271003
गोंडा में आभूषण चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:कटरा बाजार पुलिस ने नरायनपुर कला चौराहा स्थित आस्था ज्वेलर्स पर एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में छह अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में बहराइच के पयागपुर निवासी कमलेश चौहान और प्रिंस सोनी शामिल हैं। उनके पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आज़मगढ़ में ATS गिरफ्तारी पर राजभर का दावा: आतंकवादी समाजवादी पार्टी के गढ़ में
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़, उत्तर प्रदेश: निज़ामाबाद से एक युवक की ATS द्वारा गिरफ़्तारी पर, UP सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "आजमगढ़ का इतिहास बताता है कि इस इलाके में हमेशा आतंकवादी पकड़े जाते हैं। यह इलाका समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसा कैसे हो सकता है कि आतंकवादी ठीक यहीं, समाजवादी पार्टी के गढ़ के अंदर ही पनप रहे हैं? हम ATS द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन की सराहना करते हैं। अगर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए... ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी के सदस्य ही इन लोगों को यहाँ पनाह दे रहे हैं। यही एकमात्र वजह है कि वे इस इलाके में रह पा रहे हैं। हम इन सभी आतंकवादियों को पकड़कर बाहर निकाल देंगे..."0
0
Report
कुशीनगर दौरे में योगी ने पावागढ़ नामकरण और 278 परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में सीएम योगी की बड़ी घोषणाएं, फाजिलनगर नगर पंचायत का नाम अब होगा ‘पावागढ़’। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर दौरे के दौरान तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विकास, सुरक्षा और कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने फाजिलनगर नगर पंचायत का नाम बदलकर पावागढ़ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 424 करोड़ रुपये लागत की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए खजाना खोलने को तैयार है और कुशीनगर को विकास का नया केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल दिया जा रहा है तथा कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।0
0
Report
गैस सिलेंडर दाम बढ़े, प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
Prayagraj, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने प्रतियोगी छात्रों की बढ़ा दी मुश्किलें, प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का बजट हुआ ख़राब। प्रयागराज संगम नगरी में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ छात्र अपने भविष्य को संवारने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बढ़ते घरेलू खर्च उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं। प्रयागराज के छोटा बघाड़ा इलाके में रहकर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अपनी परेशानी साझा की। देश के विभिन्न राज्यों से प्रयागराज आने वाले हजारों छात्र किराए के कमरों में रहकर पढ़ाई करते हैं। सीमित बजट में रहने वाले इन छात्रों के लिए गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनकर सामने आई है। छात्रों का कहना है कि पहले ही किराया, भोजन, बिजली और कोचिंग जैसी आवश्यकताओं पर काफी खर्च होता है, ऐसे में रसोई गैस महंगी होने से उनका मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।छात्रों का कहना है कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर पड़ रहा है। आर्थिक दबाव के कारण कई छात्रों को खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शहर के बघाड़ा इलाके में रहकर एसएससी की तैयारी करने वाले प्रदीप कुमार पाल का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम ने उनका बजट खराब कर दिया है। दाम बढ़ने से पहले मिलने में दिक्कत है और फिर उसका रेट बजट पर असर डाल रहा है। प्रतियोगी छात्र अशोक कुमार यादव ने कहा कि घर से जो खर्च मिलता है पढ़ाई के लिए वह अब कम पड़ने लगा है। अचानक सिलेंडर का रेट महंगा होने से उन पर आर्थिक दबाव आया है। किराए पर कमरा लेकर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अन्य छात्रों की यही पीड़ा है। यहां रहने वाले दूसरे छात्रों ने भी सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखने और छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए राहत देने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
ग Gulमोहर पार्क में पानी की भारी किल्लत, टैंकरों से ही जल सप्लाई जारी
Delhi, Delhi:घर के अंदर टैंक में पानी भरा जा रहा है, घर के मालिक और कर्मचारी टैंकर सप्लाई करने वाले से बातचीत कर रहे हैं. घर के मालिक का कहना है कि घर में कई लोग गंदा पानी पीने से बीमार हैं. गुलमोहर पार्क इलाके में अलग-अलग जगहों पर पानी के टैंकर खड़े हुए हैं, RWA के सदस्य और महिलाओं से बातचीत हो रही है जो पानी की दिक्कत बता रही हैं. दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके गुलमोहर पार्क में पानी की बड़ी किल्लत है. करोड़ों के फ्लैट्स में दूषित पानी पहुंच रहा है, टैंकर के जरिये पानी की सप्लाई हो रही है. RWA के मुताबिक करीब 75% घरों में पानी की दिक्कत है. यहां जलबोर्ड टैंकर्स के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है. गुलमोहर पार्क की सड़कों पर जलबोर्ड के टैंकर दौड़ रहे हैं. जलबोर्ड के टैंकर घरों के टैंक कर रहे हैं, इलाके के लोगों ने बताया कि निजी टैंकर भी खरीदने पड़ रहे हैं. RWA दफ्तर के बाहर पानी के टैंकर मौजूद, जरूरत पड़ने पर पहुंचाया जा रहा है पानी.0
0
Report
चोरी का माल बरामद करने पहुंची पुलिस और व्यापारियों के बीच स्थिति बिगड़ते देख कॉन्स्टेबल ने तानी पिस्ट
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- ककोड पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े 3 शातिर बदमाश, इन चोरों का बड़ा नेटवर्क है पूछताछ में इन्होंने एक व्यापारी को चोरी का तार बेचने की बात कबूली, पुलिस उसी की बरामदगी के लिए व्यापारी के यहां गई थी जिसपर आसपास के व्यापारियों ने पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया स्थिति बिगड़ते देख एक पुलिसकर्मी ने अपनी पिस्टल निकाल ली , जिसके बाद व्यापारी भड़क गए, व्यापारी सुरक्षा फोरम के ककोड प्रभारी रामबाबू सिंघल ने घटनास्थल की निंदा करते हुए एसएसपी बुलंदशहर से निष्पक्ष जांच की मांग की है एसपी सिटी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की कमान संभाल ली है0
0
Report
6:30 बजे बहस के मेहमान की घोषणा
Bhopal, Madhya Pradesh:6: 30 PM debate guest0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में अपराधियों की परेड: योगी ने कहा अब अपराध नहीं होंगे
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद खोड़ा अपराधियो की परेड लिखा योगी जी अब अपराध नहीं करेंगें अनुराग का वॉक थ्रू0
0
Report
करवला पुलिया के पास 106 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 28 लाख से अधिक का माल जप्त
Shivpuri, Madhya Pradesh:करवला पुलिया पर 106 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 28 लाख से अधिक का माल जब्त शिवपुरी। शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत थाना फिजीकल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करवला पुलिया के पास एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक, 52 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 28 लाख 2 हजार रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना फिजीकल प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति करवला पुलिया के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामनिवास उर्फ करुआ रावत (35 वर्ष) निवासी ग्राम पाटई, थाना आरोन, जिला ग्वालियर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 52 हजार रुपये नकद, नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 127/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से स्मैक के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। फिजीकल थाना पुलिस ने बताया कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और बाहरी जिलों व राज्यों से आकर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक बजरंग सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक अंजीत तिवारी, विजय सेंगर, सुशील जाट सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में अज्ञात शव मिलने से शिवपुरी क्षेत्र में सनसनी
Shivpuri, Madhya Pradesh:बड़ी खबर: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी शिवपुरी। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका है और प्रथम दृष्टया करीब 10 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की हालत अत्यंत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
विकासनगर में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, ध्वस्त 6 क्षेत्र
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर स्लग: अवैध मजार पर प्रशासन का बुलडोजर. विकासनगर में एक बार फिर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर गर्जा है. शिमला बायपास रोड पर मौजूद शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को तहसील प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. इस अवैध मजार को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र भेजा हुआ था. जानकारी के मुताबिक विकासनगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार हटाने से पहले प्रशासन ने यहां दो हफ्ते पहले नोटिस चस्पा किया था. नोटिस में अवैध संरचना के भूमि, निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाए जाने के बारे में जानकारी मांगी गई थी. निर्माण संबंधित कोई दस्तावेज न मिलने पर आज तहसीलदार विवेक राजौरी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी के बीच इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा प्रशासन की टीम ने ठाकुरपुर, ईस्ट होप टाउन और शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हुए 5 अन्य अवैध अतिक्रमणों को भी बुलडोजर कार्यवाही करते हुए ध्वस्त कर दिया. तहसील प्रशासन का दावा है कि सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी.0
0
Report
कानपुर देहात हाईवे पर भारी हादसा, चार घायल; ट्रक-डंपर और कारों की भिड़ंत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर-झांसी हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा。 जैनपुर के पास कट पर ट्रक, डंपर और दो कारें आपस में टकराईं。 कानपुर से झांसी की ओर जा रही कार को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर。 कट से मुड़ रही दूसरी कार भी भिड़ी, डंपर ने भी मारी टक्कर。 हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सभी पुखरायां के निवासी。 घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, इलाज जारी。 मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया, हादसे की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
वेनेज़ुएला के डेल्सी रोड्रिगेज की भारत यात्रा: ऊर्जा और व्यापार सहयोग पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, यह वेनेज़ुएला के बोलिवेरियन गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की यात्रा के बारे में घोषणा है। उनकी भारत यात्रा पहले 1 जून को होने वाले 'इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस समिट' में शामिल होने के लिए तय थी, जिसे अब टाल दिया गया है; अब वह 3 से 7 जून तक भारत की कार्यशील यात्रा पर रहेंगी। उनके साथ कई मंत्री भी होंगे, जिनमें विदेश मामले, अर्थव्यवस्था और वित्त, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संचार और सूचना, और परिवहन मंत्री शामिल हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने अतीत में वेनेज़ुएला की विदेश मंत्री और वेनेज़ुएला की उपराष्ट्रपति के तौर पर कई बार भारत का दौरा किया है। वह 2015 में विदेश मंत्री के रूप में और उसके बाद 2019, 2023, 2024 और 2025 में उपराष्ट्रपति के रूप में यहाँ आई थीं। यह उनकी भारत की छठी यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगी। इस चर्चा में भारत-वेनेज़ुएला संबंधों के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा और ऊर्जा, व्यापार, निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में आगे सहयोग की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर, वे भारत में कई जगहों का दौरा भी करेंगी। ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में भारत, वेनेज़ुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार है; भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने वेनेज़ुएला के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश किया है और वे वहाँ अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने के लिए नए अवसरों की तलाश में हैं...0
0
Report
Advertisement
संभल में दंगों के पीड़ित परिवार को 100 वर्गमीटर भूमि देने की तैयारी
Sambhal, Uttar Pradesh:रजु संभल इनपुट पीड़ित परिवार कपिल रस्तोगी का कपिल रस्तोगी राम शरण रस्तोगी का पोता है। जिस जगह राम शरण रस्तोगी को जमीन 100 वर्गमीटर दिया जाएगा वहाँ से जमीन दिखाते हुए। नखासा बाजार से है।जिस जगह राम शरण रस्तोगी की हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया गया था। पहली बार संभल में दंगा पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर 100 वर्गमीटर जमीन देकर बसाया जा रहा है।जो परिवार 1978 के दंगे के बाद पलायन कर चुका था अब उस परिवार के तीसरी पीढ़ी को योगी सरकार 100 वर्ग मीटर जमीन देकर फिर से संभल में बसाने की तैयारी कर रही है। कल सरकार की ओर से 100 वर्गमीटर जमीन का पेपर दिया जाएगा।1978 में संभल में दंगाईयों ने जमकर उत्पात मचाया करीब 184 हिंदू परिवार दंगे में मारे गए। दंगाईयों के डर से धीरे धीरे कई हिंदू परिवार संभल पलायन करने लगा उनके मन में डर और खौफ था। लेकिन 2024 हिंसा के बाद लोगो को उम्मीद जगी है।1978 दंगों में रामशरण रस्तोगी को भी दंगाईयों ने बेहद बेरहमी में चाकू गोद कर हत्या कर शव को कुएँ में फेक दिया था। दो दिनों के बाद राम शरण रस्तोगी की लाश मिली।पूर्व की सरकार ने आश्वासन दिया किसी ने भी पीड़ित परिवार की मदद नहीं की। लेकिन 2024 हिंसा के बाद राम शरण रस्तोगी के पोते योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की अपनी माली हालात के बारे बताया। और दिल्ली से संभल बसने की इच्छा जताई। जिसके बाद योगी सरकार राम शरण रस्तोगी के पोते को 100 वर्ग मीटर जमीन देकर फिर से संभल में बसाने जा रही है।सन 1978 में संभल में हुए हिंदू मुस्लिम दंगों में श्री रामशरण दास रस्तोगी की हत्या कर शव को क्षत विक्षत कर कुएँ में फेंक दिया गया था। जिसके ख़िलाफ़ उनके पुत्र सुभाष चंद्र रस्तोगी के द्वारा fir कराई गई थी। पिछले वर्ष उनका पोत्र कपिल रस्तोगी अपनी वृद्ध माता को लेकर माननीय मुखमंत्री जी से मिला था। माननीय मुख्यमंत्री जी ने उक्त परिवार के पुनर्वास हेतु भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। माननीय मुख्यमंत्री जी मथुरा में दिए अपने भाषण में उक्त बात का जिक्र कर चुके हैं। इससे पूर्व भी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त घटना का जिक्र किया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में मृतक की पुत्रवधू रुक्मन रस्तोगी पत्नी सुभाष चंद्र रस्तोगी को ग्राम शेरखाँ सराय बाहर चुंगी में 100 वर्गमीटर भूमि आवास हेतु आवंटित की गई है। कल जिलाधिकारी महोभाव, पुलिस अधीक्षक महोभाव एव जिलाधिकारी चौधरी हरेंद्र सिंह द्वारा श्रीमति रुक्मण रस्तोगी को मौके पर छोटा हसनपुर रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास आवासीय पट्टे का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही भूमि पर कब्जा हस्तांतरित करके नींव की प्रथम ईंट भी जिलाधिकारी महोदय के द्वारा रखी जाएगी।0
0
Report
AI स्मार्ट बॉर्डर: भारत की 6000 किमी.digital फेंसिंग से सीमा सुरक्षा नई दिशा
Jammu, खबर -- भारत के 6000 किमी लंबे 'AI स्मार्ट बॉर्डर' प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है... भारत बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान के साथ 15,106.7 किलोमीटर की स्थलीय सीमा साझा करता है। इनमें से संवेदनशील करीब 6000 किलोमीटर सीमा की डिजिटल फेंसिंग की जाएगी... सवाल -- डिजिटल फेसिंग क्या होती है? पाकिस्तान के खिलाफ लिए ये प्रोजेक्ट कैसे गेम चेंजर साबित होगा? दुनिया में भारत पहला देश होगा... भारत के लिए क्यों जरूरी0
0
Report
सूरतगढ़ के उपजिला अस्पताल का निरीक्षण, ADM ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पवार ने उपजिला चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, चिकित्सालय के वार्डो ट्रोमा सेंटर ऑपरेशन थिएटर लेबर रूम दवा वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया, ADM ने चिकित्सालय के अंदर सफाई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया वही चिकित्सालय परिसर में सफाई करवाने को लेकर निर्देश भी दिए, निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉक्टर सुभाष महर्षि, बीसीएमओ मनोज अग्रवाल सहित स्टाफ मौजूद रहा, गौरतलब हैं कि पिछले दिनों उप जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के वीकली अवकाश का विवाद व नये अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को आंदोलन चला था, वही Sdm ने दो दिन में अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने की आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ था,0
0
Report
Advertisement
