icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow18 Nov 2024, 02:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर बाढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहत पैकेज की मांग जोरदार उठाई

Begun, Rajasthan:रायपुर बस्तर बाढ़ को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उठाई बड़ी मांग केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, CM साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को लिखा पत्र बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत और मुआवजा पैकेज की मांग नष्ट खरीफ फसलों के लिए प्रति एकड़ विशेष राहत राशि देने की मांग क्षतिग्रस्त मकानों के लिए PM आवास योजना में प्राथमिकता की मांग बह गए मवेशियों और प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग जोरा नाला की नए सिरे से DPR बनाने की मांग जोरा नाला पर आधुनिक गेटेड रेगुलेटर स्ट्रक्चर बनाने का सुझाव इंद्रावती बेसिन में आधुनिक बाढ़ चेतावनी प्रणाली लगाने की मांग पानी छोड़े जाने से 24-48 घंटे पहले अलर्ट सिस्टम की मांग इंद्रावती नदी में ड्रेजिंग प्रोजेक्ट स्वीकृत करने की मांग बस्तर में केंद्रीय अंतर-मंत्रालयीन टीम भेजने का आग्रह ‘विशेष बस्तर बाढ़ राहत, जोरा नाला DPR एवं पुनरुद्धार पैकेज’ की मांग
0
0
Report
Advertisement

Hanumangarh के गांधी पार्क में गांधी जयंती समारोह, श्रद्धासुमन अर्पित

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh, Rajasthan: गांधी पार्क में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए जिला कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मी, जिला प्रशासन तथा स्कूली बच्चों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के विचारों को अपनाने का संदेश दिया। गांधीजी के प्रिय भजनों और रामधुन की प्रस्तुति से वातावरण गांधीमय हो गया और वक्ताओं ने उनके जीवन से सत्य, अहिंसा, सादगी और मानव सेवा की प्रेरणा प्राप्त करने की बात कही। लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी, सादगी और देश के प्रति समर्पण को भी याद किया गया। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए, इससे समाज को मार्गदर्शन मिलता है।
0
0
Report

महात्मा गांधी जयंती पर शाजापुर में नदी साफ-सफाई अभियान, नागरिकों ने बढ़ाया योगदान

Shajapur, Madhya Pradesh:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शाजापुर के महादेव घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान चीलर नदी और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से नदी को स्वच्छ रखने और जलस्रोतों में गंदगी नहीं करने की अपील की। स्वच्छता अभियान में कलेक्टर रिजु बाफना, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी, नगरपालिका अमला, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने श्रमदान करते हुए महादेव घाट और चीलर नदी के आसपास जमा कचरे को हटाया। विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन, नगरपालिका और भारतीय जनता पार्टी द्वारा नदी पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसे स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमित स्वच्छता और लोगों की जागरूकता से नदी के स्वरूप को बेहतर किया जा सकता है। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों, घाटों और नदी में कचरा न डालें तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे भी जारी रखने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा नीचे आ जाएं नगर पालिका सीएमओ भुपेंद्र कुमार दीक्षित सफाई अभियान के दौरान घाट पर ऊपर ही खड़े हुए थे, उन्हें कलेक्टर ने कहा नीचे आ जाएं, उसके बाद सीएमओ ने भी नीचे उतर कर सफाई अभियान में अपनी भूमिका निभाई。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में रंगदारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस निष्क्रिय

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अगर व्यवसाय करना है तो अपराधियों को रंगदारी टैक्स देनी पड़ेगी। नहीं तो बेखौफ अपराधियों के द्वारा सरेआम प्रताड़ित किया जाएगा। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि अपराधियों के द्वारा बेटी के विवाह से पहले भी रंगदारी की मांग की जाती है। ताजा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहा वार्ड नंबर 10 की है। जहां से यह वीडियो सामने आ रहा है। साथ ही साथ आरोप लगाया जा रहा है कि पूर्व में भी 9 सितंबर को गोलीबारी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगना मुनासिब नहीं समझा। आलम यह है कि गांव के लोग अपना घर बार छोड़ने को मजबूर है। क्या है पूरा मामला, एक रिपोर्ट। दरअसल यह पूरा मामला मंसूर चक थाना क्षेत्र के तेमुहा गांव की है जहां बेखौफ अपराधियों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन, गाली-गलौज एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस के सामने भी अपराधियों के द्वारा महिलाओं की पिटाई की जा रही है और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी बैठी है। गांव के ही मोहम्मद कैसर ने आरोप लगाया है कि तेमुहा गांव के ही मोहम्मद इश्तियाक उर्फ लड्डू के द्वारा उनसे 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही है। रंगदारी नहीं देने की एवज में अपराधियों ने उनकी लड़की की शादी में व्यवधान एवं व्यवसाय करने की मनाही कर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके पूर्व भी 9 सितंबर को अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। प्रीत पक्ष की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार खोखा भी बरामद किया गया था। बावजूद इसके अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता चला गया। आरोप लगाया जा रहा है कि मोहम्मद इश्तियाक उर्फ लड्डू एवं मोहम्मद नन्हे के द्वारा लगातार तेमुहा में आतंक फैलाया जा रहा है एवं लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। खास बात यह है कि तमाम सबूत एवं सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी मंसुर चक थाने की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिली भगत से यहां शराब का भी कारोबार किया जा रहा है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है किस तरह शराब के नशे में अपराधी हथियार लहराते हुए लोगों को गालियां देता नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि बरिय पदाधिकारी के द्वारा अपराधियों एवं संकल्पित पदाधिकारी पर क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report

3 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में विजेताओं की घोषणा और साइबर जागरूकता शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित

Darogapara, Chhattisgarh:प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस दौरान विजेता फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। समारोह का खास आकर्षण रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार की गई साइबर जागरूकता पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘द साइबर ट्रैप’ होगी। फिल्म में एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित रायगढ़ पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए अलग से बनाई गई है। गौरतलब है कि रायगढ़ पुलिस ने युवाओं को साइबर जागरूकता अभियान से जोड़ने के लिए दो श्रेणियों में यह प्रतियोगिता आयोजित की है। 3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार और तृतीय 50 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, अधिकतम 3 मिनट की फिल्म या रील श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 75 हजार, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ी नहीं देश के अलग-अलग राज्यों से शॉर्ट फिल्म भेजे गए हैं और विदेश रूस से भी शॉर्ट फिल्म की के लिए एक प्रतियोगिता ने अपना वीडियो भेजा है अब 3 अक्टूबर को होने वाले समारोह में विजेताओं के नामों का ऐलान होगा।
0
0
Report
Advertisement

गिरिराज सिंह बोले: ज्ञानेश को सम्मानित करें, अवैध नाम काटने पर विपक्ष सवाल उठाता है

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को सम्मानित करने की जरूरत, जिस तरह से उन्होंने अवैध नामों को काटा है, विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग पर लगातर सवाल उठा रही है वैसे समय गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा चोर चोरी के खिलाफ सवाल उठा रहा है जो लोकतंत्र की गला घोटता रहा उसे सवाल उठाने का अधिकार नहीं है वहीं टीएमसी का कांग्रेस में विलय पर कहा की वह जाने किस में कहां विलय करना है। गिरिराज सिंह ने कहा चोर-चोरी के खिलाफ बोल रहा है। जो जीवन भर चोरी किया लोकतंत्र का, लोकतंत्र का गला घोंटा कांग्रेस ने। आज वही कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं इसलिए कि उन्होंने इसी बिहार में महीनों दिन घूमते रहे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और जब इलेक्शन कमीशन कहा कि आप नाम भेजें किसका नाम कटा है, एक नाम नहीं दिया। मैं तो कहता हूँ कि ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत है, उन्होंने जिस तरह से सारे अवैध नामों को काटा। इसके साथ ही बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा टीएमसी को कांग्रेस में विलय करने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कौन किस में विलय होगा वो कांग्रेस जाने कौन विलय किसमे होगा मुझे उससे कोई लेना देना नहीं。
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर में वन्यजीव सप्ताह: विधायक भाटी ने प्रभात रैली को दी हरी झंडी

Jaisalmer, Rajasthan:वन्यजीव सप्ताह के तहत जैसलमेर में प्रभात रैली, विधायक छोटू सिंह भाटी ने दिखाई हरी झंडी जैसलमेर वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत शुक्रवार को जैसलमेर में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रभात रैली का आयोजन किया गया। वन्यजीव मंडल जैसलमेर की ओर से गड़ीसर सर्किल से हनुमान चौराहे तक निकाली गई रैली को जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आमजन ने भाग लेकर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। उप वन संरक्षक वन्यजीव जैसलमेर चंद्रपाल सिंह चौहान (IFS) ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यालयों में संभाषण, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों का सुदासरी क्षेत्र में भ्रमण शामिल है। सहायक वन संरक्षक, राष्ट्रीय मरु उद्यान अशोक सिंह ने बताया कि इस वर्ष 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसकी थीम "वन्यजीव आवासों को जोड़ना, समृद्ध वन्यजीव" रखी गई है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए केवल संरक्षित क्षेत्रों की सुरक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभिन्न वन्यजीव आवासों के बीच सुरक्षित संपर्क बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग वन्यजीव आवासों के बीच वन्यजीवों की आवाजाही को सुगम बनाने वाले प्राकृतिक अथवा प्रबंधित क्षेत्र को वन्यजीव गलियारा कहा जाता है। ऐसे गलियारे वन्यजीवों को भोजन, पानी और प्रजनन स्थलों तक पहुंचने में मदद करते हैं। साथ ही, अलग-अलग आबादियों के बीच आनुवंशिक विविधता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रभात रैली के दौरान प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण, प्रकृति संरक्षण एवं वन्यजीव आवासों की सुरक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि आवासों के बीच संपर्क बनाए रखना मानव और वन्यजीवों के सह-अस्तित्व तथा दीर्घकालीन संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top