icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow24 Nov 2024, 01:23 pm

कोर्ट के आदेश पर एमडीएम खाद्यान्न वितरण के अनियमितता मामले में केस दर्ज

Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना क्षेत्र के बहुवन मदार माझा के राजेश कुमार के तहरीर व न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित कोटेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि खाद्यान्न वितरण मामले में प्राथमिक विद्यालय पूरे बिहारी, पूरे रामपाल सिंह तथा जूनियर विद्यालय बहुवन मदार माझा एवं प्राथमिक विद्यालय पूरे भैया नगेश्वर सिंह का खाद्यान्न आपूर्ति अनुसार स्कूल प्रधानाध्यापक को उपलब्ध नहीं कराया गया। एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अनियमितता मामले में आरोपित कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर एक्शन मोड पर, फरियादियों की सुनी समस्याएं,किया निवारण,

RavindraRavindraFollowJust now
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का सूक्ष्मता से किया अवलोकन संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश हर प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाने को कहा SP ने कहा - जनसुनवाई का उद्देश्य संवेदनशीलता से समाधान करना निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश पीड़ित पक्ष को की गई कार्यवाही से अवगत कराने को कहा SP की जनसुनवाई से फरियादियों में न्याय की उम्मीद जगी....
0
0
Report
Advertisement

पंचकुला बीजेपी कार्यालय में धन्यवाद-आभार समारोह शुरू

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन समारोह शुरू हुआ हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद एवं विदाई समारोह इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का अभिनंदन समारोह हो रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद है धन्यवाद और अभिनंदन समारोह में सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी , महीपाल सिंह ढांडा, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह , रणबीर सिंह गंगवा ,विपुल गोयल ,श्याम सिंह राणा ,खेल मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर समेत कई विधायक मौजूद इस समारोह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,कंवरपाल गुर्जर, डॉ बनवारी लाल , कमलेश ढांडा , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ,चेयरमैन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल है भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भव्य धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ है
0
0
Report

खंडवा-कटरा साइकिल यात्रा: पानीपत में 150 श्रद्धालुओं का ठहराव

Panipat, Haryana:खंडवा से कटरा तक 150 श्रद्धालुओं की साइकिल यात्रा का पानीपत में पड़ाव डेरा बाबा जोध सचियार में हुआ भव्य स्वागत श्रद्धालुओं के लिए लगाया लंगर 1992 में 5 श्रद्धालुओं से शुरू हुई यात्रा, अब 150 का जत्था पहुंचा पानीपत पानीपत। धार्मिक आस्था, जनकल्याण, देश में शांति, सद्भावना और राष्ट्रीय समरसता का संदेश लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए निकली 34वीं वार्षिक साइकिल यात्रा का पानीपत में डेरा बाबा जोध सचियार में पड़ाव हुआ। यात्रा में शामिल करीब 150 श्रद्धालुतों का डेरा बाबा जोध सचियार कमेटी की ओर से स्वागत किया गया तथा उनके ठहरने और भोजन के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। डेरा बाबा जोध सचियार कमेटी के प्रधान सेवादार विनोद भयाना के मार्गदर्शन में पूर्व महासचिव सरदार सुरजीत सिंह भयाना ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। डेरा कमेटी की ओर से यात्रियों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। यात्रा के प्रमुख अशोक शिंदे ने बताया कि खंडवा से माता वैष्णो देवी कटरा तक यह यात्रा वर्ष 1992 में महज 5-6 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी। अब यह यात्रा 34वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इसमें खंडवा सहित आसपास के करीब 10-15 गांवों के 150 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रियों की आयु लगभग 18 से 70 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा 18 सितंबर को खंडवा से रवाना हुई थी और करीब एक माह की यात्रा के बाद श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। यात्राओं के साथ भोजन और पानी की व्यवस्था के लिए वाहन भी चल रहे हैं। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक कंचन मुकेश तनवे की ओर से यात्रा की सुरक्षा एवं सुगमता के लिए मध्यप्रदेश सहित मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से सहयोग की अनुशंसा की गई है। अशोक शिंदे ने डेरा बाबा जोध सचियार में श्रद्धालुओं के ठहरने और लंगर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यहां श्रद्धालुओं को अपनापन और सेवा का भाव मिला है। पूर्व महासचिव सरदार सुरजीत सिंह भयाना ने बताया कि खंडवा से कटरा जा रहा यह जत्था पहले भी 3-4 बार डेरा बाबा जोध सचियार में रुक चुका है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उनके लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था डेरा कमेटी की सेवा परंपरा का हिस्सा है。
0
0
Report
Advertisement

बक्सर डीएम ने चुरामनपुर हाई स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी से शिक्षा-व्यवस्था पर चर्चा

Buxar, Bihar:एंकर- छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर बक्सर डीएम साहिला ने उच्च विद्यालय चुरामनपुर में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीएम ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति और विद्यालय की व्यवस्था को लेकर सुझाव एवं शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी है। इस दौरान शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पढ़ाई के प्रति छात्रों में रुचि बढ़ाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करने के साथ विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना रहा। डीएम ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
0
0
Report

UP में 3G प्लान: गौ मित्र से Gen Z को रोजगार और हिंदुत्व मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:*Gen z को साधने के लिए यूपी की योगी सरकार का 3g प्लान तैयार* Gen z को साधने के लिए यूपी की योगी सरकार का 3G प्लान तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गो-संरक्षण अभियान से अब नई युवा पीढ़ी यानी Gen-Z को जोड़ने जा रही है और इसके लिए हर गाँव मे10 युवाओ को गौ मित्र बनाने की कवायद शुरू हो गयी है।पहले फेज में 10 हज़ार गौ मित्र बनाये जाएंगे जिन्हें गौवंश संरक्षण के रोज़गार से जोड़ा जाएगा। गुणायुक्त सामग्री: 10 गौ मित्र प्रारंभिक फेज में, रोजगार, गाय-गांव-गौ मित्र पर केंद्रित योजना, 2027 विधानसभा चुनाव का संदर्भ, Gen Z से जुड़ाव, हिंदुत्व के मुद्दे और रोजगार अवसरों पर जोर इस 3g प्लान में गाय,गाँव और गौमित्र शामिल किया गया है जो केवल युवाओ के लिए हैं युवा गौ मित्र बनकर गौ संरक्षण के क्षेत्र में रोज़गार पा सकेंगे गौमित्र बनाने का लक्ष्य एक गाँव मे 10 युवाओं को रखा गया है और अभी 10 हज़ार का पहला टास्क रखा गया है इसके बाद और युवाओ को जोड़ा जाएगा जिसे भविष्य में लाखों की संख्या में गौ मित्र बन सके संघ के एजेंडे में भी हमेशा गाय का मुद्दा रहता है ऐसे में रोज़गार के मुद्दे पर गौ संरक्षण से युवा जुड़ेंगे वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन: महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहा तक 200 मीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू, 24 मीटर चौड़ाई

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू 39 स्ट्रक्चर चिन्हित, लोग खुद शिफ्ट कर रहे सामान; 12 मीटर की सड़क होगी 24 मीटर चौड़ी उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई अब शुरू हो गई है। करीब 200 मीटर लंबे इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जाना है। मौजूदा सड़क की चौड़ाई करीब 12 मीटर है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इस हिस्से में करीब 39 भवन और अन्य स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं। संबंधित भवन स्वामियों को पहले ही सूचना पत्र दिए गए थे। कुछ मामलों में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण कार्रवाई रुकी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद अब कार्रवाई दोबारा शुरू की गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से सड़क की मार्किंग पहले ही पूरी कर ली गई थी। अब संबंधित लोग अपनी सहमति से अपने सामान और आजीविका से जुड़ी सामग्री को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इसके बाद चिन्हित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि सड़क की चौड़ाई निर्धारित मार्किंग और सेंट्रल लाइन के अनुसार की जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से संवाद कर सहयोग लिया जा रहा है। महाकाल मंदिर का यह मार्ग सिंहस्थ के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। सड़क चौड़ीकरण के बाद मंदिर से महाकाल चौराहे तक यातायात व्यवस्था और मार्ग का स्वरूप बदलता नजर आएगा।
0
0
Report

उज्जैन: मस्जिद चौड़ीकरण के दौरान अफवाहों पर कलेक्टर की चेतावनी, जनहानि नहीं

Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर रौशन कुमार सिंह बोले- कोई जनहानि नहीं, न किसी को चोट लगी; अफवाहों पर ध्यान न दें, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई वही इस दौरान पुलिस ने भी संवेदनशील क्षेत्र से मार्च पास्ट निकला, उज्जैन के छतरी चौक स्थित शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हो रही चर्चा को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, न ही किसी को चोट लगी है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा है। कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों से मौके पर चर्चा की जा रही है। साथ ही भ्रामक खबर, मिस इन्फॉर्मेशन या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बाइट -कलेक्टर रौशन कुमार सिंह
0
0
Report
Advertisement

डूंडासिवनी में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 10 क्विंटन महुआ लहान नष्ट

Seoni, Madhya Pradesh:स्लग – अवैध शराब पर डूण्डासिवनी पुलिस की कार्रवाई सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ डूण्डासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग गांवों और इलाकों के जंगल एवं नालों में एक साथ दबिश देकर करीब 10 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से हाथभट्टी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी नष्ट की गई। कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों की तलाश की जा रही है। वीओ: सिवनी में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डूण्डासिवनी पुलिस ने गहरानाला से लगे इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गहरानाला से लगे ग्रामों में कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला महुआ लहान और अन्य सामग्री जंगलों और नालों में छिपाकर रखी गई थी。 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गहरानाला, रूठिया टोला, बड़वाली टेक और डुंगरिया क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। जंगल और नालों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया。 इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर डिब्बों में छिपाकर रखा गया बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही करीब 10 क्विंटल महुआ लहान और हाथभट्टी महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट किया गया。 पुलिस अब अवैध शराब बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है。 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई。 डूण्डासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

पंचकमल में बीजेपी कार्यालय पर धन्यवाद-अभिनंदन समारोह का शानदार आयोजन

Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन समारोह शुरू हुआ हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद एवं विदाई समारोह इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का अभिनंदन समारोह हो रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद है धन्यवाद और अभिनंदन समारोह में सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी , महीपाल सिंह ढांडा, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह , रणबीर सिंह गंगवा ,विपुल गोयल ,श्याम सिंह राणा ,खेल मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर समेत कई विधायक मौजूद इस समारोह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,कंवरपाल गुर्जर, डॉ बनवारी लाल , कमलेश ढांडा , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ,चेयरमैन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल है भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भव्य धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top