271002
करणभूषण सिंह ने कहा कि जनता से किया वादा हर हाल में पूरा होगा
Gonda, Uttar Pradesh:कैसरगंज के नवनिर्वाचित सांसद करणभूषण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जनता से किया वादा हर हाल में पूरा होगा। साथ ही कहा कि यह भगवान की कृपा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमरी में जगदीश की प्रथम सात कोसी पद परिक्रमा श्रद्धालुओं का भारी समागम
Karauli, Rajasthan:कैमरी में भगवान जगदीश की प्रथम सात कोसी पद परिक्रमा संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - नादौती उपखंड के कैमरी स्थित जगदीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान जगदीश की प्रथम सात कोसी पद परिक्रमा धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पदयात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने भगवान जगदीश की प्रतिमा, ध्वज और संतों का स्वागत कर पुष्पवर्षा की। पद परिक्रमा से पूर्व जगदीश मंदिर परिसर में महंत मनोज शास्त्री ने ध्वज और रथ का विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद नादौती उपखंड अधिकारी प्रीति चक और उपनिदेशक नादान सिंह खटाना ने हरि झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया कि पदयात्रा में लगभग दो हजार श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भगवान जगदीश की प्रतिमा रथ में विराजमान रही, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर ध्वजवाहक और संतों का साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। पदयात्रा कैमरी से शुरू होकर बाड़ा वाजिदपुर, जगन का पूरा, बालाजी मंदिर बाढ़, धमाड़ी, मेढ़े का पुरा, बेढ़े का पुरा, ककला, बिलई, रलावता, खेड़ला, खेड़ली, तेशगांव और बड़ागांव सहित विभिन्न गांवों से होते हुए पुनः कैमरी पहुंची। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बारह गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक वातावरण बना रहा और जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं सेवा की व्यवस्था की गई।0
0
Report
सिवनी पुलिस ने 6 चोरी के मामले सुलझाए, अज्जू कोस्टा समेत 6 गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी की कोतवाली पुलिस ने नकाबजनी औरचोरी की अलग-अलग छह वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर बदमाश अज्जू कोस्टा सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से लगभग 25 लाख रुपए कीमत के जेवरात और दो मोटरसाइकिल बरामद की है पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी ने इस पर प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को 1 साल के अंदर की गई लगभग 6 चोरी की घटनाएं का खुलासा करने मैं सफलता प्राप्त हुई है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सुना घर देखते थे और फिर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे और यह शातिर बदमाश गोल्ड फाइनेंस बैंक पर पूरा जेवरात ले जाकर जमा कर देते थे और गोल्ड लोन से पैसा निकलते थे पुलिस को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने बैंक से संपर्क कर लोन नहीं देने की बात की और फिर जब आरोपी गोल्ड लोन लेने वहां पहुंचे तो उनको गिरफ्तार कर लिया0
0
Report
रांची में भाजपा का बड़ा विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, वर्तमान केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की बात होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग उनके मुद्दों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि यदि सरकार दोषियों को बचाना नहीं चाहती, तो सीबीआई जांच से परहेज नहीं करना चाहिए। भाजपा ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी रखेगी।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर विधायक ने अवैध कॉलोनियों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 की द्वारकापुरी कॉलोनी में बिजली व्यवस्था और अवैध कॉलोनियों को लेकर शुक्रवार को कॉलोनीवासियों की शिकायत पर शाजापुर भाजपा विधायक अरुण भीमावत मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क किनारे लगे बिजली मीटरों और पूरे क्षेत्र में फैले लटकते केबल के जाल को देखा तो अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई। विधायक ने मौके पर मौजूद विद्युत मंडल, नगर पालिका और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि कॉलोनी में कई वर्षों से अस्थायी रूप से बिजली कनेक्शन लिए गए हैं। कई स्थानों पर एक ही जगह बड़ी संख्या में बिजली मीटर लगे हुए हैं। सड़क किनारे लगे मीटरों से निकलने वाले केबल पूरे क्षेत्र में बेतरतीब तरीके से फैले हैं। कुछ दिन पहले तेज आंधी के दौरान बिजली के तार और केबल नीचे गिर गए थे। शिकायतों के बावजूद व्यवस्था सुधारने के लिए जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप भी रहवासियों ने लगाया। निरीक्षण के दौरान विधायक अरुण भीमावत ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा, "अवैध कॉलोनी कटी तुम्हारे क्षेत्र में, तुमने आज तक किसी को नोटिस दिया? किसी को बुलाया नहीं और मेरे सामने आकर फालतू बातें कर रहे हो! सब बंद करवाओ, यह जितना भी अवैध काम है।" विधायक ने एसडीएम से कहा, "मैडम, आप भी थोड़ा देख लीजिएगा, नहीं तो कलेक्टर मैडम को घुमा दीजिएगा, सूज पड़ जाएगी सबको। फिर यह मत कहना मेरा नहीं, मेरा नहीं है। मैं तो आज इसलिए उनको लेकर नहीं आया हूं। आप बोलो, तुम उनको लेकर आओ यहां पर फिर।" वही सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि उनकी जरूरत नहीं है, तो विधायक ने कहा, "क्या जरूरत नहीं है? 10 साल हो गए हैं।" इसके बाद सीएमओ द्वारा कॉलोनाइजरों को बैठाकर चर्चा करने की बात कहे जाने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा, "तुम्हारे क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी, तुमने कितने नोटिस दिए? किसी को बुलाया नहीं, फालतू की बात कर रहे हो। फिर कहीं की चीज आएगी मेरे सामने तो... क्या पूरे शाजापुर में मरवाओगे क्या हमको।सब बंद करो यह काम।" विधायक अरुण भीमावत ने अधिकारियों को समय-सीमा में व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा, "अगले 1 साल में अपने को पूरे सबको मिलकर यह काम निपटाना है। अगले साल इस तारीख को आएंगे तो यहां काम हो जाना चाहिए।"0
0
Report
लापरवाह शिक्षकों ने पहली क्लास के छात्र को किया स्कूल में बंद,वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की बड़ी लापरवाही आई सामने पहली क्लास के 4 साल के मासूम छात्र को किया स्कूल में बंद घटना का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप डेढ़ घंटे तक खौफजदा रहा मासूम छात्र घरवालों के ढूंढने पर स्कूल से आई आवाजों से लगा मासूम का सुराग परिजनों ने क्लासरूम का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला बेसिक शिक्षा अधिकारी बोले लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही बनेगी नजीर घटना को शर्मनाक बताया बाइट 1 - वीरेन्द्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी ,बुलंदशहर0
0
Report
EOW ने मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर अहम दस्तावेज़ जब्त कर लिए
Dhamtari, Chhattisgarh:EOW का मेडिकल स्टोर पर छापा, अहम दस्तावेज़ जब्त धमतरी जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने शहर के नया बस स्टैंड स्थित मेडिकल एजेंसी में अचानक दबिश दी. दो वाहनों में पहुंची जांच टीम ने करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की. सन 2004 छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोक कला जत्था योजना से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले की गहन जांच शुरू हुई. लोक कला जत्था योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के दौरान मेडिकल स्टोर की संलिप्तता और कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आई थी. इसी आधार पर EOW की टीम ने यह कार्रवाई की. टीम ने पूरे रणनीति के साथ मेडिकल स्टोर पहुंचकर परिसर को अपने नियंत्रण में लिया और घंटों तक दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच की. इस दौरान संचालकों से भी पूछताछ की गई तथा कई महत्वपूर्ण फाइलों और रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेकर EOW की टीम आगे की जांच के लिए रवाना हो गई है. हालांकि, इस मामले में EOW की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया.0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर विधानसभा विपक्षी नेता ने शहीद हेड कॉस्टेबल अशिक हुसैन कुरैशी घर श्रद्धांजलि दी
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Leader of Opposition in the Jammu and Kashmir Assembly Sunil Kumar Sharma Said " Visited the home of martyred Head Constable Ashiq Hussain Qureshi in Budgam to pay respects and offer heartfelt condolences to his family. In this difficult time, prayers remain with the bereaved family, wishing them strength and courage to bear this irreparable loss. Grateful to Hon’ble Union Home Minister Shri Amit Shah Ji for personally speaking to the martyr’s son and assuring the family of the Government’s full support and assistance during this challenging period.0
0
Report
जगदलपुर जेल में प्रेमिका से आरोपी की शादी, जेल परिसर में धूमधाम
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपूर की केंद्रीय जेल परिसर में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, यहाँ केंद्रीय जेल में दुश्कर्म के मामले में सात महीने से जेल में बंद आरोपी की शादी बेहद धूमधाम से उसकी प्रेमिका से जेल प्रबंधन द्वारा करवाई गई, दरअसल आरोपी सुरेश सेठिया के खिलाफ उसकी प्रेमिका के परिजनों ने शादी का झांसा देने और दुषकर्म करने का मामला बोधघाट थाने में दर्ज कराया था कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुरेश सेठिया को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया गया था, हालांकि इस दौरान उसकी प्रेमिका मनमाती कश्यप आरोपी से मिलने केंद्रीय जेल आती रही इस बीच एक बार फिर दोनों ने शादी करने की सहमती जताई जिसके बाद आरोपी द्वारा इसकी जानकारी केंद्रीय जेल प्रबंधन को दी गई वकीलों के माध्यम से कोर्ट में शादी करने का हलफनामा दिया गया माननीय न्यायालय ने दोनों की बालिग उम्र को देखते हुए शादी की इजाजत दी हालांकि मामला अब भी विचाराधीन था ऐसे में शादी की प्रक्रिया जेल परिसर में ही की गई, जेल स्टाफ और वकीलों की मौजूदगी में यह शादी हुई इस दौरान लड़की के परिजन और समाज सेवी संस्था के सदस्य भी मौजूद थे।0
0
Report
मुरैना में महाकाल लाइब्रेरी के बाहर छात्रों के बीच मारपीट, चार युवकों पर आरोप
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जौरा के पुराने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महाकाल लाइब्रेरी के बाहर शुक्रवार सुबह छात्रों के बीच मारपीट हो गई। नागेश यादव की शिकायत पर अनीश खान, अरवाज खान, रिजू खान सहित चार युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले बस में विवाद हुआ था, जो बाद में लाइब्रेरी के बाहर मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में छात्र आंदोलन के कारण इंटरनेट और सोशल मीडिया दो दिन बंद
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में छात्र आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. दो दिनों के लिए 20 से अधिक सोशल साइट्स पर रोक लागू होगी, पुलिस सतर्क रहेगी. दिल्ली में NEET परीक्षा के बाद बिहार के अन्य शहरों में भी आंदोलन देखा गया, मुजफ्फरपुर में गुरुवार की शाम हजारों छात्र सड़कों पर उतरे और समाहरणालय के पास उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की. इस आंदोलन के आड़ में कुछ असामाजिक तत्व छात्रों के गुट में शामिल होकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और भड़का रहे हैं; सोशल साइटों के जरिए भी छात्रों को भड़का जा रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन के आग्रह पर गृह विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए मुजफ्फरपुर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने के साथ 20 से अधिक सोशल साइट्स और एप्स को भी फिलहाल दो दिनों के लिए पूरे शहरी क्षेत्र में बंद कर दिया गया है. हालांकि बैंकिंग सेवा, रेलवे के नेट और सरकार की NIC नेट चालू रहेगी और इस दौरान सरकारी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के नगर SDPO-1 और नगर SDPO-2 के क्षेत्र में सुरक्षा के लिए नेट 24 जुलाई से 26 जुलाई तक बंद रहेगा और सोशल साइट्स और एप भी बंद कर दिए गए हैं ताकि उपद्रवी गलत संदेश प्रसार न कर सकें.0
0
Report
NEET प्रदर्शन के बाद शेखपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा चौबंद की
Sheikhpura, Bihar:नीट परीक्षा को लेकर छात्रों में उबाल और देशभर में प्रदर्शन के मद्देनजर शेखपुरा जिला प्रशासन भी सतर्क है ।इसकी कड़ी में गुरुवार की देर शाम डीएम शेखर आनंद एसपी हिमांशु की अगुआई में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में सभी थाना के थाना अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शहर में फ्लैग मार्च में शामिल हुआ।फ्लैग मार्च नगर थाना से निकाल पटेल चौक,हॉस्पिटल, दाल कुआं,सब्जी बाजार, कटरा चौक ,चांदनी चौक पर पहुंचा। इस दौरान डीएम एसपी ने छात्रों से शांति सद्भाव के बीच अपनी मांग रखने की अपील किया है।इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि देशभर में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर ऐतिहात के तौर पर शेखपुरा जिला प्रशासन सजग है इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया उन्होंने कहा कि शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में छात्र संघ द्वारा आंदोलन किया गया है।जिसको देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है।और किसी भी परिस्थिति से निबटने को लेकर पुलिस की मुस्तैदी को लेकर जवानों के साथ फ्लैग march किया गया।जबकि एसपी हिमांशु ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से शेखपुरा की पूरी तैयारी है शहरी क्षेत्र में पर्याप्त स्थल को चिन्हित कर पुलिस जवान को तैनात किया जाएगा और किसी भी स्थिति से निबटने के लिए शेखपुरा पुलिस तैयार रहने की बात कही है।एसपी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति से निबटने को लेकर पुलिस जवानों को बोध कराया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदर्शन में असामाजिक तत्व के लोग प्रदर्शन को हाईजैक कर उपद्रव करते है।इससे बचने की सलाह दी जबकि पूरे गतिविधि पर पुलिस की सीसीटीवी,ड्रोन से निगरानी की बात कही है।0
0
Report
झारखंड भर्ती घोटाले पर कांग्रेस चुप, राहुल गांधी का पुतला दहन जारी
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में उठे कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है। भाजपा नेता माधव महतो ने कहा कि कांग्रेस देशभर में परीक्षा पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन झारखंड में अपनी सहयोगी सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवालों पर मौन है। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे राजनीतिक चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों की हितैषी है तो उसे राज्य सरकार से JPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि नीट के सवाल पर देश को अस्थिर करने का राजनीति कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. भाजपा ने भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग दोहराते हुए कहा कि इसी मुद्दे को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया जा रहा है। बाइट - माधव महतो भाजपा नेता बाइट- मनीष दुबे भाजपा नेता0
0
Report
Advertisement
नालंदा में फ्लैग मार्च: प्रशासन ने शांति बनाए रखने की दी सख्त चेतावनी
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार की देर शाम जिला प्रशासन और पुलिस ने बिहारशरीफ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, डीडीसी, एसडीएम, कई डीएसपी, थानाध्यक्षों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल रहे। फ्लैग मार्च श्रम कल्याण केंद्र से शुरू होकर शहर के कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च की अगुवाई कर रहे पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। एसपी ने बताया कि कुछ ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को उकसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे ऑनलाइन चैनलों को चिन्हित किया गया है और उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है。0
0
Report
बेगूसराय के डीएम कार्यालय के बाहर पत्थरबाजी के बाद गिरफ्तारी: 5 आरोपी गिरफ्तार, 200 से अधिक संदिग्ध
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में डीएम कार्यालय के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी और हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर संदिग्धों की तस्वीरें भी जारी की हैं। गुरुवार को डीएम कार्यालय के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें सदर एसडीओ अश्विनी कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि इस मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 200 से अधिक अज्ञात لوگوں के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। पहचान प्रक्रिया को तेज करने के लिए बेगूसराय पुलिस ने सोशल मीडिया पर करीब 30 संदिग्ध लोगों की तस्वीरें जारी की हैं और आम लोगों से उनकी पहचान कराने की अपील की है। डीएसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम कार्यालय के बाहर हुए बवाल के बाद पुलिस अब पूरी तरह सतर्क है। एक ओर जहां आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर आगामी आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।0
0
Report
25 जुलाई के विरोध-प्रदर्शन से पहले सारण प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला
Chapra, Bihar:25 जुलाई के विरोध-प्रदर्शन से पहले अलर्ट मोड में सारण प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, 25 जुलाई को विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर थाना चौक से शुरू होकर नगरपालिका चौक, सरकारी बस स्टैंड, दरोगा राय चौक और हॉस्पिटल चौक होते हुए पुनः नगर थाना चौक पहुंचा। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण और विधिसम्मत विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने, सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, यातायात बाधित करने अथवा सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अफवाहपूर्ण या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा न करें और जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि 25 जुलाई के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। पूरे जिले की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि आमजन का जनजीवन सामान्य बना रहे।0
0
Report
Advertisement
