271002
राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 पर आयोजित खेल प्रतियोगिताएं एवं सम्मान समारोह
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।राष्ट्रीय खेल दिवस" एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के पावन अवसर पर जनपद गोण्डा में विविध खेल गतिविधियों एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (क्षेत्रीय खेल कार्यालय), गोण्डा में आयोजित हुआ, जिसमें हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र द्वारा किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर में ऑपरेशन म्यूल हंटर से साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल-टैबलेट-लैपटॉप बरामद
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा अखिलेश शर्मा लोकेशन सरोदा हेडलाइन - 'ऑपरेशन म्यूल हंटर', फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप व 2 सिम कार्ड एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत सरोदा थाना पुलिस व साइबर सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियों की अश्लील फोटो भेजकर देशभर में ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, एक टेबलेट, एक लैपटॉप व 2 फर्जी सिम भी बरामद की है। बॉडी - डूंगरपुर जिले के सरोदा थाने के सीआई सुनील चावला ने बताया कि जिला साइबर सेल के कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि थाना सरोदा क्षेत्र के मोजा डोली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन गतिविधियों में लिप्त है। इस सूचना पर सरोदा थानाधिकारी सुनील चावला और साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर महुडी-डोली रोड पर दबिश दी। वहां पुलिस को एक युवक मोबाइल पर चैटिंग करते हुए मिला। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न देने और मोबाइल की जांच करने पर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी लोकेंटो, ऑकल्युट, स्कूला जैसी वेबसाइटों पर फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर विज्ञापन डालता था। इंटरनेट से डाउनलोड की गई अश्लील फोटो को व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को भेजकर उन्हें झांसे में लेते थे। जब कोई व्यक्ति संपर्क करता, तो उससे 'एडवांस अमाउंट' या 'रजिस्ट्रेशन' के नाम पर फर्जी बैंक खातों में पैसे डलवा लिए जाते थे। पुलिस ने डोली निवासी नरेश पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने ठगी के उपयोग में लेने वाले साधन एक मोबाइल, एक टेबलेट, एक लैपटॉप व 2 फर्जी सिम भी बरामद की है。 बाइट - सुनील चावला सीआई सरोदा0
0
Report
पूर्व बसपा सांसद की भतीजी को तीन तलाक के बाद ससुराल में प्रवेश नहीं मिला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक चौंकाने वाला हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसमें मेरठ और मुजफ्फरनगर के दो रसूखदार परिवार आमने-सामने आ गए हैं। आरोप है कि मेरठ के पूर्व बसपा सांसद हाजी याकूब कुरैशी के भाई हाजी इरफान कुरैशी की बेटी जेबा परवीन को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और बाद में ससुराल में प्रवेश करने से भी रोक दिया. आपको बता दे की वर्ष 2020 में जेबा परवीन का निकाह मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी और मशहूर चमड़ा व्यापारी मरहूम हाजी माफिज के बेटे हाजी फराज के साथ धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व फराज ने जेबा के भाई से व्यापार के नाम पर करीब 4 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए गए. पीड़िता जेबा का आरोप है कि जब भी वह अपने पति से पैसे वापस करने की बात करती, तो उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था। हाल ही में फराज ने उसे यह कहकर मेरठ भेज दिया कि उसकी मां की तबीयत खराब है। मेरठ पहुंचने पर जब जेबा ने अपने पति से पैसों को लेकर बात की, तो आरोप है कि फराज ने फोन पर ही तीन बार ‘तलाक’ कहकर संबंध खत्म करने की बात कही. मंगलवार शाम जब जेबा वापस मुजफ्फरनगर स्थित अपने ससुराल पहुंची, तो उसे घर के बाहर ही रोक दिया गया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और गुहार लगाने के बावजूद उसे अंदर नहीं जाने दिया गया, जिसके बाद वह घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई. जेबा ने बताया कि उसकी दो मासूम बेटियां ससुराल में ही हैं और वह अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने प्रदेश सरकार से न्याय और अपने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की मांग की है.0
0
Report
झारखंड: देवघर में भाजपा नेताओं का बिजली बिलिंग के खिलाफ प्रदर्शन, 200 यूनिट मुफ्त दावा पर सवाल
Deoghar, Jharkhand:देवघर झारखंड के सभी 24 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली दर में लगातार वृद्धि, बार-बार हो रही बिजली कटौती तथा पोस्टपेड मीटर में मनमाने बिलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।इसी क्रम में देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का जिला स्तरीय आक्रोशपूर्ण घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर अपनी नाराजगी जताई।भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार द्वारा 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात कही जाती है, लेकिन जैसे ही खपत 201 यूनिट होती है, उपभोक्ताओं को पूरा बिल चुकाना पड़ता है। साथ ही अनियमित बिजली आपूर्ति से आम लोग परेशान हैं, वहीं पोस्टपेड मीटर में कथित गलत बिलिंग से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
Paradip पोर्ट पर दो मजदूर यूनियनों का नया समझौता, मजदूरों के हित बेहतर
Paradeep, Odisha:ବନ୍ଦର ନଗରୀ ପାରାଦୀପରେ ଶ୍ରମିକ ସଂଗଠନ ମଧ୍ୟରେ ନୂତନ ସମୀକରଣ। ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ ଏକାଠି ହୋଇ ଲଢିବେ ଦୁଇ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ। ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ର ମୁଖ୍ୟ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ହେଉଛି ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ ଲଢ଼େଇ କରିବା, ତେଣୁ ସବୁବେଳେ ସେମାନଙ୍କ ପାଇଁ ସଂଘ ର ମୁଖ୍ୟ ମାନେ ଏକାଠି ହୋଇ କାର୍ଯ୍ୟ କରିଲେ ହିଁ ଶ୍ରମିକ ଓ ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳର ବିକାଶ ସମ୍ଭବ ହୋଇପାରିବ। ଯାହାକୁ ନେଇ ପାରାଦ୍ଵୀପ ପୋର୍ଟ ଶ୍ରମିକ କର୍ମଚାରୀ ୟୁନିଅନ ଓ ପାରାଦ୍ଵୀପ ପୋର୍ଟ ਮଜଦୁର ସଂଘ ମଧ୍ୟରେ ହୋଇଛି ଏହି ସମୀକରଣ। ବନ୍ଦର ନଗରୀ ପାରାଦ୍ଵୀପ ରେ ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ଶ୍ରମିକମାନେ ନିଜ ନାର୍ଯ୍ୟ ଦାବି ପାଇବାରୁ ବଞ୍ଚିତ ହେଉଥିବା ଅଭିଯୋଗ ଦେଖିବାକୁ মିଳେ। ଏହାର ପ୍ରମୁଖ କାରଣ ହେଉଛି ଗୋଟିଏ କମ୍ପାନୀ ରେ ଏକାଧିକ ଶ୍ରମିକ ସଙ୍ଗଠନ କାମ କରୁଥିବାରୁ କମ୍ପାନୀ ଓ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ମଧ୍ୟରେ ସମନ୍ୱୟ ରକ୍ଷା କରିବା ସମ୍ଭବ ହୁଏନାହିଁ। ଫଳରେ ସାଧାରଣ ଶ୍ରମିକ ଟିଏ ହିଁ କ୍ଷତି ସହିଥାଏ। ଯାହାକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଉଭୟ ସଙ୍ଗଠନ ଏକାଠି ସାମିଲ ହୋଇ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବେ ବୋଲି ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି। ଏନେଇ ପାରାଦ୍ଵୀପ ବିଜୁ କନଭେନସନ ପଡିଆ ଠାରେ ପାରାଦ୍ଵୀପ ପୋର୍ଟ ମଜଦୁର ସଂଘ ବ୍ୟନରରେ ଆୟୋଜିତ ଏକ ସାଧାରଣ ସଭାରେ ଏହି ଘୋଷଣା କରାଯାଇଛି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ପାରାଦ୍ଵୀପ ପୋର୍ଟ ମଜଦୁର ସଂଘ ର ସଭାପତି ପ୍ରକାଶ ତ୍ରିପାঠୀ, ପାରାଦ୍ଵୀପ ପୋର୍ଟ ଶ୍ରମିକ କର୍ମଚାରୀ ୟୁନିଅନ ର ସଭାପତି ସତ୍ୟ ସାରଥୀ ମହାନ୍ତି, ଉପଦେଷ୍ଟା ସୁଧାକର ମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ସମେତ ବହୁ ବରିଷ୍ଠ ଶ୍ରମିକ ନେତା ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ। ଏଥିରେ ପାରାদିପ ପୋର୍ଟ ମଜଦୁର ସଂଘ ର ମୁଖ୍ୟ ପରାମର୍ଶଦାତା ଭାବେ ସତ୍ୟ ସାରଥୀ ମହାନ୍ତି ଙ୍କ ନାମ ଘୋଷଣା କରାଯିବା ସହିତ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ସମସ୍ତ କମ୍ପାନୀ ରେ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ ଆମେ ଏକ ହୋଇ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବୁ ବୋଲି ଘୋଷଣା କରାଯାଇଛି। ଏଥିସହିତ ପୋର୍ଟ ମଜଦୁର ସଂଘ ର ପ୍ରମୁଖ ପରାମର୍ଶଦାତା ପ୍ରକାଶ ତ୍ରିପାଠୀ ପାରାଦ୍ୱୀପ ରେ ଥିବା ସମସ୍ତ ଶ୍ରମିକ ସଂଗଠନ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ସମୟରେ ଏକାଠି ହୋଇ କାମ କରିବାକୁ ଆହ୍ବାନ ଦେଇଛନ୍ତି।0
0
Report
सौर ऊर्जा से सारण: बिजली संकट का स्थायी समाधान, डीएम ने कैंप लगाने निर्देश
Chapra, Bihar:जिले में बढ़ते बिजली संकट से लोगों को राहत दिलाने के लिए अब अक्षय ऊर्जा, खासकर सौर ऊर्जा, एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आ रही है। इसी को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मीडिया ब्रीफिंग में विस्तार से जानकारी देते हुए आम लोगों से इस दिशा में आगे आने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी और ऋण सुविधा दी जा रही है। इसके तहत 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 और 3 किलोवाट तक अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने बताया कि लगभग ₹2 से ₹2.5 लाख की लागत से 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है, जिसमें होने वाली बिजली बिल की बचत लगभग ईएमआई के बराबर होती है। इस तरह उपभोक्ता करीब 5 वर्षों में अपनी पूरी लागत की भरपाई कर लेते हैं, जबकि सोलर सिस्टम की उम्र लगभग 25 साल होती है और इसमें फ्री मेंटेनेंस की सुविधा भी मिलती है। जिलाधिकारी ने सौर ऊर्जा को प्रदूषणरहित और लगातार बिजली उपलब्ध कराने वाला माध्यम बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ बिजली संकट से राहत दिलाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा। सारण जिले में लगभग 49,000 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी मासिक खपत 250 यूनिट से अधिक है अब तक करीब 800 लोगों ने आवेदन किया है इनमें से लगभग 300 घरों में सोलर संयंत्र सफलतापर्वक चालू हो चुका है योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब इसे और गति देने के लिए प्रखंड स्तर पर भी शिविर आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि गांव-गांव तक इस योजना का लाभ पहुंच सके। जिलाधिकारी ने सभी जिलेवासियों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में बचत करें, आत्मनिर्भर बनें और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।0
0
Report
पटना के लोदीपुर में प्रेम प्रसंग विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या
Patna, Bihar:दलित टोला में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भाभी से प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है。 जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के तीसरे नंबर के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) की हत्या उसके ही बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास ने कर दी। बताया जाता है कि शैलेश पिछले पांच वर्षों से अपने बड़े भाई की पत्नी गीता देवी के साथ अवैध संबंध में था। वह दिल्ली में कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था。 गुरुवार रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास को अपनी पत्नी और भाई के अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने धारदार चाकू से शैलेश के पेट पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर शत्रुघ्न मौके से फरार हो गया。 मृतक के बड़े भाई की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रहती थी और लगभग एक महीने पहले खुसरूपुर आई थी। उसने दावा किया कि परिवार के सभी सदस्यों को उनके संबंधों की जानकारी थी। गीता ने यह भी बताया कि उसके चार बच्चों में सबसे छोटा बेटा शैलेश का ही है। घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी शत्रुघ्न की तलाश जारी है। मृतक शैलेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। एक छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार है, जबकि दो बड़े भाई गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना ने पूरे लोदीपुर रविदास टोला में रिश्तों को तार-तार कर दिया है। गांव में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है, वहीं मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। वही पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बाइट - गीता देवी, माँ बाइट - मृतक की बेटी0
0
Report
Advertisement
भोपाल में वर्ग 2-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पदवृद्धि की मांग तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 2 और वर्ग 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन पद वृद्धि की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन पहले पुलिस ने इकट्ठे होने से रोका फिर पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से अभ्यर्थी पहुंचे बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी हुई शामिल सीएम डॉ मोहन यादव से चाहते थे मुलाकात0
0
Report
2:30 बजे गेस्ट: प्रो. प्रिया राव और डॉ सुरभि दुबे के साथ मानसिक स्वास्थ्य
Begun, Rajasthan:गेस्ट 2:30 प्रो. प्रिया राव, एसोसिएट प्रोफेसर (zoom) डॉ सुरभि दुबे, मनोचिकित्सक (टीम)0
0
Report
रणबीर गंगवा ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन को निर्णायक कदम कहा
Hisar, Haryana:हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने महिला आरक्षण बिल लाने का समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं को ताकत देने का काम करेगा। हिसार में ज़ी मीडिया के साथ विशेष बातचीत में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिग्विजय सिंह चौटाला पर एफआईआर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई भी कानून को अपने हाथ में लेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का हक सबको है, लेकिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है。0
0
Report
Advertisement
बिहार शराबबंदी की समीक्षा पर सियासत तेज, विपक्ष ने किया हमला
Patna, Bihar:बिहार में शराबबंदी की समीक्षा को लेकर कई विधायकों ने सवाल खड़ा किया है... इसको लेकर विपक्षी दलों ने हमला बोला ... कांग्रेस ने कहा कि शराबबंदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट था और अब उनके दल के लोग कहीं से खत्म करने की बात कह रहे हैं शराबबंदी की वजह से बिहार में क्राइम रेट बढ़ा है.. यह सोचना होगा कि आखिर यह प्रोजेक्ट फेल क्यों हुआ.. इसकी समीक्षा होनी चाहिए लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के सारे ड्रीम प्रोजेक्ट भी अब बंद होने वाले हैं यह सत्य है... वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि महागठबंधन और तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार में यह फैसला लिया गया था कि बिहार में शराब बंद होगा.. बिहार में इसको लेकर मानव श्रृंखला भी बनाया गया जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.. विधायक मंत्री और अधिकारियों ने नहीं पीने का प्रण लिया था लेकिन सरकार बदलते ही समीक्षा की बात लोग कर रहे हैं.. बिहार में शराब का होम डिलीवरी हो रहा है इसमें सत्ताधारी दल नेता का हाथ हैं...0
0
Report
खुद की जमीन पर निर्माण रोकने का आरोप, पीड़ित बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: जनपद के थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम कोरारी खुर्द में जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग ने अपने ही परिजनों पर उत्पीड़न और हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, वह तीन भाई हैं और पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा कई बार आपसी सहमति से हो चुका है। उनका कहना है कि वर्ष 2010 और 2021 में रिश्तेदारों व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में घर और खेत का बंटवारा तय हुआ था, जिसमें उन्हें एक-तिहाई हिस्सा मिला है। इसके बावजूद उन्हें रहने की जगह और मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई करा रहे थे, तभी परिजनों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज की और पुलिस को बुलाकर काम रुकवा दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। साथ ही पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि परिजन लगातार झूठे प्रार्थना पत्र देकर उन्हें और उनके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और नौकरी से निकलवाने व जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार क्षेत्राधिकारी बीघापुर और थाना अचलगंज में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल, पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उनके हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा न डाली जाए और उन्हें शांतिपूर्वक रहने का अधिfकार दिलाया जाए0
0
Report
Muzaffarpur के वायो गैस प्लांट से 20 घरों में चूल्हा जलने लगा; गैस सिलेंडर की किल्लत दूर
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण गैस किल्लत के बीच 50 लाख की लागत से बने बायो गैस प्लांट को चालू किया गया; अब लगभग 20 घरों में बायो गैस से चूल्हा जलने लगा है. पुराने maintenance के अभाव में बंद पड़ा वायो गैस प्लांट जिला प्रशासन के पहल पर जीविका दीदी के हवाले किया गया. प्लांट चालू होने से गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे लोगो को गैस सिलेंडर से मुक्ति मिली. दरअसल बिहार सरकार ने गोवर्धन योजना के तहत सकरा प्रखंड के सकरा वाजिद पंचायत में 2023 में 50 लाख की लागत से प्लांट बनवाया था, जिसे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया था. 20-22 घरों तक गैस पहुंचने लगी, पर कुछ दिनों बाद प्लांट बंद हो गया. फिर जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने जीविका दीदी को प्लांट संचालित करने के लिए सौंपा, और अब वे इसे चला कर 20 घरों के चूल्हा जलाने लगी हैं. साथ ही प्लांट से जैविक खाद बनाकर बिक्री भी हो रही है, जिससे अधिक लाभ हो रहा है.0
0
Report
Advertisement
CM को धमकी: आरोपी गिरफ्तार, बिहार में हाई अलर्ट
Patna, Bihar:बिहार राज्य के नव नियुक्त मुख्यमंत्री को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने की घटना के संबंध में, बिहार राज्य के मुंगेर जिले के संग्रामपुर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 351(2), 351(3), 351(4), 352, 353, 224 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में धमकी देने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु नायब पुलिस अधीक्षक श्री निलम गोस्वामी, साणंद विभाग, साणंद द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साणंद पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर बी.टी. गोहिल ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार बिहार राज्य के पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहकर सर्विलांस स्टाफ को आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर तुरंत पकड़ने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके आधार पर सर्विलांस टीम ने तकनीकी स्रोतों तथा ह्यूमन सोर्स की सहायता से बिहार राज्य के नव नियुक्त मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को यहां के साणंद-कड़ी रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर राउंड-अप करके बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम व पता: (1) शेखर यादव, पिता – कृष्णा यादव, उम्र 32 वर्ष。 वर्तमान पता: थार ड्रायपोर्ट कंपनी, जलाराम ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में, निधराड गांव, तहसील साणंद, जिला अहमदाबाद。 स्थायी पता: खेरौधा गांव, तहसील बेलहर, पोस्ट राजपुर, थाना बेलहर, जिला बांका, राज्य बिहार, पिन कोड – 813202।0
0
Report
ढाणी कुंदनापुर: नशामुक्त और लैंगिक समानता की आदर्श ग्राम बन गया
Hansi, Haryana:रवि ग्रामीण, BDPO अशोक, उमेद सिंह ग्रामीण , सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप 200 साल पुराना कुंदनापुर बना बदलाव की मिसाल नशा मुक्त माहौल, लिंगानुपात में बेटों से आगे बेटियों आपसी भाईचारे से उभरा आदर्श गांव गांव ढाणी कुंदनापुर की कहानी यह बताती एक समुदाय मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा तो बदलाव निश्चित रूप से संभव हांसी जिले से मात्र आधा किलोमीटर दूर स्थित करीब 200 साल पहले बसा गांव ढाणी कुंदनापुर आज सामाजिक एकता और सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन चुका है। कभी साधारण ग्रामीण परिवेश में अपनी पहचान बनाने वाला यह गांव अब आदर्श गांव के रूप में जाना जा रहा है। गांव की कुल जनसंख्या 1500 है। जबकि इस गांव में वोटरों की जनसंख्या 850 है。 इस साक्षरता दर करीब 90 प्रतिशत है。 इस गांव का आय का प्रमुख स्रोत- कृषि, स्वयं रोजगार है。 यहां की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह गांव नशा मुक्त घोषित किया हुआ है। इस गांव में मौजूद सभी जातियों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा से मिलकर रहते हैं। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि कुंदनापुर की स्थापना लगभग दो शताब्दी पहले हुई थी। गांव में रह रहे लोगों का कहना है कि वे अपने पूर्वजों के समय से यहां बसे हुए हैं। और अब उनकी 10वीं पीढ़ी इस गांव में रह रही है। गांव के पूर्वज जयराम सैनी ने सबसे पहले इस गांव में अपना घर बनाया था। गांव के लोग बताते हैं कि पूर्वज जयराम सैनी ने सबसे पहले पुराने पीपल के पेड़ के नीचे डेरा डाला था। पीने के पानी के लिए बुजुर्गों ने गांव में कुआं खोदा था। इस निशानी को गांव के लोग आज भी संभाले हुए हैं। इस तस्वीरों में आप देख भी सकते है। गांव के पास ही गांव का दादा खेड़ा है। जहां पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अब इस गांव की महिला सरपंच मरोज कुमारी है。 ग्रामीण रवि के अनुसार समय के साथ यहां कई बदलाव आए, लेकिन गांव की असली ताकत उसकी एकता और सामूहिक सोच में कोई बदलाव नहीं हुआ। कुछ वर्षों पहले ग्रामीणों ने मिलकर नशा मुक्त अभियान शुरू किया था। जिसको अब कामयाबी मिल चुकी है। गांव के युवा नशे के खिलाफ सख्त सामाजिक नियम बनाए हुए हैं। नशे खिलाफ शुरू किए गए अभियान को गांव के हर वर्ग का समर्थन मिला हुआ है। जिसकी बदौलत आज ढाणी कुंदनापुर पूरी तरह नशा मुक्त गांव के रूप में पहचान बना चुका है। गांव के युवा हमेशा खेल व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहते हैं। सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि सिर्फ नशा मुक्ति ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता में भी उनके गांव की पहचान है। यहां सभी जातियों के लोग बिना भेदभाव के साथ रहते हैं, त्योहारों और खुशियों को मिलकर मनाते हैं। किसी भी विवाद को पंचायत और आपसी समझदारी से सुलझाया जाता है, जिससे गांव में शांति और सौहार्द बना रहता है। गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती व स्वरोजगार करना है। गांव के पूर्वज नंदा दानवीर भी हुए हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूल के लिए अपनी जमीन तक दान कर दी थी। ताकि गांव के बच्चे शिक्षा की ओर अग्रसर हो सके हैं। जिनकी बदौलत गांव में सरकारी नौकरियों पर भी काफी लोग लगे हैं। गांव के युवा रवि सैनी ने तीरंदाजी खेल में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर चुके हैं। गांव के अंशुल सैनी आईईएस अधिकारी हैं। अलग-अलग सरकारी विभागों में गांव के चार व्यक्ति एक्सईएन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गांव ढाणी कुंदनापुर की यह कहानी बताती है कि जब एक समुदाय मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है, तो बदलाव निश्चित रूप से संभव होता है。 उमेद सिंह ग्रामीण ने बताया कि भारत सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति इस गांव के लोगों की सकारात्मक सोच है। जिसके कारण इस गांव में लिंगानुपात भी सकारात्मक बदलाव हुआ है। गांव में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या अधिक है, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। जहां देश के कई हिस्सों में बेटियों की संख्या को लेकर चिंता जताई जाती है, वहीं कुंदनापुर ने इस सोच को बदलकर दिखाया है। यहां बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि सम्मान और गर्व का प्रतीक माना जाता है। ग्रामीणों की जागरूकता और शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि ने इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिवारों में बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है。 वही BDPO अशोक मेहरा ने बताया कि यह गांव नशा मुक्त गांव है। यहां की जनसंख्या 1500 के करीबन है। शहर के नजदीक होने पर यहां की सफाई व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रहती है। लोग आपसी भाईचारे से यहां रहते है। कुंदनापुर गांव को आदर्श गांव का दर्जा भी मिला हुआ है。 एक गंभीर विषय यह भी है कि आगामी कुछ वर्षों में यह गांव हांसी नगर परिषद का हिस्सा बन सकता है। क्योंकि यह गांव शहर से बिल्कुल सटा हुआ है। गांव के नजदीक काफी रिहायशी सेक्टर कट गए हैं। गांव चारों ओर से हाईवे से घिरा हुआ है। शहर में शामिल होने के बाद गांव में सरपंच नहीं बल्कि नगर पार्षद चुना जाएगा। लेकिन फिलहाल ढाणी कुंदनापुर गांव को आदर्श गांव के नाम से पहचाना जाता है।0
0
Report
उज्जैन में वैशाख अमावस्या: पंचक्रोशी यात्रा पूरी, शिप्रा स्नान से अक्षय पुण्य का संयोग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन वैशाख अमावस्या का महापर्व: पंचक्रोशी यात्रा की पूर्णता और शिप्रा स्नान से अक्षय पुण्य का संगम सनातन धर्म में वैशाख मास की अमावस्या का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इस पावन अवसर पर भगवान शिव और विष्णु की आराधना का विधान है। वैशाख की भीषण तपन में महादेव को शीतल जल की dhारा अर्पित करने से भक्त के जीवन में सुख-शांति का संचार होता है। इस मास में किए गए दान-पुण्य को कार्तिक और माघ मास के समान ही अत्यंत फलदायी माना गया है। वैशाख अमावस्या का मुख्य आकर्षण पंचक्रोशी यात्रा की पूर्णता है, जो एकादशी से प्रारंभ होकर अमावस्या पर समाप्त होती है। 118 किलोमीटर की इस कठिन नगर परिक्रमा के बाद श्रद्धालु मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में पावन स्नान करते हैं। शिप्रा स्नान और तत्पश्चात दान-पुण्य करने से ही इस यात्रा को पूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि अमावस्या पर शिप्रा के तट पर पितृ तर्पण करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। जो श्रद्धालु लंबी यात्रा में असमर्थ हैं, वे 'छोटी पंचक्रोशी' या चौरासी महादेव के दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिससे उन्हें आयु, आरोग्य और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।0
0
Report
Advertisement
