icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow15 Nov 2024, 02:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंपारण तटबंध समेत सभी रिंग बांध सुरक्षित, बाढ़ प्रभावित इलाकों में गश्त जारी

Motihari, Bihar:चंपारण तटबंध सहित सभी रिंग बांध सुरक्षित, डीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में रातभर गश्त पर रहे जिला के वरीय अधिकारी नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पूर्वी चम्पारण जिले के अरेराज, केसरिया और संग्रामपुर प्रखंडों की विविध पंचायतों व निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभावित क्षेत्रों में तटबंधों की सतत निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को तैनात किया गया था। इन अधिकारियों ने रातभर अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में मोर्चा संभाला। संग्रामपुर प्रखंड: उप विकास आयुक्त (DDC) डॉ. प्रदीप कुमार; अरेराज प्रखंड: सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा; केसरिया प्रखंड: अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह। प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं, जल निस्तारण प्रमंडल के अभियंताओं, अनुमंडल पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ रातभर प्रभावित क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग (गश्त) की। सभी तटबंध सुरक्षित, राहत शिविरों का लिया जायजा। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने पुष्टि की है कि चंपारण तटबंध सहित जिले के सभी रिंग बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं। रात में गश्त के दौरान अधिकारियों ने राहत/आश्रय स्थलों का भी दौरा किया और वहां शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। अधिकारियों ने शिविरों में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए。
0
0
Report

सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर का प्रभार, भाजपा की राह मजबूत

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे सतीश पूनिया की हरियाणा से विदाई हो रही है और उन्हें पंजाब और जम्मू कश्मीर की नई जिम्मेदारी मिली है पंजाब में चुनाव होने वाले हैं इस बारे में सतीश पूनिया ने खास बातचीत करते हुए कहा कि जब हरियाणा आए थे तब विपक्षी दल कह रहे थे कि हरियाणा में पहली और दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी लेकिन तीसरी बार नहीं बनेगी लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की ओर हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनी। इसी तरह पंजाब में भी सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि न तो हरियाणा में उन्हें कोई चुनौती महसूस हुई और ना ही पंजाब में कोई चुनौती है। पंजाब में भाजपा को भारी जन समर्थन मिल रहा है
0
0
Report

पूर्वी जिला साइबर थाने ने फर्जी दस्तावेज़ से लोन लेने वाले भाइयों को गिरफ्तार किया

New Delhi, Delhi:पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये दूसरों के नाम पर एक करोड़ से अधिक का लोन लेने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। छानबीन में आरोपियों के 70 से अधिक संदिग्ध लोन खातों का पता चला है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम, हरियाणा निवासी गौरव छाबड़ा और शुभम छाबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए है। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा पटपड़गंज निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया। पीड़ित ने बताया था कि उन्होंने कभी किसी लोन के लिए आवेदन नहीं किया था। फिर भी उसके पैन नंबर पर कई लोन चल रहे हैं। फर्जी लोन के कारण उसका सिबिल स्कोर और क्रेडिट प्रोफाइल पूरी तरह खराब हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर 17 अगस्त को साइबर थाने में धोखाधड़ी का केस कर जांच शुरू की गई। डिजिटल छेड़छाड़ कर बदलते थे फोटो और नाम : साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी भाई असली लोगों के पैन कार्ड, वोटर आईडी व अन्य पहचान पत्रों में डिजिटल तकनीक से छेड़छाड़ करते थे। आरोपी दस्तावेजों पर नाम, पिता का नाम और फोटो बदलकर फर्जी प्रोफाइल तैयार करते थे। इसके बाद इन दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन लोन लिया जाता था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच ठगी के लिए करीब 14 फर्जी सिम कार्ड खरीदे। गौरव नाम के 50 लोगों के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल : टेक्निकल जांच और लेने की पड़ताल करने पर पुलिस ने दोनों भाइयों को दबोच लिया। जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने अकेले गौरव नाम के ही करीब 50 लोगों के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया। आरोपियों के पास से 16 फर्जी पहचान दस्तावेज, 27 एटीएम-डेबिट कार्ड, 6 पासबुक, 21 चेकबुक, 11 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों के पास लोगों के असली पहचान पत्र कहां से पहुंचते थे। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि ठगी की वारदातों में और कौन-कौन शामिल है
0
0
Report
Advertisement

वैशाली के राम जानकी मठ में हमले में पुजारी-महंत समेत कई घायल

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी स्थित राम जानकी मठ पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया और हैदराबाद से आए महंथ के साथ साथ मठ के पुजारी और मठ में मौजूद अन्य लोगो की पिटाई कर दी।हालांकि मारपीट और गाली गलौज सहित पुरी वारदात मठ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आधा दर्जन से अधिक युवक गाली गलौज और मारपीट कर रहे है।वहीं घटना के बाद मठ के पुजारी ऋषि भावेशानंद ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने गांव के ही अजीत कुशवाहा और रंजन कुशवाहा सहित 5 लोगो पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।पुलिस को दिए शिकायत में उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को हैदराबाद से आए महंथ कमलेश दास जी महाराज के साथ मठ को लेकर बातचीत हो रही थी इसी बीच अजित कुशवाहा अपने आधा दर्जन से अधिक सहयोगी के साथ मठ में घुस गया और मठ की जमीन पर अवैध रूप से बिजली का पोल गाड़ने को लेकर दवाब बनाने लगा।लेकिन जब उससे कहा गया कि धार्मिक न्यास बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ही कुछ हो सकता है जिसके बाद वह उग्र हो गया और गाली गलौज करने लगा।जिसके बाद सभी आक्रोशित हो गए और पहले मंदिर में रहने वाले पिंटू की पिटाई की उसके बाद मंदिर में मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के संस्थापक ई.आशुतोष कुमार झा के साथ अभद्रता और मारपीट की और साथ ही मेरे साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट और गाली गलौज किया।बहरहाल पुलिस ने पुजारी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
0
0
Report

खेत में सोयाबीन काटते समय युवक अचेत, अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथूनिया थाना क्षेत्र के सेकड़ी गांव में खेत पर सोयाबीन की फसल काटते समय 28 वर्षीय युवक अचानक अचेत होकर गिर गया। साथ काम कर रहे मजदूर उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेकड़ी निवासी परमानंद मीणा पुत्र रामलाल मीणा के रूप में हुई है। घटना के बाद शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। हथूनिया पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्म करवाया। मृतक के अंकल जगदीश मीणा ने मोर्चरी में रिपोर्ट दी। हथूनिया थाने के हेड कांस्टेबल निर्मल भगोरा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार परमानंद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह शादीशुदा था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं, जो दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। अचानक हुई मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गंडक नदी के जलस्तर से लालगंज में रिंग बांध सुरक्षित, डीएम ने रात बचाव संभाला

Hajipur, Bihar:लालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच आधी रात रिंग बांध में रिसाव और कटाव ने प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दी। यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड नंबर-5 में कई जगह रिंग बांध में रिसाव की सूचना मिलते ही वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह खुद मौके पर पहुंच गईं।हालात की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मौके से ही पूरे बचाव अभियान की कमान संभाल ली। रात करीब 10 बजे शुरू हुआ बांध बचाने का ऑपरेशन सुबह 4 बजे तक लगातार चलता रहा।खास बात ये रही कि डीएम वर्षा सिंह पूरी रात मौके पर डटी रहीं और व्यक्तिगत निगरानी में रिंग बांध के सुदृढ़ीकरण का काम कराया। जिले के अधिकारी और तकनीकी टीम भी ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटी रही।कई जगह रिसाव और कटाव को नियंत्रित करने के बाद फिलहाल रिंग बांध को सुरक्षित कर लिया गया है। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टलने की बात कही जा रही है। गंडक के जलस्तर पर प्रशासन की लगातार नजर है। डीएम ने अधिकारियों और तकनीकी टीम को रिंग बांध की चौबीसों घंटे निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं。
0
0
Report

दानरो नदी के किनारे कचरा डंपिंग पर गढ़वा नगर परिषद से सवाल

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा शहर से होकर गुजरने वाली दानरो नदी के किनारे नगर परिषद द्वारा कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। करीब 20 वर्षों से कचरा डंप किए जाने के कारण यहां कचरे का अंबार लग गया है। आसपास की घनी आबादी इससे प्रभावित हो रही है, वहीं नदी का पानी भी प्रदूषित होने की आशंका है। मामले को लेकर आजसू नेता ने एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई थी। एनजीटी के निर्देश पर गठित जॉइंट कमिटी जब स्थल निरीक्षण के लिए पहुंची, तो शिकायतकर्ता ने निरीक्षण प्रक्रिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। इस मामले में गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एनजीटी द्वारा जांच रिपोर्ट मांगी गई थी और इसके बाद उपयुक्त अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमिटी ने स्थल का निरीक्षण किया। नगर परिषद से भी रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के कचरे के डंपिंग के लिए सुखबाना में जमीन चिन्हित की गई है और वहां बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया गया है। पर्यावरण संबंधी रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है और मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।
0
0
Report
Advertisement

APK फाइल से 1.16 लाख की साइबर ठगी: मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:APK फाइल भेजकर 1.16 लाख की साइबर ठगी, मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार अलवर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी APK फाइल भेजकर लोगों के साथ साइबर ठगी करता था। इसी तरीके से उसने एक पीड़ित के साथ करीब 1 लाख 16 हजार रुपये की ठगी की थी। वैशाली नगर थाने के एएसआई गंगाराम ने बताया कि पीड़ित ने थाने पहुंचकर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुराग नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर APK फाइल भेजी थी। फाइल के जरिए आरोपी ने पीड़ित के साथ करीब 1.16 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और उसके साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top