Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271002

गोंडा के यू-ट्यूबर पर लखनऊ में IAS किंजल सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा

Jul 03, 2024 04:44:54
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की आईएएस अधिकारी किंजल सिंह ने गोंडा के यू-ट्यूबर उस्मान सैफी के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना के अनुसार आरोप है कि यू-ट्यूबर ने उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। साथ ही ये भी बता दे कि किंजल सिंह वर्तमान में यूपी की मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग की महानिदेशक हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Prakash
Mar 21, 2026 06:19:32
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के ऊंचा गांव स्थित जाम मस्जिद में ईद-उल-फितर का पावन त्योहार बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे मस्जिद परिसर में खास इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां उन्होंने नए कपड़े पहनकर इस त्योहार की खुशियों का आनंद लिया। वहीं, लोगों ने अपने घरों में सेवइयां और अन्य पकवान बनाकर इस खुशी को और भी खास बना दिया। क्या है ईद-उल-फितर यह इस्लाम धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जिसे रमजान के महीने के खत्म होने पर मनाया जाता है। रमजान के दौरान मुसलमान पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और इबादत, दान-पुण्य व आत्मसंयम पर विशेष ध्यान देते हैं। ईद-उल-फितर इसी तपस्या और इबादत के पूरे होने की खुशी का प्रतीक है। ईद के दिन सुबह विशेष नमाज़ अदा की जाती है, जिसे ईद की नमाज़ कहा जाता है। नमाज़ से पहले मुसलमान “फितरा” (दान) देते हैं, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी इस त्योहार की खुशी में शामिल हो सकें। इसके बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहते हैं। आपसी भाईचारे का दिया संदेश मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि ईद का यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर इस त्योहार को मनाया, जो सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता है।ऊंचा गांव की जाम मस्जिद में ईद-उल-फितर का यह आयोजन खुशी, शांति और भाईचारे का प्रतीक बनकर आया।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 21, 2026 06:18:16
Bihar:समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित योगी चौक पर एक भीषण आगलगी की घटना सामने आई। विश्वकर्मा प्लाय एंड हार्डवेयर नामक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालाँकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 21, 2026 06:17:51
Khandwa, Madhya Pradesh:शहर की 43 मस्जिदों सहित ईदगाह में अदा हुई ईद उल फ़ित्र की नमाज बड़ी संख्या में नमाजी हुए शामिल देश भर में शनिवार को ईद उल फ़ित्र का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। खंडवा जिले में भी सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन ईद की नमाज की तैयारी करते दिखे । सुबह करीब 7:45 बजे से शुरू हुआ ईद की नमाज का सिलसिला शहर की 43 मस्जिदों के साथ ही ईदगाह पर अदा की गई प्रमुख नमाज़ के साथ समाप्त हुआ । इस दौरान जहां मस्जिदों में लाखों की संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह पर करीब 25000 से अधिक मुस्लिम समाज के युवा बच्चे एवं बुजुर्गों ने मौलाना निजामुद्दीन की इमामत और शहर काजी सैयद निसार अली की सरपरस्ती में अदा की । इस दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस का अमला भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु मौजूद रहा, और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए । वहीं ईद की नमाज के बाद अमन चैन की दुआएं मांगी गई । जिसमें खुद की तरक्की के साथ ही अपने परिजनों और शहर वासियों के साथ साथ देश भर में खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी गई । वहीं ईद की नमाज के बाद जहां आम लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गयी ।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 21, 2026 06:16:35
Payikapuram, Andhra Pradesh:एंकर–उधम सिंह नगर में ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास और अमन शांति के साथ मनाया गया। हर शहर में मस्जिदों में ईद की नमाज अता कर देश की खुशहाली और बरकत की कामना की गई। वही रुद्रपुर में मुस्लिम समुदाय ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अता की। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर रैपिड एक्शन फोर्स,पुलिस तैनात रही। रुद्रपुर में ईद उल फितर की नमाज का अलग रंग दिखाई दिया यहां के खेड़ा स्थित ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खास ईद की नमाज पढ़ी।इस दौरान नमाजियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर नगर निगम प्रशासन की कार्यवाही का विरोध भी किया। दरअसल रुद्रपुर में 12 मस्जिद है लेकिन ईद के मौके पर सिर्फ़ इसी ईदगाह पर ही ईद की नमाज अता की जाती थी जिस कारण 20–25 लोग नमाज पढ़ने के लिए जुटते थे। यह लोग नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह की ढाई एकड़ जमीन के अलावा पास की 8 एकड़ सरकारी भूमि का भी इस्तेमाल करते थे लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश पर पिछले दिनों नगर निगम ने इस आठ एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर चारदिवारी कर ली थी। जिसके बाद बीस पच्चीस हजार लोगों के नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह की जमीन पर्याप्त नहीं थी इस कारण मुस्लिम समुदाय नगर निगम द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन पर ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति मांग रहा था लेकिन नगर निगम प्रशासन ने नमाज पढ़ने की भूमि उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया जिस कारण इस दफा मुस्लिम समुदाय को अलग अलग मस्जिदों में नमाज अता करनी पड़ी। इस कारण मुस्लिमों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी दिखाई दे रही है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 21, 2026 06:16:17
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में ईद की धूम फर्रुखाबाद ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने देश की अमन चैन के लिए मस्जिदों में नमाज अदा की。 फर्रुखाबाद की नई ईदगाह में हजारों मुसलमानों ने एक साथ नमाज पढ़ी। खुशी का माहौल था, लेकिन दुनियाभर के हालातों ने सबको चिंतित भी किया。 बाइट --मौलाना मुफ्ती मोज्जम अली मौलाना मुफ्ती मोज्जम अली: हम अमेरिका और इजरायल को इस युद्ध के मामले में गलत मानते हैं। जब ईरान से बातचीत चल रही थी, तो इजरायल को जंग जैसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए थे। ऐसे में सभी देशों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हमारे देश में भी गैस और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईद की नमाज में हमने देश के अमन चैन की दुआ मांगी और युद्ध जैसे हालात खत्म करने की प्रार्थना की。 वही, कांग्रेस नेता शिवम दुबे ने मस्जिद के बाहर फूल बरसाकर लोगों को ईद की बधाई दी। भाईचारे का शानदार संदेश दिया。 ईद का पैगाम है—शांति, भाईचारा और एकता。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 21, 2026 06:15:58
Tonk, Rajasthan:टोंक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणगौर का पर्व एंकर...जिले भर में महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणगौर का पर्व मनाया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माता गौरी माता की पूजा-अर्चना की, वहीं कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखा। शहर के विभिन्न मोहल्लों और मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर कलश और गणगौर की प्रतिमाएं लेकर गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुईं। गणगौर की सजी-धजी झांकियों और लोकगीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। शाम के समय तालाबों और जलाशयों पर गणगौर की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 21, 2026 06:15:42
Chittorgarh, Rajasthan:#निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - विश्व गौरैया दिवस 2026 के अवसर पर निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट लिमिटेड में पक्षी संरक्षण और जीव दया को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के नींव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड नितिन जैन के नेतृत्व में बर्ड फीडर और परिण्डों का वितरण किया गया और पक्षियों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया गया कि वे गर्मी के मौसम में अपने घर और आसपास सुरक्षित स्थानों पर बर्ड फीडर और परिण्डे लगाएं तथा उनमें नियमित दाना-पानी भरें, ताकि नन्हे पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। कंपनी द्वारा पूर्व में भी परिसर और आसपास के गांवों में बर्ड फीडर, बर्ड टावर, परिण्डा वितरण, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्य लगातार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पक्षियों की सेवा, संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 21, 2026 06:09:50
946
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 21, 2026 06:09:34
774
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 21, 2026 06:09:22
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ धाम की वादियां किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रही हैं। चारों ओर बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछी हुई है, जिसने पूरे क्षेत्र को एक अलौकिक और मनमोहक रूप दे दिया है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढके हुए हैं और मंदिर परिसर भी सफेदी में लिपटा हुआ बेहद दिव्य नजर आ रहा है। सुबह की हल्की धूप जब इस बर्फ पर पड़ती है, तो पूरा धाम चमक उठता है, मानो प्रकृति ने खुद इसे सजाया हो। ठंडी हवाएं और चारों ओर पसरा सन्नाटा इस दृश्य को और भी रहस्यमयी और आकर्षक बना देता है। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं, जिस कारण इस समय यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना नहीं होता। भारी बर्फबारी के चलते रास्ते भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाते हैं और पूरा क्षेत्र वीरान सा नजर आता है। फिलहाल, यह दिव्य धाम बर्फ की चादर में लिपटा हुआ प्रकृति की अनोखी खूबसूरती का प्रतीक बना हुआ है, जो दूर से देखने पर किसी स्वर्गिक दृश्य से कम नहीं लगता।
968
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 21, 2026 06:07:59
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा ईदगाह पर दिखा अनोखा नज़ारा, भगवा वस्त्र में कांग्रेसी नेता ने की पुष्प वर्षा, दी ईद की मुबारकबाद अमरोहा में ईद के मौके पर उस समय एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली जब कांग्रेस पार्टी के नेता अमरोहा लोकसभा सीट से वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके नेता सचिन चौधरी भगवा वस्त्र धारण कर ईदगाह पहुंचे। ईद की नमाज अदा कर लौट रहे मुस्लिम समाज के लोगों का उन्होंने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सचिन चौधरी ने योगी स्टाइल में लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और उन पर पुष्प वर्षा कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान ईदगाह परिसर में मौजूद लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और इसे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। ईद के इस मौके पर जहां एक ओर धार्मिक आस्था का माहौल था, वहीं दूसरी ओर इस तरह के दृश्य ने सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को और मजबूत करने का काम किया。
801
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 21, 2026 06:07:00
851
comment0
Report
Advertisement
Back to top