icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow24 Nov 2024, 05:58 am

शादी के 5 माह में नवविवाहिता को घर से निकाला, दहेज में 7 लाख मांगने का आरोप, पति समेत 5 पर केस

Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंदुपुर की विवाहिता ने सात लाख दहेज मांग मारपीट आरोप में विवाहिता ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि इसी वर्ष फरवरी माह में करनैलगंज थाना के ग्राम बालपुर निवासी रोहित गुप्ता के साथ उसकी शादी हुई। दहेज में 7 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली जनों ने उसे मारापीटा व 15 जुलाई को घर से बाहर निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि बिट्टू गुप्ता के तहरीर पर आरोपित बालपुर के रोहित समेत पाँच लोगों पर केस किया गया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा में पुलिस मुठभेड़: दो लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली मथुरा, — जनपद मथुरा की थाना जैत पुलिस, स्वाट (SWAT) और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार रात एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुई मुठभेड़? मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को राधाकुण्ड रोड (छटीकरा) और मघेरा मंदिर (राल) के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने टेंपो और ई-रिक्शा में बैठी दो महिलाओं के पर्स छीन लिए थे। इस संबंध में थाना जैत में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी। 12 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों लुटेरे किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में राधाकुण्ड-गोवर्धन रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए गोवर्धन-राल रोड पर महर्षि स्कूल से आगे नगला पिसावा मोड़ के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान ohne नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान: * जगदीश उर्फ काले (27 वर्ष): निवासी ततारपुर, थाना बरसाना, मथुरा (मुठभेड़ में घायल, जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती)। इसके खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट समेत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं。 * रामकिशन (24 वर्ष): निवासी ततारपुर, थाना बरसाना, मथुरा। इसके खिलाफ भी लूट और मुठभेड़ से जुड़े 3 मामले दर्ज हैं। बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 11,500 रुपये की नकदी, दो लूटे हुए मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की HF डीलक्स मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। थाना जैत पुलिस ने मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामदगी के मामले में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व मातृशक्ति सम्मान समारोह: महिला शिक्षा पर जोर, हजारों महिलाएं मौजूद

Ballia, Uttar Pradesh:बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, राज्य मंत्री अभय प्रताप सिंह सहित भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने महिलाओं को सूप वितरित किया। रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी निर्भर नारायण सिंह ने कहा कि छठ महापर्व मातृशक्ति की करुणा और इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है। वही पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि एक सुंदर और शिक्षित देश बनाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है ऐसे में महिलाओं को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाए उपस्थित रही।
0
0
Report

रोहिणी घावरी ने ओवैसी पर तीखा हमला, Abdul को दलित मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Dr Rohini Ghavari ( रोहिणी ) चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे पर डॉ. रोहिणी घावरी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक वह सवाल करते थे कि अब्दुल मुख्यमंत्री कब बनेगा और कब तक दरी बिछाएगा, लेकिन अब खुद एक दलित नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब अब्दुल दलितों के पीछे जाकर दरी बिछाएगा। आज के ठगबंधन पर मेरी प्रतिक्रिया सुनिए मुसलमानों का मसीहा बनने वाला नेता अब [REDACTED] को मुख्यमंत्री बनाएगा और अब्दुल दरी बिछाएगा क्या ऐसे होते है समाज के हितेषी ? दोनों ही जीरो हो कर घर बैठेंगे !!
0
0
Report

जयपुर के शास्त्री नगर में हिट-एंड-रन: हत्या के आरोप में थार चालक अरशद हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnu शास्त्री नगर में हिट एंड रन का मामला पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में करेगी पेश शास्त्री नगर की स्वामी बस्ती में गुरुवार को थार चालक ने पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया था थार चालक ने पहले टक्कर मारी फिर रिवर्स गियर में युवक गणेश स्वामी को कुचल दिया था परिजनों ने थार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था पुलिस आरोपी अरशद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस अब आरोपी से हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ कर रही है गणेश का जन्म 18 भाई बहनों की मौत के बाद हुआ था वह घर का इकलौता बेटा था
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के भुट्टा बाजार में प्लास्टिक दुकान में भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के व्यस्त भुट्टा बाजार में गुरुवार देर रात एक प्लास्टिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दुकान की दूसरी मंजिल से उठती दिखाई दीं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई。 आग मुर्तजा छावनी वाला की दुकान में लगी, जहाँ प्लास्टिक क्रॉकरी का सामान रखा हुआ था。 दुकान संचालक दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें ऊपरी मंजिल पर आग दिखाई दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और माणकचौक पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए नगर निगम की तीन फायर लॉरियां लगाई गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया。 आग की लपटें पास की दुकान तक भी पहुंचीं, जहां कुछ पर्दे जले हैं। हालांकि प्लास्टिक क्रॉकरी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई。 रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
0
Report

मीरजापुर में तेज कार दुर्घटना: 75 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र स्थित सागरपुर में एक तेज रफ्तार कार ने शहर की ओर आ रहे 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस की चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जिसके लाइव विजुअल भी सामने आए हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में बस पलटने से यात्रियों में मची भगदड़, कई घायल

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में पचोखरा थाने से लगभग 50 मीटर दूर बस पलट गई। घटना के तुरंत बाद राहगीर और ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और बस का पीछे का शीशा तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक डरग्रस्त थे। पास के गांवों के यात्रियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी टूंडला भेजा गया, जबकि मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को पचोखरा के निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराकर रवाना कर दिया गया। बस में लगभग 50–60 यात्री सवार थे। सामने से स्कूटी आते दिखने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और अचानक ब्रेक लगाने से बस बाइक-पार सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते देख खिड़की की तरफ बैठे कुछ युवाओं ने छलांग लगा दी, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और अन्य यात्रियों को दूसरी बस रुकवा कर रवाना कर दिया गया।
0
0
Report

चोंच से सिक्का उठाकर LOVE BIRD का खेल, वायरल वीडियो

Noida, Uttar Pradesh:खेलने का शौक हो तो सामान की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती! देखिए, ये नन्हा LOVE BIRD अपनी चोंच से सिक्का उठाता है और मिनी बास्केट में डालने की कोशिश करता है...इसके बाद रिंग और ढक्कन के साथ भी बड़े ध्यान से खेलता नजर आता है...कभी चीजों को उठाता है, तो कभी उन्हें सही जगह पहुंचाने की कोशिश करता है...इतनी छोटी सी चोंच से इसके ये करतब देखकर हैरानी होती है...सच में, इस नन्हे खिलाड़ी का अपना ही खेल है! चोंच से सिक्का उठाता नन्हा पक्षी! मिनी बास्केट में गेंद डालने की कोशिश! सिक्के, रिंग और ढक्कन से खेल! नन्हे LOVE BIRD के अनोखे करतब! छोटा पक्षी, खेलने का निराला अंदाज!
0
0
Report

बोतलों से बना अद्भुत वाद्ययंत्र: सड़क पर गूँजे ओपेरा कार्मेन की धुन

Noida, Uttar Pradesh:संगीत के लिए हमेशा महंगे वाद्ययंत्रों की जरूरत नहीं होती... कभी-कभी कांच की बोतलें भी पूरा ऑर्केस्ट्रा तैयार कर सकती हैं! मैसेडोनिया के संगीतकार जोरान माजिरोव ने BOTTLEPHONE नाम का अनोखा वाद्ययंत्र बनाया था। अलग-अलग मात्रा में पानी भरी काँच की बोतलों को डंडियों से बजाकर वे मशहूर ओपेरा CARMEN की धुन निकालते हैं। हर बोतल की आवाज अलग और सुरों का तालमेल ऐसा कि सड़क किनारे ही शास्त्रीय संगीत की महफिल सज जाती है। इसे कहते हैं, साधारण चीजों से असाधारण संगीत! कांच की बोतलों से निकली ओपेरा की धुन! पानी भरी बोतलों पर सजा संगीत! बोतलों से बजाया मशहूर ओपेरा CARMEN! काँच की बोतलें बनीं अनोखा वाद्ययंत्र! सड़क पर बोतलों से सजी संगीत की महफिल!
0
0
Report
Advertisement

छठ घाटों की सुरक्षा-स्वच्चता, गोताखोर तैनाती: डीसी-एसपी ने निरीक्षण किया

Ansar Nagar, Jharkhand:छठ पर्व की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, नहाय खाय आज डीसी एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण साफ-सफाई, सुरक्षा और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का दिया निर्देश चतरा : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और छठ व्रती सुरक्षित माहौल में अर्घ्य अर्पित कर सकें, आज नहाय खाय है, इसके साथ ही सूर्योपासना का पर्व शुरू हो गया है। पर्व को लेकर गुरुवार को उपायुक्त रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को छठ घाटों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर पूरा करने, घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और सुरक्षित पहुंच की व्यवस्था करने पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील और गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके। घाटों पर पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अताउर्रहमान उर्फ बाबू भाई एवं कार्यपालक पदाधिकारी विनीता गुप्ता, सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top