271002
शुभापुर रेलवे माल गोदाम के गेट पर स्कूल बस डिवाइडर से टकराई
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के शुभापुर रेलवे माल गोदाम के गेट पर एक स्कूल बस डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। दरअसल ये बस सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की थी जिसमें बराती सवार थे। इस इलाके में एसी घटना होती रहती है लेकिन प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है। डिवाइडर में रेडियम लगा ना होने की वजह से आए दिन एसी घटना होती रहती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में दबंगों ने महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव. महिला को शिकायत करना पड़ा भारी, दबंगों ने करी पिटाई। महिला कि पिटाई वीडियो जमकर हो रहा वायरल। वीडियो में महिला को कई लोग मारते पीटते दिख रहे हैं। महिला को पड़ोसियों ने पीटा,बचाने आए परिजनों को भी पीटा वीडियो वायरल। बेरहमी से लाठी ठंडे लात घुसो से पिटाई कर किया घायल। महिला ने पुलिस में की शिकायत जांच में जुटी पुलिस। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवरा कला गांव का मामला।0
0
Report
जयंत चौधरी ने फरह में कृषि अनुसंधान, कौशल विकास और आय पर बल दिया
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: फरह पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, बोले - "देश की बड़ी आबादी आज भी कृषि पर निर्भर, कृषि अनुसंधान की भूमिका महत्वपूर्ण मथुरा (फरह): केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने मथुरा के फरह स्थित अनुसंधान संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए देश की कृषि व्यवस्था, किसानों की आय और कौशल विकास योजनाओं में पारदर्शी बदलावों पर विस्तार से अपनी बात रखी。 पीएम किसान सम्मान निधि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "2019 से चल रही इस योजना का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। इससे किसान की आय और क्रय शक्ति बढ़ती है, जिसका सकारात्मक असर पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापारियों और कामगार मजदूरों पर देखने को मिलता।" देश के 50% जिलों की स्थिति पर दिए आंकड़े जयंत चौधरी ने देश के श्रम और रोजगार आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश के 50% जिले ऐसे हैं जहाँ की 50% से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है और उनके पास खेती के अलावा अन्य काम नहीं हैं। इन जिलों में केवल 4% लोग ऐसे हैं जिन्हें 20,000 रुपये प्रति माह से अधिक वेतन वाली नौकरियां हासिल हैं, और उनमें भी अधिकतर सरकारी नौकरियां हैं。 उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया', पीएलआई (PLI) स्कीम और उद्यमिता विकास (Entrepreneurship Development) के तमाम प्रयासों के बावजूद देश की एक बहुत बड़ी आबादी आज भी खेती के माध्यम से ही अपना गुजारा कर रही है। इसलिए कृषि क्षेत्र के विस्तार और किसानों को लाभ पहुँचाने में कृषि अनुसंधान संस्थानों की भूमिका बेहद अहम है。 संस्था के काम और समन्वय की सराहना फरह स्थित अनुसंधान संस्था के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने संस्था के निदेशक डॉ. मणि और नेतृत्व टीम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय, कृषि विभाग और यह अनुसंधान संस्थान मिलकर समन्वय के साथ नए और प्रभावी काम करेंगे。 कौशल विकास योजनाओं में पारदर्शिता और डीबीटी (DBT) प्रशिक्षण और भुगतान व्यवस्था में सुधार पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया: पारदर्शी व्यवस्था: ट्रेनिंग सेंटरों में अब बायोमीट्रिक अटेंडेंस और आधार-लिंक्ड (Aadhaar-linked) ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे train ers का डेली इन-आउट रिकॉर्ड होता है。 डीबीटी द्वारा भुगतान: अब डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधा खातों में भुगतान किया जा रहा है。 लंबित भुगतान का निस्तारण: जिनकी पूर्व की पेमेंट लंबित (पेंडिंग) है, उन्हें सिस्टम के तहत सत्यापन कराना होगा। भारत सरकार का पैसा पूरी पारदर्शिता और नियमबद्ध प्रणाली के तहत ही जारी किया जा सकता है。 संक्षेप में: फरह पहुंचे जयंत चौधरी ने कृषि अनुसंधान, कौशल विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए एकीकृत प्रयासों को समय की आवश्यकता बताया। बाइट--जयंत चौधरी-केंद्रीय मंत्री0
0
Report
कोटा में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बारिश-यलो अलर्ट और बैराज डिस्चार्ज बढ़ा
Kota, Rajasthan:कोटा चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़ा, गलन के साथ चल रही ठंडी हवा, नवनेरा बैराज से डिस्चार्ज बढ़ाया, कोटा में चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज बदला गया है। मौसम विभाग ने हाड़ौती संभाग के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित 28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। कोटा में सुबह से बादल छाए हुए हैं और रात से तेज हवाएं चल रही हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 21.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम में बदलाव को देखते हुए भामाशाह मंडी प्रशासन ने किसानों से तिरपाल साथ लाने और खुले में फसलें नहीं रखने की अपील की है। इधर, नवनेरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज 400 क्यूसेक बढ़ाया गया है। पहले 1100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे रात 11 बजे बढ़ाकर 1500 क्यूसेक कर दिया गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार बैराज का जलस्तर 216.200 मीटर है.0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के गोगुन्दा में बीड़े की आग, दमकल ने पाया काबू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुन्दा से खबर, राव मादडा गांव के बीड़े में लगी आग, बीड़े में लगी आग से सूखी घास जल कर हुई खाक, मतदान केंद्र के सामने ही लगी है आग, सूचना पर दमकल की गाड़ी,गोगुन्दा तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी और पुलिस जाब्ता पहुंचा मौके पर, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू,0
0
Report
दिल्ली हाई कोर्ट में कमल नाथ की भूमिका पर याचिका, अगली सुनवाई 30 नवंबर
New Delhi, Delhi:Today, I presented my case before the Delhi High Court on my petition seeking action over Congress leader Kamal Nath’s alleged role in the 1984 anti-Sikh violence at Gurdwara Rakab Ganj Sahib. The next date in the matter is 30 November. Congress may want 1984 forgotten. The victims’ families demand justice. Political stature cannot shield anyone from accountability, nor can decades of delay erase their suffering. My faith in the judiciary is firm. I will pursue this fight until justice is delivered.0
0
Report
महिपाल ढांडा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया: SIR और 1984 दंगों पर हमला
Hansi, Haryana:हांसी हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर साधा निशाना; SIR और 1984 के दंगों को लेकर घेरा राहुल गांधी और केजरीवाल को घेरा, बोले- फर्जी वोट कटने से परेशानी क्यों हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ने विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। हांसी में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत उन्होंने SIR, घुसपैठियों, 1 नवंबर की रैली और हरियाणा में कथित वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबसे बड़ा मंच विधानसभा और संसद है, लेकिन विपक्ष सदन में चर्चा करने से बचता है और बाहर आकर गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्रियों और अपने नेताओं के मुद्दों पर सदन का बहिष्कार नहीं किया, लेकिन घुसपैठियों का मुद्दा उठने पर बार-बार सदन से बाहर चली गई। SIR के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में अब तक 12 बार SIR की प्रक्रिया हुई है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 18 वर्ष का युवा मतदाता बन सकता है, मृत व्यक्ति का नाम सूची से हटना चाहिए और स्थान परिवर्तन करने वाले व्यक्ति का नाम पुरानी जगह से कटना चाहिए, तो इसमें आपत्ति क्यों है? उन्होंने कहा कि SIR का विरोध करने वाले विपक्षी दलों को बताना चाहिए कि फर्जी और अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में क्यों बने रहने चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बयानों का हवाला देते हुए भी विपक्ष पर निशाना साधा। 1 नवंबर की दिल्ली रैली को लेकर महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तारीख को खुशी मनाने की बात कर रही है, उसी तारीख को 1984 में सिख समाज के लोगों पर अत्याचार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर उस घटना की यादें ताजा कर रहा है। हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को लग रहा था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने जा रही है, लेकिन जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट ईंटों ने नहीं, बल्कि लोगों ने डालने थे। अब हार के बाद वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है, जबकि सरकार जनता को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक कर रही है.0
0
Report
Advertisement
PM-किसान 24वीं किस्त जारी; किसानों के लिए योजनाओं की स्पष्ट सोच
Karnal, Haryana:करनाल। देश को विकसित बनाने के लिए किसानों को समृद्ध करना पड़ेगा: कृष्ण पाल गुर्जर एनडीआरआई में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा से जारी की पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त वहीं उन्होंने कहा देश में नक्सलवाद आतंकवाद खत्म हुआ है बसों में भी अब यह नहीं लिखा जाता की जेब कतरों से सावधान करनाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर करनाल स्थित राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार कृष्ण पाल गुर्जर ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के प्रयासों को रेखांकित किया। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के साथ हरियाणा के 99 लाख किसानों के खातों में 8 हजार करोड़ से अधिक की राशि आ चुकी है। इस तरह 24 वीं किस्त तक देश के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से चार लाख 65 हजार करोड़ से अधिक राशि आ चुकी है। इससे जहां पारदर्शिता बढ़ी है वहीं लीकेज भी समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज उन लोगों को परेशानी हो रही है जिनको लीकेज के माध्यम से पैसा मिलता था। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी जी किसानों के लिए योजनाएं बनाते हैं और उन्हें जमीन पर भी उतारते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2013 से पहले किसानों के लिए केंद्रीय बजट 23 हजार करोड़ का होता था जो आज 5 गुना से अधिक बढ़कर करीब 1 लाख करोड़ 35 हजार करोड़ का हो गया है। मोदी जी की स्पष्ट सोच है कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा तो गांव समृद्ध नहीं होगा और गांव समृद्ध नहीं होगा तो देश समृद्ध नहीं होगा। सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि जैसा मोदी जी का संकल्प है कि देश को विकसित भारत बनाना है तो उसके लिए किसान को समृद्ध और सशक्त करना ही पड़ेगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस की मानसिकता अराजकता फैलाने की है इसलिए उनके साथ जो चल रहे हैं वह बांग्लादेश नेपाल आदि देशों से प्रेरणा ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित प्रतिभागियों ने देखा और सुना।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में ED-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई शहरों में छापे, मची खलबल
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में ED-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई शहरों में छापे, मची खलबली Headline (English Headline): समाचार (News Report): छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया है। रायपुर में ED ने अनवर ढेबर के ठिकानों पर दबिश दी, वहीं EOW ने प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई की। कटघोरा में नगर पालिका अध्यक्ष राज जयसवाल व नगर सैनिक दिलीप केंवट, भिलाई-3 में ट्रांसपोर्टर जितेन्द्र सिंह, राजनांदगांव में वैभव गोलछा व जय बग्गा तथा राजिम और गोबरा-नवापारा में विमल व राजा पारख के ठिकानों पर टीमें जांच में जुटी हैं। Major Crackdown in Chhattisgarh: ED and EOW Raid Multiple Locations Across Raipur, Bhilai, and Rajnandgaon0
0
Report
बालोद: चक्रवात अरनव ने standing धान को भारी नुकसान पहुँचाया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद चक्रवात ‘अरनव’ की रफ्तार भले ही दो दिनों की तबाही के बाद अब धीमी पड़ गई हो, लेकिन छत्तीसगढ़ के बालोद में यह तूफान किसानों के हौसले पूरी तरह पस्त कर गया है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने हजारों एकड़ में खड़ी तैयार फसलों को जमीन पर बिछा दिया है। खेतों में पानी भरा है और बालियां सड़ने की कगार पर हैं। देखिए बालोद के खेतों से यह ग्राउंड रिपोर्ट。 बालोद जिले में हजारों एकड़ में लगी धान की फसल इस तूफान की भेंट चढ़ चुकी है। खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी जमा है। किसानों पर यह दोहरी मार है। पहली—फसल गिरने से दाने काले पड़ने और अंकुरित होकर सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। दूसरी मार—लागत की। हार्वेस्टर या मशीनें अब इन दलदली खेतों में नहीं उतर सकतीं। ऐसे में फसल को बचाने के लिए किसानों को अब महंगे मजदूरों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे कटाई का खर्च दोगुना से तीन गुना बढ़ जाएगा。 तूफान गुजर चुका है, लेकिन नुकसान का खौफनाक मंजर अब साफ दिखने लगा है। जिले भर के प्रभावित किसान अब टकटकी लगाए प्रशासन की ओर देख रहे हैं कि कब राजस्व अमला खेतों में पहुंचेगा और नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
UP विधानसभा ERO के बारे में शिकायत पर त्वरित जांच की जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:उद्धृत पोस्ट के संबंध में अनुरोध है कि यदि उत्तर प्रदेश की किसी एक भी विधानसभा के ERO के बारे में ऐसी शिकायत अथवा संदेह है तो कृपया अवगत कराने का कष्ट करें। तत्परता पूर्वक जांच कराकर प्रभावी करवाई कर दी जाएगी।0
0
Report
सूरजपुर में बिना पंजीकरण पैरामेडिकल कॉलेज सील, छात्रों का भविष्य सवालों के घेरे में
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में बिना रजिस्ट्रेशन पैरामेडिकल कोर्स चलाने वाले एक संस्थान पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है..ग्राम तिलसिवां में संचालित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है... इस संस्थान में डीएमएलटी और बीएमएलटी कोर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलने की शिकायत सामने आई थी..इसके बाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े ने मामले की शिकायत की, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की..जांच में पता चला कि संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल, रायपुर में रजिस्ट्रेशन ही नहीं है..यानी छात्र यहां दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन संस्थान के पंजीयन की स्थिति ही सवालों के घेरे में थी..जाँच टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर रेना जमील को सौंपी, जिसके बाद उनके निर्देश पर संस्थान को सील करने की कार्रवाई की गई..जाँच में बिना वैध पंजीयन के फीस वसूले जाने की बात भी सामने आई है..अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ी चिंता उन छात्रों की है, जिन्होंने इस संस्थान में दाखिला लिया और अब उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की आशंका है... आखिर छात्रों ने फीस देकर पढ़ाई की, तो अब उनकी परीक्षा और भविष्य का क्या होगा? यह सवाल अब भी बना हुआ है... इधर, प्रशासन ने जिले के दूसरे पैरामेडिकल संस्थानों की भी जांच करने का फैसला लिया है... कलेक्टर ने अगले सात दिनों के भीतर ऐसे सभी संस्थानों का वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए हैं..स्वास्थ्य विभाग की टीम संस्थानों के रजिस्ट्रेशन और मान्यता की जांच करेगी..जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां कार्रवाई की जाएगी..गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सील करने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई... फिलहाल संस्थान पर ताला लग चुका है, लेकिन यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल बरकारार है...अब देखना होगा कि प्रशासन की अगली कार्रवाई में इन विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा को लेकर क्या समाधान निकलता है..0
0
Report
पीएम मोदी बनासकांठा में लोकार्पण-शिलान्यास; पीएम-किसान 24वीं किस्त 18,690 करोड़
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ कार्य राष्ट्र को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत प्रदेश के 66.59 लाख सहित देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से जुड़े।0
0
Report
Advertisement
शामली में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
Shamli, Uttar Pradesh:रिपोर्ट:- अमित तरार दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने भी कमर कस ली है। शामली जनपद में लखनऊ से आई खाद्य विभाग की 15 टीमों ने डेरा डाल दिया है। अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। रसगुल्ला, रबड़ी और अन्य मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। लखनऊ से आई खाद्य विभाग की करीब 15 टीमें शामली जनपद में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं ! खाद्य विभाग की टीमें मिठाई की दुकानों, प्रतिष्ठानों और मिठाई तैयार करने वाले स्थानों पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। इस दौरान रसगुल्ला, रबड़ी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि मिठाइयों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति का पता लगाया जा सके ,! खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से शामली के मिठाई व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। टीमों की लगातार छापेमारी से दुकानदारों में भी हलचल देखने को मिल रही है। वहीं, शामली की प्रसिद्ध सैनी घेवर स्वीट्स पर भी खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। यहां से रबड़ी और रसगुल्ला के सैंपल लिए गए हैं। त्योहार के मौके पर मिठाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने और लोगों को मिलावट से बचाने के लिए खाद्य विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। दीपावली पर मिठाइयों की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए खाद्य विभाग की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के लिए भेजे गए मिठाइयों के सैंपल की रिपोर्ट में क्या सामने आता है और जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई करता है ! फिलहाल शामली जनपद में खाद्य विभाग की छापेमारी लगातार जारी है।0
0
Report
झुंझुनूं के हीरवा केंद्र में आरओ-पुलिस बहस, वीडियो वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर - चुनावी माहौल में पक्ष-विपक्ष नहीं, हीरवा में पुलिसकर्मी-आरओ भिड़े - मतदान केंद्र पर दोनों के बीच काफी देर तक हुई बहसबाजी - चाय-पानी के लिए रुका मतदान दल, मतदाताओं की लगी लंबी कतार - भीड़ देखकर पुलिसकर्मी ने मतदान शुरू करवाने की कही बात - आरओ बोले— यहां बीच में हीरो बन रहे हो, नौकरी ढंग से करो - अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर दोनों के बीच मामला शांत करवाया - बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुष्टि नहीं करते हम चुनावी माहौल में पक्ष और विपक्ष के नेताओं व समर्थकों को बहसबाजी करते हुए तो अक्सर देखा होगा। लेकिन झुंझुनूं के हीरवा स्थित मतदान केंद्र पर आज पुलिसकर्मी और निर्वाचन अधिकारी (आरओ) ही आपस में उलझ गए। दोनों के बीच मतदाताओं के सामने काफी देर तक तीखी बहसबाजी होती रही। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। दरअसल, सुबह मतदान के दौरान मतदान दल के कर्मचारी चाय-पानी के लिए रुक गए। इस दौरान मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ देखकर वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाने की बात कही। इसी बात को लेकर आरओ और पुलिसकर्मी के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में आरओ पुलिसकर्मी से कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप यहां बीच में हीरो बन रहे हो, अपनी नौकरी ढंग से करो। ड्यूटी नहीं करनी है तो उधर जाकर बैठ जाओ। वहीं पुलिसकर्मी भी पूरे तैश में बार-बार मतदान केंद्र पर भीड़ होने का हवाला देते हुए चाय-नाश्ता बाद में करने की बात कहता नजर आ रहा है। इस पर आरओ जवाब देते हुए कहते हैं कि मतदानकर्मी भी इंसान हैं। वीडियो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और एक-दूसरे को काम करने की नसीहत देने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। चुनाव के दौरान जहां प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान करवाने में जुटा है, वहीं मतदान केंद्र पर जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच इस तरह की बहसबाजी चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हरियाणा पुलिस ने अमन को हिरासत में लिया
Sonipat, Haryana:बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में जांच एक बार फिर से सोनीपत के रोहणा गांव तक पहुंच गई है। मुंबई पुलिस की जांच के दौरान सामने आए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के आधार पर हरियाणा पुलिस की क्राइम यूनिट खरखौदा ने अमन नाम के युवक को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में क्राइम यूनिट खरखौदा और मुंबई पुलिस के साथ समन्वय करते हुए कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि मामले में पहले पकड़े जा चुके रोहणा निवासी कुणाल ने कथित तौर पर अमन के बैंक खाते में कुछ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा, उसके खाते में अन्य खातों से भी पांच-पांच हजार रुपये आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन लेनदेन के पीछे के उद्देश्य और फायरिंग की वारदात से इनके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि अमन को रकम किसने भेजी, उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और क्या उसे कथित साजिश की जानकारी थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों को मुंबई की विशेष अदालत ने 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। जांच एजेंसियां कथित वित्तीय नेटवर्क, डिजिटल बातचीत और वारदात से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून यानी मकोका के प्रावधान भी लागू किए गए हैं। अब अमन से पूछताछ और उसके बैंक खाते से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के जरिए पुलिस मामले की बाकी कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी। इस पूरे घटनाक्रम में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस के बीच समन्वय जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
