल का छात्र था छुट्टी होने के कारण घर पर ही रहकर पढ़ाई करता है । पाली थाना क्षेत्र के कस्बा पाली निवासी रंजीत (24) जो कि उसके साढू है और उसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांव में मकानो की पुताई का कार्य करते थे । बताया कि साढू उनके बेटे को अपनी बाइक से शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे पाली जाने की बात कह कर चले गए जैसे ही मरकड़ा दोनों पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी । राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और और दोनों घायलों को इलाज के लिए सवायजपुर सी एच सी पहुँचाया। परिजनों को सूचना दी। जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया गंभीर घायल रंजीत को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया शनिवार सुबह रंजीत की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से दोनों घरों में कोहराम मच गया। मृतक रोहित के पिता लज्जाराम ने बताया पांच बहनों और दो भाइयों में रोहित सबसे बड़ा था मां ममता का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया उसने पालि जाने से रोका भी लेकिन पुत्र नही माना पाली चला गया अनहोनी कौन टाल सकता है। उधर पाली कस्बा निवासी रंजीत के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है पिता राम सिंह ने बताया रंजीत का विवाह दो साल पहले वेवी के साथ हुआ था एक बेटी का जन्म हुआ जिसका भी निधन हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया युवकों को टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है, उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कांधला के रामपुर खेड़ी गढ़ गोसाई में बंदर हमले से महिला मौत, आक्रोश
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के रामपुर खेड़ी गढ़ गोसाई गांव में बंदरों के हमले से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला घर के पास गोबर के उपले बना रही थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामला जनपद शामली के कांधला थाने क्षेत्र के गाव रामपुर खेड़ी गढ़ गोसाई का है। जहां गांव के रहने वाले मिंटू की पत्नी पिंकेश घर के पास उपले बना रही थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां आ पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में पिंकेश गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के पति मिंटू, जो एक भट्ठा मजदूर हैं, ने बताया कि उनके दो बेटे अरविंद और शिव हैं, जबकि बेटी रूपा की शादी हो चुकी है। इस हादसे से परिवार सदमे में है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए आवारा बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्राम प्रधान सोमगिरि ने बताया कि गांव में अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए इन बंदरों को पकड़ने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल गांव में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबर होंगे।0
0
Report
कानपुर: पत्थरबाजों के खिलाफ पुलिस और कार्रवाई, 24 घंटे में 20 गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पत्थरबाजो के खिलाफ पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई घटना ने 24 घंटे के अंदर ही पत्थर बाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 20 सड़क पत्थर बाजी करने वाले गुंडे पुलिस से माफी मांगते नजर आए बेखौफ दबंगों ने बीच चौराहे पर किया था पथराव दो पक्षों में बहस के बाद नशे में धुत दबंगों ने बीच रोड में किया था तांडव पथराव के बीच में फंसे राहगीरों की गाड़ियां हुई थी क्षतिग्रस्त पथराव का वीडियो हुआ था वायरल गोविंद नगर थाना क्षेत्र के चावला चौराहे का मामला बाइट- दिलीप कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त0
0
Report
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से टक्कर मारी: महिला और मासूम की मौत, चालक हिरासत में
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है तो वहीं मृतिका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को हिरासत में ले लिया है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की है जहाँ बांदा सतना मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक में सवार डेढ़ साल के मासूम बच्चे और मां की मौत हो गई वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कालिंजर के निवासी कमल कुमार अपने पत्नी सुनीता और उनके बच्चों को लेकर ससुराल मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी कालिंजर रोड में डाक बंगले के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से टक्कर कर दी जिससे डेढ़ साल के मासूम शिवांश और पत्नी सुनीता की मौत हो गई। कमल कुमार और उनकी 4 वर्षीय बेटी शिवानी तथा 3 वर्षीय शिवांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचे जहाँ शिवांश और सुनीता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया; बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
1100 रुपए की चाह में मौत: गर्मी ने महेंद्र की जिंदगी ले ली
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के ग्राम गाउटोला, कायमगंज — एक पंखे की ख्वाहिश ने एक परिवार की सांसें रोक दीं। 43 डिग्री की तपिश में, घर की भीतर की तकरार इतनी तीखी हो गई कि एक पति ने अपने जीवन का अंतिम कदम उठा लिया। यह कहानी है महेंद्र की, जो मजदूरी करता था और जिसकी बस एक छोटी-सी चाहत — घर में एक और पंखा — अनसुलझी नाराजगी और लंबे समय की कर्ज-तंगी का कारण बन गई। महेंद्र की पत्नी कई बार कह चुकी थी कि घर में और पंखे की ज़रूरत है। बाहरी गर्मी थी, बच्चे थे, बुजर्ग थे — और 1100 रुपए का एक पंखा उनकी राहत बन सकता था। मगर महेंद्र के पास पैसे नहीं थे। रोज की रोजी-रोटी में डर, शरम और कर्ज की फिक्र ने उसके भीतर एक उबाल पैदा कर दिया। गाँव के छोटे-छोटे झगड़ों की तरह यह तकरार भी शुरू में मामूली लगती थी, पर अंदर छुपी निराशा और असहायपन ने इसे बढ़ा दिया। कल देर शाम, जब दुपहरी की तीव्र धूप ढलने लगी, घर की भीतर बात इतनी गर्म हो गई कि दोनों का तर्क और संयम टूट गया। पड़ोसियों की बताई बातों के मुताबिक़ बहस तेज हुई, शब्द बदलते गए, पुराने तनाव फिर सामने आ गए। महेंद्र, जो हमेशा चुप-सी छवि में रहकर काम करता आया था, उस शाम अपना संतुलन खो बैठा। घर में रखा तमंचा उसके पास था—शायद वह यह सोच भी न पाया कि आख़िर इतनी छोटी कीमत की ख्वाहिश कितनी बड़ी कुदरत की लड़ाई बन जाएगी। तलवार की नोंक जैसी तेज़ हवा में उसने खुद को गोली मार ली। घर में अफरातफरी मच गई, चीखें उठीं, और मोहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचा बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 1100 रुपए—एक पंखे की कीमत—अब महेंद्र की ज़िंदगी का हिसाब बनकर रह गई। सवाल उठता है: आखिर ऐसा क्या था कि पैसे की कमी और संवेदनाओं की कमी ने किसी इंसान को मौत के कगार पर ला दिया? यह सिर्फ़ एक घरेलू विवाद नहीं है; यह एक समाजी तस्वीर भी है। काम की अनिश्चितता, आर्थिक असुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान की कमी, और पारिवारिक संवाद की टूटन—इन सबका मिला-जुला असर इस त्रासदी तक पहुँचता दिखता है। अक्सर छोटे-छोटे झगड़े, जिन्हें हम हल्के में लेते हैं, असल में गहरे दर्द, लज्जा और हताशा के संकेत होते हैं। जब कोई बार-बार असफलता और अपमान महसूस करता है, जब मदद की उम्मीद टूट जाती है, तब छोटे कारण भी बड़ा नुक़सान कर देते हैं। महेंद्र की मौत हमें ये सबक देती है: रोज़मर्रा की जरूरतों के पीछे छिपा मानवीय इज़्ज़त का सवाल अक्सर अनदेखा रह जाता है। पारिवारिक झगड़ों में अगर समय पर मध्यस्थता और मदद मिल जाए तो कई जिंदगी बचाई जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता की पहुंच अहमियत रखती है। 1100 रुपए की कीमत सिर्फ़ आंकड़ा नहीं—यह परिवार की रक्षा, सम्मान और राहत का प्रतीक बन गया। गाउटोला की शाम अब सूनी सी लगती है। महेंद्र की पत्नी और परिवार, जो अब उस छोटी सी ख्वाहिश के लिए अनगिनत सवालों का सामना कर रहे हैं, साथ ही गाँव में यह चर्चा भी चल रही है कि क्या हम अपने घरों में और समुदायों में उन संकेतों को पहचानते हैं जो किसी बड़े हादसे की तरफ इशारा करते हैं। यह कहानी सिर्फ़ एक घटना का ब्यौरा नहीं; यह एक आगाह करने वाली दास्तान है—हमारे आस-पास के दर्द, हमारे रिश्तों की नाज़ुकियत और हमारी ज़िम्मेदारियों की। एक पंखा जिसे खरीदा जा सकता था, अब एक खाली ख्वाहिश बनकर रह गया; और एक परिवार की ज़िंदगी कभी वापस नहीं आएगी。0
0
Report
अपील: शराब जांच के बहाने एंबुलेंस चालक पर उत्पाद विभाग का हमला, गहरी नाराज़गी
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - उत्पाद विभाग की गुंडागर्दी, एंबुलेंस चालक को बेरहमी से पीटा चेक नाका पर शराब जाँच के नाम पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस चालक पर हमला किया। बिहार के कैमूर जिले के NH-19 पर मोहनिया उत्पाद विभाग के चेक नाका के पास एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ वर्दी का रूतबा कानून को ताक पर रखकर इस्तेमाल किया गया। वाराणसी से मरीज को छोड़कर वापस लौट रही एक एंबुलेंस को उत्पाद विभाग के कुछ कर्मी ने जबरन रुकवाया। एंबुलेंस चालक का आरोप है कि बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए पुलिसकर्मियों ने शराब जाँच के बहाने उसके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की। चालक ने कहा कि उसने विरोध किया और कहा कि एंबुलेंस में कोई शराब नहीं है, तो पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। बिना किसी सबूत या जाँच प्रक्रिया के सीधे मारपीट पर उतर आये। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया पुलिस और स्थानीय डीएसपी मौके पर पहुँचे, लेकिन उत्पाद विभाग की इस मनमानी ने आम जनता के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब प्रदेश में शराबबंदी कानून की आड़ में आम लोगों, विशेषकर वाहन चालकों को प्रताड़ित किया गया हो। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि चेकिंग के नाम पर उत्पाद विभाग के पदाधिकारी गुंडागर्दी करते हैं। एंबुलेंस जैसे संवेदनशील वाहन को रोकना और उसके चालक से मारपीट करना न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून के रक्षकों द्वारा किए गए अपराध की श्रेणी में आता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जाँच के नाम पर सुरक्षा बलों को आम नागरिक के साथ हिंसा करने का अधिकार है? स्थानीय लोग अब इस गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
दहेज रहित शादी: कुसुम्भा गांव में पंचायत ने कराई लड़की-युवक की शादी
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले सदर प्रखंड के कुसुम्भा गांव में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती अपने परिवार के साथ शादी करने के लिए युवक के दरबाजे पर आ पहुंची। युवती द्वारा शादी के लिए सपरिवार युवक के गांव पहुंचे पर हंगामा मच गया। हंगामा की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया संजय पासवान पहुंचे और दोनों परिवारों को समझाकर पहले तो हंगामा शांत कराया अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों परिवारों को दहेज रहित शादी के लिए रजामंद कर दोनों परिवारों की रजामंदी से गांव के ही शिव मंदिर में युवक और युवती की शादी रचाई गयी। मुखिया ने बताया कि एक साल पहले नवादा जिला के बड़ी दुलही गांव की जुली कुमारी की शादी कुसुम्भा के टुन्ना पासवान के साथ तय ہوئی थी। बाद में दहेज को लेकर शादी में बिलम्ब होने लगा। इसी बीच युवती और युवक का फोन पर बातचीत शुरू हो गया और दोनों परिवार से छुपकर मिलने भी लगे। इधर युवती को भनक लगी कि परिवार के लोग युवक की शादी दुज़रे जगह पर आमादा है। इसी भनक पर युवती अपने परिवार के साथ युवक के घर आ पहुंची। शुरुआत में तो हंगामा हुआ पर बाद में मुखिया की पहल पर दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ बिना दहेज लेन देन के ही शादी रचाई गयी। जबकि लड़की के जीजा ने कहा कि आपसी सहमति से दोनों की शादी कराया गया है。0
0
Report
Advertisement
विशुनपुर अंचल दिवस में ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर समाधान
Gumla, Jharkhand:गुमला जिले के विशुनपुर अंचल में आयोजित अंचल दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में भूमि मापी, दाखिल-खारिज, रसीद निर्गमन और सीमांकन से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए अंचल दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।0
0
Report
जालोर में विवाहिता की संदिग्ध आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Jalore, Rajasthan:जालोर जालोर शहर के लालपोल क्षेत्र स्थित वागेश्वर महादेव मंदिर के पास एक मकान में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार लालपोल निवासी सद्दाम खान का निकाह करीब चार वर्ष पहले बिहार के औरंगाबाद निवासी रानी परवीन से हुआ था। दोनों की एक तीन वर्षीय बेटी भी है। पति-पत्नी परिवार से अलग घर के एक कमरे में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पति टैक्सी चलाकर घर लौटा तो कमरे का दरवाजा हल्का खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो पत्नी का शव पंखे से लगे फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ गौतम जैन और थानाधिकारी देवेन्द्र कच्छवाह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामला को प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के रूप में मानकर जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यदि पीहर पक्ष की ओर से कोई शिकायत दी जाती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
कौशांबी मुठभेड़: बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार; पुलिस ने भारी बरामदगी की
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार कौशांबी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, छीनी गई मोबाइल, बाइक और नकदी समेत कई सामान बरामद किए हैं。 मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नौढिया नहर के पास का है, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश श्यामजीत के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अमित सरोज मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, छीनी गई मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों बदमाशों ने 27 अप्रैल को नौढिया के पास मां-बेटे से छिनैती की वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
