Back
जल संरक्षण पहल पर प्रियंका निरंजन को राष्ट्रपति द्वारा जलशक्ति सम्मान
AKAtul Kumar Yadav
Nov 18, 2025 12:00:58
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को आज एक बहुत बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। मिर्जापुर में जल संरक्षण और जल प्रबंधन को लेकर शुरू की गई अभिनव मुहिम के लिए वर्तमान में गोंडा की जिलाधिकारी और मिर्जापुर की पूर्व डीएम प्रियंका निरंजन और मिर्जापुर के मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज मंगलवार को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जलभागीदारी 1.0 अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन और भूजल स्तर सुधार के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। मिर्जापुर जिले को उनकी अगुवाई में दो श्रेणियों में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। प्रियंका निरंजन ने मिर्जापुर में जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। जिले के 12 विकासखंडों में से छह ब्लॉक गंभीर जल संकट से प्रभावित थे, जबकि एक ब्लॉक डार्क जोन घोषित था। प्रियंका निरंजन ने पदस्थापन के दौरान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में काम किया। सबसे बड़ा प्रयास रहा लोहांदी नदी का पुनर्जीवन, जिसकी 15 किमी लंबाई में से 11 किमी हिस्सा मनरेगा के तहत पुनर्जीवित किया गया। शेष भाग को ग्रामीणों की भागीदारी से पुनर्स्थापित किया गया नदी को छह मीटर से बढ़ाकर आठ मीटर चौड़ा किया गया। नदी तटों को सुरक्षित करने के लिए 94 हजार पौधे लगाए गए। 88 परकोलेशन टैंक बनाए गए, जिनसे भूजल स्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस प्रयास से 11 ग्राम पंचायतों के करीब 31 हजार लोगों को लाभ मिला। सिंचाई विभाग की अगुवाई में 22.2 किमी लंबी गरई नदी का संपूर्ण पुनर्जीवन कराया गया है। इससे 15 ग्राम पंचायतों को लाभ मिला और सिंचाई व पेयजल उपलब्धता में सुधार हुआ। 2,146 तालाबों और जल स्रोतों का पुनर्जीवन, 1,018 वर्षा जल संचयन संरचनाएं, 2,615 सोखता गड्ढे सहित अन्य काम कराए गए। खजुरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर भी प्रयास किए गए。
66
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
YMYadvendra Munnu
FollowNov 18, 2025 13:11:100
Report
VKVishal Kumar
FollowNov 18, 2025 13:10:530
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 18, 2025 13:10:390
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 18, 2025 13:10:180
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 18, 2025 13:10:050
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 18, 2025 13:09:470
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 18, 2025 13:09:280
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 18, 2025 13:09:030
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 18, 2025 13:08:480
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 18, 2025 13:08:340
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 18, 2025 13:08:150
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 18, 2025 13:08:010
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 13:07:450
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 18, 2025 13:07:280
Report