Back
गोंडा में महाशिवरात्रि बारात ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया
AKAtul Kumar Yadav
Feb 15, 2026 16:48:05
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देर शाम भव्य बारात निकाली गई। यह शुभ आयोजन और भोलेनाथ की बारात प्राचीन तिवारी बाबा प्रीमेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए झूलेलाल चौराहा तक पहुंचा फिर बाबा दुखहरणनाथ मंदिर पर समाप्त हुआ। 5 घंटे तक भोलेनाथ की बारात के दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था। दुःखहरण नाथ मंदिर के सामने भगवान शिव और माता पार्वती की वैदिक विधि से सांकेतिक जयमाला हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान शिव की बारात में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के चलते खड़े होने तक के लोगों को जगह नहीं मिल रही थी किसी तरीके से लोग इस पूरे बारात में शामिल हुए हैं। भगवान शिव की बारात में भगवान विष्णु,भगवान ब्रह्मा, सप्तऋषि,नारद मुनि,गणेश जी,कार्तिकेय, नंदी, भूत-प्रेत,अघोरी,नाग,साधु-संत और शिव भक्त भी शामिल हुए। इस बारात में शिवगणों की विचित्र वेशभूषा और अनोखी झांकियां आकर्षण का केंद्र बन रही भगवान शिव की बारात में सभी देवता के रूप में जो भी लोग बने हुए थे वह प्रसन्न भी नजर आए। गोंडा पुलिस और प्रशासन ने इस पावन यात्रा की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से नजर रखी और हर मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात किए। शिव भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ की बारात का स्वागत किया है।भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह रस्म के बाद तिवारी बाबा मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तजन डीजे की धुनों पर झूमते हुए भोलेनाथ के भजनों पर नृत्य करते नजर आए। शिव बारात की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे गोंडा जिले को भक्ति में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन ने भक्तों के हृदय में अद्भुत श्रद्धा और आनंद का संचार किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:05:120
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:04:000
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 05, 2026 05:03:37Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोनेस्ट्री मार्केट, ISBT पर नए फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:03:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 05, 2026 05:02:440
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:02:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 05, 2026 05:02:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 05, 2026 05:02:000
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 05, 2026 05:01:460
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:01:280
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 05, 2026 05:01:200
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:00:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 05, 2026 04:47:350
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 05, 2026 04:47:240
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 04:46:500
Report