icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow10 Dec 2024, 11:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बकावा-रावेर के बीच खड़की नदी पर 200 फीट ड्रम पुल से परिक्रमावासियों की राह आसान

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में नर्मदा परिक्रमा को लेकर ZEE मीडिया द्वारा पहले भी मार्ग को सुगम और दुरुस्त बनाने के लिए ग्राउंड जीरो से स्थिति को बताया है । सरकार इसके सुगम होने के दावे करती है मगर अभी भी मार्ग में कही - कही कच्ची पगडंडी एवं नदी पर पुल बनाने की दरकार है खासकर रॉवेर से बकावा के बीच खड़काई नदी पर पुल की दरकार को सरकार ने नहीं मगर स्थानीय निवासियों ने जुगाड़ का ड्रम पुल बनाकर परिक्रमावासियो की राह को आसान करने में अभी भूमिका निभाई है। परिक्रमा मार्ग पर यहां नदी में पानी करीब 5 से 6 फिट होता है इसकारण परिक्रमावासियो को निकलने में दिक्कते होती थी। बकावा के 18 युवाओ ने नदी पर ड्रम पुल बनाकर इस राह को आसान तो किया मगर सरकार से मांग है यहां पुल निर्माण हो। युवाओं ने खड़काई नदी पर 200 फीट का ड्रम पुल बना दिया । नर्मदा परिक्रमावासियों की परेशानी देखकर बकावां के 18 युवाओं ने जनसहयोग से खड़काई नदी पर 200 फीट लंबा अस्थायी ड्रम पुल बना दिया। यह पुल बाजीराव पेशवा समाधि स्थल रावेर से बकावां के बीच बनाया गया है। 200 फीट लंबе और 3 फीट चौड़े पुल पर करीब 1.60 लाख रुपए खर्च हुए। इसमें 44 प्लास्टिक ड्रम के साथ बांस, रस्सी और लोहे के पाइप का इस्तेमाल किया गया। युवाओं का यह ड्रम पुल अब नर्मदा परिक्रमावासियो को निकलने में सुगमता प्रदान कर रहा है वर्ना यहां परिक्रमावासी जैसे - तैसे नदी पार करते थे। ग्राम बकावा के हितेश नामदेव बताते है यह ड्रम पुल में हम युवाओं ने एक जुट होकर बनाया है। वही टोकासर एवं रावेर के स्थानीय निवासी इस मांग को ZEE मीडिया पर पहले ही उठा चुके है ।नर्मदा परिक्रमा मार्ग पूरा पक्का एवं सुगम बनाया जाए रावेर से बकावा के बीच पुल बनाया जाए。 परिक्रमावासी साधु - संतो का गिरना और परेशानियों को नहीं देख पाते है इसलिए बकावा के युवाओं ने मार्ग पर ड्रम पुल बनाया जो किसी एडवेंचर पुल की तरह दिखाई पड़ता है।
0
0
Report

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollowJust now
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 191वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूरा अपना दल परिवार और एनडीए परिवार सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि देता है। इस दिन को देशवासी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर राष्ट्रीय एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि देश में ऐसा विपक्ष मौजूद है, जो देश को अस्थिर करने के लिए उपद्रव और अराजकता को हथियार बना रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सरदार पटेल का राष्ट्रीय अखंडता के प्रति समर्पण विपक्ष के नेताओं के लिए भी सीख है।
0
0
Report
Advertisement

आलियापुर टोल प्लाजा पर किन्नरों के हंगामे और डायल 112 कर्मियों से मारपीट मामला

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर आलियापुर टोल प्लाजा पर किन्नरों के हंगामे के वीडियो हुआ वायरल किन्नरों पर डायल 112 के सिपाहियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ने का आरोप कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र स्थित आलियापुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का विरोध करने पर किन्नरों पर भदोही के कार सवार युवक से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी के सिपाहियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी गई। घंटों मदद न मिलने पर सिपाही ने डायल 112 के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी पीड़ा जाहिर की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

लखनऊ STF ने अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 दुर्लभ फाल्कन बरामद

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में वन्यजीव तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार STF ने मडियांव थाना क्षेत्र के इरादतनगर से तस्कर फिरोज मुशर्रत खान को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 7 दुर्लभ प्रजाति के फाल्कन पक्षी बरामद बरामद पक्षियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 करोड़ रुपये मुंबई निवासी आरोपी के पास से मोबाइल और आधार कार्ड भी बरामद गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से पक्षी जुटाकर दुबई, सऊदी अरब और बहरीन में होती थी सप्लाई STF ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ मिलकर की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज STF की कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा
0
0
Report
Advertisement

विपक्षियों द्वारा ध्वस्त किये गये आशियाने के मामले में सुनबाई नहीं होने पर परिवार अनशन पर बैठा

AKAshok Kumar SenFollow5m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर बालाबेहट कस्बे में करीब 6 माह पूर्व विपक्षियों द्वारा ध्वस्त किये गये आशियाने के मामले में सुनबाई न होने से आक्रोशित परिबार घंटाघर पर अनशन पऱ बैठा धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर गांव के विपक्षियों के खिलाफ उठाई कार्यवाही की मांग विपक्षियों पर कार्यवाही न होने तक धरना प्रदर्शन अनशन पर बैठने की भी चेतावनी घटना के बाद थाना और तहसील स्तर पर शिकायत करने के बाद भी विपक्षियों पर कार्यवाही न करने का आरोप थाना बालाबेहट क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे की घटना
0
0
Report

बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश में पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow12m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ कोतवाली नगर पुलिस ने बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के पीछे रचे गए आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए पुलिस विभाग के एक आरक्षी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिपाही ने अपनी बेटी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के पुराने मुकदमे में चल रही सुनवाई को प्रभावित करने तथा पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची थी। इसके लिए एक महिला से दूसरे युवक के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में पुलिस लाइन मऊ में तैनात आरक्षी विशाल भारती, मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार शामिल हैं पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को सकीना खातून ने मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कोइरियापार निवासी इमरान अहमद के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान (Mau) पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया तो मुकदमे के पीछे कथित आपराधिक साजिश की बात सामने आई।जांच में पता चला कि आरक्षी विशाल भारती का इमरान अहमद की बेटी फिजा खातून से जुड़ा वर्ष 2023 का एक पुराना मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विशाल भारती ने शादी का झांसा देकर फिजा के साथ दुष्कर्म किया था और उसके अंतरंग वीडियो वायरल किए थे। इस मामले में सात जुलाई 2023 को उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह करीब सात माह जेल में भी रह चुका है। फिलहाल मुकदमे की सुनवाई सेशन कोर्ट मऊ (Mau)में चल रही है। पुलिस का दावा है कि पुराने मुकदमे में सजा होने की आशंका के चलते विशाल भारती ने सकीना खातून, उसके करीबी निसार अहमद और महिला मित्र जोया उर्फ गुल निहार के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत इमरान अहमद को एक अन्य महिला के माध्यम से दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया गया, ताकि उसकी बेटी से जुड़े पुराने मुकदमे की सुनवाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े और परिवार पर दबाव बनाया जा सके। बाइट एसपी सर्वेश मिश्रा मऊ
0
0
Report
Advertisement

मिर्जापुर: सरदार पटेल की जयंती पर अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी को चुनाव आयोग के मुद्दे पर घेरा

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow13m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: सरदार पटेल की जयंती पर अनुप्रिया पटेल ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा मिर्जापुर: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 191वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूरा अपना दल परिवार और एनडीए परिवार सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि देता है। इस दिन को देशवासी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर राष्ट्रीय एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि देश में ऐसा विपक्ष मौजूद है, जो देश को अस्थिर करने के लिए उपद्रव और अराजकता को हथियार बना रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सरदार पटेल का राष्ट्रीय अखंडता के प्रति समर्पण विपक्ष के नेताओं के लिए भी सीख है। राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और चुनाव आयुक्तों को हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चुनाव आयुक्तों को पद से हटाने की संविधान में निर्धारित प्रक्रिया है। इसके लिए महाभियोग का प्रस्ताव लाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी संवैधानिक प्रक्रिया से परिचित है, लेकिन इसके बावजूद देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है। विपक्षी नेताओं को यदि देश के लिए कुछ करना है तो उन्हें जनता के बीच जाकर उनकी बात सुननी चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर सत्ता तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। बाइट: अनुप्रिया पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार।
0
0
Report

धनबाद के बारामुड़ी खटाल मामले में प्रशासनिक सवाल खड़े

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बारामुड़ी खटाल मामले में झारखण्ड पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर अतिक्रमण की कार्यवाही रोकने और जांच की मांग की है । मामले में कांग्रेस नेता सुन्दर यादव ने अपने निवास स्थान पर प्रेसवार्ता कर धनबाद सीओ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग को आवेश में आकर दिया गया बयान बतलाया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए । कहा की देश के प्रधानमंत्री भूमिहीनो को बसाने की बात कह रहे हैं और 21 साल पहले हमें बसाया भी गया था । पर न जाने क्यों हमें फिर से उजाड़ा जा रहा है । अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है । जिसका हम विरोध करते हैं । जरुरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे । वहीं सीओ द्वारा सुन्दर यादव पर मामला दर्ज करवाए जाने के मामले मैं आरजेडी प्रदेश महासचिव मुकेश यादव ने निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ धनबाद सीओ के द्वारा बेवजह मुकदमा किया गया है जो कि उचित नहीं साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर खटाल हटाए जाने को लेकर भी कई पोस्ट जारी किए गये हैं जिसे लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई और जेएलकेएम समर्थकों को इसका जिम्मेदार ठहराया
0
0
Report

झूठे दुष्कर्म के मुकदमे का पर्दाफाश, पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार

VKVasim KhanFollow22m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:पुराने मुकदमे में फंसाने के लिए रची गई साजिश, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा; एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा मऊ। कोतवाली नगर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विशाल भारती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सकीना खातून, निसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को सकीना खातून ने मुहम्मदाबाद गोहना निवासी इमरान अहमद के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना, सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरक्षी विशाल भारती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुराने मुकदमे में इमरान अहमद और उनकी बेटी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से कथित तौर पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची थी। गौरतलब है कि आरक्षी विशाल भारती के खिलाफ वर्ष 2023 में इमरान अहमद की बेटी ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को 31 अक्टूबर की सुबह सोनीधापा मैदान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में संशोधन कर आगे की विवेचना की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक मऊ ने कोतवाली नगर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
0
0
Report
Advertisement

IPS अजय पाल शर्मा का योग पर बड़ा संदेश, बोले- शरीर को साधकर ही मन और देश की तरक्की को दी जा सकती है

ADArvind DubeyFollow24m ago
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर: अरविन्द दुबे/ सोनभद्र Anchor: सोनभद्र के ओबरा में धन्वन्तरि पतंजलि योग संस्थान का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर IPS अजय पाल शर्मा की मौजूदगी रही। इस दौरान योग के मंच से उन्होंने स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण का एक ऐसा संदेश दिया, जिसमें देश के भविष्य यानी बच्चों की सेहत को सबसे अहम बताया। अजय पाल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में योग का इतना वृहद स्वरूप विकसित होना न केवल विकसित भारत के लिए सार्थक है, बल्कि स्वस्थ भारत की दिशा में भी एक बेहतर पहल है। उन्होंने फिट इंडिया मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि शरीर को साधकर ही व्यक्ति अपने मन और देश की तरक्की को गति दे सकता है। वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने योग के अलग-अलग आसनों और मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। VO: कार्यक्रम के दौरान IPS अजय पाल शर्मा ने योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रखते हुए स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जब देश का भविष्य यानी बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी एक स्वस्थ और सशक्त भारत का सपना और मजबूती से साकार होगा। सोनभद्र जैसे जनपद में योग को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। VO: वहीं संस्थान समिति के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने जीवन में योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य अजय पाठक ने कहा कि आज बदलते भारत में आधुनिकता ने भले ही जीवन को सरल बना दिया है, लेकिन असामान्य खानपान और अनियमित दिनचर्या लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। इसकी वजह से लोग असमय ही कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, तो कुछ लोग असाध्य रोगों से भी ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में यदि व्यक्ति नियमित रूप से योगाभ्यास करे, तो स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी कई समस्याओं से बचाव संभव है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली अपनाने का भी रास्ता है। VO: आचार्य अजय पाठक ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इसके लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपनाए और नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न योगासनों और मुद्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने योग के प्रति अनुशासन, समर्पण और जागरूकता का संदेश दिया। संस्थान की ओर से आयोजित यह स्थापना दिवस कार्यक्रम योग को जन-जन तक पहुंचाने और फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। VO: ओबरा में आयोजित इस कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का संदेश एक साथ देखने को मिला। मुख्य अतिथि IPS अजय पाल शर्मा ने जहां स्वस्थ बच्चों को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया, वहीं योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने नियमित योगाभ्यास के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। Byte: अजय पाल शर्मा - एडिशनल कमिश्नर प्रयागराज Byte: आचार्य अजय पाठक - संस्थापक धनवंतरी पतंजलि योग समिति
0
0
Report

जालौन के बंगरा नहर में गिरी तेज रफ्तार बेकाबू कार, राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित निकाला,

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:**ब्रेकिंग जालौन** **बंगरा नहर में गिरी तेज रफ्तार बेकाबू कार, राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित निकाला** जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के बंगरा-कोंच मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंगरा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के दौरान राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में उतरकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर में पानी नहीं होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। हालांकि नहर में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि राहगीरों की सूझबूझ और तत्परता से कार सवारों की जान बच गई। **स्थान:** बंगरा-कोंच मुख्य मार्ग, माधौगढ़, जालौन।
0
0
Report

नोएडा ब्रेकिंग:- भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल।

PBParveen BehlFollow1h ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग:- भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल। नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपू यादव के नेतृत्व में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। अवैध कपड़ा रंगाई फैक्ट्रियों और बिल्डर प्रोजेक्ट्स में भू-जल के अंधाधुंध दोहन का उठाया मुद्दा। किसानों का आरोप—रसायनयुक्त जहरीला पानी जमीन में बहाए जाने से भूमिगत जल दूषित हो रहा है। अवैध रंगाई फैक्ट्रियों को सील करने, संचालकों पर एफआईआर और भारी जुर्माना लगाने की मांग। बिल्डर साइटों पर निर्माण कार्य के लिए एसटीपी के ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल अनिवार्य करने की मांग। बिना अनुमति चल रहे व्यावसायिक बोरवेल पर रोक और सोसायटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच कराने की भी मांग। किसान संगठन ने चेतावनी दी—मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे जनपद में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top